यह 5th से 7th April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. सांसदों के वेतन में 30 फीसदी कटौती के लिए किस कानून में बदलाव का अध्यादेश कैबिनेट ने 6 अप्रैल 2020 को पास किया?
a. सांसद वेतन अधिनियम, 1947
b. सांसद वेतन, भत्ता व पेंशन अधिनियम, 1950
c. भारतीय संसद वेतन अधिनियम, 1976
d. संसद सदस्य (वेतन, भत्ता और पेंशन) अधिनियम 1954
Answer: d. संसद सदस्य (वेतन, भत्ता और पेंशन) अधिनियम 1954
– केंद्रीय कैबिनेट ने सभी सांसदों के वेतन में सालभर के लिए 30 प्रतिशत की कटौती करने संबंधित इस अध्यादेश को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
– संसद सत्र चलने पर कानून पारित किया जाएगा।
– राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सभी राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मंत्री एक साल तक स्वेच्छा से अपने वेतन का 30 फ़ीसदी हिस्सा नहीं लेंगे।
– इस रकम का इस्तेमाल कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए होगा।
———————————
2. केंद्रीय कैबिनेट ने 6 अप्रैल 2020 को सांसद निधि के तहत मिलने वाले फंड (लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड) को कितने समय के लिए निलंबित (सस्पेंड) करने का फैसला किया है?
a. छह महीने
b. एक वर्ष
c. दो वर्ष
d. तीन वर्ष
Answer: b. दो वर्ष
– वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए MPLADS (लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड) को दो साल के लिए स्थगित कर दिया गया।
– इस मद में सांसदों को जो हर साल पांच-पांच करोड़ रुपए की राशि मिलती है।
– यह रकम वह कंसोलिडेटेड फंड ऑफ़ इंडिया में जमा होंगे, ताकि उससे कोरोनावायरस के दंश से लड़ा जा सके।
———————————
3. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पहली बार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक कब हुई?
a. 6 अप्रैल 2020
b. 5 अप्रैल 2019
c. 5 अप्रैल 2020
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. 6 अप्रैल 2020
– इसी बैठक में सांसदों के वेतन में 30 फीसदी कटौती पर फैसला हुआ।
– कैबिनेट बैठक में हालांकि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिजिकली मौजूद थे।
——————————–
4. कोरोना वायरस की वजह से रूस में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग रोकी गई है, इस अंतरिक्ष मिशन का नाम बताएं?
a. चंद्रयान 3
b. गगनयान
c. सूर्यकिरण
d. मंगलमिशन 2
Answer: b. गगनयान
– कोरोना वायरस का असर आम जनजीवन पर भयंकर रूप से पड़ रहा है।
– लेकिन अब अंतरिक्ष पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
– भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट गगनयान के लिए रूस में ट्रेनिंग कर रहे चार पायलटों की ट्रेनिंग पिछले सप्ताह रोक दी गई है।
– अंतरिक्ष में भारत के मानव मिशन के लिए चुने गए भारतीय वायुसेना के चार टेस्ट पायलटों का प्रशिक्षण मॉस्को के नजदीक यूए गैगरिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में फरवरी से चल रहा था।
– इसे कोरोना वायरस के फैलने को देखते हुए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
– फिलहाल चार सप्ताह के लिए ट्रेनिंग रोकी गई है।
– भारत के पहले मानव सहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान को करीब 2022 तक अमली जामा पहनाए जाने की योजना है।
——————————–
5. कोरोना वायरस की वजह से किस देश के प्रधानमंत्री को 6 अप्रैल 2020 की रात को अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया?
a. फ्रांस
b. इटली
c. ब्रिटेन
d. पाकिस्तान
Answer: c. ब्रिटेन
– बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद 6 अप्रैल 2020 की देर रात उन्हें अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया।
– वह 27 मार्च से बीमार हैं।
– 5 अप्रैल को उन्हें सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
– लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने अब उन्हें ICU में भर्ती कराया।
– बताया जा रहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री होश में हैं लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ गई थी.
– बोरिस जॉनसन अस्पताल में दाख़िले से पहले तक प्रधानमंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे लेकिन अब उन्होंने विदेश मंत्री डोमिनिक राब को इसके लिए डिप्यूट किया है.
———————————
6. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किस दवा के निर्यात पर रोक हटाने की अपील की?
a. हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन
b. पैरासीटामॉल
c. ब्रूफेन
d. हाइड्रोक्सीफिनेमिल
Answer: a. हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन
– ट्रंप ने चार मार्च को मोदी को फोन करके यह दवा भेजने की दरख्वास्त की थी।
– बीबीसी की रिर्पोर्ट के अनुसार दो दिनों तक इस पर कोई फैसला न लेने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को धमकी दी है कि भारत हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा के निर्यात पर से रोक नहीं हटाता है तो ठीक है, इसके बदले अमरीका भी बदले में कार्रवाई कर सकता है.
– हालांकि वो कार्रवाई किस तरह की हो सकती है, इस पर ट्रंप ने कुछ नहीं कहा है.
– इस दवा का मुख्य रूप से इस्तेमाल मलेरिया और कुछ अन्य के मरीज़ों के लिए होता है.
– दुनिया के कई देशों में इस दवा के ज़रिए कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है. हालांकि यह कोरोना वायरस की कोई प्रभावी दवा नहीं है.
——————————–
7. लॉकडाउन के चलते बिगड़ती अर्थव्यवस्था के मद़देनजर CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) के सर्वे में भारत में कितने प्रतिशत नौकरियां जाने का अंदेशा बताया?
a. 54%
b. 52%
c. 42%
d. 35%
Answer: b. 52%
– देश के बड़ी कंपनियों के सीईओ के बीच नौकरियों को लेकर सर्वे हुआ है। उनके कंपनियों की आर्थिक और नौकरियों के बारे में सवाल किए गए।
– लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आई है साथ ही अधिकांश कंपनियों के राजस्व में भी भारी गिरावट आई है।
– सर्वे के मुताबिक कंपनियों के रेवेन्यू में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आ सकती है जबकि लाभ 5 फीसदी से ज्यादा कम हो सकता है।
– सर्वे में यह गिरावट (अप्रैल-जून 2020 ) और साथ ही पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2020 ) के लिए दिखाया गया है।
– cii ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से करीब 52 फीसदी फर्म ने अपने संबंधति क्षेत्र में नौकरियों के आने का अंदेशा जाहिर किया है।
————————————-
8. किस देश के चिडि़याघर में मादा बाघ को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया?
a. अमेरिका
b. रशिया
c. चीन
d. इटली
Answer: a. अमेरिका
– अमेरिकी कृषि विभाग की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशाला के मुताबिक, ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर (Bronx Zoo) में रखी गई एक मादा बाघिन में कोरोनो वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है. बाघ में कोरोना वायरस संक्रमित होने का यह पहला मामला है.
– अब भारत में Central Zoo Authority of India ने भी चिडि़याघरों में सीसीटीवी के माध्यम से जानवरों की लगातार निगरानी करने कहा कहा है।
———————————
9. लॉकडाउन के चलते भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमाधारकों के प्रीमियम की अवधि कितनी बढ़ा दी है?
a. 30 दिन
b. 60 दिन
c. 15 दिन
d. 10 दिन
Answer: a. 30 दिन
– जीवन बीमा के प्रीमियम की रकम चुकाने के लिए 30 और दिनों की मोहलत दी गई है.
– ये राहत जीवन बीमा की उन पॉलिसीज के लिए है, जिनके रिनवल की तारीख मार्च और अप्रैल के महीने में पड़ रही थी।
———————————–
10. एशियाई युवा खेलों का आयोजन किस देश में नवंबर 2021 में आयोजित होगा?
a. भारत
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. श्रीलंका
Answer: b. चीन
– ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने यह घोषणा की।
– इसमें 18 ओलंपिक खेलों को शामिल किया जायेगा।
– एशियाई युवा खेलों का आयोजन चार वर्ष में एक बार किया जाता है।
– यह ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा आयोजित किया जाते है।
– यह एशियाई खेलों के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
————————————
11. वर्ष 2022 में होने वाले 19वें एशियाई खेलों का शुभंकर किसे चुना है?
a. The smart triplets
b. save the animals
c. congcon
d. teddies
Answer: a. The smart triplets (ट्रिप्लिट)
– ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने यह शुभंकर चुना है।
– ये तीनों Congcong (कांगकॉंग), Lianlian (लिआंगझू)और Chenchen (चेनचेन) रोबोटों को चुना है।
– यह आयोजन हांग्जो (चीन) में होना है।
– तीन रोबोटों में, ‘कांगकॉन्ग’ लिआंगझू शहर के पुरातात्विक धरोहरों को दर्शाता है, जबकि ‘लियानलियन’ पश्चिम झील का प्रतीक है जिसके कारण इसका नाम “लियानलियन” रखा रखा गया है जो एक झील है जो कमल के फूलों से भरी है।
– तीसरे रोबोट ‘चेनचेन’ में बीजिंग-हांग्जो ग्रैंड कैनाल को दर्शाता है।
———————————
12. कोविड-19 की वजह से टोक्यो ओलिंपिक के लिए फुटबॉलरों की आयु सीमा बढ़ाकर कितनी कर दी गई?
a. 25 साल
b. 24 साल
c. 26 साल
d. 27 साल
Answer: b. 24 साल
– यह फैसला इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने लिया है।
– अब ओलिंपिक में एक जनवरी 1997 या उसके बाद जन्मे फुटबॉलर हिस्सा ले सकेंगे।
– यानी 2021 गेम्स में 24 साल के फुटबॉलर भी हिस्सा ले सकेंगे। यह फैसला टोक्यो ओलिंपिक को एक साल बढ़ाने के कारण लिया गया है।
– दरअसल, ओलिंपिक फुटबॉल में सिर्फ अंडर-23 खिलाड़ी खेलते हैं।
– लेकिन कोरोनावायरस के कारण गेम्स एक साल बढ़ा दिए गए, इसलिए ओलिंपिक के फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए आयुसीमा बढ़ाने की मांग की थी।
——————————-
13. इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस कब मनाया जाता है?
a. 5 अप्रैल
b. 3 अप्रैल
c. 6 अप्रैल
d. 7 अप्रैल
Answer: c. 6 अप्रैल
– संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 6 अप्रैल को खेल में प्रगति और शांति बनाए रखने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
——————————–
14. राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) कब मनाया जाता है?
a. 15 अप्रैल
b. 6 अप्रैल
c. 8 अप्रैल
d. 5 अप्रैल
Answer: d. 5 अप्रैल
– इसका उद्देश्य अंतर-महाद्वीपीय व्यापार तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
——————————–
15. अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
a. तीन अप्रैल
b. चार अप्रैल
c. पांच अप्रैल
d. दो अप्रैल
Answer: b. चार अप्रैल
– यह दिन हर साल लैंडमाइंस (बारूदी सुरंगों) और उनके उन्मूलन की दिशा में की जा रही प्रगति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
——————————
16. भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गीता रामजी का निधन कोरोनवायरस के कारण 31 मार्च 2020 को साउथ अफ्रीका में निधन हो गया, वह किस पेशे से जुड़ी हुई थीं?
a. एक्टिंग
b. वायरोलॉजी
c. सिंगिंग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. वायरोलॉजिस्ट (विषाणुविज्ञानी)
– गीता रामजी दक्षिण अफ्रीकी “वैक्सीन” वैज्ञानिक और एचआईवी रोकथाम अनुसंधान की प्रमुख और संस्थान में मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में कार्यत थी।
– भारत से पढ़कर विदेश में बसीं थी वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी
– गीता रामजी की गिनती दुनिया के जाने-माने वायरोलॉजिस्ट में थी
– वह लगातार कोरोना संक्रमण पर काम कर रही थीं.
———————————–
17. संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला इंटरनेशनल डे ऑफ कोन्सिएनस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस) कब मनाया गया?
a. 4 अप्रैल
b. 5 अप्रैल
c. 6 अप्रैल
d. 7 अप्रैल
Answer: b. 5 अप्रैल
– 5 अप्रैल, 2020, को पहला संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाया गया।
– यह दिन लोगों को आत्म-चिंतन करने और अपनी अंतरात्मा की सुनकर सही रास्ते पर चलने के लिए चिन्हित किया गया है।
———————————
18. तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बिल विदर का निधन 30 मार्च को हुआ वो किस देश से थे?
a. अमेरिका
b. स्पेन
c. भारत
d. इंग्लैंड
Answer: a. अमेरिका
– उन्हें खास तौर पर गाने ‘लीन ऑन मी’ और ‘लवली डे’ के लिए जाना जाता है।
– उन्होंने करीब तीन दशक (70-90)तक संगीत से लोगों का मनोरंजन किया।
———————————-
19. टोनी लुईस का निधन एक अप्रैल 2020 हो गया, वह क्रिकेट के किस नियम की वजह से प्रसिद्ध थे?
a. डकवर्थ लुईस नियम
b. टेस्ट क्रिकेट नियम
c. खिलाडि़यों के चयन का नियम
d. वर्ल्ड कप नियम
Answer: a. डकवर्थ लुईस नियम
– टोनी लुईस ने अपने साथी गणितज्ञ फ्रैंक डकवर्थ के साथ मिलकर वह फॉर्म्युला निकाला था, जिससे मौसम के कारण प्रभावित हुए सीमित ओवरों के मैच में रनों का पीछा करने को तर्कसंगत बनाया जा सके।
– इस जोड़ी ने 1997 में फॉर्म्युले को आईसीसी को पेश किया और 1999 में इंग्लैंड में खेले वर्ल्ड कप से इसे अपनाया गया।
————————————
20. किस राज्य सरकार ने हाल ही में यूनिसेफ के साथ मिलकर ‘मो प्रतिवा’ कार्यक्रम शुरू किया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. ओडिशा
d. केरल
Answer: c. ओडिशा
– यह कार्यक्रम बच्चों को ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुरू किया गया है.
– इसमें बच्चे नारा लेखन, ड्राइंग, लघु कथा लेखन, पेंटिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं.
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।