7 & 8 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 7 & 8 फरवरी 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश के शहर ‘गोमा’ पर विद्रोहियों ने कब्‍जा कर लिया और इस संघर्ष में 3000 लोग मारे गए?
Which country’s city ‘Goma’ was captured by rebels and 3000 people were killed in this conflict?

a. बांग्‍लादेश
b. सूडान
c. DRC (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो)
d. रवांडा

Answer: c. DRC (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो)

– DRC (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो) दुनिया के सबसे समृद्ध खनिज संसाधन वाले देशों में से एक है, लेकिन इन संसाधनों के कारण देश में हिंसा, मानवाधिकार हनन और राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है।
– यहां लंबे समय से गृहयुद्ध चल रहा है।
– विद्रोही समूह का नाम M23 है। DRC का कहना है कि इस समूह को रवांडा का समर्थन प्राप्‍त है।
– 26 जनवरी 2025 को M23 और उसकी सहयोगी रवांडा की सेना DRC के गोमा शहर में घुस गई।
– यह शहर रवांडा से सटा हुआ है। आबादी 20 लाख है। इस शहर के करीब में लेक ‘किवू’ है, जो आधा DRC में और आधा रवांडा है।
– संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि, बिंटू कीता ने मीडिया से कहा है कि M23 के लड़ाके, स्‍थानीय लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्‍तेमाल करके आगे बढ़ते गए।
– यहां संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद DRC के सैनिकों को पीछे हटना पड़ा।
– नतीजा हुआ कि पूरे शहर पर M23 का कब्‍जा हो गया।
– शहर की सड़कें लाशों से भर गईं।
– अब विद्रोही समूह पड़ोसी दक्षिण किवु प्रांत की ओर बढ़ रहे हैं।

3000 लोगों की मौत
– संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा है कि 26 जनवरी 2025 को एम23 के गोमा में प्रवेश करने के बाद से (6 फरवरी तक) लगभग 3,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
– लगभग 2,880 लोग घायल हुए हैं।
– मौतों और घायलों की अंतिम संख्या संभवतः इससे कहीं अधिक होगी।
– वोल्कर तुर्क ने विद्रोही समूह M23 द्वारा बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और यौन दासता के कई आरोपों की पुष्टि की है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक फंस गए
– गोमा शहर पर कब्‍जे के बाद M23 ने यहां का एयर स्‍पेस को बंद कर दिया है।
– यहां शहर में संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक का कैंप भी मौजूद है। संयुक्‍त राष्‍ट्र उन्‍हें निकालने की कोशिश कर रहा है।

कांगो में कितने भारतीय शांति सैनिक सेवा कर रहे हैं?
– भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पूर्वी कांगो में मोनुस्को (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन) शांति मिशन के हिस्से के रूप में देश में लगभग 1,200 भारतीय सैनिक सेवा कर रहे हैं। मोनुस्को का मकसद नागरिकों को हिंसा से बचाना, मानवीय मदद पहुंचाना

M23 विद्रोह का इतिहास
– M23 विद्रोह, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय एक सशस्त्र विद्रोही समूह है।
– दरअसल, 1994 के रवांडा नरसंहार के बाद, लाखों शरणार्थी DRC के पूर्वी क्षेत्र में पहुंचे, जिनमें रवांडा समर्थित विद्रोही भी थे। (नोट 1994 के रवांडा नरसंहार में लगभग 8 लाख लोग मारे गए थे, जिनमें से ज़्यादातर तुत्सी जातीय थे। जातीय हुतु मिलिशिया द्वारा मारे गए थे।)
– इस क्षेत्र में संसाधनों की प्रचुरता और जातीय तनाव के कारण कई विद्रोही गुट उभरते गए। ये मुख्य रूप से तुत्सी समुदाय के थे।
– 2009 में, कांगो सरकार और एक विद्रोही गुट “National Congress for the Defense of the People” (CNDP) के बीच एक शांति समझौता हुआ था।
– CNDP मुख्य रूप से तुत्सी समुदाय से जुड़ा था और रवांडा के हितों का समर्थन करता था।
– इस समझौते के तहत CNDP के लड़ाकों को राष्ट्रीय सेना में एकीकृत किया जाना था और उन्हें सेना के भीतर अच्छे पद मिलने थे।
– इस समझौते का उद्देश्य पूर्वी DRC में स्थिरता लाना था।
– समझौते के बाद CNDP के कई लड़ाकों को कांगो सेना में शामिल कर लिया गया, लेकिन उच्च पद नहीं मिले और सरकार पर यह आरोप लगा कि वह इन सैनिकों को कमजोर करने और उनकी एकता तोड़ने की कोशिश कर रही थी।
– इस असंतोष के कारण 2012 में CNDP के कुछ पूर्व सदस्य DRC सेना से विद्रोह कर गए और March 23 Movement (M23) नामक नया विद्रोही गुट बना लिया।
– इस नाम का कारण यह था कि 23 मार्च 2009 को हुए समझौते को उन्होंने “धोखा” माना।
– M23 विद्रोह मुख्य रूप से कांगो सरकार और CNDP के बीच 2009 के समझौते को लेकर भरोसे की कमी और असंतोष से पैदा हुआ। कांगो में जातीय, राजनीतिक और क्षेत्रीय समस्याओं की वजह से यह संघर्ष आज भी जारी है।

विद्रोह की जड़ है रेयर अर्थ मेटल का भंडार
– DRC में दुनिया के कुछ सबसे मूल्यवान खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पूर्वी क्षेत्र में यह ज्‍यादा मात्रा में है, जहां संघर्ष हो रहा है।
– ये खनिज वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
– DRC के खनिज भंडार कई सशस्त्र विद्रोही गुटों (जैसे M23) की आय का स्रोत बन चुके हैं।
– ये विद्रोही गुट अवैध खनन और खनिजों की तस्करी से पैसा कमाकर हथियार खरीदते हैं, जिससे संघर्ष और हिंसा बनी रहती है।
– संयुक्त राष्ट्र और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इन खनिजों को “Conflict Minerals” नाम दिया है।

मुख्‍य खनिज
– कोबाल्ट : DRC दुनिया का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक है (वैश्विक उत्पादन का लगभग 70%)। इसका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरियों, स्मार्टफोन और लैपटॉप बैटरियों, विमान और सैन्य उपकरणों में होता है।
– तांबा (Copper) : DRC दुनिया के सबसे बड़े तांबा उत्पादक देशों में से एक है। इसका उपयोग बिजली के तार और केबल, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है।
– कोल्टन (Coltan) (कोलंबाइट-टैंटलाइट) : DRC में दुनिया का लगभग 60% कोल्टन भंडार है। इसका उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, एयरोस्पेस और चिकित्सा उपकरणों में होता है।
– टंगस्टन (Tungsten): DRC में बड़ी मात्रा में टंगस्टन पाया जाता है। इसका उपयोग औद्योगिक मशीनरी, रोशनी के बल्ब और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स, हथियार निर्माण में होता है।
– टिन (Tin): इसका उपयोग खाद्य पैकेजिंग (कैनिंग), इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड, सोल्डरिंग (धातु जोड़ने की प्रक्रिया) में होता है।
– हीरा (Diamonds) : DRC दुनिया में औद्योगिक हीरों का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसका उपयोग आभूषण (Jewelry)
औद्योगिक कटिंग और ड्रिलिंग उपकरणों में होता है।
– सोना (Gold): DRC में सोने के बड़े भंडार हैं, खासकर पूर्वी क्षेत्र में। इसका उपयोग आभूषण और निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरणों में होता है।

कांगो और रवांडा बीच बढ़ता तनाव
– रवांडा के सहयोग से जनवरी 2025 में M23 के इस आक्रमण से क्षेत्रीय युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
– क्योंकि दक्षिण अफ्रीका, बुरुंडी और मलावी सहित कई देश डीआरसी को सैन्य समर्थन दे रहे हैं।

DRC (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य)
– राजधानी: किंशासा
– प्रधानमंत्री: जूडिथ सुमिनवा तुलुका
– राष्ट्रपति: फ़ेलिक्स त्सेसीकेदी
– मुद्रा: कांगोलेस फ्रैंक
– आबादी: 6.5 मिलियन (2023)
– भाषा: फ्रेंच
– पड़ोसी देश: अंगोला, बुरुंडी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो गणराज्य, सूडान, रवांडा, तंजानिया, युगांडा, जाम्बिया।

अस्थिर अफ्रीका
– 19 मई 2024 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में तख्तापलट की कोशिश की गई थी।

List : अफ्रीकी देश में हुए तख्तापलट
देश और तख्‍तापलट
– गैबॉन : अगस्‍त 2023
– नाइजर : जुलाई 2023
– बुर्किना फासो : जनवरी 2022
– गिनी : सितंबर 2021
– चाड : अप्रैल 2021
– माली : अगस्‍त 2020
– सूडान : अप्रैल 2019

————–
2. किस अफ्रीकी देश में गृहयुद्ध के चलते फरवरी 2025 में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को वहां से तुरंत सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की सलाह दी?
In which African country, due to civil war, the Indian Embassy advised its citizens to immediately move to safer places in February 2025?

a. बांग्‍लादेश
b. सूडान
c. DRC (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो)
d. रवांडा

Answer: c. DRC (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो)

– कांगो के किंशासा स्थित भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी 2025 को तीन सलाह जारी की और भारतीयों से बुकावु शहर को छोड़ तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।
आपातकालीन स्थिति में कहां संपर्क करें?
– भारतीय नागरिकों के लिए एक नंबर (+243 890024313) और एक मेल आईडी (cons.kinshasas@mea.gov.in) भी दी गई है, जिससे वे आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर सकें।
– कांगो में करीब 25000 भारतीय रहते हैं और गृहयुद्ध से प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों की संख्‍या करीब 1,000 है।

————–
3. किस राज्‍य ने सफेद बाघ प्रजनन केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को फरवरी 2025 में मंजूरी दी?
Which state approved the proposal to set up a white tiger breeding centre in February 2025?

a. मध्य प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. बिहार
d. कर्नाटक

Answer: a. मध्य प्रदेश

– केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सफेद बाघ प्रजनन केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को फरवरी 2025 में दी है।
– माना जाता है कि जंगल में आखिरी सफेद बाघ यहीं है।
– राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह सुविधा सफेद बाघों की सुरक्षा और उनकी संख्या में वृद्धि करेगी।
– केंद्र सरकार ने 2011 में इस परियोजना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। अब प्रजनन केंद्र गोविंदगढ़ में बनेगा।
– राज्य का एकमात्र सफेद बाघ सफारी मुकुंदपुर में है।
– सफेद बाघ प्रजनन केंद्र मुकुंदपुर में महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर के लिए संशोधित मास्टरप्लान का हिस्सा है।
– सफारी का नाम रीवा के अंतिम महाराजा के नाम पर रखा है।
– उन्होंने 1951 में गोविंदगढ़ जंगल में एक सफेद बाघ पाया था, जिसका नाम मोहन रखा था और वे इससे इतने मोहित हुए कि उन्होंने सफेद बाघ प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया।

मध्य प्रदेश
– राजधानी: भोपाल
– मुख्‍यमंत्री: मोहन यादव
– आबादी: 8.77 करोड़ (2011)
– पड़ोसी राज्‍य: उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान।

————–
4. ऑन्कोसेरसियासिस (रिवर ब्‍लाइंडनेस) को खत्म करने वाला पहला अफ्रीकी देश कौन बन गया?
Which has become the first African country to eliminate onchocerciasis (river blindness)?

a. सूडान
b. नाइजर
c. लीबिया
d. अल्‍जीरिया

Answer: b. नाइजर (पश्चिम अफ्रीकी देश)

– नाइजर के सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य, जनसंख्‍या और सामाजिक मामलों के मंत्री गर्बा हकीमी ने जनवरी 2025 में इसकी जानकारी दी।
– नाइजर ‘ऑन्कोसेरसियासिस’ को खत्म करने वाला दुनिया का पांचवां और अफ्रीका का पहला देश बन गया है।
– ‘ऑन्कोसेरसियासिस’ को खत्म करने वाले चार देश अमेरिका महाद्वीप में स्थित हैं-
1. कोलंबिया (2013)
2. इक्वाडोर (2014)
3. ग्वाटेमाला (2016)
4. मैक्सिको (2015)

नोट: WHO के अनुसार 99% से ज़्यादा संक्रमित लोग अफ़्रीका और यमन में रहते हैं; शेष 1% ब्राज़ील और वेनेज़ुएला (बोलिवेरियन रिपब्लिक ऑफ़) के बीच की सीमा पर रहते हैं।

ऑन्कोसेरसियासिस (रिवर ब्लाइंडनेस) के बारे में
– यह रोग काली मक्खी के काटने से फैलता है, जिसमें परजीवी कृमि सिमुलियम जीनस होता है।
– ये मक्खियाँ नदियों के पास रहती हैं, इसलिए इस बीमारी का सामान्य नाम रिवर ब्लाइंडनेस है।
– यह एक आंख और त्वचा की बीमारी है।
– माइक्रोफाइलेरिया नामक छोटे परजीवी कृमि शरीर में घूमते हैं।
– जब ये मरते हैं, तो सूजन और जलन पैदा करते हैं।
– संक्रमित लोगों में गंभीर खुजली और त्वचा में विभिन्न परिवर्तन होते हैं।
– आंखों में घाव, जिससे दृष्टि हानि और अंधापन हो सकता है।
– त्वचा के नीचे गांठें बन सकती हैं।
– बच्चों में मिर्गी (Epilepsy) का खतरा बढ़ सकता है।

नाइजर
– नाइजर, आधिकारिक तौर पर नाइजर गणराज्य, पश्चिम अफ्रीका में एक स्थलरुद्ध देश है।
– इसकी सीम, लीबिया, चाड, नाइजीरिया, बेनिन, बुर्किना फासो, माली और अल्जीरिया से लगती है।
– राजधानी : नियामे
– मुद्रा : पश्चिमी अफ़्रीकी सीएफए फ़्रैंक

नोट:
– नाइजर में 27 जुलाई 2023 को सेना ने तख्तापलट किया था।
– कुछ हथियार बंद सैनिक राष्ट्रपति भवन में घुसे और उन्होंने उस पर कब्जा कर लिया था।
– इसी के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद बज्म को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार कर लिया था।

—————-
5. आईसीसी अंडर-19 वूमेन्‍स T20 वर्ल्‍ड कप 2025 की विजेता टीम का नाम बताएं?
Name the winning team of ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025?

a. श्रीलंका
b. दक्षिण अफ्रीका
c. भारत
d. इंग्‍लैंड

Answer: c. भारत

– भारत ने लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर-19 वूमेन्‍स T20 वर्ल्‍ड कप का फाइनल मैच जीता।

—————
6. आईसीसी अंडर-19 वूमेन्‍स T20 वर्ल्‍ड कप 2025 के फाइनल में भारत ने किस टीम को हराया?
Which team did India defeat in the final of the ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025?

a. श्रीलंका
b. दक्षिण अफ्रीका
c. इंग्‍लैंड
d. अफगानिस्‍तान

Answer: b. दक्षिण अफ्रीका

– भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया।
– फाइनल मैच 2 फरवरी 2025 को बायुमास ओवल मैदान कुआलालंपुर, मलेशिया में खेला गया।

अंडर-19 वूमेन्‍स T20 वर्ल्‍ड कप 2025
– फाइनल मैच कब हुआ : 2 फरवरी 2025
– कहां हुआ : बायुमास ओवल मैदान कुआलालंपुर, मलेशिया
– किन टीमों के बीच फाइनल : भारत और दक्षिण अफ्रीका
– इंडिया कप्‍तान : निकी प्रसाद
– दक्षिण अफ्रीका कप्‍तान : कायला रेनेके
– 2025 में यह दूसरा संस्‍करण था।
– 2023 में यह पहला संस्‍करण था।

फाइनल मैच का स्‍कोर
– दक्षिण अफ्रीका : 20 ओवर में 82 रन बनाए।
– इंडिया : 11.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 84 रन बनाए।
– इंडिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की।

नोट: भारत ने इंग्‍लैंड टीम को हराकर पहला महिला U-19 टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 जीता था।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)
– स्‍थापना – 1909
– शुरुआत में इसका नाम इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस था।
– वर्ष 1989 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कर दिया गया।
– इसमें 108 सदस्य है।
– मुख्यालय – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

————–
7. महिला जननांग विकृति के लिए जीरो टॉलरेंस का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation observed?

a. 3 फरवरी
b. 4 फरवरी
c. 5 फरवरी
d. 6 फरवरी

Answer: d. 6 फरवरी

– महिला जननांग विकृति के लिए जीरो टॉलरेंस का अंतरराष्ट्रीय दिवस विश्व स्तर पर 6 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसे संयुक्त राष्ट्र ने महिला जननांग विकृति को मिटाने के लिए मनाती है।
– इसे पहली बार वर्ष 2003 को मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान और स्नेह पैदा करना है।

————-
8. किस देश में एक कानून पारित कर वहां के पहाड़ माउंट तरानाकी को कानूनी व्यक्तित्व (लिगल पर्सनहुड) का दर्जा दिया गया?
In which country a law was passed to give legal personhood to the mountain Mount Taranaki?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूजीलैंड
c. पोलैंड
d. स्‍कॅाटलैंड

Answer: b. न्यूजीलैंड

– 30 जनवरी 2025 को न्यूजीलैंड की संसद में एक कानून पारित कर वहां के पर्वत को एक व्यक्ति के समान कानूनी अधिकार दिए।
– इस पर्वत का नाम माउंट तरानाकी है जिसे अब ‘तरानाकी मौंगा’ के नाम से जाना जाएगा।
– कानून पारित करने का अर्थ यह है कि माउंट तरानाकी प्रभावी रूप से अपना मालिक होगा, तथा स्थानीय जनजातियां, इवी और सरकार के प्रतिनिधि मिलकर इसका प्रबंधन करेंगे।
– इसका उद्देश्य तरानाकी क्षेत्र के माओरी लोगों को उपनिवेशीकरण (colonization) के दौरान उनके साथ हुए अन्याय के लिए मुआवजा देना है, जिसमें भूमि जब्त करना भी शामिल है।

– दरअसल, माउंट तरानाकी को माओरी जनजातियों के लोग सदियों से, एक पर्वत के रूप में नहीं बल्कि एक पूर्वज के रूप में सम्मानित करते आए है, जो सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।
– सरकारी मंत्री पॉल गोल्डस्मिथ ने कहा, इस बात पर सहमति बनी है कि पहाड़ तक पहुंच में कोई बदलाव नहीं होगा और “सभी न्यूजीलैंडवासी आने वाली पीढ़ियों के लिए इस सबसे शानदार जगह का दौरा जारी रख सकेंगे”।

न्यूजीलैंड की ये तीसरी प्राकृतिक विशेषता
– यह पर्वत न्यूजीलैंड की पहली प्राकृतिक विशेषता नहीं है जिसे कानूनी व्यक्तित्व प्रदान किया गया है।
– वर्ष 2014 में, उरेवेरा मूल वन इस तरह का दर्जा पाने वाला पहला वन बना, इसके बाद वर्ष 2017 में वांगानुई नदी को यह दर्जा मिला।

न्यूजीलैंड
– राजधानी: वेलिंग्‍टन
– प्रधानमंत्री: क्रिस्टोफर लक्सन
– आबादी: 52.2 लाख (2023)
– मुद्रा: न्यूजीलैंड डॉलर
– पड़ोसी देश: आस्ट्रेलिया

————–
9. सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाईकोर्ट को रिटायर्ड जजों को एडहॉक (अस्‍थायी) तौर पर नियुक्‍त करने को मंजूरी दी, ये संविधान के किस अनुच्‍छेद के तहत दी गई है?
The Supreme Court has given permission to all the High Courts of the country to appoint retired judges on ad hoc (temporary) basis. Under which article of the Constitution has this been given?

a. अनुच्छेद 224A
b. अनुच्छेद 224
c. अनुच्छेद 225
d. अनुच्छेद224(1)

Answer: a. अनुच्छेद 224A

– अनुच्छेद 224ए के तहत हाईकोर्टों में सेवानिवृत्त जजों को अस्‍थायी तौर पर नियुक्ति करने का प्रावधान है।
– देश में लंबित 18 लाख से अधिक आपराधिक मामलों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने ये मंजूरी दी।
– हालांकि कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया है कि ये एक नियमित प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए और नियमित नियुक्तियों का अधिकार एडहॉक जज नहीं ले सकते हैं।

– सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल, 2021 में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों को दो से तीन साल के लिए अस्‍थायी तौर पर नियुक्त करने का निर्देश दिया था।
– जिसमें ये कहा था सिर्फ उन्‍हीं हाईकोर्ट में एडहॉक जजों की नियुक्ति की जा सकती है जहां 20 प्रतिशत से कम रिक्‍त पद हों।
– अब प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की विशेष पीठ ने कहा, प्रत्येक हाईकोर्ट दो से पांच अस्‍थायी जजों की नियुक्ति कर सकते हैं।
– यह कुल स्वीकृत संख्या के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
– अस्‍थायी जज हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ में बैठेंगे और लंबित आपराधिक अपीलों पर फैसला करेंगे।

अनुच्छेद 224ए
– अनुच्छेद 224ए उच्च न्यायालय की कार्यवाहियों में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है।
– इसका मतलब है कि किसी राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति की अनुमति से, उस न्यायालय या किसी अन्य उच्च न्यायालय में पहले न्यायाधीश रहे व्यक्ति से निवेदन कर सकते हैं कि वह न्यायाधीश के रूप में कार्य करें।
– ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा तय किए गए भत्ते मिलेंगे और उसे न्यायाधीश के सभी अधिकार, शक्तियाँ और सुविधाएँ दी जाएँगी, लेकिन उसे पूरी तरह से उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नहीं माना जाएगा।

————–
10. आकाशवाणी के सीनियर समाचार वाचक वेंकटरमण का निधन 4 फरवरी 2025 को हो गया, वह कितने वर्ष के थे?
Senior news reader of Akashvani Venkataraman passed away on 4 February 2025, how old was he?

a. 95
b. 99
c. 100
d. 102

Answer: d. 102

– वेंकटरमण 15 अगस्त 1947 की सुबह दिल्ली से भारत की स्वतंत्रता की महत्वपूर्ण खबर तमिल में सुनाने वाले पहले व्यक्ति थे।
– वेंकटरमण 15 अगस्त 1947 की सुबह दिल्ली से भारत की स्वतंत्रता की खबर तमिल में सुनाने वाले पहले व्यक्ति थे।
– यह खबर सुबह 5:45 बजे रेडियो सीलोन (एशिया का पहला रेडियो स्‍टेशन) से तमिल में प्रसारित की गई थी।

– उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत एक स्क्रिप्‍ट राइटर के रूप में की थी।
– जब वे रेडियो में आए, तो वे एक पटकथा लेखक थे।
– बाद में वे नई दिल्ली में तमिल समाचार विभाग में शामिल हो गए।
– वेंकटरमण ने 64 साल तक आकाशवाणी में नियमित और आकस्मिक कलाकार के रूप में काम किया।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *