यह 5 to 8 February 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस जिले में स्थित नंदा देवी पर्वत का ग्‍लेशियर फटने या Landslip से 7 फरवरी 2021 को बाढ़ ने उत्‍तराखंड में तबाही मचाई?

a. अल्‍मोड़ा
b. पिथौरागढ़
c. चमोली
d, रुद्रप्रयाग

Answer: c. चमोली

– नंदा देवी पर्वत, उत्‍तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।
– इसने 2013 में आए उत्‍तराखंड आपदा की याद दिला दी। इस बार भी कुछ ऐसा ही था, लेकिन चूकि सर्दी का मौसम है और नदियों में पानी कम था, इसलिए तबाही ज्‍यादा नहीं हुई।

– इस भयानक बाढ़ की दो थ्‍योरी सामने आ रही है।
– पहला कि ग्‍लेशियर फट गया और दूसरा कि ग्‍लेशियर का लैंडस्पिल हो गया।
– न्‍यूजपेपर ‘द हिन्‍दू’ ने दोनों थ्‍योरी के बारे में कहा है।
– ये दोनों क्‍या होते हैं और इससे आई बाढ़ की बर्बादी को भी जानते हैं।

– नंदा देवी पर्वत और इसके आस-पास कई पर्वत और ग्‍लेशियर हैं जैसे नंदा घुंटी पर्वत, त्रिशूल पर्वत, उधर – द्रोणागिरी पर्वत।
– नंदा देवी पर्वत भारत की दूसरी सबसे ऊंची माउंटेन है। (सबसे ऊंची कंजनजंगा है)
– पास में ही नंदा देवी नेशनल पार्क
– पूरा इलाका नंदा देवी पर्वत (माउंटेन) का ही हिस्‍सा माना जाता है।

– पहली थ्‍योरी : नंदा देवी पर्वत और आस-पास में 7 फरवरी 2021 को ग्‍लेशियर फट गया।
– इससे अचानक काफी ज्‍यादा बर्फ ऋषि गंगा नदी में और फिर अलगनंदा नदी में अचानक बाढ़ आ गई।
– जिसने तबाही मचाते हुए, पहले ऋषि गंगा हाइडल प्रोजेक्‍ट को बर्बाद कर दिया।
– पूरा प्रोजेक्‍ट बह गया, यहां काम करने वाले लोग हताहत हुए।
– कई शव मिल चुके हैं. 7 लोगों को एक सुरंग से बचाया भी गया है.
– राहत और बचाव अभियान बड़े स्तर पर जारी है.

– इसके बाद इस बाढ़ ने तपोवन हाइडल प्रोजेक्‍ट और फिर तपोवन विष्‍णुगढ़ हाइडल प्रोजेक्‍ट को बर्बाद कर दिया।

– क्‍या होता है ग्‍लेशियर फटना?

– सबसे पहले बात कि ग्‍लेशियर कैसे बनते हैं।
– तो कई सालों तक भारी मात्रा में बर्फ जमा होने और उसके एक जगह एकत्र होने से ग्लेशियर का निर्माण होता है.
– 99 फीसदी ग्लेशियर आइस शीट (Ice Sheet) के रूप में होते हैं, जिसे महाद्वीपीय ग्लेशियर भी कहा जाता है.
– यह अधिकांशत: ध्रुवीय क्षेत्रों या बहुत ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में होता है.
– हिमालयी क्षेत्रों में भी ऐसे ही ग्लेशियर पाए जाते हैं। (इस सैटेलाइट मैप में आप बहुत सारे ग्‍लेशियर देख रहे हैं, जिनमें नंदा देवी पर्वत पर मौजूद ग्‍लेशियर भी है)

ग्‍लेशियर कैसे फटते (glacier broke-off) हैं?
– ऐसा भू-वैज्ञानिक हलचल (Geological movement) से होता है। जैसेगुरुत्‍वाकर्षण, प्‍लेटों के नजदीक आने या दूर जाने से।
– कई बार ग्लोबल वार्मिंग की वजह से भी ग्लेशियर के बर्फ पिघल कर बड़े-बड़े बर्फ के टुकड़ों के रूप में टूटने लगते हैं.
– यह प्रक्रिया ग्लेशियर फटना या टूटना कहलाता है.
– इसे काल्विंग या ग्लेशियर आउटबर्स्ट भी कहा जाता है.
– कई बार अत्यधिक बर्फबारी से पहाड़ी नदियां या झीलें जम जाती हैं और ग्लेशियर नदी का प्रवाह रोक देती है.
– इस वजह से भी झील बड़ा ग्लेशियर बन जाती है जिसके फटने की आशंका बढ़ जाती है.
– वाडिया इंन्स्टीट्यूट ऑफ हिमालयन ज्योलॉजी ने हिमालयी क्षेत्रों में ऐसी कई झीलों का पता लगाया है जहां ग्लेशियर फटने का खतरा मंडरा रहा है.

– ग्‍लेशियर के फटने से भयंकर बाढ़ आ सकती है।
– ग्लेशियर के बर्फ टूटकर झीलों में फिर उसका अत्यधिक पानी नदियों में सैलाब लाता है.
– इससे आसपास के इलाकों में भंयकर तबाही, बाढ़ और जानमाल का नुकसान होता है.

———-
दूसरी थ्‍योरी – Landslip
– द हिन्‍दू न्‍यूजपेपर ने सेंट्रल वाटर कमीशन के डायरेक्‍टर शरत चंद्रा के हवाले से कहा है कि ग्‍लेशियर फटने की बजाए संभव है कि नंदा देवी या इसके आस-पास के पहाड़ पर Landslip हुआ हो।
– लैंडस्लिप का मतलब कि जमीन का खिसक जाना।
– सैटेलाइट के जरिए इस इलाके के पूरे माउंटेन को देखा जा रहा है। लेकिन अभी तक ग्‍लेशियर ब्रस्‍ट के निशान नहीं मिले हैं।
– हो सकता है कि ग्‍लेशियर के नीचे झील बनी हो और नीचे का हिस्‍सा वॉटर के रूप में होगा।
– नीचे के हिस्‍सा की मिट्टी स्लिप कर गया।
– इससे बहुत सारा पानी, मिट्टी और पत्‍थर के मलबे के साथ नीचे गिरा।
– हिमालय हर दिन ऊंचा उठ रहा है।
– हर दिन भूकंप के छोटे-छोट झटके आते हैं।
– पानी का वजन काफी ज्‍यादा है। एक क्‍यूबिक मीटर पानी का वजन एक टन होता है।
– अगर काफी पानी जमा हो गया, तो वहां पर संभावना बढ़ जाता है कि लंडस्लिप हो जाए।
– वहां पर पेड़ भी काफी कटे हैं, बांधों के निर्माण के लिए।
– ऐसे में पानी का वेग कम न हो सकता और नीचे आया।

———————–
– ग्‍लेशियर फटने या Landslip से ऋषि गंगा नदी में भयंकर बाढ़ आ गई।
– यह बाढ़ तबाही मचाते हुए आगे बढ़ी, ऋषि गंगा हाइडल प्रोजेक्‍ट को बहा ले गई।
– यहां पर है ऋषि गंगा हाइडल प्रोजेक्‍ट। बिजली बनाने का प्रोजेक्‍ट है। इसको लेकर पहले भी पर्यावरणविदों ने चिंता जताई थी कि यह पानी को रोक रहा है, यहां इसे नहीं होना चाहिए।

– बाढ़ आगे बढ़ी और उसने कई पुल को तोड़ दिया।

– ऋषि गंगा नदी आगे धौली गंगा नदी में मिल जाती है।

– धौली गंगा नदी की तबाही आगे बढ़ते हुए तपोवन पहुंची। यहां पर NTPC के तपोवन हाइडल प्रोजेक्‍ट को तबाह कर दिया।
– इस जगह पर टनल (सुरंग) में मजदूर काम कर रहे थे। वे इसमें दब गए।
– इनमें से कुछ लोगों को जैसे-तैसे निकाला गया।

– तपोवन से आगे धौली गंगा, अलकनंदा नदी में मिल जाती है।

– अलगनंदी नदी बाढ़ ने आगे जाकर तपोवन विष्‍णुगढ़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्‍ट को जबरदस्‍त नुकसान पहुंचाया।
– यहां पर भी काम कर रहे कई मजदूरों के हताहत होने की खबर है।

– इसी दौरान उत्‍तराखंड सरकार ने श्रीनगर डैम को खाली करवा दिया।
– इस डैम का पानी आगे बहा दिया गया।
– यह डैम अलकनंदा नदी पर बना हुआ है।
– एक और काम हुआ कि टिहरी डैम के पानी को रोक दिया गया है।
– यह डैम भागीरथी नदी पर है।
– अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम है देव प्रयाग में।
– यहां से अब नदी गंगा कहलाती है।

– ऐसे में बाढ़ की भयावहता को यहीं पर रोक लिया गया।
– काफी कुछ पानी पहले ही श्रीनगर डैम में रुक गया और उसके बाद बाढ आगे बढ़ी लेकिन चूकि भागीरथी नदी से पानी आना बंद हो गया था, इसलिए बाढ़ के पानी का रफ्तार कम हो गया।

– ऋषिकेष और फिर आगे हरिद्वार में पानी का वेग बेहद खतरनाक नहीं रहा।

———
2. CBI का अंतरिम निदेशक किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. प्रवीण सिन्हा
b. राकेश अस्‍थाना
c. सुरेश जायसवाल
d. मनीष तिवारी

Answer: a. प्रवीण सिन्हा

– CBI के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का कार्यकाल 3 फरवरी 2021 को खत्म हो गया है।
– उनकी जगह पर 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिन्हा को इस पद के लिए चुना गया है।
– अभी प्रवीण सिन्हा, सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक पद पर तैनात हैं।
– प्रवीण सिन्हा के हाथों में सीबीआई की कमान उस वक्त तक रहेगी, जब तक हाई पावर कमेटी अगले प्रमुख की नियुक्ति नहीं करती है।
– कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबड़े, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, बीएसएफ प्रमुख राकेश अस्थाना, एनआइए प्रमुख वाईसी मोदी, सीआइएसएफ के प्रमुख सुबोध जायसवाल और केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा शामिल हैं।
– तीनों ने सीबीआई में काम किया है और संवेदनशील मामलों को संभाला है।

– ऋषि कुमार शुक्ला को 4 फरवरी, 2019 को बतौर सीबीआई डायरेक्टर नियुक्ति मिली थी।
– तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को उनके डिप्टी राकेश अस्थाना के साथ लड़ाई के बाद सरकार ने हटा दिया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो मुख्यालय: नई दिल्ली.

—————————–
3. भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट कौन बनी हैं?

a. अवनी शर्मा
b. आयशा अजीज
c. मलिका कपूर
d. तूल‍िका सारस्‍वत

Answer: b. आयशा अजीज

– वह मात्र 25 साल में महिला पायलट बन गईं।
– भारत की सबसे कम उम्र की 25 वर्षीय महिला पायलट आयशा अजीज कश्मीरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
– वर्ष 2011 में अजीज सबसे कम उम्र में स्टूडेंट पायलट का लाइसेंस पाने वाली छात्रा बनी थीं, उस वक्त आयशा 15 साल की थीं।
– रूस के Sokol एयरबेस पर उन्होंने मिग-29 की उड़ान का प्रशिक्षण लिया पिफर बॉम्बे फ्लाइंग क्लब (BFC) से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और 2017 में उन्हें कमर्शियल उड़ान के लिए लाइसेंस मिल गया।

———————————
4. प्रोफेसर डीएन झा का निधन 4 फरवरी को हो गया, वह इनमें से किस वजह से प्रसिद्ध थे?

a. लेखक
b. उपन्‍यासकार
c. चित्रकार
d. इतिहासकार

Answer: d. इतिहासकार

– 81 वर्ष के प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर द्विजेंद्र नारायण झा कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
– दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास विभाग में चेयरमैन रहे डीएन झा को प्राचीन इतिहास और मध्यकालीन भारत पर विशेषज्ञता हासिल थी।
– उन्‍होंने राम मंदिर विवाद को लेकर भी एक रिसर्च की थी जिसमें उन्होंने मस्जिद के नीचे मंदिर होने की बात को नकारा था, इसके बाद से ही वो चर्चा में सबसे ज्‍यादा रहे थे।
– किताब में उन्होंने कहा था कि वैदिक और उत्तर वैदिक काल में हिंदुओं में गोमांस भक्षण किया जाता था, सामान्य तौर पर हिंदू धर्म में आस्था की निगाह से देखी जाने वाले गोवंश को लेकर ऐसी रिसर्च पर काफी विवाद हुआ था।

——————————–
5. ऑक्सफोर्ड लैंग्‍वेज (Oxford language) ने वर्ष 2020 के लिए किस शब्‍द को अपनी भाषा का हिंदी शब्‍द घोषित किया है?

a. आत्मनिर्भरता
b. सोशल डिस्‍टेंसिंग
c. वैक्‍सीनेशन
d. संबल भारत

Answer: a. ‘आत्मनिर्भरता’

– ऑक्सफोर्ड के मुताबिक, यह असंख्य भारतीयों की रोजाना की उपलब्धियों को मान्यता देता है, जिन्होंने महामारी के संकट का सामना किया।
– ऑक्सफोर्ड साल का हिंदी शब्द वह होता है कि जो साल के स्वभाव, स्थिति को बताता है और सांस्कृतिक महत्व होता है।
– उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सभी वर्ग के लोगों से जुड़ा क्योंकि इसे कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था के रिवाइवल का जवाब माना गया।
– इससे पहले ऑक्सफोर्ड के साल के बड़े हिंदी शब्द आधार (2017), नारी शक्ति (2018) और संविधान (2019) रहे हैं।

——————————
6. National Safety Council का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

a. अवनीश अरोरा
b. एस.एन. सुब्रह्मण्यन
c. एसपी बाला साहू
d. अंकुश अवस्‍थी

Answer: b. एस.एन. सुब्रह्मण्यन

– श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एस.एन. सुब्रह्मण्यन को तीन साल के लिए NSC के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
– सुब्रह्मण्यन भारत की सबसे बड़ी निर्माण कंपनी एलएंडटी लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं।
– सुब्रह्मण्यन सुब्रह्मण्यन एक इंजीनियर हैं, जिन्होंने कई वर्षों तक एलएंडटी के बुनियादी ढांचे के कारोबार का नेतृत्व किया है।

——————————–
7. स्नो क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन पहली बार किया गया, यह किस केंद्र शासित प्रदेश में हुआ?

a. जम्मू-कश्मीर
b. पुदुचेरी
c. दमन दीव और दादरा नागर हवेली
d. नई दिल्‍ली

Answer: a. जम्मू-कश्मीर

– जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 3 फरवरी 2021 को पहली बार स्नो क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
– J&K क्रिकेट एसोसिएशन के सुपर सेवेन क्रिकेट एसोसिएशन ने श्रीनगर में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया।
– इससे अब स्थानीय युवाओं को बर्फबारी के बीच भी क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा।
– खिलाड़ियों का कहना है कि पहले बर्फबारी में हम क्रिकेट नहीं खेल पाते थे, लेकिन इस पहल से अब हम बर्फ के बीच भी क्रिकेट खेल पाएंगे।

——————————-
8. सैयद मुश्ताक अली T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का विजेता कौन सी टीम रही?

a. गुजरात
b. तमिलनाडु
c. मुंबई
d. बड़ौदा

Answer: b. तमिलनाडु

– 10 जनवरी 2021 से सैयद मुश्ताक अली घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ है।
– फाइनल मुकाबला 31 जनवरी को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला गया।
– दिनेश कार्तिक की कप्तानी में तमिलनाडु की टीम ने बड़ौदा को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
– तमिलनाडु की टीम ने दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया।
– प्लेयर ऑफ़ द मैच मणिमारन सिद्धार्थ (तमिलनाडु) ने जीता।

———————————-
9. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर (बैंकॉक में आयोजित) का पुरुष एकल (Male single) खिताब किसने जीता?

a. एंटोन्सेन
b. एक्सेलसन
c. एंगुस एन
d. हांस क्रिश्चन

Answer: a. एंटोन्सेन

– वह डेनमार्क से हैं। उन्‍होंने उसी देश के एक्सेलसन को लगातार तीसरा खिताब नहीं जीतने दिया।
– टूर्नामेंट का आयोजन बैंकॉक में 31 जनवरी 2021 को हुआ।

———————————-
10. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर (बैंकॉक) का महिला एकल (Female single) खिताब किसने जीता?

a. विक्टर एक्सेलसन
b. पीवी सिंधु
c. ताइजू यिंग
d. बेइवेन झांग

Answer: c. ताइजू यिंग

– वह ताइवान से हैं।
– वह वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी हैं।
– ताइजू यिंग ने ओलिंपिक चैम्पियन कैरोलिना मरीन को हराया।

———————————-
11. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर (बैंकॉक) का महिला युगल (Women’s doubles) खिताब किसने जीता?

a. पीवी सिंधु और ताइजू यिंग
b. पीवी सिंधु और शिन सेउंग-चान
c. ताइजू यिंग और शू ही
d. शू ही और शिन सेउंग-चान

Answer: d. शू ही और शिन सेउंग-चान

———————————-
12. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर (बैंकॉक) का पुरुष युगल (Men’s doubles) खिताब किसने जीता?

a. ली यंग और वांग ची लीन
b. मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान
c. एंटोन्सेन और एक्सेलसन
d. वांग ची लीन और एक्सेलसन

Answer: a. ली यंग और वांग ची लीन

———————————
13. विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) कब मनाया जाता है?

a. 5 फरवरी
b. 4 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 2 फरवरी

Answer: d. 2 फरवरी

– इसी दिन 2 फरवरी 1971 को ईरान के शहर रामसर में वेटलैंड्स के संरक्षण के लिए रामसर वेटलैंड्स कन्वेंशन एक अंतर-सरकारी संधि हुई थी।
– इसीलिये इस दिन विश्व वेटलैंड्स दिवस का आयोजन किया जाता है।

2021 का ‘Wetlands and Water’ है।

क्या हैं वेटलैंड्स?
– वेटलैंड्स नमी या दलदल वाली जगह को कहते हैं, एक ऐसा स्थान है जहां पौधे और पशु प्रजातियों की विविधता होती है।

———————————-
14. हॉलीवुड की कॉमेडी एक्‍ट्रेस क्लॉरिस लीचमैन का निधन 27 जनवरी 2021 को हो गया, उन्‍हें कौन से पुरस्‍कार मिले थे?

a. गोल्‍डन ग्‍लोब
b. एमी पुरस्‍कार
c. ऑस्‍कर पुरस्‍कार
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– 94 वर्षीय क्‍लारिस अमेरिका की रहने वाली हैं।
– उन्‍होंने अकादमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब और आठ प्राइमटाइम एमी अवार्ड जीते थे।

——————————–
15. मार्सेलो रेबेलो डी सोसा चुनाव जीतकर दोबारा किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?

a. पुर्तगाल
b. स्‍पेन
c. ग्रीस
d. इजिप्‍ट

Answer: a. पुर्तगाल

– पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 24 जनवरी 2021 को मतदान हुआ था, जिसमें मार्सेलो को 61.5 प्रतिशत मत मिले।
– चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं।

———————————-
16. विश्‍व कैंसर दिवस (World Cancer Day) कब मनाया जाता है?

a. 3 फरवरी
b. 4 फरवरी
c. 5 फरवरी
d. 6 फरवरी

Answer: b. 4 फरवरी

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी से बचने के तरीकों को लेकर जागरूक करना है।
– यह दिवस यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) द्वारा मनाया जाता है।
– इसी दिन 4 फरवरी, वर्ष 2020 को पेरिस (फ्रांस) में आयोजित न्यू मिलेनियम के लिए विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन में स्थापित किया गया था।

2021 का विषय: ‘I Am And I Will’.

अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ
मुख्यालय: जिनेवा, (स्विट्जरलैंड)

——————————-
17. अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस (International Human Fraternity Day) कब मनाया जाता है?

a. 6 फरवरी
b. 5 फरवरी
c. 4 फरवरी
d. 3 फरवरी

Answer: c. 4 फरवरी

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कई संस्कृतियों और धर्मों, या मान्यताओं को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करना है।
– इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना भी है।
– 21 दिसंबर 2020 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस के रूप में घोषित किया।

2021 का विषय: A Pathway to the Future. (भविष्य के लिए एक मार्ग)

——————————-
18. एशियन ऑनलाइन शूटिंग में 11 पदकों के साथ किस देश ने टॉप स्‍थान हासिल किया है?

a. कंबोडिया
b. भारत
c. इंडोनेशिया
d. म्‍यांमार

Answer: b. भारत

– बता दें कि कुवैत निशानेबाजी महासंघ ने इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 जनवरी 2021 को किया।
– इसमें 22 एशियाई देशों के 274 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
– भारत पहली एशियाई ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप की पदक तालिका में 11 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
– भारतीय टीम ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

स्‍वर्ण पदक
– सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल,
दिव्यांश सिंह पंवार ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल,
काइनन चेनाई ने पुरुष ट्रैप और राजेश्वरी कुमारी ने महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीते।
– अर्जुन बाबुता ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल और श्रेयषी सिंह ने महिला ट्रैप में रजत पदक जीते।

कांस्‍य पदक-
– मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल,
– सरबजोत सिंह ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल,
– दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल,
– पृथ्वीराज तोंडईमान ने पुरुष ट्रैप और मनीष कीर ने महिला ट्रैप में कांस्य पदक जीते।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account