Daily Current Affairs, Current Affairs 8 December 2019, Current Affairs 8 December, Current Affair 8 December 2019 Question, 8 December 2019 Current Affairs, Current Affairs 8 December 2019,

यह 8 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 8 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने भारत का नेशनल प्लॉगिंग एम्बेसडर (National Plogging Ambassador of India) किसे बनाया है?

a. राकेश अस्‍थाना
b. रिपुदमन बेवली
c. अमन दीप कलाकार
d. पंकज विशेष दास

Answer: b. रिपुदमन बेवली

– केन्द्रीय खेल व युवा मामले मंत्री किरेन रिजीजू ने 5 दिसंबर को 50वें फिट इंडिया प्‍लॉगिंग रन के दौरान रिपुदमन बेवली को भारत का प्लॉगिंग एम्बेसडर नामित किया।
– रिपु दमन बेवली को प्लॉगमैन ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है।

प्लॉगिंग क्या है?
– जॉगिंग करते हुए प्लास्टिक तथा कचरा उठाना प्लॉगिंग कहलाता है।
– इस अभियान के तहत ‘स्वस्थ’ तथा ‘स्वच्छता’ दोनों कार्य हो जाते हैं।
– प्लॉगिंग के द्वारा लोग फिट भी रह सकते हैं और साथ में शहर को स्वच्छ भी रख सकते हैं।
– फिट इंडिया प्लॉग रन फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है।
– फिट इंडिया मूवमेंट को प्रधानमंत्री मोदी ने 29 अगस्त, 2019 को लांच किया था।

– रिपुदमन बेवली देश के पहले प्‍लॉगर हैं।
– रिपुदमन बेवली ने 2017 में प्लॉगिंग शुरू की, उन्होंने दो महीने में अपने टीम के साथ मिलकर 50 शहरों में 1000 किलोमीटर की दूरी तय की तथा 2.7 टन कूड़ा एकत्रित किया।

——————-
2. केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने सीबीएसई स्कूलों की किन कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू किया है?

a. कक्षा एक से चार
b. कक्षा 5 से 8
c. कक्षा 6 से 10
d. कक्षा 8 से 10

Answer: d. कक्षा 8 से 10

– इस पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए सीबीएसई ने माइक्रोसॉफ्ट, IBM तथा इंटेल जैसी कंपनियों के साथ मिलकर कार्य किया है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धि) कंप्यूटर साइंस की वह शाखा है जिसके द्वारा मशीनों में इंसानों की तरह सोचने समझने की क्षमता विकसित की जाती है।
– AI मशीने वातावरण के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम होती हैं।

———————–
3. RBI के निर्देश के अनुसार 16 दिसम्बर से NEFT (National Electronic Funds Transfer) की सुविधा प्रतिदिन कितने घंटे उपलब्‍ध रहेगी?

a. 12 घंटे
b. 15 घंटे
c. 20 घंटे
d. 24 घंटे

Answer: d. 24 घंटे

– NEFT की सुविधा 24*7 उपलब्ध होगी।
– पहले NEFT की सुविधा केवल बैंक के काम करने के घंटे के दौरान ही उपलब्ध होती थी।
– इससे पहले NEFT के द्वारा किये जाने वाले लेनदेन पर लगने वाले शुल्क को भी ख़त्म किया गया था, यह देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है।

– यह एक इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रान्सफर सिस्टम है, इसे नवम्बर, 2005 में शुरू किया गया था।
– NEFT के द्वारा बैंक ग्राहक किसी दूसरे बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं।
– NEFT धन हस्तांतरण का समायोजन हर आधे घंटे बाद करता है।

————————-
4. सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है?

a. 5 दिसंबर
b. 6 दिसंबर
c. 7 दिसंबर
d. 8 दिसंबर

Answer: c. 7 दिसंबर

– इस दिवस को पहली बार 7 दिसम्बर, 1949 को मनाया गया था।
– इस दिवस को भारतीय सैनिकों, जल सैनिकों तथा वायुसैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।
– इस दिवस पर सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
– इस अवसर पर झंडे के वितरण के द्वारा सैनिकों, उनके आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के लिए फण्ड एकत्रित किया जाता है।

—————————
5. हैण्ड-इन-हैण्ड युद्ध अभ्यास किन दो देशों के बीच 7 दिसंबर 2019 को शुरू हुआ?

a. भारत और चीन
b. भारत और फ्रांस
c. भारत और श्रीलंका
d. भारत और बांग्‍लादेश

Answer: a. भारत और चीन

– यह युद्ध अभ्यास शिलोंग के निकट उमरोई में चल रहा है।
– 7 दिसंबर 2019 को शुरू हुआ और 20 दिसम्बर 2019 तक चलेगा।
– इस दौरान आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए भी प्रशिक्षण किया जायेगा।

————————
6. नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन 3-4 दिसम्बर 2019 के दौरान किस देश में किया गया?

a. यूनाइटेड किंगडम
b. फ्रांस
c. यूएसए
d. कनाडा

Answer: a. यूनाइटेड किंगडम

– नाटो (North Atlantic Treaty Organization)
– इसकी स्थापना 4 अप्रेल 1949 को हुई थी।
– मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।
– शुरुअत में नाटो के सदस्यों की संख्या 12 थी, अब यह सदस्य संख्या 29 देश है।
– नाटो का सबसे नया सदस्य मोंटेनीग्रो है, यह 5 जून, 2017 को नाटो का सदस्य बना था।

———————–
7. भारत ने लोथल में किस देश के साथ मिलकर राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय की स्थापना करने में सहयोग करने का निर्णय लिया है?

a. अमेरिका
b. जापान
c. पुर्तगाल
d. फ्रांस

Answer: c. पुर्तगाल

– लोथल गुजरात में है।
– यह सिन्धु घाटी सभ्यता में एक बंदरगाह नगर था।
– भारत में बनाया जाने वाला यह संग्रहालय पुर्तगाल के लिस्बन में स्थित संग्रहालय की तर्ज़ पर बनाया जायेगा।
– संग्रहालय से सम्बन्धी कार्य को केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय द्वारा सागरमाला प्रोजेक्‍ट के तहत किया जायेगा।

– लोथल (शाब्दिक अर्थ मृतकों का टीला) चुना गया था क्योंकि इसमें बहुत सारे पुरातात्विक अवशेष हैं, जो पानी के माध्यम से व्यापार मार्ग का प्रदर्शन करते हैं। यह प्राचीन सिंधु घाटी (हड़प्पा) सभ्यताओं के दौरान समुद्री व्यापार गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता था।

————————
8. भारत और श्रीलंका के बीच “मित्र शक्ति 2019” अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

a. चंडीगढ़
b. मुंबई
c. पुणे
d. चेन्‍नई

Answer: c. पुणे

– इसका आरम्भ 1 दिसम्बर पुणे में हो गया है इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है।

श्रीलंका
प्रधानमंत्री: महिन्द राजपक्ष
राष्ट्रपति: Gotabaya Rajapaksa
मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया

————————–
9. IFS (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी उपेंद्र सिंह रावत को किस देश में में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

a. कोस्टा रिका
b. पनामा
c. फ्रांस
d. यूएसए

Answer: a. कोस्टा रिका

– वह पहले पनामा में भारतीय राजदूत थे।

कोस्टा रिका के बारे में:
राजधानी– सैन जोस
राष्ट्रपति– कार्लोस अल्वाराडो
उपाध्यक्ष– एप्सी कैंपबेल बर
आधिकारिक भाषा– स्पेनिश

——————————
10. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस कब मनाया जाता है?

a. 5 दिसंबर
b. 6 दिसंबर
c. 7 दिसंबर
d. 8 दिसंबर

Answer: c. 7 दिसंबर

– अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस की स्थापना 1994 में की गयी थी।-
– इसका उद्देश्य सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account