Daily Current Affairs, Current Affairs 1 April 2021, Current Affairs 8 April 2021, Current Affair 8 April 2021 Question, Current Affairs 5 April 2021, Current Affairs, 6 April 2021 Current Affairs, 7 April 2021, Current Affairs, 2 April 2021 Current Affairs, 3 April 2021 Current Affairs,

यह 1st to 8th April 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ‘ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2021’ में भारत किस स्‍थान पर है?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी ‘ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2021’ में भारत किस स्‍थान पर है?

a. 120वें
b. 130वें
c. 141वें
d. 140वें

Answer: d. 140वें

– यह रिपोर्ट बताता है कि देशों में अलग-अलग क्षेत्रों में पुरुषों और स्त्रियों के बीच समानता की स्थिति कैसी है।
– इस रिपोर्ट को विश्‍व आर्थिक मंच (WEF) हर साल जारी करता है।
– वर्ष 2021 के इंडेक्‍स में 156 देशों की स्थिति का आंकलन है।
– इसमें भारत 140वें स्‍थान पर है।
– भारत 28 स्‍थान फिसलकर 140वें रैंक पर आ गया है।
– वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात सूची 2020 में भारत का स्थान 153 देशों की सूची में 112वां था।
– मतलब कि भारत में लैंगिक भेदभाव या कहें कि असमानता काफी ज्‍यादा है।
– भारत दक्षिण एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला तीसरा देश है।

भारत में लैंगिक असमानता की स्थिति-
– सबसे ज्यादा असमानता राजनीति में है, वहां महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ 22% है।
– रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से असमानता बढ़ी है।
– स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी 96% है।
– हालांकि आर्थिक समानता में महिलाओं की संख्या करीब 58% है, लेकिन पुरुषों के बराबर आने में उन्हें 267.6 साल लग जाएंगे।

दुनिया के टॉप 10 देश
1. आइसलैंड
2. फिनलैंड
3. नार्वे
4. न्‍यूजीलैंड
5. स्‍वीडेन
6. नामिबिया
7. रवांडा
8. लिथुआनिया
9. आयरलैंड
10 स्‍विट्जरलैंड

– रिपोर्ट के अनुसार दुनिया 37 देश शिक्षा के क्षेत्र में महिला-पुरुष समानता का स्तर हासिल कर चुके हैं।
– 156 देशों की संसद के 35,500 सदस्यों में 26.1% है महिला सांसदों की हिस्सेदारी।
– दुनिया भर के कुल 3,400 मंत्रियों में महिला मंत्रियों की हिस्सेदारी 22.6% है

आइसलैंड 12वें साल अव्‍वल
– महिला-पुरुष समानता के मामले में आइसलैंड लगातार 12वें साल दुनिया में अव्वल रहा।
– वहां समानता का स्तर करीब 90% है, यानी सबसे कम भेदभाव।
– यहां तक कि आम तौर पर पिछड़े माने जाने वाले नामीबिया, रवांडा और लिथुआनिया जैसे देश भी इस मामले में शीर्ष-10 देशों में शामिल हैं।

कैसे तय होता है ग्‍लोबल जेंडर गैप इंडेक्‍स?
– इस इंडेक्स को 4 पैमानों के आधार पर बनाया जाता है!
– इनमें- आर्थिक भागीदारी और अवसर, शैक्षणिक स्थिति, स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की स्थिति और राजनीतिक सशक्तिकरण शामिल हैं।
– इनमें महिला-पुरुषों की प्रगति और अंतर पर स्‍टडी की जाती है।

पड़ोसी देशों का हाल-
– बांग्‍लादेश : 65
– नेपाल : 106
– श्रीलंका : 116
– भूटान : 130
– पाकिस्‍तान : 153
– अफगानिस्‍तान : 156
Note: दक्षिण एशिया में केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान सूची में भारत से नीचे है।

——————————-
2. किस एक्‍टर को 51वें ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2019) के लिए चुना गया?

a. आमिर खान
b. आमोल पालेकर
c. कंगना रनौत
d. रजनीकांत

Answer: d. रजनीकांत

– फिल्‍मों के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2019 दिया जाएगा।
– केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 1 अप्रैल 2021 को इसकी जानकारी दी, ये अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा।

अवार्ड के बारे में-
– दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारत में सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
– इस अवॉर्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है। उन्हें इंडियन सिनेमा का पिता भी कहा जाता है।
– उन्होंने भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ डायरेक्ट की थी।
– हर साल यह अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरिमनी के दौरान दिया जाता है।
– यह अवॉर्ड जीतने वाले को एक गोल्‍ड कमल मेडल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाता है।

रजनीकांत के बारे में-
– 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु के एक मराठी परिवार में जन्मे रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
– रजनीकांत ने कुली से लेकर बस कंडक्टर तक का काम किया, बस में टिकट काटने के अनोखे अंदाज की वजह से ही वे पॉपुलर हुए।
– उन्होंने कन्नड़ रंगमंच में भी काम शुरू किया, इसके बाद साल 1973 में वह मद्रास फ़िल्म इंस्टीट्यूट से जुड़े।
– रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की, उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी।
– इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं।
– 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की।
– लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में ‘भैरवी’ आई, ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत स्टार बन गए।
– रजनीकांत ने 160 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिसमें बॉलीवुड, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली हैं।
– उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया जा चुका है।

बॉलीवुड सफर
– रजनीकांत ने कुल 28 बॉलीवुड फिल्‍में की हैं।
– फिल्म ‘अंधा कानून’ से 1983 में उन्‍होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
– 1984 में उनकी तीन हिंदी फिल्में ‘मेरी अदालत’, ‘गंगवा’ और ‘जॉन जॉनी जनार्दन’ रिलीज हुईं।
– फिर 1985 में ‘महागुरू’ और ‘वफादार’ रिलीज हुई।
– 1986 में ‘बेवफायी’, ‘भगवान दादा’ और ‘दोस्ती दुश्मनी’ मूवी आईं।
– 1987 में ‘इंसाफ कौन करेगा’ और ‘उत्तर दक्षिण’।
– 1988 में तमाचा रिलीज हुई ।
– 1989 में भ्रष्टाचार’ और फिर श्रीदेवी और सनी देयोल के साथ सुपरहिट फिल्म ‘चालबाज’।
– 1990 में खामोशी के बाद 1991 रजनीकांत का बॉलीवुड में सबसे कामयाब साल रहा जब उनकी एक दो नहीं बल्कि चार फिल्में रिलीज हुईं। – इसमें सुपर हिट फिल्म ‘हम’ भी शामिल है जिसमें वे फिर से अमिताभ और गोविंदा के साथ नजर आये।
– इसके अलावा बाकी तीन फिल्में ‘फरिश्ते’, ‘खून का कर्ज’ और ‘फूल बने अंगारे’ थीं।
– 1992 में ‘त्यागी’ और 1993 में इंसानियत के देवता आयी।

इन स्‍टार्स को अब तक मिला-
वर्ष – नाम – फिल्म इंडस्ट्री
2018 – अमिताभ बच्चन (हिन्दी)
2017 – विनोद खन्ना (हिन्दी)
2016 – कसिनाथुनी विश्वनाथ (तेलुगू)
2015 – मनोज कुमार (हिन्दी)
2014 – शशि कपूर (हिन्दी)
2013 – गुलजार (हिन्दी)
2012 – प्राण (हिन्दी)
2011 – सौमित्र चटर्जी (बंगाली)
2010 – के. बालचन्दर (तमिल, तेलुगू)
2009 – डी. रामानायडू (तेलुगू)
2008 – वी. के. मूर्ति (हिन्दी)
2007 – मन्ना डे (बंगाली, हिन्दी)
2006 – तपन सिन्हा (बंगाली, हिन्दी)
2005 – श्याम बेनेगल (हिन्दी)
2004 – अडूर गोपालकृष्णन (मलयालम)
2003 – मृणाल सेन (बंगाली)
2002 – देव आनन्द (हिन्दी)
2001 – यश चोपड़ा (हिन्दी)
2000 – आशा भोसले (हिन्दी, मराठी)
1999 – ऋषिकेश मुखर्जी (हिन्दी)
1998 – बी. आर. चोपड़ा (हिन्दी)
1997 – कवि प्रदीप (हिन्दी)
1996 – शिवाजी गणेशन (तमिल)
1995 – राजकुमार (कन्नड़)
1994 – दिलीप कुमार (हिन्दी)
1993 – मजरूह सुल्तानपुरी (हिन्दी)
1992 – भूपेन हजारिका (असमिया)
1991 – भालजी पेंढारकर (मराठी)
1990 – अक्कीनेनी नागेश्वर राव (तेलुगू)
1989 – लता मंगेशकर (हिन्दी, मराठी)
1988 – अशोक कुमार (हिन्दी)
1987 – राज कपूर (हिन्दी)
1986 – बी. नागी. रेड्डी (तेलुगू)
1985 – वी. शांताराम (हिन्दी, मराठी)
1984 – सत्यजीत रे (बंगाली)
1983 – दुर्गा खोटे (हिन्दी, मराठी)
1982 – एल. वी. प्रसाद (हिन्दी, तमिल, तेलुगू)
1981 – नौशाद अली (हिन्दी)
1980 – पैडी जयराज (हिन्दी, तेलुगू)
1979 – सोहराब मोदी (हिन्दी)
1978 – रायचन्द बोराल (बंगाली, हिन्दी)
1977 – नितिन बोस (बंगाली, हिन्दी)
1976 – कानन देवी (बंगाली)
1975 – धीरेन्द्रनाथ गांगुली (बंगाली)
1974 – बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (तेलुगू)
1973 – रूबी मयेर्स (सुलोचना) (हिन्दी)
1972 – पंकज मलिक (बंगाली एवं हिन्दी)
1971 – पृथ्वीराज कपूर (हिन्दी)
1970 – बीरेन्द्रनाथ सरकार (बंगाली)
1969 – देविका रानी (हिन्दी)

———————————
3. केंद्र सरकार ने नेशनल पॉलिसी फॉर रेयर डिसीज-2021 जारी की, इसमें कुछ दुर्लभ बीमारियों (Rare disease) के इलाज के लिए कितनी सहायता राशि देने का प्रावधान है?

a. 21 लाख
b. 25 लाख
c. 24 लाख
d. 20 लाख

Answer: d. 20 लाख

– दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2021 को दुर्लभ बीमारियों पर नीति नेशनल पॉलिसी फॉर रेयर डिसीज-2021 जारी कर दी।
– नीति में कुछ दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रुपए की सहायता देने का प्रावधान रखा है।
– इस सहायता को पाने की पात्रता के लिए बीपीएल श्रेणी का होने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है।
– ड्राफ्ट में यह राशि 15 लाख रुपए ही थी और इसका लाभ केवल बीपीएल श्रेणी में आने वाले मरीजों को ही मिल सकता था।

क्राउड फंडिंग से भी इलाज का प्रावधान
– इस नीति में गौसर डिसीज, हर्लर सिंड्रोम, हंटर सिंड्रोम, पोम्प डिसीज, फैब्री डिसीज, सिस्टिक फाइब्रोसिस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉपी जैसी गंभीर दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए धन जुटाकर इलाज कराने का प्रावधान रखा गया है।
– हालांकि सरकार के इस फैसले पर विशेषज्ञों ने निराशा जताई है।

नीति में दुर्लभ बीमारियों की तीन श्रेणियां-
– पहली श्रेणी में उन दुर्लभ बीमारियों को रखा गया है जिनका एक बार स्टेम सेल या ऑर्गन (लीवर या किडनी) ट्रांसप्लांटेशन से इलाज हो सकता है।
– दूसरी श्रेणी में उन बीमारियों को रखा गया है जिनका इलाज कम लागत और जीवनभर या लंबी अवधि तक चलता है।
– तीसरी श्रेणी उन बीमारियों की है, जिनका पक्का इलाज उपलब्ध है लेकिन महंगा, लंबे समय तक चलने वाला है।

8 अस्पताल सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनेंगे
देश के 8 अस्पतालों को दुर्लभ बीमारियों के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में Notified किया जाएगा।
– दिल्ली के एम्स, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज
– लखनऊ का संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट,
– चंडीगढ़ का पीजीआई, हैदराबाद का सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स,
– मुंबई का किंग एडवर्ड मेडिकल हॉस्पिटल,
– कोलकाता का इंस्टीट्यूट ऑफ पीजी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, बेंगलुरू का सेंटर फॉर ह्यूमैन जेनेटिक्स।

– इन सेंटर्स में स्क्रीनिंग, बचाव व उपचार के साथ अनुसंधान की सुविधा होगी।
– इन प्रस्तावित केंद्रों को केंद्र सरकार 5 करोड़ रुपए की मदद करेगी।

——————————
4. भारत और किस देश के विशेष सैन्‍य बलों के बीच मार्च 2021 में हिमाचल प्रदेश के चंबा में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का आयोजन किया गया?

a. जापान
b. फ्रांस
c. चीन
d. अमेरिका

Answer: d. अमेरिका

– भारत और अमेरिका के विशेष बलों ने 30 मार्च 2021 को इस संयुक्त सैन्य अभ्यास किया।
– रक्षा मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा संबंधी आदान-प्रदान मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाते हैं।
– यह सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का 11वां संस्करण था, इसका उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में अनुभव साझा करना था।
– ऐसे आयोजनों के दौरान, भाग लेने वाले देशों की सेनाएं संयुक्त रूप से प्रशिक्षित होती हैं और योजना बनाती हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खतरों का मुकाबला किया जा सके।

– इसके अलावा भारत और अमेरिका ने 28 एवं 29 मार्च को पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय नौसेना अभ्यास भी किया।
– इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से युद्धपोत शिवालिक और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान पी8आई ने भाग लिया।
– वहीं अमेरिका की ओर से यूएसएस थ्योडोर रूज़वेल्ट पोत ने भाग लिया।

——————————–
5. दिल्ली छावनी में भारत और किस देश के बीच मैत्री पार्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया?

a. उत्‍तरी कोरिया
b. दक्षिण कोरिया
c. रूस
d. जापान

Answer: b. दक्षिण कोरिया

– भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष सुह वूक ने 26 मार्च 2021 को दिल्ली छावनी में आयोजित एक समारोह में भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री पार्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
– पार्क को 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान दिए गए भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की याद में बनाया गया है।

पार्क के बारे में-
– छह एकड़ के हरित क्षेत्र में फैले इस पार्क में कोरियाई शैली का एक प्रवेश द्वार, जॉगिंग ट्रैक, प्राकृतिक उद्यान और रंगभूमि मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।
– इस पार्क के प्रवेश द्वार पर निर्मित हाथ मिलाती हुई एक बड़ी कलाकृति है, जिस पर भारत और दक्षिण कोरिया के ध्वज बने हैं।
– इस पार्क का महत्‍व संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में वर्ष 1950- 53 के बीच हुए कोरियाई युद्ध में हिस्सा लेने वाले 21 देशों में से एक भारत के योगदान को दर्शाना भी है।

——————————–
6. भारत की कितनी आर्थिक मदद से नेपाल के तराई क्षेत्र में 10 सड़कों का निर्माण हुआ, जिसका उद्घाटन 31 मार्च 2021 को हुआ?

a. 600 करोड़ रुपये
b. 700 करोड़ रुपये
c. 500 करोड़ रुपये
d. 800 करोड़ रुपये

Answer: d. 800 करोड़ रुपये

– 31 मार्च 2021 को नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्‍वात्रा और नेपाल के परिवहन मंत्री बसंत कुमार नेमबांग ने भारतीय आर्थिक मदद से बने 10 सड़कों को आम लोगों को समर्पित किया।
– इस संबंध में भारतीय दूतावास ने ट्वीट भी किया है।
– इन तराई सड़कों को हुलाकी राजमार्ग भी कहा जाता है और यह भारत-नेपाल सीमा के साथ पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर स्थित प्रमुख कस्बों को जोड़ता है।
– इस परियोजना को ‘भारत सरकार के वित्त पोषण और नेपाल कार्यान्वयन की सरकार’ (Government of India funding and Government of Nepal implementation) के तहत लागू किया गया है।

भारत-नेपाल
– भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और विदेशी निवेश का स्रोत है।
– भारत की गोरखा रेजिमेंट में नेपाल के पहाड़ी जिलों से युवाओं को भर्ती से किया जाता है।
– सूर्य किरण भारत और नेपाल के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
– भारत और नेपाल का कालापानी क्षेत्र पर सीमा विवाद है।
– वर्ष 2020 में नेपाल सरकार ने कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपने देश के नए नक्शे में शामिल करने की मंजूरी दी।
– यह अब देशों के बीच प्रमुख अड़चन बन गया है।
– भारत नेपाल के साथ कई बहुपक्षीय मंच साझा करता है। वे BIMSTEC (Bay of Bengal Initiative for Multi Sectoral Technical and Economic Cooperation), SAARC (South Asian Association for Regional Cooperation), NAM (Non-aligned Movement), BBIN (Bangladesh, Bhutan, India and Nepal) हैं।

———————————-
7. राष्‍ट्रपति ने देश के 48वें मुख्‍य न्‍यायाधीश (CJI) के तौर पर किसे नियुक्‍त किया?

a. जस्टिस एनवी रमना
b. जस्टिस इंद्रा बनर्जी
c. जस्टिस सुधी रंजन दास
d. जस्टिस वीके माहेश्‍वरी

Answer: a. जस्टिस एनवी रमना

– जस्टिस एनवी रमना का पूरा नाम ‘नूतलपति वेंकट रमण’ है।
– राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें 3 अप्रैल 2021 को CJI नियुक्‍त किया।
– वह 24 अप्रैल 2021 को चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। इसके बाद से उनका कार्यकाल CJI के तौर पर शुरू होगा।
– दरअसल, वर्तमान CJI जस्टिस एसए बोबडे 23 अप्रैल 2021 को रिटायर हो रहे हैं। उन्‍होंने अगले चीफ जस्टिस के लिए जस्टिस एनवी रमना के नाम की सिफारिश की थी।
– जस्टिस रमना का 26 अगस्त 2022 तक कार्यकाल होगा।

जस्टिस रमना के बारे में-
– जस्टिम एनवी रमना का जन्‍म जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पुन्नावरम गांव में 27 अगस्त, 1957 को हुआ था।
– एलएलबी करने के बाद 10 फरवरी, 1983 को वह एडवोकेट पंजीकृत हुए।
– 27 जून, 2000 को जस्टिस रमना आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए।
– उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 10 मार्च, 2013 से लेकर 20 मई, 2013 तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम किया।
– वह दो सितंबर, 2013 को दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने और बाद में 17 फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने।

जस्टिस रमना की अहम टिप्पणी
– जस्टिस रमना ने वर्ष 2020 में एक अहम फैसले में टिप्‍पणी की थी।
– उन्‍होंने 10 जनवरी 2020 को दिए फैसले में कहा था कि इंटरनेट के जरिये विचार अभिव्यक्ति का अधिकार संवैधानिक तौर पर संरक्षित है।
– और इस पर संवैधानिक प्रावधानों के तहत ही रिस्ट्रिक्शन लगाया जा सकता है।
– सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एनवी रमना की अगुवाई वाली बेंच ने कहा था कि नागिरकों के अधिकार और लिबर्टी सुरक्षित रहें ये तय करना हमारा काम है।
– उन्होंने कहा था कि अगर किस आदेश से मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है तो राज्य को ऐसे ऑर्डर को कोर्ट के सामने पेश करना चाहिए।

– जस्टिस रमन्‍ना पर आंध्र प्रदेश के चीफ मिनिस्‍टर वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने उनकी सरकार अस्थिर करने का आरोप भी लगाए थे। जिसे वर्तमान चीफ जस्टिस ने खारिज कर दिया।

——————————–
8. भारत सरकार ने किस देश के 2000 छात्र-छात्राओं के लिए मुक्तिजोद्धा छात्रवृत्ति योजना का विस्‍तार किया?

a. श्रीलंका
b. बांग्‍लादेश
c. नेपाल
d. पाकिस्‍तान

Answer: b. बांग्‍लादेश

– इस स्‍कॉलरशिप योजना के तहत बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम सेनानियों के 2000 वंशजों को छात्रवृत्ति मिलेगी।
– यह योजना 2017 में प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान शुरू की गई थी।
– इससे पहले पांच साल में एक हजार स्‍टूडेंट्स को यह स्‍कॉलरशिप मिलती थी।
– लेकिन अब यह संख्‍या बढ़ाकर हर साल 2000 कर दी गई है। मतलब पांच साल में 10 हजार स्‍टूडेंट्स को स्‍कॉलरशिप मिलेगी।

– ढाका में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उच्च माध्यमिक और स्नातक श्रेणियों में से प्रत्येक में 1000 छात्र 31 मार्च 2021 से इसका लाभ लेना शुरू कर चुके हैं।
– नई योजना का उद्देश्य पांच साल में बांग्लादेश के 10,000 छात्रों को लाभान्वित करना है।
– यह छात्रवृत्ति उच्च माध्यमिक छात्रों के लिए 20,000 टका और स्नातक श्रेणी के छात्रों के लिए 50,000 टका की राशि देती है, जो मुक्तिजोद्धा या बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम सेनानियों के प्रत्यक्ष वंशज हैं।
– भारत सरकार ने संयुक्त रूप से दोनों योजनाओं के लिए 35 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
– अब तक, 17,082 छात्रों को इस योजना के तहत लाभ हुआ है।
– मुक्तिजोद्धा के वंशजों के लिए वर्ष 2006 में ‘मुक्तिजोद्धा छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई थी।

बांग्‍लादेश
प्रधानमंत्री – शेख हसीना
राष्‍ट्रपति – अब्‍दुल हामिद

——————————–
9. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation-ESIC) के महानिदेशक (Director General) का पदभार किसे सौंपा गया है?

a. नवजोत संधु
b. मुखमीत एस. भाटिया
c. दीपक कुमार
d. मंसुख अवस्‍थी

Answer: b. मुखमीत एस. भाटिया

– झारखंड काडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी मुखमीत एस भाटिया ने 1 अप्रैल 2021 को ये पदभार संभाला है।
– वह केंद्र सरकार के वित्‍त मामलों के विभाग में अवर सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं।
– झारखंड सरकार में श्रम और रोजगार विभाग एवं महिला और बाल विकास विभाग में प्रधान सचिव रह चुके हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम का मुख्यालय- नई दिल्ली

——————————
10. तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation-ONGC) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) का अत‍िरिक्‍त प्रभार किसे दिया गया है?

a. अर्जुन रामपाल
b. सुभाष कुमार
c. विपिन शर्मा
d. दिनेश कुमार सर्राफ

Answer: b. सुभाष कुमार

– सुभाष कुमार को ONGC के प्रबंध निदेशक के रूप में अतिरिक्‍त प्रभार 1 अप्रैल 2021 को सौंपा गया।
– सुभाष तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत हैं, उन्‍होंने 1985 में ONGC में एक वित्‍त और लेखा अधिकारी के रूप में सेवा शुरू की थी।
– वह शशि शंकर की जगह लिया जो 31 मार्च 2021 को रिटायर हुए।

ONGC का मुख्यालय- वसंत कुंज (दिल्ली)

——————————
11. गुजरात विधानसभा ने ‘गुजरात धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक-2021’ को मंजूरी दी, इसके तहत अवैध धर्म-परिवर्तन पर अधिकतम कितने साल की सजा का प्रावधान है?

a. दस साल
b. पांच साल
c. दो साल
d. पंद्रह साल

Answer: a. दस साल

– उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी शादी के लिए धर्म-परिवर्तन गैरकानूनी होगा। इसे लव जिहाद का भी नाम दिया जाता है।
– इस विधेयक के तहत गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन एक्ट, 2003 में संशोधन किया ताकि शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगाया जा सके।
– इस विधेयक के तहत बहला-फुसलाकर, धमकी, लालच और भय दिखाकर अन्य धर्म की युवती से विवाह और धर्मांतरण करने पर तीन से पांच साल तक की सजा और दो लाख रुपये जुर्माना का प्रविधान किया गया है।
– नाबालिग व अनुसूचित जाति-जनजाति (Scheduled tribe) के मामले में सात साल की सजा होगी।
– इस काम में किसी संस्था के मददगार होने पर 10 साल की सजा है।
– साथ ही ऐसी संस्था को सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा।
– सरकार ने इसे गैरजमानती अपराध माना है तथा पुलिस उपाधीक्षक स्तर का अधिकारी ही ऐसे मामलों की जांच कर सकेगा।
– ऐसे मामले में पीड़ित माता-पिता, भाई-बहन अथवा नजदीकी रिश्तेदार या दत्तक व्यक्ति भी पुलिस में शिकायत कर सकेगा।

गुजरात
मुख्‍यमंत्री – विजय रूपाणी
राजधानी – गांधी नगर
राज्‍यपाल- आचार्य देवव्रत

——————————
12. अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस (International Children’s Book Day) कब मनाया जाता है?

a. 4 अप्रैल
b. 3 अप्रैल
c. 2 अप्रैल
d. 1 अप्रैल

Answer: c. 2 अप्रैल

– संयुक्त राष्ट्र (UN) की पहल पर दो अप्रैल को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाया जाता है।
– इस दिवस का आयोजन एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन, इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपल (IBBY) द्वारा पढ़ने के प्रति प्यार को प्रेरित करने के लिए किया जाता है।

विषय 2021 की थीम- “द म्यूजिक ऑफ़ वर्ड्स

——————————
13. किस राज्य सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की?

a. राजस्थान
b. उत्‍तर प्रदेश
c. हिमाचल प्रदेश
d. पंजाब

Answer: a. राजस्थान

– राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू किया है।
– इसका उद्देश्य राजस्थान के सभी निवासियों को चिकित्सा राहत देना है।
– इस योजना के तहत हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
– इस स्वास्थ्य बीमा कवर में बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेज और प्रोसिजर शामिल किये गये हैं।
– मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का चिकित्सकीय परामर्श, जांचें, दवाइयां तथा डिस्चार्ज के बाद के 15 दिनों का संबंधित पैकेज से जुड़ा चिकित्सा खर्च भी शामिल होगा।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री- अशोक गहलोत
राज्‍यपाल- कलराज मिश्र
राजधानी- जयपुर

——————————-
14. वर्ष 2023 में पुरूषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

a. भारत
b. उजबेकिस्तान
c. न्‍यूजीलैंड
d. जापान

Answer: b. उजबेकिस्तान

– पुरूषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में होगी।
– अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) के अध्‍यक्ष उमर क्रेमलेव ने 2 अप्रैल 2021 को इसकी जानकारी दी है।
– उज्‍बेकिस्‍तान में ये चैंपियनशिप पहली बार होने जा रही है।

उज्बेकिस्तान
राष्ट्रपति- शावकत मिर्जियोयेव.
मुद्रा- उज़्बेकिस्तान सोम

——————————–
15. ओडिशा राज्य दिवस (Odisha Statehood Day or Utkala Dibasa) कब मनाया जाता है?

a. तीन अप्रैल
b. दो अप्रैल
c. एक अप्रैल
d. पांच अप्रैल

Answer: c. एक अप्रैल

– एक अप्रैल 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था।
– ओडिशा खनिज संसाधनों से समृद्ध है।
– यह पूरे देश में फैले कई उद्योगों को कच्चे माल जैसे कोयला, लौह अयस्क का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।
– ब्रिटिश शासन के तहत, ओडिशा बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था, जिसमें वर्तमान के बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल थे।
– राज्य को मूल रूप से उड़ीसा कहा जाता था लेकिन लोकसभा ने इसका नाम बदल कर ओड़िशा करने के लिए मार्च 2011 में उड़ीसा विधेयक और संविधान विधेयक (113 वां संशोधन) पारित किया।
– 8वीं शताब्दी के दौरान यह राज्य कोसल और उत्कल राज्य के रूप में जाना जाता था।
– वर्तमान में ओडिशा के राज्य दिवस को “उत्कल दिवस” (Utkal Divas) के रूप में मनाया जाता है।
– बाद में 16वीं शताब्दी में, बंगाल की सल्तनत ने ओडिशा पर कब्जा कर लिया था।
– 18वीं शताब्दी के मध्य में ओडिशा मराठों के शासन में था।
– बाद में कर्नाटक युद्धों के बाद, यह ब्रिटिश के मद्रास प्रेसीडेंसी के शासन में आया।

ओडि़शा राज्‍य एक नजर में
– मुख्‍यमंत्री: नवीन पटनायक
– राज्‍यपाल: गनेशी लाल
– राजधानी: भुवनेश्‍वर
– राजकीय भाषा: उडिया, अंग्रेजी
– राजकीय पशु: सांबर हिरन
– राजकीय पेड़: गूलर (फिकस रेसमोसा)

– प्रमुख लोक नृत्‍य: डण्‍डानट, पैका, आपा, जइर छऊ, मुदारी, सवारी,गरुडवाहन आदि।
– प्रमुख नदियां: महानदी, ब्राह्मणी, वैतरणी, तेल, इन्‍द्रावती आदि
– पड़ोसी राज्‍य व देश: पूर्व में बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व में पश्चिम बंगाल, उत्तर में झारखंड, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और दक्षिण में आंध्र प्रदेश है।
– प्रमुख कृषि उत्‍पादन: गेहूँ, धान, दाल, रागी, मक्‍का, छोटा बाजरा, तिलहन, मूँगफली, सरसो टेण्‍डी, गन्ना, कपास, चाय, कॉफी आदि।
– प्रमुख पर्यटन स्‍थल: सूर्य मंदिर कोणार्क, भुवनेश्‍वर लिंगराज मंदिर, सुन्‍दरपुरी तट, उदयगिरि-खण्‍डगिरि की प्राचीन गुफाएं, हीराकुंड बांध आदि।
प्रमुख उद्योग:
– प्रमुख त्‍योहार: डोला पूर्णिमा (होली), नौखाप (नए वर्ष का पर्व) शीतला षष्‍ठी (शिव-पार्वती विवाह) रथ यात्रा, चन्‍दन यात्रा, कोणार्क नृत्‍य उत्‍सव आदि।

जिलों की संख्‍या: 30
मंडल: 5
विधान सभा सदस्‍य: 146
लोक सभा सदस्‍य: 21
राज्‍यसभा सदस्‍य: 10

————————-
16. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 4 अप्रैल
b. 3 अप्रैल
c. 2 अप्रैल
d. 1 अप्रैल

Answer: d. 1 अप्रैल

– भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।
– यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है. नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

आरबीआई के गर्वनर- शक्तिकांत दास

————————-
17. फार्मूला वन का 2021 बहरीन ग्रैंड प्रिक्‍स किस खिलाड़ी ने जीता?

a. वाल्‍टेरी बोटास
b. जान वॉटसन
c. लुईस हैमिल्‍टन
d. माइकर शुमाकर

Answer: c. लुईस हैमिल्‍टन

– मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्‍टन ने बहरीन इंटरनेशनल सर्किट, साखिर, बहरीन में 28 मार्च 2021 को आयोजित ये ग्रैंड पिक्‍स जीता।
– लुईस हैमिल्‍टन की ये 96वीं फार्मूला वन जीत थी।
– रेड बुल रेसिंग के ड्राइवर मैक्‍स वेरस्‍टैपेन (नीदरलैंड) दूसरे और मर्सिडीज के ड्राइवर वाल्‍टेरी बोटास (पिफनलैंड) तीसरे स्‍थान पर रहे।

————————-
18. राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) कब मनाया जाता है?

a. 7 अप्रैल
b. 6 अप्रैल
c. 5 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: c. 5 अप्रैल

– इस दिवस का उद्देश्य लोगों में समुद्री व्यापार और यातायात के प्रति जागरुकता फैलाना है।
– 5 अप्रैल, 1919 को सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लि. का पहला स्टीम शिप ‘एसएस लॉयल्टी’ (SS Loyalty) मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में उतारा गया था।
– जिसकी स्मृति में 5 अप्रैल, 1964 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 2021 की थीम- कोविड-19 से आगे सतत् नौपरिवहन’ (Sustainable Shipping beyond Covid-19)

——————————–
19. विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) कब मनाया जाता है?

a. 9 अप्रैल
b. 8 अप्रैल
c. 7 अप्रैल
d. 6 अप्रैल

Answer: d. 6 अप्रैल

– दुनियाभर में विकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।
– इसकी शुरुआत 6 अप्रैल 2014 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से मान्यता मिलने के बाद हुई थी।
– वहीं इसे पहली बार 23 अगस्त, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल मनाए जाने की घोषणा की थी।
– बता दें कि सबसे पहले 1896 को एथेंस (ग्रीस) में 6 अप्रैल के ही दिन पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था।
– इसीलिए 6 अप्रैल के दिन इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस को मनाया जाता है।

——————————–
20. अभिनेता पॉल रिटर का निधन 5 अप्रैल 2021 को हो गया, वह किस मशहूर सीरिज का हिस्‍सा रहे हैं?

a. हैरी पॉटर और जेम्स बॉन्ड
b. हैरल्ड एंड कुमार गो टू वाइट कैसल और जेम्स बॉन्ड
c. हैरी पॉटर और डॉक्टर नो
d. जेम्स बॉन्ड

Answer: a. ‘हैरी पॉटर’ और ‘जेम्स बॉन्ड’

– मशहूर सीरीज ‘हैरी पॉटर’ और ‘जेम्स बॉन्ड’ में नजर आ चुके अभिनेता पॉल रिटर (54) का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया।
– उनका जन्म 20 दिसंबर 1966 को ग्रेवसेंड, केंट में हुआ था
– वर्ष 2009 में फिल्म ‘हैरी पोटर’ और ‘द हाफ ब्लड प्रिंस’ में ब्रिटिश एक्टर पॉल रिटर ने रोल किया था।
– इसके अलावा वर्ष 2008 में आई जेम्स बॉन्ड फिल्म ‘क्वैंटम ऑफ सोलस’ में भी बेहतरीन काम किया
– फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में विजर्ड एल्डरेड वोर्पले का किरदार निभाने के लिए उन्‍हें काफी सराहना मिली।
– इसके अलावा उन्‍होंने चेरनोबिल में परमाणु आपदा पर बनी मूवी में प्रमुख व्यक्ति की भूमिका निभाई।

– पॉल रिटर को 2009 में ब्रॉडवे पर एलन अयक्बर्न की फिल्म “द नॉर्मन कॉन्क्वेस्ट्स” में अपने प्रदर्शन के लिए टोनी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

हैरी पॉटर के बारे में
– हैरी पॉटर महिला लेखक जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास novel) है।
– इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर (Mythical animals) हैं।

जेम्स बॉन्ड
– जेम्स बॉण्ड 1953 में अंग्रेज़ लेखक इयान फ़्लेमिंग द्वारा रचित (Composed) एक काल्पनिक पात्र (fictional character) है।
– 007 के गुप्त नाम से प्रसिद्ध यह एजेंट फ़्लेमिंग की बारह पुस्तकों व दो लघुकथाओं में मौजूद है।

——————————–
21. केंद्र सरकार ने नया राजस्व सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया है?

a. अमर प्रकाश
b. तरुण बजाज
c. अखिल श्रीवास्‍तव
d. हिमा त्यागी

Answer: b. तरुण बजाज

– केंद्र सरकार ने तरुण बजाज की नियुक्ति 6 अप्रैल 2021 को की गई है।
– तरुण बजाज 1988 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
– अभी वह आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में सचिव हैं।

– वहीं तरुण बजाज के स्थान पर अजय सेठ आर्थिक मामलों के विभाग के नए सचिव नियुक्त किए गए हैं।
– अजय सेठ 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
– इसके अलावा आर एस शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार को संसदीय मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।

——————————–
22. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह जाला का निधन 3 अप्रैल को हो गया, वह भारत के किस मंत्रालय के पहले मंत्री थे?

a. पर्यावरण मंत्री
b. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री
c. परिवहन मंत्री
d. गृह मंत्री

Answer: a. पर्यावरण मंत्री

– 88 वर्षीय दिग्विजय सिंह जाला भारत के पहले पर्यावरण मंत्री थे।
– उन्होंने इस पद पर 1982 से 1984 तक काम किया।
– इनके प्रयास से ही पर्यावरण मंत्रालय बना है।
– इसके अलावा वह गुजरात के वाकानेर से 1962-67 तक निर्दलीय विधायक रहे।
– संवत 1604 में वांकानेर की स्‍थापना के बाद दिग्विजय सिंह वांकानेर राज परिवार के 15वीं पीढ़ी के थे।
– 1979 से 1984 तक सुरेंद्रनगर से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा सदस्‍य रहे थे।

——————————–
23. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (ACU) के नए प्रमुख कौन बनाए गए हैं?

a. शब्बीर हुसैन शेखदम खंडवावाला
b. कपिल देव
c. रोहन बोपन्‍ना
d. शार्दुल ठाकुर

Answer: a. शब्बीर हुसैन शेखदम खंडवावाला

– शब्‍बीर हुसैन वह 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी 70 वर्षीय, अजीत सिंह से पदभार ग्रहण करेंगे।
– जिनका कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया था।
– शब्‍बीर गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां से वर्ष 2010 में रिटायर हुए हैं।
– वह केंद्र सरकार की लोकपाल खोज समिति का हिस्सा रहे हैं।

BCCI के अध्यक्ष- सौरव गांगुली.
मुख्यालय- मुंबई (महाराष्ट्र)

——————————–
24. किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने सबसे अधिक वनडे जीत दर्ज करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

a. भारत
b. श्री लंका
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इंग्लैंड

Answer: c. ऑस्ट्रेलिया

– न्यूजीलैंड दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने 04 अप्रैल को 2021 माउंट माउन्टानुई में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में मेजबान देश को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।
– पहले वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
– दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 7 अप्रैल 2021 को खेला जाएगा।
– ये ऑस्ट्रेलिया की महिला वनडे में लगातार 22वीं जीत है।
– इससे पहले तक किसी भी टीम ने पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में इतने वनडे नहीं जीते थे।
– इससे पहले, रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने वर्ष 2003 में लगातार 21 वनडे जीते थे।
– ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 2018 से अब तक खेले सभी 21 मैच जीते।
– इस दौरान महिला टीम ने भारत (3-0), पाकिस्तान (3-0), इंग्लैंड (3-0), वेस्टइंडीज(3-0) और श्रीलंका(3-0) की टीमों को हराया।
– वहीं, न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा 7 वनडे हराए।
– बता दें, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अक्टूबर 2017 से कोई भी वनडे मैच नहीं हारी है।

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्‍तान- मैग लैंनिंग

——————————–
25. 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलिंपिक से कौन सा देश बाहर हो गया है?

a. सिंगापुर
b. साउथ कोरिया
c. नॉर्थ कोरिया
d. चीन

Answer: c. नॉर्थ कोरिया

– नॉर्थ कोरिया ने अपने खिलाड़ियों को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए यह फैसला किया है।
– 1988 सिओल गेम्स के बाद यह पहली बार है, जब नॉर्थ कोरिया ओलिंपिक में नहीं खेलेगा।
– नॉर्थ कोरिया के हटने का फायदा भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को होगा, इससे उनके टोक्यो गेम्स में मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।

– चानू की प्रतिद्वंद्वी नॉर्थ कोरिया की री सोंग गम 4209.4909 के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
– सोंग ने 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 204 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज जीता था।
– ऐसे में उत्तर कोरिया के हटने से चानू को फायदा होगा।
– क्वालिफाइंग रैंकिंग में टॉप-5 में चीन की तीन खिलाड़ी हैं।
– ओलिंपिक में इन तीन खिलाड़ियों में से एक ही हिस्सा ले सकेगी क्योंकि नियम के अनुसार, एक वेट कैटेगरी में एक देश एक ही खिलाड़ी को उतार सकता है।
– ऐसे में चानू इस वेट कैटेगरी में दूसरी बेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगी।
– क्योंकि नॉर्थ कोरिया की खिलाड़ी उतरेंगी ही नहीं।

——————————–
26. मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब महिला एकल में किस खिलाड़ी ने जीता है?

a. डेनिस शापोवालोव
b. सेरेना विलियम्स
c. बियांका आंद्गेस्क्यू
d. एश्ले बार्टी

Answer: d. एश्ले बार्टी

– विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने मियामी ओपन 2021 का खिताब जीत लिया।
– यह टूर्नामेंट 22 मार्च 2021 से 4 अप्रैल तक हार्ड रॉक स्‍टेडियम, मियामी (अमेरिका) में शुरू हुआ है।
– एश्‍ले को ये जीत 3 अप्रैल को फाइनल मुकाबले में हासिल हुई।
– एश्ले अपनी प्रतिद्वंदी बियांका एंड्रीस्कू के चोटिल होने की वजह से फाइनल जीतने में सफल रहीं।
– वर्ष 2019 यूएस ओपन के बाद एंड्रीस्कू का अमेरिका में ये पहला मैच था।
– वहीं एश्‍ले बार्टी की मियामी ओपन में लगातार ये दूसरी खिताबी जीत है।
– वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के चलते ये टूर्नामेंट रद़द कर दिया गया था।

——————————–
27. मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब पुरुष एकल में किस खिलाड़ी ने जीता है?

a. मैट पैविक
b. हुबर्ट हुरकाज
c. जानिक सिनर
d. डैनियल

Answer: b. हुबर्ट हुरकाज

– पोलेंड के हुबर्ट हुरकाज ने फाइनल में इटली के 19 वर्षीय जानिक सिनर को हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।
– 24 वर्षीय हुरकाज ने एक घंटे 45 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में सिनर को 7-6(4), 6-4 से हराया।
– समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हुरकाज का यह पहला एटीपी (एसोसिएशन आफ टेनिस प्रोफेशनल्‍स ) मास्टर 1000 का खिताब है।
– इससे पहले उन्होंने वर्ष 2021 में डेलरे बीच ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।

——————————–
28. मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब पुरुष युगल में किन खिलाडि़यों के नाम रहा है?

a. डेनियल इवांस
b. नील स्‍कूप्‍सकी
c. जानिक सिनर
d. निकोला मेक्टिक और मेट पैविक

Answer: d. निकोला मेक्टिक और मेट पैविक

– क्रोएशियाई खिलाड़ी निकोला मेक्टिक और मेट पैविक ने ब्रिटिश जोड़ी डेनियल इवांस और नील को हराया।

——————————–
29. मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब महिला डब्‍ल्‍स में किन खिलाडि़यों के नाम रहा है?

a. हेले कार्टर और लुइसा
b. एश्‍ले बार्टी और शुको ऑयामा
c. शुको ऑयामा और एना शिबहारा
d. लुइसा स्‍टेफनी और एना शिबहारा

Answer: c. शुको ऑयामा और एना शिबहारा

– जापान की इन दोनों खिलाड़यों ने ब्राजील की एना और शुको को हराकर ये खिताब अपने नाम किया।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account