यह 7th & 8th July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. कोविड-19 महामारी की वजह से किस एजुकेशन बोर्ड ने पहली बार करीब 30 प्रतिशत सिलेबस को कम करने का फैसला किया है?
a. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड
b. सीबीएसई
c. यूपी स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड
d. इनमें से कोई नहीं
Answer b. सीबीएसई
– क्लास 9th से 12th के सिलेबस कम किए गए हैं।
– यह ऐलान HRD मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने की।
– जबकि इससे नीचे वाले क्लास के मामले में स्कूल को खुद ही डिसीजन लेने को कहा गया है।
– दरअसल, कोविड-19 की वजह से स्कूल बंद हैं और कुछ जगहों पर क्लासेज ऑनलाइन चल रही हैं।
– ऐसे में सीबीएसई ने सिलेबस कम करने का फैसला लिया है।
सीबीएसई
चेयरमैन – मनोज आहूजा
————————————–
2. किस देश में प्रवासी कोटा बिल का मसौदा पास हुआ है, जिससे आठ लाख भारतीयों को वहां से वापसी का खतरा आ गया है?
a. ईराक
b. अमेरिका
c. चीन
d. कुवैत
Answer d. कुवैत
– प्रस्तावित कानून के मुताबिक देश में भारतीयों की आबादी 15% से ज्यादा नहीं हो सकती है।
– अभी वहां करीब 15 लाख भारतीय रह रहे हैं।
– कुवैत की कुल आबादी 43 लाख है।
– इनमें कुवैतियों की संख्या 13 लाख है, जबकि प्रवासियों की संख्या 30 लाख है।
– गल्फ न्यूज की 6 जुलाई की रिपोर्ट में कहा कि कुवैत की नैशनल असेंबली की कानूनी और विधायी समिति ने बिल के मसौदे को मंजूरी दी।
– कोरोना के चलते कुवैत में विदेशियों की संख्या कम करने को लेकर सांसदों और सरकारी अधिकारियों के बीच चर्चा चली थी।
– जून माह में कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबा अल खालिद अल सबा ने प्रवासियों की संख्या 70 प्रतिशत से घटाकर आबादी का 30 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया था।
कुवैत – अरब देश
राजधानी – Kuwait City
Currency: Kuwaiti dinar
प्रधानमंत्री – शेख सबा अल खालिद अल सबा
———————————–
3. जून 2020 के मासिक माइक्रो इकोनॉमिक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के इफेक्ट से भारत की जीडीपी कितना सिकुड़ जाएगी?
a. 4.5 फीसदी
b. 6.4 फीसदी
c. 1.9 फीसदी
d. 0 फीसदी
Answer a. 4.5 फीसदी
– मंथली माइक्रो इकोनॉमिक रिपोर्ट को इसी महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया है।
– मतलब कि फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट माइनस 4.5 रहेगी।
– देश की जीडीपी का आकार करीब 203 लाख करोड़ रुपये है।
– अप्रैल तक सरकार को उम्मीद थी कि विकास दर 1.9 फीसदी तक रहेगी।
– लेकिन जो ताजा रिपोर्ट जारी हुई है, उसके अनुसार जीडीपी ग्रोथ रेट माइनस 4.5 फीसदी रहेगी।
– मतलब कि जीडीपी इतना सिकुड जाएगी।
IMF का अनुमान क्या है?
– इससे पहले IMF ने जून महीने में वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक जारी किया था। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2020 में 4.9 फीसदी का संकुचन होगा।
क्या है जीडीपी (GDP – ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट)
– यह देश की आर्थिक हेल्थ के बारे में बताता है। भारत में जीडीपी का आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करता है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
I = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
———————————-
4. वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट (2020-21) के अनुसार नेपाल ने तरक्की करके किस आय स्तर (income level) में अपना स्थान बनाया है?
a. निम्न (लोअर)
b. निम्न-मध्य (लोअर-मिडिल)
c. ऊपरी-मध्य (अपर-मिडिल)
d. उच्च आय (हाई इनकम)
Answer b. निम्न-मध्य (लोअर-मिडिल)
नेपाल पहले निम्न आय ग्रुप (गरीब) में था, लेकिन ताजा रिपोर्ट में वह निम्न मध्य (लोअर मिडिन) इनकम ग्रुप में आ गया है।
क्या है पैमाना
विश्व बैंक हर साल विभिन्न देशों को चार इनकम ग्रुप में बांटता है-
(i) निम्न (लोअर)
(ii) निम्न-मध्य (लोअर-मिडिल)
(iii) ऊपरी-मध्य (अपर-मिडिल)
(iv) उच्च आय। (हाई इनकम)
– विश्व बैंक के अनुसार किसी देश की प्रति व्यक्ति आय 1036 डॉलर सालाना से कम है, तो वो सबसे निम्न स्तर या गरीब देशों की श्रेणी में आता है।
– किसी भी देश की सकल राष्ट्रीय आय (GNI) को वर्तमान अम्रेरिकी डॉलर्स में बदला जाता है। इससे यह तय होता है।
– वर्ल्ड बैंक के अनुसार सालाना आय स्तर आधार पर नेपाल अब निम्न-मध्य आय अर्थव्यवस्था वाला बन गया।
– नेपाल ने 2 साल पहले 22 मई 2018 को ऐलान किया था कि वह 10 सालों के अंदर एक निम्न-मध्यम आय वाले देशों में आने का प्रयास करेगा।
– लेकिन समय से पहले ही नेपाल ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत की क्या स्थिति
– भारत पहले भी निम्न मध्यम (लोअर मिडिल) इनकम ग्रुप में था और ताजा रिपोर्ट में भी इसी कैटेगरी में है।
– लेकिन श्रीलंका, जो पिछले साल 2019 में लोअर मिडिल ग्रुप से छलांग लगाकर अपर मिडिल इनकम ग्रुप में पहुचा था, वह अब गिरकर लोअर मिडिल इनकम ग्रुप में आ गया है।
—-
तो यहां सवाल हो सकता है कि
————————————-
5. वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट (2020-21) के अनुसार श्रीलंका अपर मिडिल इनकम ग्रुप से फिसलकर किस श्रेणी में आ गया है?
a. निम्न (लोअर)
b. निम्न-मध्य (लोअर-मिडिल)
c. ऊपरी-मध्य (अपर-मिडिल)
d. उच्च आय (हाई इनकम)
Answer b. निम्न-मध्य (लोअर-मिडिल)
————————————-
6. ‘रेस एक्रोस अमेरिका’ (RAAM) वर्चुअल साइकिल रेस 2020 को किस भारतीय आर्मी ऑफिसर ने पूरा किया?
a. लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू
b. लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित नागल
c. लेफ्टिनेंट कर्नल यतेंद्र नागवार
d. लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश चौरसिया
Answer a. लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू
– साइकिलिंग सर्कल में, RAAM को सबसे कठिन रेस में से एक माना जाता है।
– कोरोना वायरस के कारण इस बार ये रेस वर्चुअल कराई गई।
– इसमें पूरी दुनिया के साइकिल सवारों ने इंडोर ट्रेनर में प्रतिस्पर्धा की।
– अमेरिका में होने वाली ये रेस कई जगहों पर होती है- रेगिस्तान, पहाड़ी इलाके, ठंडे इलाके में आयोजित किए जाते हैं।
– ‘रेस एक्रोस अमेरिका’ (RAAM) डैशबोर्ड के अनुसार 22 राइडर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू चौथे पायदान पर रहे।
– इस रेस के तीन दशक के इतिहास में उनसे पहले सिर्फ तीन ही साइकिलिस्ट इसे पूरा कर पाए थे।
– इंडोर में लंबे समय तक साइकिल चलाने के अनुभव की कमी होना भी कई प्रतिस्पर्धियों के लिये मुश्किल रहा।
– कर्नल पन्नू ने 5 जुलाई की शाम को 12 दिन के बाद यह रेस पूरी की।
– इस दौरान बीच-बीच में वह बहुत कम देर के लिए ब्रेक लेते रहे। हर दिन मात्र 90 मिनट की ही नींद ली।
– पुणे से बेंगलुरू में अपने सेना विमानन विंग बेस पर लौटते हुए उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ”आउटडोर में, आप सीट से उतरकर अपने शरीर को मोड़ लेते हो।
– लेकिन इंडोर में इस तरह की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी।
– क्योंकि साइकिल फ्रेम स्टैंड पर चिपका हुआ है।
—————————————
7. केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर्स को अब किस सेवा क्षेत्र में भर्ती देने का निर्णय लिया है?
a. पुलिस
b. सेना
c. अर्धसैनिक बल
d. हर सरकारी विभाग
Answer c. अर्धसैनिक बल
– अब ट्रांसजेंडर सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और सीआईएसएफ में लड़ाकू टुकड़ियों का नेतृत्व करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
– सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से अनुमति दे दी गई है।
– सालों से इस समाज ने आसमानता की मार को झेला है।
———————————–
8. RBI के किस पूर्व गवर्नर ने ‘ओवरड्राफ्ट: सेविंग द इंडियन सेवर’ नामक बुक लिखी है?
a. शक्तिकांत दास
b. डी सुब्बाराव
c. रघुराम राजन
d. उर्जित पटेल
Answer d. उर्जित पटेल
– इस बुक को इस महीने के आखिर तक रिलीज किया जाएगा।
– यह बुक गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA – नॉन पफॉर्मिंग एसेट्स) मुद्दे पर केंद्रित है।
– जिसने हाल ही के समय में इंडियन बैंको को प्रभावित किया।
– इस बुक को हार्पर कॉलिंस इंडिया ने प्रकाशित किया गया है।
RBI
गवर्नर: शक्तिकांत दास
मुख्यालय: मुम्बई
स्थापना: 1 अप्रैल 1935
————————————-
9. पुस्तक “Getting Competitive: A Practitioner’s Guide For India” किसने लिखी है?
a. रामकुमार शर्मा
b. आरसी भार्गव
c. राजेश वेद
d. अमित शाह
Answer b. आरसी भार्गव
– आरसी भार्गव मारुति सुजुकी के अध्यक्ष है।
– उन्होंने यह बुक प्रमुख बिजनेसमैन वाले अपने अनुभव पर लिखी है।
– इस बुक में इंडिया को कॉम्पिटिटिव इंडस्ट्रियल बनाने के लिए उपयोगी टिप्स दिए गये है।
– पुस्तक राजनीतिक व्यवस्था, सरकारों, न्यायपालिका और इंडस्ट्रियल नेताओं के साथ विश्वास निर्माण की आवश्यकताओं के बारे में बताती है।
– हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा इस बुक को प्रकाशित किया गया है।
——————————
10. इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) का चेयरमैन किसे बनाया गया है?
a. सिंधु मारिया
b. इनजेती श्रीनिवास
c. रोहन चतुर्वेदी
d. मोहंती राघव
Answer b. इनजेती श्रीनिवास
– वह ओडिशा कैडर के 1983 बैच के रिटायर्ड आइएएस अधिकारी हैं और तीन साल तक नए पद पर रहेंगे।
– वह 31 मई को कॉर्पोरेट अफेयर्स सेक्रेटर के पद से रिटायर हुए हैं।
इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA)
– इसी साल 27 अप्रैल को IFSCA का निर्माण किया गया था।
– यह देश में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IFSCs) में सभी वित्तीय सेवाओं को विनियमित करने के लिए एक एकीकृत निकाय है।
– दिसंबर 2019 में संसद ने एक एकीकृत प्राधिकरण स्थापित करने के लिए एक विधेयक पारित किया था।
———————————-
11. 100% घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?
a. हिमाचल प्रदेश
b. दिल्ली
c. पंजाब
d. गुजरात
Answer a. हिमाचल प्रदेश
– मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 6 जुलाई को बताया उज्जवला योजना से ग्रामीण क्षेत्र के 1.36 लाख परिवार लाभान्वित हुए।
– राज्य सरकार ने केंद्र की इस योजना के तहत लाभ नहीं पा सके परिवारों के लिए ‘हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना’ शुरू की थी।
– योजना के अंतर्गत 2,76,243 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए।
– इससे महिलाओं को रसोई गैस के धुएं के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिली है।
हिमाचल प्रदेश
सीएम – जयराम ठाकुर
राज्यपाल – बंण्डारू दत्तारेय
राजधानी – शिमला
———————————-
12. फ्रांस के नए प्रधानमंत्री कौन हैं?
a. जेन कैस्टेक्स
b. ब्रूनो ले मायेर
c. क्रिस्टोफ कास्टानेर
d. जीन-यवेस
Answer a. जेन कैस्टेक्स
– कोरोना वायरस के इंफेक्शन को कंट्रोल करने और अर्थव्यवस्था को संभालने में लापरवाही को लेकर पिछले प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप को हाल ही इस्तीफा देना पड़ा था।
– तो अब नए प्रधानमंत्री जेन कैस्टेक्स ने फ्रांस में पद संभाल लिया है।
– वह कैरियर टेक्नोक्रेट हैं जिन्हें स्थानीय राजनीति का अनुभव है।
– फ्रांस में राष्ट्रपति ही प्रधानमंत्री को चुनते हैं, और इसके बाद प्रधनमंत्री अपने कैबिनेट का गठन करते हैं।
फ्रांस
– मैप आ देख रहे हैं। ब्लू कर का एरिया फ्रांस है।
– इसके अलावा जहां-जहां ब्लू कलर में इलाके दिख रहे हैं, वो सब फ्रांस के ही आइलैंड्स हैं।
फ्रांस के प्रेसिडेंट – इमैन्युएल मैक्रोन
राजधानी – पेरिस
मुद्रा – यूरो
—————————————
13. भारत में ऑर्किड फूल की दुर्लभ प्रजाति Eulophia obtusa (यूलोफिया ऑब्ट्यूसा) को कितने सालों बाद देखा गया है?
a. 99 साल
b. 90 साल
c. 100 साल
d. 118 साल
Answer d. 118 साल
– 118 सालों के बाद इंडिया में ऑर्किड फूल की दुर्लभ प्रजाति मिली है।
– उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व में वन अधिकारियों और वन्यजीव एक्सपर्ट्स को निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिक नाम Eulophia obtusa वाला फूल देखने को मिला,
– जिसे ग्राउंड ऑर्किड के तौर पर जाना जाता है।
– ऑर्किड फूल की इस प्रजाति को आज से 118 साल पहले सन् 1902 में देखा गया था।
– इससे पहले भी इसे भारत के पीलीभीत में देखा गया था।
– बता दें कि इंग्लैंड में क्यू हर्बेरियम के दस्तावेजों में लिखा है कि इस प्रजाति को गंगा नदी के मैदानी इलाकों से वनस्पति वैज्ञानिक लाये थे।
– लेकिन पिछले 118 साल से इसे कभी नही देखा गया।
– इस ऑर्किड फूल प्रजाति को और भी अन्य जगहों पा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
– इसके लिए एक सर्वे किया जायेगा, जिसमें पता करने के लिए कोशिश की जायेगी।
– इस प्रजाति को खोजने वाली टीम के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि हमे यह फूल की प्रजाति 30 जून को मिली।
———————————
14. हाल ही में किस देश ने अपने नए जासूसी उपग्रह ‘ओफेक-16’ को अंतरिक्ष में स्थापित किया?
a. चीन
b. जापान
c. इजरायल
d. अमेरिका
Answer c. इजरायल
– इस देश में दो दशक से इस तरह के जासूसी उपग्रह लॉन्च किए जा रहे है।
– इजरायल ने यह नही बताया कि अभियान में कितने उपग्रह है,
– दरअसल, ईरान और इजरायल में काफी पुरानी शत्रुता है।
– नए जासूसी सेटेलाइट ने पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया।
– इसके अलावा यह ईरान और उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर भी नजर रखेगा.
– इजरायल ने कहा कि ईरान हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा है।
इसराइल
राजधानी: यरूशलेम
मुद्रा: इजरायल शेकेल
राष्ट्रपति: रियूवेन रिवलिन
प्रधानमंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू
———————————-
15. किस राज्य सरकार ने ‘नेकर सम्मान योजना’ को शुरू किया है?
a. राजस्थान
b. गुजरात
c. महाराष्ट्र
d. कर्नाटक
Answer d. कर्नाटक
– यह योजना राज्य के बुनकर समुदाय के लिए शुरू की गई है।
– चौथी अखिल भारतीय हथकरघा जनगणना 2019-20 में कर्नाटक राज्य में 54,789 हथकरघा बुनकर रजिस्टर्ड है।
– इस योजना तहत बुनकरों को 2000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
– इस योजना के तहत बुनकरों को साल में सिर्फ एक बार यह सहायता राशि दी जायेगी।
– सरकार को इस योजना पर हर साल 10.96 करोड़ रुपये लगाना पड़ेगा।
कर्नाटक
Chief minister: B. S. Yediyurappa
Governor: Vajubhai Vala
Capital: बेंगलुरु
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।