यह 7th & 8th August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केरल के किस एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान 7 अगस्त 2020 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया?
a. तिरुवनंतपुरम इंटरनेशन एयरपोर्ट
b. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट
c. कोझिकोड कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट
d. चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Answer: c. कोझिकोड कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट
(कारीपुर एयरपोर्ट)
– एयर इंडिया की यह फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से केरल के इस एयरपोर्ट पर आ रहा था।
– इसमें पायलट समेत 20 लोगों की मौत हुई है। इस फ्लाइट में 190 यात्री सवार थे।
– विमान के कप्तान विंग कमांडर दीपक वसंत साठे थे।
कैसे हुई घटना
– 7 अगस्त की देर शाम को प्लेन को केरल के इस कोझिकोड एयरपोर्ट पर उतरना था।
– मतलब कि सतह से काफी ऊंचा। कोझिकोड एयरपोर्ट का रनवे 35 फीट ऊंचा है। मतलब रनवे के बाद इतनी गहरी खाई है।
– ज्यादातर टेबलटॉप रनवे पठार या पहाड़ के टॉप पर बने होते हैं।
– ऐसा एयरपोर्ट टेबलटॉप कहलाता है।
– देश में कर्नाटक के मंगलुरु, केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट और मिजोरम में टेबलटॉप रनवे बने हुए हैं।
– हवाई पट्टी की दोनों तरफ या एक तरफ घाटी होने के कारण टेबलटॉप रनवे में जोखिम काफी ज्यादा होता है।
– तो 7 अगस्त की देर शाम को एयरइंडिया का प्लेन दुबई से यहां पहुंचा।
– बारिश का पानी रनवे पर फैला हुआ था।
– उसने एक चक्कर लगाया।
– दूसरे प्रयास में पायलट ने प्लेन को रवने पर लैंड करवाया।
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इसे रनवे पर ही रुकना था। स्पीड भी कम हो चुकी थी, लेकिन फिसलकर आगे बढ़ गया।
– आगे खाई है 35 फीट गहरी।
– प्लेन सीधे खाई में चला गया।
– खाई में अगला हिस्सा टकराया।
– इसके बाद प्लेन दो टुकड़े में बंट गया।
– कॉकपिट, जिसमें बैठकर पायलट विमान को चलाते हैं, वह हिस्सा चकनाचूर हो गया।
– इससे पायलट की मौत हो गई।
– इसके अलावा 18 लोगों की मौत हो गई।
उठ रहे सवाल
– नौ साल पहले मैंगलोर प्लेन क्रैश भी ऐसे ही हुआ था।
– उस वक्त भी प्लेन खाई में गिर गया था।
– तब चेतावनी दी गई थी कि रनवे के आखिरी में कम से कम 240 मीटर का बफरजोन होना चाहिए।
– लेकिन कोझिकोड एयरपोर्ट पर बफरजोन केवल 90 मीटर का है।
एयर इंडिया
CMD : राजीव बंसल
—————————————
2. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
a. प्रदीप कुमार जोशी
b. अरविंद सक्सेना
c. वरुण मधेस
d. पीके नवस्कर
Answer: a. प्रदीप कुमार जोशी
– वह अरविंद सक्सेना का स्थान लेंगे, जो यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
– प्रदीप कुमार जोशी, मई 2015 में UPSC में सदस्य के तौर पर शामिल हुए थे।
– UPSC के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा।
UPSC मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली.
UPSC स्थापित: 1 अक्टूबर 1926.
———————————–
3. CRPF के नए महानिदेशक का नाम बताएं?
a. पी. एस. रानीपसे
b. आरके धवन
c. वशिष्ठ नारायण
d. राजेंद्र दास
Answer: a. पी. एस. रानीपसे
– वह ज्वाइन करने की तारीख से पांच साल की अवधि तक इस पद पर बने रहेंगे।
– वह 1995 बैच के ओडीशा कैडर के IPS अधिकारी हैं।
– इससे पहले ओडिशा में अतिरिक्त महानिदेशक (सतर्कता) के रूप में कार्यरत थे।
CRPF का मुख्यालय: नई दिल्ली.
CRPF का आदर्श वाक्य: Service and Loyalty.
CRPF की स्थापना: 27 जुलाई 1939.
——————————————-
4. केंद्र सरकार ने चंबल के बीहड़ को कृषि योग्य भूमि बनाने की योजना किस इंटरनेशनल संगठन के वित्तीय सहयोग से करने की घोषणा की है?
a. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
b. विश्व बैंक
c. एशियाई विकास बैंक
d. ब्रिक्स बैंक
Answer: b. विश्व बैंक
– केंद्र सरकार की योजना विश्वबैंक के सहयोग से मध्य प्रदेश के ग्लावियर-चंबल क्षेत्र के बड़े बीहड़ इलाके को कृषि योग्य भूमि में बदलने की है।
– केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में शुरुआती रिपोर्ट एक महीने में तैयार हो जाएगी।
– मैप में देखेंगे तो यूपी का आगरा, राजस्थान के धौलपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और कुछ अन्य जिलों में यह बीहड़ फैला हुआ है।
– यह चंबल नदी के आस-पास का इलाका है, जहां नदी के बहाव से मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे टीले बन गए हैं।
– दो दशक पहले तक यह इलाका डाकुओं की वजह से जाना जाता था। लेकिन अब डाकू खत्म हो चुके हैं।
– इसमें मध्य प्रदेश के तीन लाख हेक्टेयर से अधिक उबड-खाबड़ जमीन खेती योग्य नहीं है।
– इन टीलों को समतल करके इसे एग्रीकल्चरल लैंड में बदला जाएगा।
– यदि इस क्षेत्र में सुधार किया जाता है, तो इससे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के बीहड़ों के एकीकृत विकास में मदद मिलेगी।
——————————–
5. श्रीलंका के संसदीय चुनाव में किसके नेतृत्व वाली श्रीलंकन पीपुल्स पार्टी को बहुमत हासिल हुआ?
a. महिंदा राजपक्षे
b. आर संपन्थान
c. रानिल विक्रमसिंघे
d. गजेंद्र कुमार
Answer: a. महिंदा राजपक्षे
– वह श्रीलंका के प्रधानमंत्री हैं।
– 225 सदस्यीय संसद में एसएलपीपी और उसके सहयोगियों ने 150 सीटों पर जीत दर्ज की है।
– इन चुनाव नतीजों के बाद महिंदा राजपक्षे का एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
– उनके भाई गोतबाया राजपक्षे पहले ही देश के राष्ट्रपति हैं।
– दो-तिहाई बहुमत मिलने से राजपक्षे बंधु कुछ महत्वपूर्ण संवैधानिक बदलाव करने में सक्षम होंगे।
– महिंदा राजपक्षे और गोतबया राजपक्षे श्रीलंका की राजनीति में करीब दो दशक से सक्रिय हैं और एकछत्र राज चला रहे हैं।
– दोनों भाइयों को 2009 में एलटीटीई (वी प्रभाकरन) को देश से खत्म करने के लिए जाना जाता है।
चीन की ओर झुकाव
– महिंदा राजपक्षे की पार्टी को शुरुआत से ही चीन की करीबी माना जाता रहा है.
– उसका सबसे बड़ा मकसद चीन के द्वारा बड़े स्तर पर किया जा रहा निवेश है।
– श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने कुछ वक्त पहले भारत के साथ बंदरगाह को लेकर हुए समझौते की समीक्षा करने का आदेश दिया था, तब महिंदा अंतरिम प्रधानमंत्री थे और उन्होंने इसका खुले तौर पर साथ दिया था.
हिन्द महासागर में चीन की पैठ
– चीन लगातार हिन्द महासागर में अपनी पैठ तेज कर रहा है, साथ ही कई मोर्चों पर भारत को घेरने की योजना बना रहा है. फिर चाहे पाकिस्तान में बढ़ता निवेश हो, बांग्लादेश में पैर जमाने की कोशिश हो या फिर नेपाल को डराना धमकाना हो.
– इसी तरह चीन ने बंदरगाहों के रास्ते श्रीलंका में निवेश बढ़ाया है. चीन के इसी निवेश के लालच में आकर राजपक्षे बंधुओं की सरकार ने भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका से संबंध वाले कई प्रोजेक्टों से किनारा किया, हिन्द महासागर में चीन को अपनी ओर आने की इजाजत दी.
– हालांकि, श्रीलंका भी लगातार कर्ज के तले दबता जा रहा है और कुल कर्ज का करीब दस फीसदी हिस्सा चीन से ही है.
– ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिंदा राजपक्षे को जीत के बाद सबसे पहले बधाई दी.
———————————-
6.ICC T20 पुरुष विश्व कप 2021 की मेजबानी की जिम्मेदारी किस देश को मिली है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूजीलैंड
c. पाकिस्तान
d. भारत
Answer: d. भारत
– यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा.
– इसके अलावा, T20 विश्व कप 2020 को साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। इसे कोविड -19 के कारण स्थगित कर दिया गया था।
—————————————
7. ICC ने महिला एकदिवसीय विश्व कप 2022 की मेजबानी की जिम्मेदारी किस देश को मिली है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूजीलैंड
c. पाकिस्तान
d. भारत
Answer: b. न्यूजीलैंड
– ICC ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 को स्थगित कर साल 2022 फरवरी-मार्च तक न्यूजीलैंड में आयोजित करने का फैसला किया है क्योंकि इस समय विश्व स्तर पर कोविd -19 महामारी से क्रिकेट पर बहुत प्रभाव पड़ा है।
—————————————
8. RBI ने तनावग्रस्त लोन (stressed assets) को बिना एनपीए (NPA) घोषित किए, उसकी रीस्ट्रक्चरिंग का सुझाव देने के लिए किसकी अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है?
a. रघुराम राजन
b. केवी कामत
c. राजेश कुमार
d. विप्लब देब
Answer: b. केवी कामत
– केवी कामत की अध्यक्षता वाली इस कमिटी में एशियन डेवलपमेंट बैंक के वाइस प्रेसीडेंट दिवाकर गुप्ता, कैनरा बैंक के चेयरमैन टीएन मनोहरन और इंडियन बैंक एसोसिएशन के सीईओ अश्विन पारेख भी हैं।
केवी कामथ
न्यू डेवलपमेंट बैंक (ब्रिक्स बैंक) के पूर्व चेयरमैन
RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास;
मुख्यालय: मुंबई;
स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
————————–
9. नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन (NDMC) के नए CMD (Chairman-cum-Managing Director) कौन हैं?
a. राहुल देब
b. सुमित देब
c. अमित देब
d. राजेश अवस्थी
Answer: b. सुमित देब
– यह कंपनी स्टी उद्योग के लिए कच्चे माल का उत्पादन करती है।
———————————-
10. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने किस राज्य में ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान’ (IIM) की बिल्डिंग की आधारशिला रखी है?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. हिमाचल प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश
Answer: c. हिमाचल प्रदेश
– यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित किया गया।
– यह संस्थान हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2014 में दिया गया था।
– तब से यह अस्थाई बिल्डिंग में चल रहा था।
– अब इसे अपनी बिल्डिंग मिल रही है।
– बता दें कि इस संस्थान के पहले चरण के कार्य को 392.51 करोड़ के व्यय से पूरा किया जायेगा।
हिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर
राज्यपाल: बंण्डारू दत्तारेय
राजधानी: शिमला
————————————–
11. किस केंद्र शासित प्रदेश में ई-ज्ञान मित्र मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया?
a. दादर और नागर हवेली और दमन-दीव
b. लद्याख
c. जम्मू कश्मीर
d. दिल्ली
Answer: a. दादर और नागर हवेली और दमन-दीव
– इस ई-ज्ञान मित्र मोबाइल ऐप को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान (Provide) कराने के लिए लॉन्च किया गया।
– बता दें कि कोरोना महामारी के चलते सभी स्कूल कॉलेज बंद है, जिसकी वजह से स्टूडेंटो की पढ़ाई नही हो पा रही है।
– दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक (Administrator) प्रफुल्ल पटेल है।
—————————————-
12. पूर्व दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास (Iker Casillas) ने फुटबॉल से सन्यास लिया है, वे किस देश से है?
a. जर्मनी
b. स्पेन
c. स्वीट्जरलैंड
d. रूस
Answer: b. स्पेन
– 39 साल के इकर कैसिलास ने अपने 16 साल के करियर में 725 मैच खेल चुके है।
– जिसमें से 3 चैंपियन लीग का खिताब और 5 ला लिगा क्राउन के खिताब जीते है।
– कैसिलास ने अपने खेल से सन् 2008 में विश्व कप में स्पेन की काफी मदद की।
– इसके अलावा कैसिलास ने 2008 और 2012 में दो यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने में अहम भूमिका निभाई।
– उन्होंने स्पेन के लिए सन् 2000 से 2016 के मध्य 167 अंतर्राष्ट्रीय कैप जीते।
स्पेन
राजधानी: मद्रिद
प्रधानमंत्री: मारीआनो राहोई
मुद्रा: यूरो
———————————–
13. भारत के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कौन हैं?
a. गिरीश चंद्र मुर्मू
b. राजेंद्र तिवारी
c. अजय कुमार साह
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. गिरीश चंद्र मुर्मू
– केंद्र सरकार ने 6 अगस्त 2020 को यह नोटिफिकेशन जारी किया।
– इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल थे।
– उनकी जगह मनोज सिन्हा को उपराज्यपाल बनाया गया है।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।