7 & 8 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 7 & 8 अप्रैल 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जूरी सदस्य बनने वाली भारत की पहली महिला कौन बनी?
Who became the first woman from India to become a jury member in the Summer Olympics?

a. अनामिका वर्मा
b. बिल्किस मीर
c. बिल्किस बानो
d. रजनी दास

Answer: b. बिल्किस मीर

– पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होने वाला है।
– इसके लिए बिल्किस मीर जूरी सदस्‍य चुनी गई हैं।
– किसी भी ग्रीष्‍मकालीन ओलंपिक खेल में वह पहली भारतीय महिला जूरी सदस्‍य हैं।
– उन्‍हें भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा पेरिस ओलंपिक खेलों में संचालन के लिए जूरी सदस्य के रूप में नामित किया गया था। इसके बाद उनकी नियुक्ति हो गई है।
– इसकी पुष्‍टी भारतीय ओलंपिक संघ ने की है।

बिल्किस मीर के बारे में
– वह जम्‍मू कश्‍मीर की रहने वाली हैं।
– वाटर स्‍पोट्स की खिलाड़ी हैं। कैनोइंग चैंपियन हैं।
– उन्होंने 1998 में डल झील पर अपने कैनोइंग करियर की शुरुआत की और बाद में विभिन्न आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व किया।
– वह 2023 में चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में जूरी सदस्य के रूप में भूमिका निभा चुकी हैं।

————–
2. अंटार्कटिका में भारतीय डाकघर की दूसरी शाखा किस रिसर्च स्‍टेशन में खोलने का फैसला हुआ, जिसका पिन कोड MH-1718 है?
In which research station was it decided to open the second branch of the Indian Post Office in Antarctica, whose pin code is MH-1718?

a. ‘यमुनोत्री’ रिसर्च स्‍टेशन
b. ‘मैत्री’ रिसर्च स्‍टेशन
c. ‘दक्षिण गंगोत्री’ रिसर्च स्‍टेशन
d. ‘भारती’ रिसर्च स्‍टेशन

Answer: d. ‘भारती’ रिसर्च स्‍टेशन

अंटार्कटिका में भारत के रिसर्च स्‍टेशन
– अंटार्कटिका में वर्तमान में भारत के दो रिसर्च स्‍टेशन हैं।
– इनका नाम ‘मैत्री’ और ‘भारती’ है।
– मैत्री रिसर्च स्‍टेशन का 1989-90 में स्‍थापित किया गया और भारती रिसर्च स्‍टेशन को मार्च 2013 में।
– दोनों स्टेशनों पर ध्रुवीय प्रक्रियाओं और घटनाओं को समझने के लिए अनुसंधान और जांच की जाती है। वायुमंडलीय, जैविक, भूवैज्ञानिक, पारिस्थितिक विज्ञान आदि में अवलोकन और अध्ययन किए जाते हैं।

पहले रिसर्च स्‍टेशन का नाम क्‍या था?
– अंटार्कटिका में ‘मैत्री’ और ‘भारती’ से पहले एक और रिसर्च स्‍टेशन हुआ करता था।
– उसका नाम ‘दक्षिण गंगोत्री’ था। इसकी स्‍थापना 1984 में हुई थी।
– वह बर्फीले महाद्वीप में भारत का पहला स्‍टेशन था। हालांकि 1988-89 में यह स्‍टेशन बर्फ में डूब गया था।

अंटार्कटिका में भारतीय डाकघर
– अंटार्कटिका में डाकघर की पहली शाखा 1984 में ‘दक्षिण गंगोत्री’ रिसर्च स्‍टेशन पर था। लेकिन जब 1988-89 में यह स्‍टेशन बर्फ में डूब गया तब डाकघर की शाखा को भी बंद कर दिया गया था।
– बाद में जब मैत्री रिसर्च स्‍टेशन की स्‍थापना (1989-90) हुई तब शाखा यहां शुरू की गई।
– तो अब अंटार्कटिका में डाकघर की दो शाखाएं हो गई हैं।
– एक शाखा ‘मैत्री’ रिसर्च स्‍टेशन पर और दूसरी शाखा ‘भारती’ रिसर्च स्‍टेशन पर खोली जा रही है।
– लगभग चार दशक बाद, अंटार्कटिका के लिए आने वाले पत्रों में अब एक नया पिन कोड, MH-1718 होगा
– यह शाखा दोनों शाखाएँ गोवा डाक प्रभाग का हिस्सा हैं।

अंटार्कटिका में कैसे पहुंचता है पत्र?
– “व्यवहार में, अंटार्कटिका में डाकघर के लिए आने वाले पत्र गोवा में भारत के ध्रुवीय अभियानों के लिए नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) को भेजे जाते हैं।
– जब अंटार्कटिका के लिए एक वैज्ञानिक अभियान एनसीपीओआर से रवाना होता है, तो आमतौर पर एक शोधकर्ता को पत्रों की खेप ले जाने का काम सौंपा जाता है।
– रिसर्च स्‍टेशन पर, पत्रों को ‘रद्द’ कर दिया जाता है, वापस लाया जाता है और डाक के माध्यम से वापस कर दिया जाता है,” डाक विभाग के एक अधिकारी ने कहा।
– अधिकारियों ने कहा कि ‘रद्द करना’ डाक टिकट या स्टेशनरी पर एक निशान लगाना है जो टिकट को विकृत करने और दोबारा इस्तेमाल को रोकने के लिए किया जाता है।
– आमतौर पर, ‘रद्द किए गए’ पत्रों में तारीख और डाकघर का स्थान शामिल होता है जहां टिकटें भेजी गई थीं। संग्राहकों के लिए, वे टिकटों का मूल्य निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हैं।

नोट
– भारत ने अंटार्कटिका में अपने ठिकानों को बनाए रखने के लिए अगले पांच वर्षों में अपना पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) निर्माण का लक्ष्‍य रखा है।
– सरकार इस (आइस ब्रेकर) जहाज का निर्माण देश में ही करना चाहती है।
– इसमें 2,600 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

————–
3. विश्‍व स्वास्‍थ्‍य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Health Day celebrated?

a. 7 अप्रैल
b. 6 अप्रैल
c. 5 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: a. 7 अप्रैल

2024 की थीम
– मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार
– My health, my right

– विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्थापना दिवस पर मनाया जाता है।
– WHO की स्‍थापना इसी दिन 1948 में हुई थी।
– WHO एक स्वायत्त संगठन है जो वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के तहत काम करता है।
– विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में जिन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

—————
4. परमाणु ऊर्जा विभाग ने वर्ष 2047 तक भारत की परमाणु ऊर्जा उत्‍पादन क्षमता 8,000 मेगावाट से बढ़ाकर कितना करने का लक्ष्‍य रखा है?
The Department of Atomic Energy has set a target of increasing India’s nuclear power generation capacity from 8,000 MW to how much by the year 2047?

a. 60 हजार मेगावाट
b. 80 हजार मेगावाट
c. 1 लाख मेगावाट
d. 2 लाख मेगावाट

Answer: c. 1 लाख मेगावाट (100 गीगावाट)

– वर्तमान में भारत में परमाणु ऊर्जा का उत्‍पादन क्षमता 8,000 मेगावाट है।
– परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एके मोहंती ने अप्रैल 2024 में ऐलान किया कि भारत का लक्ष्य 2047 तक 1 लाख मेगावाट परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करना है
– परमाणु ऊर्जा विभाग ‘अमृत काल’ के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

भारत की परमाणु ऊर्जा स्थिति:
– नाभिकीय ऊर्जा भारत के लिये विद्युत का पाँचवाँ सबसे बड़ा स्रोत है जो देश में कुल विद्युत उत्पादन में लगभग 3% योगदान देती है।
– देश भर में 7 विद्युत संयंत्रों में 22 से अधिक नाभिकीय रिएक्टर हैं, जो 8,000 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन करते हैं।
– दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर (PHWRs) की संख्या 18 है और 4 हल्के जल रिएक्टर (LWRs) हैं।

भारत के परमाणु ऊर्जा प्‍लांट
1. राजस्‍थान एटोमिक पावर प्‍लांट (RASP), कोटा
2. काकरापार एटोमिक पावर प्‍लांट (KAPS), तापी, गुंजरात
3. तारापुर एटोमिकल पावर प्‍लांट (TAPS), बोइसार, महाराष्‍ट्र
4. कैगा जनरेटिंग स्‍टेशन (KGS), कैगा, कर्नाटक
5. नरोरा एटोमिक पावर प्‍लांट (NAPS), नरोरा, UP
6. मद्रास एटोमिक पावर प्‍लांट (MAPS), कलपक्‍कम, तमिलनाडु
7. कुडनकुलम न्‍यूक्लियर पावर स्‍टेशन (KKNPS), कुडनकुलम, तमिलनाडु

सरकार की नई योजना
– ब्रीडर रिएक्टर 3 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का योगदान देंगे, जबकि 17.6 गीगावॉट अंतरराष्ट्रीय सहयोग से निर्मित हल्के पानी रिएक्टरों से आएगा और अन्य 40-45 गीगावॉट दबावयुक्त भारी पानी रिएक्टरों से आएगा।
– भारत अगले तीन दशकों में कोयले के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करने की योजना बना रहा है।

————–
5. विनाशकारी सूखे की वजह से किन देशों ने अप्रैल 2024 में आपदा की स्थिति घोषित की?
Which countries declared state of disaster in April 2024 due to devastating drought?

a. जाम्बिया, मालावी और जि‍म्बाब्वे
b. मलावी, माली और कतर
c. जि‍म्बाब्वे, कांगो, गुयाना
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: a. जाम्बिया, मालावी और जि‍म्बाब्वे

– जाम्बिया और मलावी के साथ-साथ जिम्बाब्वे ने पूरे दक्षिणी अफ्रीका में भयंकर सूखे के कारण आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।
– राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने कहा है कि “अल नीनो से प्रेरित सूखे के कारण… हमारे देश के 80% से अधिक हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई। देश की सर्वोच्च प्राथमिकता “सभी जिम्बाब्वेवासियों के लिए भोजन सुरक्षित करना है। किसी भी जिम्बाब्वेवासी को भूख से नहीं मरना चाहिए या भूख से नहीं मरना चाहिए।”
– उन्‍होंने भोजन की गंभीर कमी से निपटने के लिए तत्काल 2 अरब डॉलर की सहायता का अनुरोध किया है।
– उन्होंने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, स्थानीय व्यवसायों और आस्था संगठनों से मानवीय सहायता में योगदान देने की अपील की।

अल नीनो का असर
अल नीनो, एक प्राकृतिक रूप से होने वाली जलवायु घटना है जो हर दो से सात साल में प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों को गर्म कर देती है, जिसका दुनिया के मौसम पर विभिन्न प्रभाव पड़ता है।
– दक्षिणी अफ़्रीकी देशों में आमतौर पर औसत से कम बारिश होती है, लेकिन इस साल दशकों में सबसे ख़राब सूखा पड़ा है।
– जिम्बाब्वे, जो कभी एक क्षेत्रीय कृषि महाशक्ति और अनाज निर्यातक था, ने हाल के वर्षों में गर्मी की लहरों और बाढ़ जैसी चरम मौसम स्थितियों के कारण बड़े पैमाने पर भूख को रोकने के लिए सहायता एजेंसियों पर अधिक से अधिक भरोसा किया है।

जाम्बिया
– यह लैंडलॉक्‍ड कंट्री है।
– राजधानी: लुसाका
– राष्‍ट्रपति: हाकैंडे हिचिलेमा
– मुद्रा: ज़ाम्बियन क्वाचा

मलावी
– यह लैंडलॉक्‍ड कंट्री है।
– राजधानी: लिलोंग्वे
– राष्‍ट्रपति: लाजर चकवेरा
– मुद्रा: मलावी क्वाचा

जि‍म्बाब्वे
– यह लैंडलॉक्‍ड कंट्री है।
– राजधानी: हरारे
– राष्‍ट्रपति: एमर्सन मनांगाग्वा
– मुद्रा: जिम्बाब्वे डॉलर, अमेरिकी डॉलर, दक्षिण अफ़्रीकी रैंड

————–
6. विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Sports for Development and Peace celebrated?

a. 7 अप्रैल
b. 6 अप्रैल
c. 5 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: b. 6 अप्रैल

– यह दिन समाज में खेलों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2013 में इस दिवस की घोषणा की थी।

————–
7. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनीं?
Who became the first woman Prime Minister of the Democratic Republic of Congo?

a. फेलिक्स त्सेसीकेदी
b. एटिने त्सेसीकेदी
c. जूडिथ सुमिनवा तुलुका
d. मोइज़ कटुम्बी

Answer: c. जूडिथ सुमिनवा तुलुका (पूर्व योजना मंत्री)

– वह 56 वर्ष की हैं। वह इस पद पर कांगो की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।

– डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने 1 अप्रैल 2024 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को नियुक्त किया।
– उन्होंने अपनी नियुक्ति के बाद अपने पहले भाषण में शांति और विकास की दिशा में काम करने का वादा किया।

कांगो और रवांडा बीच बढ़ता तनाव
– संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कांगो और रवांडा के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।
– इस संघर्ष की वजह से 7 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
– यह संघर्ष दुनिया के सबसे खराब मानवीय संकटों में से एक बन गया है।
– देश की राजधानी किंशासा से दूर, पूर्वी कांगो पर लंबे समय से 120 से अधिक सशस्त्र समूहों का कब्जा है।
– मार्च 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने दोनों देशों से “युद्ध के कगार से पीछे हटने” की अपील की।

DRC कांगो
– किस महादेश में – अफ्रीका
– राजधानी – किंशासा
– राष्‍ट्रपति – फेलिक्स त्सेसीकेदी
– मुद्रा – कांगोलेस फ़्रैंक
– पड़ोसी देश – रिपब्लिक ऑफ कांगो, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, साउथ सूडान, यूगांडा, रवांडा, बुरुंडी, तंजानिया, जाम्‍बिया और अंगोला

————–
8. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (अप्रैल 2024) में रेपो रेट बदलाव नहीं किया, यह रेपो दर कितनी है?
RBI did not change the repo rate in the bi-monthly monetary policy review (April 2024), what is this repo rate?

a. 5.5%
b. 5.8%
c. 6.2%
d. 6.5%

Answer: d. 6.5%

– RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 5 अप्रैल 2024 को रेपो रेट में बदलाव न करने का फैसला किया।
– RBI की एमपीसी ने पिछले सात मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा है।
– गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि महंगाई कंट्रोल में आ रही है, इसलिए ऐसा किया गया है।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्‍यक्ष – भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास

————–
9. किस IIT ने स्वाइन फीवर (सूअरों की एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी) के लिए भारत की पहली रिकॉम्बिनेंट वैक्सीन विकसित किया?
Which IIT developed India’s first recombinant vaccine for swine fever (a highly contagious viral disease of pigs)?

a. IIT बॉम्‍बे
b. IIT कानपुर
c. IIT दिल्‍ली
d. IIT गुवाहाटी

Answer: d. IIT गुवाहाटी

– IIT गुवाहाटी ने मार्च 2024 में बायोमेड प्राइवेट लिमिटेड को अपनी तरह की पहली वैक्सीन तकनीक हस्‍तांतरित की है।

वैक्सीन को किस लिए डिज़ाइन किया है?
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार रीकॉम्बिनेंट वेक्टर वैक्सीन को विशेष रूप से सूअरों और जंगली सूअरों में क्लासिकल स्वाइन फीवर वायरस से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

रीकॉम्बिनेंट वेक्टर वैक्सीन क्या है?
– रीकॉम्बिनेंट वेक्टर वैक्सीन एक प्रकार की वैक्सीन है जिसमें विषाणु या वायरस के अंश को दूसरे विषाणु या वायरस में स्थानांतरित किया जाता है।
– यह अंश उस वायरस या विषाणु के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रदान करते हैं।

क्लासिकल स्वाइन फीवर क्या है?
– क्लासिकल स्वाइन फीवर (CSF), जिसे हॉग (सुअर) हैजा के नाम से भी जाना जाता है, घरेलू और जंगली सूअरों की एक संक्रामक वायरल बीमारी है।

भारत के किन राज्यों में यह बीमारी
– भारत में इस बीमारी के मामले पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ बिहार, केरल, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में अक्सर देखे गए हैं।

वैक्सीन का काम कब शुरू किया गया?
– वैक्सीन का काम 2018-2019 में IIT गुवाहाटी के बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग विभाग और गुवाहाटी में असम कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से शुरू किया गया था।

असम के बारे में
– मुख्यमंत्री : हिमंत बिस्वा सरमा
– राज्यपाल: गुलाब चंद कटारिया
– राजधानी: दिसपुर
– भाषा: असमिया, बंगाली, बोडो
– जनसंख्‍या: 34.18 मिलियन (तीन करोड़ से ज्यादा)

————–
10. कठिया गेहूं को जीआई टैग मिला, किस राज्य से संबंधित है?
Kathia wheat got GI tag, belongs to which state?

a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्‍य प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer: b. उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड)

– उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड की स्वदेशी गेहूं किस्म कठिया गेहु को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *