यह 8 April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस देश के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 पर लगाम लगाने के लिए कई क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया?
a. भारत
b. जापान
c. अमेरिका
d. इटली
Answer: b. जापान
कब हुई घोषणा?
– जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इमरजेंसी की घोषणा 7 अप्रैल को की।
– हालांकि यह 8 अप्रैल से लागू होगा और एक महीने तक चलेगी।
किन इलाकों में लगी इमरजेंसी?
– जापान के राजधानी टोक्यो, शहर ओसाका और पांच अन्य प्रांतों (कनागावा, सैतामा, चिबा, ओसाका, ह्योगो और फुकुओका) में आपातकाल।
शिंजो आबे ने क्या कहा?
– जापान के पीएम ने कहा – ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं।
– उन्होंने खासतौर पर तोक्यो और ओसाका जैसे शहरी इलाकों में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही योजना की घोषणा कर दी थी।
– आपातकाल से प्रांतों के गर्वनरों को लोगों से घरों में रहने तथा उद्यमों से संस्थान बंद करने का अधिकार देगी।
– जापान में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 4845 हो गई है, और अब तक 108 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
——————————–
2. कोविड-19 के 1000 से ज्यादा मरीज वाला पहला राज्य कौन सा है?
a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. महाराष्ट्र
Answer: d. महाराष्ट्र
– देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच हजार पार कर चुकी है।
– महाराष्ट्र में यह वायरस सबसे बड़ी कठिनाई लेकर आया है।
– यहां पर एक हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं और संख्या बढ़ रही है।
– इस राज्य में मौत का आंकड़ा भी 52 से ज्यादा हो चुका है।
– महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा केस तमिलनाडु में है और इसके बाद दिल्ली में।
———————————-
3. कोरोना वायरस की वजह से किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रील का निधन हो गया?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. लीबिया
d. मलेशिया
Answer: c. लीबिया
– वह 68 वर्ष के थे।
– उन्होंने मिस्र की राजधानी काहिरा में अंतिम सांस ली।
– वह लीबिया के उदारवादी दलों के गठबंधन के पूर्व प्रमुख थे जिन्होंने 2011 में लम्बे समय तक सत्ता में रहे मुअम्मर अल-गद्दाफी को हटाने के बाद सरकार का गठन किया था।
लीबिया
– उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक देश है।
– इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है।
प्रधानमंत्री: फेयज अल सरराज
राजधानी: ट्राइपोलि
———————————
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस वर्ष को नर्सों और एएनएम को सर्मित किया है?
a. वर्ष 2019
b. वर्ष 2020
c. वर्ष 2021
d. वर्ष 2022
Answer: b. वर्ष 2020
– चिकित्सा जगत में इनके योगदान के लिए 2020 अंतरराष्ट्रीय साल घोषित किया गया है।
– डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर के लोगों से शिक्षा, नौकरी, लीडरशिप में निवेश करने की अपील की है।
– एक वीडियो भी जारी किया गया, उसमें नर्सों और मिडवाइफ यानी एएनएम ने अपनी कहानियां बताई हैं।
——————————
5. विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) कब मनाया जाता है?
a. 6 अप्रैल
b. 3 अप्रैल
c. 8 अप्रैल
d. 7 अप्रैल
Answer: d. 7 अप्रैल
-इसी दिन 1948 को WHO की स्थापना हुई थी।
– इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे को नर्स और मिडवाइव्स को ही समर्पित किया गया है।
WHO
– मुख्यालय : स्विटजरलैंड का जेनेवा शहर।
– भारत की राजधानी दिल्ली में इसका भारतीय मुख्यालय स्थित है।
– महानिदेशक (Director-General) : डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस (इथियोपिया देश के)
———————————-
6. कोरोना वायरस से निपटने के लिए किस केंद्र शासित प्रदेश/ राज्य सरकार ने 5T प्लान बनाया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. दिल्ली
c. कर्नाटक
d. पंजाब
Answer: b. दिल्ली
– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 5T प्लान के बारे में बताया है।
– इसमें जांच से लेकर, इलाज, कोरोना संक्रमित से मिले लोगों की ट्रेस करने से लेकर निगरानी तक शामिल है।
– एक लाख लोगों का रैपिड जांच की योजना है।
– दिल्ली सरकार इस बात के लिए भी तैयार है कि अगर 30 हजार संक्रमित लोग भी होते हैं तो उनका इलाज हो सके।
क्या है 5-T प्लान?
– पहला टी : कोरोना की बड़े पैनामे पर टेस्ट
– दूसरा टी : कोरोना संक्रमितों की ट्रेसिंग
– तीसरा : कोरोना पीड़ितों का ट्रीटमेंट
– चौथा : कोरोना के खिलाफ टीम वर्क
– पांचवां : ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग
———————————-
7. डोपिंग की वजह से किन दो देशों के तमाम वेटलिफ्टरों पर टोक्यो ओलिंपिक 2021 में बैन लगा दिया गया है?
a. थाईलैंड और मलेशिया
b. रियो डी जनेरियो और अमेरिका
c. इंग्लैंड और जापान
d. ग्रीस और फ्रांस
Answer: a. थाईलैंड और मलेशिया
– इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWF) ने यह प्रतिबंध लगाया है।
– थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन (TAWA) पर तीन साल और मलेशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (MWUF) पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया है।
– टोक्यो ओलिंपिक 24 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित होगा।
– इंटरनेशनल फेडरेशन ने कहा है कि टोक्यो ओलिंपिक चाहे जब भी हों, इन दोनों देशों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
– दरअसल, थाईलैंड के नौ भारोत्तोलक 2018 विश्व चैंपियनशिप में डोपिंग पॉजिटिव पाए गए थे।
– इसके बाद थाईलैंड ने खुद को टोक्यो ओलम्पिक सहित अंतरार्ष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से हटा लिया था।
– लेकिन अब एक तरह से पूरे देश में इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने बैन कर दिया है।
———————————
8. नैसकॉम के नए चेयरपर्सन (2020-21) कौन बने हैं?
a. यूबी प्रवीण राव
b. रेखा एम. मेनन
c. देबजानी घोष
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. यूबी प्रवीण राव
– NASSCOM – नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज।
– यूबी प्रवीण राव वित्त वर्ष 2020-21 के लिए चेयरपर्सन बने हैं।
– वह इन्फोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं।
– एक्सेंचर इंडिया की अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम. मेनन उद्योग निकाय की उपाध्यक्ष होंगी।
NASSCOM
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– नासकॉम की स्थापना: 1 मार्च 1988
——————————-
9. प्रख्यात संगीतकार एमके अर्जुनन का निधन 6 अप्रैल 2020 को हो गया, वह किस राज्य से थे?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडू
c. केरल
d. तेलंगाना
Answer: c. केरल
– वह 84 वर्ष के थे। उनका निधन कोच्ची में हुआ है।
– उन्हें मलयालम सिनेमा में सदाबहार धुने बनाने के लिए अर्जुन मास्टर के रूप में जाना जाता था।
– सिनेमा में उनका पांच दशकों से अधिक का लंबा कैरियर रहा।
– उन्होंने 600 से अधिक धुनों की रचना की, जिनमें से कई अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से शामिल हैं।
—————————–
10. नासा ने वर्ष 2024 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहला मानव शिविर स्थापित करने का निर्णय लिया है, उसका नाम बताएं?
a. चंद्रयान-4
b. आर्टेमिस
c. मून लैंडिंग मिशन
d. नासा सर्च
Answer: b. आर्टेमिस
– नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन)
– इस संबंध में नासा ने 2 अप्रैल को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद को 13 पृष्ठ की एक रिपोर्ट सौंपी।
– रिपोर्ट का नाम – ‘प्लान फॉर सस्टेनेबल लूनर एक्सप्लोरेशन एंड डेवलपमेंट’।
– इसके अनुसार, यह बेस कैंप अंतरिक्ष में मानव शिविर स्थापित करने का पहला कदम होगा।
– ताकि यह मिशन मंगल ग्रह पर पहले मानव मिशन को मदद कर सके।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।