6th to 8th December 2021 Current Affairs

यह 6th to 8th December 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन के भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कितने समझौते हुए?

a. 6
b. 18
c. 24
d. 28

Answer: d. 28

– 6 दिसंबर 2021 को 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन हुआ।
– इस दौरान व्‍लादिमिर पुतिन भारत में करीब 5 घंटे रुके।
– हैदराबाद हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई।
– इस दौरान पहली बार इंडिया-रशिया के बीच रक्षा और विदेश मंत्रियों की 2+2 वार्ता भी हुई।

कुल 28 समझौते
– समझौतों में व्यापार, ऊर्जा, बौद्धिक संपदा, बैंकिंग, अकाउंटेंसी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

भारत – रूस के बीच समझौते
– वर्ष 2021-2031 तक सैन्य-तकनीकी सहयोग के कार्यक्रम के नवीनीकरण का समझौता। [10 साल का यह रक्षा सहयोग कार्यक्रम दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग और भविष्य में संभावित सहयोग की रूपरेखा तैयार करता है। 1994 से इस तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।]
– रूस के विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय और भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन सहयोग के लिए रोडमैप।
– उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में सहयोग का समझौता।
– रूस के ज्वाइंट स्टॉक कंपनी रोसजियोलोजिया (ROSGEO) और भारत के जियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया (भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण -GSI), खान मंत्रालय के बीच भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग का समझौता। [यह पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग और उप-भूमि के भूवैज्ञानिक अध्ययन, भूवैज्ञानिक तटवर्ती और अपतटीय रिसर्च कार्यों के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग से संबंधित है]
– भारत और रूस की सरकार के बीच मर्चेंट शिपिंग समझौते में संशोधन पर प्रोटोकॉल। [इसके द्वारा नाविक के पहचान दस्तावेजों को मान्यता दी जाती है।]
– वर्ष 2021-2024 के लिए दोनों देशों के संस्कृति मंत्रालय के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम।
– 2022-2023 के लिए दोनों देशों के संस्कृति मंत्रालय संस्कृति उत्सवों के आयोजन को लेकर प्रोटोकॉल बना।
– भारत और रूस के बीच रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष (आउटर स्‍पेस) के उपयोग और लॉन्च व्‍हीकल के निर्माण और संचालन और ग्राउंड बेस्‍ड स्‍पेस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर समझौता।
– रूस के व्‍लादिवोस्‍तोक शहर में काउंसुलर ऑफिस के लिए भूमि आवंटन के लिए प्रोटोकॉल।

कॉमर्शियल और अन्‍य एग्रीमेंट व MoU
– ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, देहरादून और जेएससी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन।
– साइबर हमलों का जवाब देने के क्षेत्र में भारतीय रिजर्व बैंक और रूस के बैंक के बीच एक सहयोग समझौता।
– ICAI (The Institute of Chartered Accountants of India) और IPAR (The Institute of Professional Accountants of Russia) के बीच सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन।
– भारत के NTPC लिमिटेड और रूस के इंटर राव-एक्सपोर्ट LLC के बीच बिजली क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन। [इसके तहत दोनों संगठन ज्‍वाइंटली अपने मूल देशों के बाहर बिजली क्षेत्र में क्षमता निर्माण निर्यात के लिए सेवाएं प्रदान कर सकेंगे]
– भारत की SAIL और रूसी कंपनी SSC FSUE TsNIIchermet im के बीच सहयोग का एक ज्ञापन।
– JSPL (जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड) और रूसी कंपनी SSC FSUE TsNIIchermet के बीच सहयोग का एक ज्ञापन।
– JSW Steel Ltd और रूसी कंपनी SSC FSUE TsNIIchermet im के बीच एक समझौता ज्ञापन।
– IOCL और SIBUR के बीच सहयोग। [पारादीप, ओडिशा में डाउनस्ट्रीम इकाइयों के साथ एक ड्यूल फीड क्रैकर यूनिट स्थापित करने की व्यवहार्यता का पता लगाने की संभावना पर काम होगा।
– राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, इंफाल और रूसी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक विश्वविद्यालय (आरआईओयू), के बीच एक समझौता ज्ञापन।
– इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, कोलकाता (भारत) और एवी झिरमुंस्की नेशनल साइंटिफिक सेंटर ऑफ मरीन बायोलॉजी ऑफ द फार ईस्टर्न ब्रांच ऑफ रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (एनएससीएमबी एफईबी आरएएस) (रूसी संघ) के बीच एक समझौता ज्ञापन। [यह समझौता नीली अर्थव्यवस्था के भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर किया गया।]
– लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भारत और दक्षिणी संघीय विश्वविद्यालय, रूस के बीच एक समझौता ज्ञापन।
– दिल्ली विश्वविद्यालय और स्कोल्टेक विश्वविद्यालय, मास्को के बीच अकादमिक सहयोग के लिए एक समझौता।
– दिल्‍ली यूनिवर्सिटी और फेडरल स्टेट ऑटोनॉमस एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ हायर एजुकेशन IMSechenov फर्स्ट मॉस्को स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ द हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ रशियन फेडरेशन (सेचेनोव यूनिवर्सिटी) के बीच समझौता। [ यह समझौता नैनो-मेडिसिन, रीजनरेटिव मेडिसिन, मॉलिक्यूलर मेडिसिन, बायो-मेडिकल साइंस, ट्रांसलेशनल मेडिसिन, प्री-क्लिनिकल एंड क्लिनिकल रिसर्च, न्यू ड्रग डिस्कवरी, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजीज और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में जीवन विज्ञान में सहयोग के लिए है]
– उत्तर प्रदेश फिक्की और बीसीसीआई, रूस के बीच एक समझौता ज्ञापन।
– मैजिक बिलियन और वोल्शेबनी मिलियर्ड के बीच जनशक्ति आपूर्ति पर एक समझौता ज्ञापन।
– द्विपक्षीय व्यापार सहयोग के लिए भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन और रोसकांग्रेस फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन।
– रोसनेफ्ट और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक कच्चे तेल की आपूर्ति समझौता।
– Indian Trade Promotion Organisation और Roscongress Foundation के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार समझौता।
– Magic Billion और Volshebny Milliard के बीच समझौता

——————
2. भारत और रूस ने वर्ष 2025 तक कितनी रकम के कारोबार का लक्ष्‍य रखा?

a. 30 बिलियन डॉलर
b. 40 बिलियन डॉलर
c. 50 बिलियन डॉलर
d. 100 बिलियन डॉलर

Answer: a. 30 बिलियन डॉलर

– दोनों देशों ने वर्ष 2025 तक 30 अरब डॉलर के ट्रेड और 50 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्‍य रखा।

पुतिन की मौजूदगी में मोदी ने कहा
– दुनिया में कई भू-राजनीतिक परिवर्तन हुए हैं लेकिन भारत-रूस दोस्ती अपरिवर्तित बनी हुई है।
– मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत हमारा रक्षा सहयोग और मजबूत हो रहा है।
– हमने 2025 तक 30 बिलियन डॉलर ट्रेड और 50 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है।
– भारत ने इस दौरान उत्‍तरी सीमा पर अनावश्‍यक एग्रेशन (चीन की ओर से तनाव) का भी मुद्दा उठाया।

पुतिन ने कहा –
– हम भारत को एक महान शक्ति, भरोसेमंद दोस्त के रूप में देखते हैं।
– वर्ष 2020 में भारत-रूस के बीच ट्रेड में 17% की गिरावट हुई थी, लेकिन इस साल पहले 9 महीनों में ट्रेड में 38% की बढ़ोतरी देखी गई है।

AK-203 अपडेट
– अमेठी में AK-203 राइफलों का प्रोडक्शन। यहां 6.1 लाख AK-203 राइफलों का निर्माण होना है। पहली बार रूस के बाहर इस रायफल का निर्माण होगा।
– AK-203 का उत्पादन भारत में इंडो-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) द्वारा किया जाएगा। यह भारत और रूस का संयुक्‍त उद्यम है।

AK-203 के फीचर्स
– AK-203, INSAS राइफल से हल्का, छोटा और घातक है।
– AK-403 की दृष्टि सीमा 800m है।
– एके -203 राइफल का इस्तेमाल ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक मोड में किया जा सकता है।
– एके -203, जो प्रति मिनट 600 गोलियां दागती है

S-400 अपडेट
– मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम S-400 की डिलीवरी शुरू हो चुकी है।
– यह समुद्री रास्‍ते में है। अगले 10 दिनों में S-400 भारत पहुंच जाएगा।

भारत – रूस संबंध
– आजादी के बाद से ही भारत के रूस के साथ अच्‍छे संबंध रहे हैं।
– परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और कई अन्य क्षेत्रों के डेवलपमेंट में रूस का अहम रोल रहा है।

—————–
3. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में सैन्य हथियार बनाने वाली दुनिया की टॉप 100 में भारत की कितनी कंपनियां हैं?

a. 2
b. 3
c. 5
d. 13

Answer: b. 3

Top 100 में ये तीन कंपनियां और रैंकिंग
– हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) : 42
– इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्रीज : 60
– भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटड (BEL) : 66

(इन तीनों ने ही वर्ष 2019 की रिपोर्ट में भी Top 100 में जगह बनाई थी।)

– इनमें से ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री बोर्ड (इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्रीज) को केंद्र सरकार ने भंग करके सात नई PSU(पब्लिक सेक्‍टर अंडरटेकिंग) कंपनियां बनाई हैं।

SIPRI Full form : Stockholm International Peace Research Institute

Top 10 कंपनी
1. लॉकहीड मार्टिन (USA)
2. रेथियॉन टेक्‍नोलॉजीज (USA)
3. बोइंग (USA)
4. नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन कॉर्प (USA)
5. जनरल डायनेमिक्‍स कॉर्प (USA)
6. BAE Systems (UK)
7. नोरिन्को (China)
8. AVIC (China)
9. CETC (China)
10. L3Harris Technologies (USA)

Top 100 में मौजद भारतीय कंपनियों की ग्‍लोबल हथियार बिक्री में हिस्‍सेदारी
1. हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL)
– रैकिंग : 42 (वर्ष 2019 में 46)
– वर्ष 2020 में बिक्री : 2.97 बिलियन डॉलर
– वर्ष 2019 की तुलना में बिक्री में ग्रोथ : 1.5%

2. इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्रीज : 60
– रैकिंग : 60 (वर्ष 2019 में 58)
– वर्ष 2020 में बिक्री : 1.9 बिलियन डॉलर
– वर्ष 2019 की तुलना में बिक्री में ग्रोथ : 0.2%

3. भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटड (BEL) : 66
– रैकिंग : 66 (वर्ष 2019 में 68)
– वर्ष 2020 में बिक्री : 1.6 बिलियन डॉलर
– वर्ष 2019 की तुलना में बिक्री में ग्रोथ : 4%

——————
4. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में सैन्य हथियार बनाने के मामले में भारत का स्‍थान क्‍या रहा?

a. 5
b. 9
c. 11
d. 29

Answer: c. 11

– भारत टॉप 11 आर्म्‍स मैनिफैक्‍चर कंट्री में शामिल हैं।

हथियार निर्माण में कोविड-19 का असर नहीं
– सिपरी की रिपोर्ट में खास तौर पर बताया गया है कि कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद आर्म्‍स इंडस्‍ट्री में 1.3 प्रतिशत का उछाल आया है।
– दुनिया में टॉप 100 कंपनी ने 531 बिलियन डॉलर के हथियार बनाए।
– जबकि IMF रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍था में 3.1 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

वर्ष 2020 में कुल सैन्‍य हथियार बेचने में दुनिया के देश
1. यूएसए
– कुल ग्‍लोबल बिक्री में 54% हिस्‍सा।
– टॉप 100 कंपनियों में सबसे ज्यादा 41 कंपनियां यूनाइटेड स्टेट्‍स (US) की हैं।
– हथियारों की बिक्री 2020 में 285 बिलियन डॉलर रही, जो 2019 की तुलना में 1.9% ज्यादा है।

2. चीन
– कुल ग्‍लोबल ब्रिक्री में 13% का हिस्‍सा।
– टॉप 100 में चीन की 5 कंपनियां शामिल है। इनमें टॉप 10 में तीन कंपनियां हैं।
– हथियारों की बिक्री 2020 में 66.8 बिलियन डॉलर थी, जो 2019 की तुलना में 1.5% ज्यादा है।

3. यूनाइटेड किंगडम
– कुल ग्‍लोबल ब्रिक्री का 7.1 प्रतिशत हिस्‍सा।

5. रूस
– कुल ग्‍लोबल ब्रिक्री में 5 प्रतिशत का हिस्‍सा।

भारत ने वर्ष 2020 में कितने हथियार बेचे
– हथियार बेचने के मामले में भारत की रैंकिंग 11 है।
– वर्ष 2020 में कुल हिस्‍सेदारी : 1.2%
– हथियारों की बिक्री : 6.5 बिलियन डॉलर (लगभग 48,750 करोड़ रुपए)
– 2019 की तुलना में 2020 में 1.7% ज्यादा।

—————–
5. किस राज्‍य के मोन जिले में सेना ने गलत पहचान की वजह से नागरिकों पर फायरिंग कर दी और इससे 14 की मौत हो गई?

a. मणिपुर
b. मिजोरम
c. नगालैंड
d. असम

Answer: c. नगालैंड

– केंद्र सरकार ने 6 दिसंबर 2021 को संसद में सवीकार किया कि नगालैंड में सेना की फायरिंग एक गलती थी।
– गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा – सेना ने नागरिकों को पहचानने में गलती की। इस घटना की जांच के लिए SIT बनाई जाएगी, जो एक महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी।

क्‍या थी घटना
– दरअसल, यह घटना 4 दिसंबर की है। जब नगालैंड के मोन जिले में सेना चरमपंथियों के खिलाफ एक ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी।
– सेना ने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया, कमांडोज को शक था कि इसमें चरमपंथी हैं।
– 21 कमांडोज ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 7 की मौत हो गई।
– इसके बाद घटना के विरोध में स्‍थानीय लोगों ने हंगामा किया। कमांडोज को घेर लिया और गाड़ियों में आगजनी की।
– इस दौरान एक जवान की मौत हो गई। भीड़ को संभालने के लिए की गई फायरिंग में 7 लोग और मारे गए।

– संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- हम इस घटना पर गहरा दुख जाहिर करते हैं। मृतकों के परिवारों के साथ भी हमारी संवेदना है। इस तरह के ऑपरेशन करते वक्त सभी एजेंसियां यह निश्चित करेंगी कि आगे ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो।
– सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी है।

AFSPA हटाने की मांग
– नगालैंड के सीएम नेफियू रियो और मेघालय के सीएम कॉनरॉड संगमा ने गृह मंत्री से राज्‍यों में AFSPA हटाने की मांग की है।
– AFSPA : आर्म फोर्सेज स्‍पेशल पावर एक्‍ट
– इस एक्‍ट सुरक्षा बलों को बिना किसी पूर्व अनुमति के कहीं भी ऑपरेशन करने और किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है.
– केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम, 1958 की धारा 3 के अंतर्गत नगालैंड के संपूर्ण क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित किया है.

—————–
6. सुरक्षा बल द्वारा गलतफहमी से कई नागरिकों की मौत के विरोध में नगालैंड राज्‍य सरकार ने किस महोत्‍सव को रद्द किया?

a. हार्नबिल महोत्‍सव
b. नगा महोत्‍सव
c. हार्न महोत्‍सव
d. आदिवासी महोत्‍सव

Answer: a. हार्नबिल महोत्‍सव

– हार्नबिल महोत्‍सव नगालैंड को एक दिसंबर 1963 में राज्‍य का दर्जा मिलने के उत्‍सव में मनाया जाता है।
– एक दिसंबर से शुरू होकर यह महोत्‍सव 10 दिनों तक चलता है।
– पर्यटक खास तौर पर इस त्योहार के दौरान नगालैंड आना पसंद करते हैं।
– इन दस दिनों में नगालैंड में पर्यटकों की काफी संख्या देखी जाती है।

नगालैंड
सीएम – नेफियू रियो
राज्‍यपाल – जगदीश मुखी

—————–
7. चीनी मानवाधिकार हनन के विरोध में किस देश ने ‘बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक’ के राजनयिक बहिष्‍कार का ऐलान किया?

a. भारत
b. यूएसए
c. जापान
d. रूस

Answer: b. यूएसए

– Beijing Winter Olympics बीजिंग विटर ओलंपिक्‍स : 4 – 22 फरवरी 2022
– इस आयोजन के महीने से भी कम समय बचे हैं और इसी दौरान अमेरिका ने आयोजन के डिप्‍लोमेटिक बायकॉट का ऐलान कर दिया।

कैसा होगा राजनयिक बहिष्‍कार (diplomatic boycott)
– पहले की तरह ही यूएसए के खिलाड़ी बीजिंग विंटर ओलंपिक्‍स में हिस्‍सा लेंगे।
– लेकिन डिप्‍लोमेटिक तौर पर कोई कोई अमेरिकी इसमें हिस्‍सा नहीं लेगा।
– दरअसल, प्रत्येक ओलंपिक के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों (high-level delegations) को भेजना अमेरिका और अन्य प्रमुख देशों के बीच लंबे समय से एक परंपरा रही है।
– तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों के उद्घाटन में भाग लिया था।
– वर्ष 2021 में हुए टोक्‍यो समर (ग्रीष्‍मकालीन) ओलंपिंक में अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी जिल बिडेन (जो बाइडेन की पत्‍नी) ने अमेरिकी दल का नेतृत्व किया था।
– ऐसे में कोई भी डिप्‍लोमेटिक डेलीगेशन खासतौर पर बीजिंग विटर ओलंपिक्‍स के लिए अमेरिका से चीन में नहीं आएगा।
– हालांकि अमेरिका ने कहा है कि वह अपने सहयोगी देशों से इस ओलंपिक्‍स के राजनयिक बहिष्‍कार के बारे में चर्चा नहीं करेगा।

अमेरिका ने ऐसा फैसला क्‍यों लिया
– अमेरिका और चीन के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।
– अमेरिका का कहना है कि चीन उइगर मुसलमानों पर मानवाधिकार हनन कर रहा है। इसके अलावा चीन, ताइवान पर जबरन कब्‍जे की कोशिश, हांगकांग में मानवाधिकार हनन और दक्षिण चीन सागर पर हक जता रहा है।

चीन ने क्‍या प्रतिक्रिया दी
– चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बीजिंग विंटर ओलंपिक में अमेरिका को डिप्‍लोमेटिक इन्‍विटेशन नहीं भेजा गया है। इसके बावजूद उसने अमेरिका डिप्‍लोमेटिक बायकॉट का प्रचार कर रहा है।
– अगर अमेरिका अपने रास्‍ते पर चलने पर आमादा है, तो चीन उसे कड़े जवाब देगा।
– चीन ने इससे पहले ही उन अमेरिकी राजनेताओं व राजनयिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसे वह चीनी विरोधी मानता है।

यूएसए
– प्रेसिडेंट – जो बाइडन

चीन
– प्रेसिडेंट – शी जिनपिंग

—————–
8. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात को ‘जवाद’ नाम किसने दिया?

a. पाकिस्‍तान
b. सऊदी अरब
c. चीन
d. श्रीलंका

Answer: b. सऊदी अरब

– जवाद, एक अरबी शब्द है। इसका मतलब है उदार।
– बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान ने ओडीशा और आंध्र प्रदेश पर असर दिखाया।
– शुरू में काफी मजबूत था और पुरी के पास टकराने की संभावना थी।
– लेकिन यह कमजोर हो गया। इससे सिर्फ बारिश हुई।
– पहले आ चुके चक्रवातों की तुलना में जवाद चक्रवात का असर आम जनजीवन पर उतना नहीं पड़ा।

हिन्‍द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– हिन्द महासागर क्षेत्र के 13 देश (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन इस क्षेत्र के तूफानों का नाम रखते हैं।
– ये 13 देश पहले से ही नाम का लिस्‍ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन 13 देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है।
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है. किसी भी नाम को दोहराया नहीं जाता है।
– तूफान का नाम रखने की व्‍यवस्‍था संयुक्‍त राष्‍ट्र के निर्देशन में बनी हुई है।

वर्ष 2021 के तूफान
– गुलाब, यास, ताऊते और जवाद

—————–
9. किस राज्‍य में तितली की नई प्रजाति ‘चॉकलेट-बॉर्डर्ड फ्लिटर’ (Chocolate-bordered Flitter) की खोज हुई?

a. मिजोरम
b. केरल
c. लद्दाख
d. सिक्किम

Answer: d. सिक्किम

– इस तितली की खोज स्‍थानीय निवासी ‘सोनम वांगचुक लेप्चा’ ने की।
– वांगचुक लेप्चा को तितलियों का फोटोग्राफ लेने का बहुत शोक है।
– वह 2016 से इस कार्य को कर रहे हैं।
– वह इन तस्‍वीरों को वह नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (NCBS), बेंगलुरु स्थित एंटोमोलॉजिस्ट को भेजने और उन्हें ‘Butterflies of India’ वेबसाइट पर अपलोड करते हैं।

– तितली वैज्ञानिक नाम ज़ोग्राफेटस ज़ोंगुएन्सिस भी है।
– प्रजातियों की शारीरिक बनावट थोड़ी भिन्न होती है और नर की आंतरिक संरचना भी थोड़ी भिन्न होती है।

– श्री वांगचुक लेप्चा ने द्ज़ोंगु के निकट ऐतिहासिक रुचि के एक स्थान का उल्लेख किया है जिसे बेलीकोवू कहा जाता है, जिसका अर्थ है “तितलियों की भूमि”।

—————-
10. किस राज्‍य की पुलिस को वर्ष 2021 में ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ पुरस्‍कार मिला?

a. हरियाणा
b. केरल
c. हिमाचल प्रदेश
d. बिहार

Answer: c. हिमाचल प्रदेश

– एक दिसंबर 2021 को राष्ट्रपति की ओर से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्‍य की पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ अवॉर्ड सौंपा।
– अवॉर्ड समारोह का आयोजन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज ग्राउंड में किया गया।
– इस अवॉर्ड को HP पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुरस्‍कार ग्रहण किया।
– हिमाचल प्रदेश आठवां राज्‍य बना जिसे राज्‍य की पुलिस का यह पुरस्‍कार मिला।

‘प्रेसिडेंट कलर’ पुरस्‍कार
– केंद्र सरकार की सिफारिश पर यह अवॉर्ड राष्‍ट्रपति देते हैं।
– यह अवॉर्ड राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना की इकाइयों के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स को मिलता है।
– यह अवॉर्ड एक स्‍पेशल अचीवमेंट है, जो यह दिखाता है कि राज्‍य की पुलिस ने लोगों की सेवा के साथ- साथ विश्‍वसनीय और ईमानदारी से वर्षों तक बेहतर कार्य किया है।

—————-
11. असम के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘असम बैभव’ पुरस्‍कार के लिए किस उद्योगपति को चुना गया?

a. मुकेश अंबानी
b. रतन टाटा
c. अजीम प्रेमजी
d. नीता अंबानी

Answer: b. रतन टाटा

– कैंसर के इलाज में योगदान के लिए रतन टाटा को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।
– दरअसल, टाटा ट्रस्ट ने असम सरकार की मदद से वर्ष 2018 में ‘एडवांटेज असम – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के दौरान 19 कैंसर देखभाल इकाइयां स्थापित करने का निर्णय लिया था।

– असम सरकार ने राज्‍य के तीन पुरस्‍कारों (असम बैभव, असम सौरभ, असम गौरव) की घोषणा की है।

आवॉर्ड किसके उपलक्ष्‍य में दिए जाते है?
– यह तीनों पुरस्‍कार असम दिवस (2 दिसंबर) पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार पुरस्‍कारों को 24 जनवरी 2022 में दिया जाएगा।
– असम दिवस, स्वर्गदेव चाओलुंग सुकफा के शासन के उपलक्ष्य मनाया जाता है।
– उन्‍होंने असम में अहोम वंश की स्थापना की, जिसने 600 वर्षों तक राज्य पर शासन किया।

‘असम सौरभ अवॉर्ड’ लिस्‍ट
1- शिक्षाविद प्रो. कमलेंदु देब क्रोड़ी
2- NHM मिशन के डायरेक्‍टर डॉ. लक्ष्‍मणन ए,
3- शिक्षाविद एवं बिजनेसमैन दीपक चंद जैन
4- आर्टिस्‍ट श्री नील पवन बरूआ
5- ओलंपिक पदक विजेता बॉक्‍सर लवलीना बोरगोहाईं

‘असम गौरव अवॉर्ड’ लिस्‍ट
1- हेल्‍थ सर्विसेस डायरेक्‍टर मुनिद्र नाथ नगाते
2- पिग किसान-सह-उद्यमी मनोज कुमार बसुमतारी,
3- बुनकर हेमप्रभा चुटिया
4- रिटायर्ड डीसीएफ धरनीधर बोरो
5- प्रो. जीएमसीएच डॉ बसंत हजारिका
6- पर्वतारोही खोरसिंग तेरांग
7- एएनएम श्रीमती नमिता कलिता
8- कृषि निर्यातक कौशिक बरुआ
9- महिला उद्यमी बॉबी हजारिका
10- मुर्गीपालन किसान-सह-उद्यमी आकाश ज्योति गोगोई
11- एएसएचए बोरनिता मोमिन
12- आंगनवाणी वर्कर कल्पना बोरो
13- हेल्‍थ एक्‍पर्ट डॉ आसिफ इकबाल

असम वैभव अवार्ड
– उद्योगपति रतन टाटा

असम
मुख्‍यमंत्री: हिमंत बिस्‍वा सरमा
राजधानी: दिसपुर
राज्‍यपाल: जगदीश मुखी

—————–
12. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत को स्‍कूली शिक्षा की क्‍वालिटी में सुधार और कोविड-19 के प्रभाव को कम करने के लिए कितनी रकम लोन को मंजूरी दी?

a. $800 मिलियन
b. $700 मिलियन
c. $600 मिलियन
d. $500 मिलियन

Answer: d. $500 मिलियन (लगभग 3767 करोड़ रुपए)

– एडीबी ने 2 दिसंबर 2021 को इस लोन को मंजूरी दी।
– इस लोन को देने का उद्देश्‍य स्‍कूली शिक्षा के लिए (समग्र शिक्षा) और शिक्षा मंत्रालय की नई अनुकरणीय स्कूल पहल का सपोर्ट करना है।
– ताकि समावेशी (inclusive ) और समान शिक्षा परिणामों पर ध्यान केंद्रित करके शिक्षा की क्‍वालिटी में सुधार किया जा सके।
– स्‍कूली शिक्षा और छात्रों पर कोरोना महामारी का बहुत गहरा असर पड़ा है।
– यह रकम असम, गुजरात, झारखंड, तमिलनाडु और उत्तराखंड राज्यों में लगभग 1,800 सरकारी स्कूलों को अनुकरणीय स्कूलों (Exemplar schools) में ट्रांसफर किया जाएगा।

Note: वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान है।

एशियाई विकास बैंक (ADB)
– स्‍थापना : 19 दिसम्बर 1966
– सदस्‍रू देश 68 (49 एशिया और पैसिफिक से और 19 सदस्य अन्‍य)
– मुख्‍यालय : मंडालुयोंग, फिलीपींस
– अध्‍यक्ष (president) : मासात्सुगु असाकावा
– उपाध्‍यक्ष (vice-president) : अशोक लवासा (भारत के पूर्व चुनाव आयुक्‍त)

—————–
13. किस राज्‍य के पूर्व सीएम कोनिजेती रोसैया का निधन 4 दिसंबर 2021 को हो गया?

a. हिमाचल प्रदेश
b. आंध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. असम

Answer: b. आंध्र प्रदेश

– वह तमिलनाडु के पूर्व गवर्नर भी थे।
– वह 88 वर्ष के थे।
– वह कांग्रेज पार्टी के सीनियर नेता थे।
– कोनिजेती रोसैया सितंबर 2009 से नवंबर 2010 तक आंध्र प्रदेश के सीएम रहे।
– इसके बाद 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के गवर्नर रहे।
– इससे पहले भी उन्‍होंने कर्नाटक के गवर्नर के रूप में दो महीने काम किया था।

आंध्र प्रदेश
वर्तमान सीएम: वाईएस जगन मोहन रेड्डी
राजधानी: विशाखापट्नम
गवर्नर: विश्व भूषण हरिचंदन

—————–
14. डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पुण्‍यतिथि के उपलक्ष्‍य में महापरिनिर्वाण दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 December
b. 6 December
c. 5 December
d. 4 December

Answer: b. 6 December

– 6 दिसंबर 1956 में बी. आर. आंबेडकर का निधन दिल्‍ली में हुआ था।
– 1956 में निधन से कुछ दिनों पहले ही आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।
– वर्ष 2021 में उनकी 65वीं पुण्‍यतिथि मनाई गई है।

– बी. आर. आंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है।
– वह एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे
– डॉ आंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री थे।
– वह लोकतांत्रिक भारत के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक थे।
– वर्ष 1990 में आंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्‍न से नवाजा जा चुका है।

—————–
15. किस देश की टीम ने पुरुष जूनियर हॉकी विश्‍व कप 2021 जीता?

a. भारत
b. जापान
c. जर्मनी
d. अर्जेंटीना

Answer: d. अर्जेंटीना

– फाइनल मैच ओडीशा की राजधानी भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम आयोजित हुआ।
– अर्जेंटीना ने जर्मनी को 4-2 से हराया।
– अर्जेंटीना की जीत बड़ी मानी जा रही है, क्‍योंकि उसने छह बार के विजेता जर्मनी को हराया।
– भारत ने 2001 और 2016 में दो बार इस खिताब हो जीता है।

किसने कितनी बार कप जीता-

Year, Host, Winner
1979, Versailles, France Pakistan
1982, Kuala Lumpur, Malaysia West Germany
1985, Vancouver, Canada West Germany
1989, Ipoh, Malaysia West Germany
1993, Terrassa, Spain West Germany
1997, Milton Keynes, England Australia
2001, Hobart, Australia India
2005, Rotterdam, Netherlands Argentina
2009, Johor Bahru, Malaysia Germany
& Singapore
2013, New Delhi, India Germany
2016, Lucknow, India India
2021, Bhubaneswar, India Argentina

जूनियर हॉकी विश्‍व कप 2021 में टॉप-5 गोल स्‍कोरर्स
1- माइल्स बुकेन्स (नीदरलैंड)
2- टिमोथी क्लेमेंट (फ्रांस)
3- पऊ कुनिल (स्पेन)
4- अली रिजवान (पाकिस्तान)
5- संजय (भारत)

जूनियर हॉकी विश्‍व कप 2021 में टॉप 10 रैंकिंग वाले देश
1 Argentina
2 Germany
3 France
4 India
5 Netherlands
6 Belgium
7 Spain
8 Malaysia
9 South Africa
10 South Korea

—————–
16. विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 4 दिसंबर
d. 5 दिसंबर

Answer: d. 5 दिसंबर

– मिट्टी की गुणवत्ता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– (Food and Agriculture Organization – FAO) ने इस दिवस की घोषणा वर्ष 2013 में की थी।
– वर्ष 2021 की थीम: ‘मिट्टी की लवणता को रोकें, मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा दें’ है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]