5- 7 September 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 5 – 7 अगस्‍त 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. अरुणाचल प्रदेश के उस गांव का नाम बताएं, जहां सूर्योदय के समय भारत में सूर्य की पहली किरण आती है? इस गांव में सनराइज फेस्टिवल का आयोजन होगा।
Name the village in Arunachal Pradesh where the first rays of the sun fall in India at sunrise? Sunrise festival will be organized in this village.

a. ईंटा गांव
b. डोंग गांव
c. वोंगो गांव
d. सर्यो गांव

Answer: b. डोंग गांव (अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में, फेस्टिवल 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026)

– अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अंजॉ जिले के डोंग गांव में पांच दिवसीय महोत्सव की घोषणा की है।
– डोंग गांव चीन के तिब्बत की सीमा से लगा हुआ है और भारत के पूर्वी छोर पर स्थित है।
– पेमा खांडू ने कहा कि यह महोत्सव 29 दिसंबर से 2 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
– यहां आगंतुकों को ‘उगते सूरज की भूमि’ में नए साल की पहली सुबह का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान होगा।
– डोंग में सूर्योदय महोत्सव साहसिक गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

—————-
2. यूएस ओपन 2025 का महिला एकल खिताब लगातार दूसरी बार किसने जीता?
Who won the US Open 2025 women’s singles title for the second consecutive time?

a. अमांडा अनिसिमोवा
b. मैडिसन कीज़
c. सारा एर्रानी
d. आर्यना सबालेंका

Answer: d. आर्यना सबालेंका (बेलारूस की खिलाड़ी, उन्‍होंने अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को हराया)

– बेलारूस की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने 6 सितंबर 2025 को US Open 2025 का महिला एकल खिताब जीता।
– उन्‍होंने लगातार दूसरा यूएस ओपन खिताब जीता।
– उनकी नवीनतम ट्रॉफी के साथ उनके ग्रैंड स्लैम की संख्या चार हो गई है, क्योंकि वह 2012 से 2014 तक सेरेना विलियम्स द्वारा लगातार तीन यूएस ओपन जीतने के बाद लगातार दो यूएस ओपन जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।

————–
3. यूएस ओपन 2025 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
Who won the men’s singles title of US Open 2025?

a. जैनिक सिनर
b. राजन बोपन्‍ना
c. कार्लोस अल्काराज
d. रीली ओपेल्‍का

Answer: c. कार्लोस अल्काराज (स्‍पेन के खिलाड़ी हैं और जैनिक सिनर को हराया)

– स्‍पैनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2025 का मेंस सिंगल्‍स खिताब जीता।
– उन्‍होंने जैनिक सिनर को हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
– सके साथ ही उन्होंने सिनर से वर्ल्ड नंबर-1 का ताज भी छीन लिया।

—————
4. साउथ कोरिया को हराकर किस देश की टीम ने हॉकी एशिया कप (मेंस) 2025 का खिताब जीता?
Which country’s team won the Hockey Asia Cup (Men’s) 2025 title by defeating South Korea?

a. भारत
b. चीन
c. नेपाल
d. श्रीलंका

Answer: a. भारत

– बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी एशिया कप (मेंस) 2025 का आयोजन हुआ।
– इंडियन टीम ने 7 सितंबर 2025 को पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल में 4-1 से हराया।
– भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली।
– भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तान – हरमनप्रीत सिंह

—————-
5. भारत के किस पड़ोसी देश ने फेसबुक, एक्‍स, यूट्यूब सहित करीब दो दर्जन सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया?
Which neighboring country of India has banned nearly two dozen social media platforms including Facebook, X, YouTube?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. नेपाल
d. म्‍यांमार

Answer: c. नेपाल

– नेपाल की सरकार ने 4 सितंबर, 2025 को नेपाल में पंजीकरण आवश्यकताओं का पालन करने की समय सीमा को पूरा करने में विफलता का हवाला दिया और फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित करीब 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
– ये सभी कंपनियां सात दिनों की समय सीमा के भीतर सरकार के साथ रजिस्‍ट्रेशन कराने में विफल रहीं।

कब तक के लिए बैन किया?
– संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MCIT) ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने “नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को आदेश दिया है कि वह सभी गैर-पंजीकृत सोशल मीडिया साइटों को तब तक इनएक्टि कर दे जब तक कि वे रजिस्टर्ड न हो जाएं।

सरकार ने क्‍यों लिया फैसला
– सरकार ने इन साइटों और प्‍लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले और सोशल मीडिया के उपयोग के विनियमन से संबंधित अपने निर्देशों के आधार पर लिया है।
– कुछ समय पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कि ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – चाहे वे घरेलू हों या विदेशी – को अनिवार्य रूप से सक्षम प्राधिकारी के पास पंजीकृत होना चाहिए।

बैन किए गए प्‍लेटफॉर्म
– फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, यूट्यूब, एक्स, व्हाट्सएप, थ्रेड्स, रेडिट, लिंक्डइन, डिस्कॉर्ड, पिनटेरेस्ट, सिग्नल, वीचैट, क्वोरा, टम्बलर, क्लबहाउस, रंबल, लाइन, इमो, जालो, सोल, हैमरो पैट्रो, MI वीडियो और MI वाइक3 आदि।

– अभी भी कार्यरत प्‍लेटफॉर्म : टिकटॉक, वाइबर, वीटॉक, निम्बज़ (रजिस्टर्ड), टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी (इन प्रोसेस)

नेपाल
प्रधानमंत्री : केपी शर्मा
राजधानी : काठमांडू
मुद्रा : नेपाली रुपया

—————-
6. भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के किस प्रारूप से सितंबर 2025 में संन्‍यास लिया?
Indian leg-spinner Amit Mishra will retire from which format of cricket in September 2025?

a. टी-20
b. ODI
c. टेस्‍ट
d. सभी फॉर्मेट

Answer: d. सभी फॉर्मेट (टी-20, ODI & टेस्‍ट)

– भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 4 सितंबर 2025 को क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया। उन्‍होंने 25 साल से अधिक क्रिकेट खेला।
– लास्‍ट इंटरनेशलन मुकाबला वर्ष 2017 में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेला था।
– 42 साल के मिश्रा ने 2003 में बांग्लादेश में वनडे ट्राई सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

कितने मैच और कितने विकेट
– 22 टेस्ट मैच में 76 विकेट
– 36 वनडे मैच में 64 विकेट
– 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 16 विकेट

नोट: वे IPL में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज है।
उन्‍होंने लास्‍ट IPL मैच, वर्ष 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था।

—————-
7. किस लेखक ने अपनी संस्‍मरण पुस्‍तक ‘मदर मैरी कम्‍स टू मी’ का विमोचन सितंबर 2025 में किया?
Which author released his memoir ‘Mother Mary Comes to Me’ in September 2025?

a. झुंपा लाहिरी
b. चेतन भगत
c. अरूंधति रॉय
d. अवनी दोशी

Answer: c. अरूंधति रॉय

– अरूंधति रॉय ने सितंबर 2025 में केरल के कोच्चि में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया और DC बुक्‍स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी इस पुस्‍तक का विमोचन किया। यह उनकी पहली संस्‍मरण पुस्‍तक है।

नोट: संस्‍मरण ‘मदर मैरी कम्‍स टू मी’
लेखक : अरूंधति रॉय
विमोचन कहाँ? कोच्चि, केरल
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया और हैमिश हैमिल्टन
बुकर पुरस्कार: द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स (1997) [अरूंधति रॉय]

इस पुस्‍तक के बारे में
– यह किताब लेखिका की माँ, मैरी रॉय के जीवन और उनके योगदान की कहानी बताती है। पुस्‍तक में उन्‍हें एक प्रतिभाशाली और स्वतंत्र महिला के रूप में वर्णित किया है, जिन्होंने 1986 में मैरी रॉय बनाम केरल राज्य मामले के माध्यम से पितृसत्तात्मक कानूनों को चुनौती दी थी।

—————-
8. भारत का पहला गिद्ध संरक्षण पोर्टल किस राज्‍य में लॉन्‍च किया गया?
In which state was India’s first vulture conservation portal launched?

a. नागालैंड
b. मेघालय
c. त्रिपुरा
d. असम

Answer: d. असम

नेटवर्क नाम : द वल्‍चर नेटवर्क

– असम स्थित एक फाउंडेशन ने एक पोर्टल विकसित किया है। – जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर मृतजीवी पक्षियों को बचाने में लगे व्यक्तियों का एक नेटवर्क बनाना है।
– वी फाउंडेशन इंडिया के नेतृत्व में संगठनों के एक समूह ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के सहयोग से 2 सितंबर, 2025 को पोर्टल (http://www.thevulturenetwork.org) लॉन्च किया।
– इस कार्यक्रम में संरक्षणवादियों, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और छात्रों ने भारत में गिद्धों की स्थिति और उनके अस्तित्व के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की।

नोट : “यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस से ठीक पहले आयोजित किया गया, जो हर साल सितंबर के पहले शनिवार को (इस बार 6 सितंबर 2025) मनाया जाता है।”

असम
– मुख्‍यमंत्री : हिमन्त बिश्व शर्मा
– राज्‍यपाल : लक्ष्मण आचार्य
– केपिटल : दिसपुर
– पड़ोसी राज्‍य : पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, – मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय
– नोट: इसके अलावा उत्तर में भूटान और दक्षिण में बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है।

—————-
9. भारत ने अपनी कौन सी वीं स्‍वदेशी जल-घुलनशील उर्वरक तकनीक सफलतापूर्वक विकसित की?
India successfully developed which of its th indigenous water-soluble fertilizer technology?

a. पहली
b. दूसरी
c. तीसरी
d. चौथी

Answer: a. पहली

– “सात साल की मेहनत और शोध के बाद देश ने पहली बार अपनी खुद की जल में घुलने वाली उर्वरक तकनीक तैयार की है।
– यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे भारत उर्वरकों के मामले में आयात पर निर्भर रहने के बजाय निर्यात करने वाला देश बन सकता है।
– इस तकनीक को खान मंत्रालय के सहयोग से भारतीय कच्चे माल और देश में ही डिज़ाइन किए गए संयंत्रों का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है।
– यह ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का एक सशक्त उदाहरण है, जो खासतौर पर चीन से होने वाले उर्वरक आयात की ज़रूरत को काफी हद तक कम कर सकता है।”

नोट : घुलनशील उर्वरक उद्योग संघ (एसएफआईए) के अध्यक्ष : राजीव चक्रवर्ती

—————-
10. ब्लड मून के दौरान 7 सितंबर 2025 को चांद का रंग लाल होने की क्‍या वजह थी?
What was the reason for the moon turning red during the Blood Moon on September 7, 2025?

a. चांद का पृथ्‍वी के सबसे नजदीक होना
b. चांद का पृथ्‍वी से सबसे दूर होना
c. लाल रंग का वेवलेंथ ज्‍यादा होना
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. लाल रंग का वेवलेंथ ज्‍यादा होना

चंद्र ग्रहण क्या है?
– पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है।
– अक्सर, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं।
– यदि पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुँचने से रोक रही है, तो चंद्रमा ग्रहणग्रस्त है, और उसे चंद्रग्रहण कहते हैं।
– यदि चंद्रमा पृथ्वी के सूर्य के दृश्य को अवरुद्ध कर रहा है, तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं।

चंद्र ग्रहण के प्रकार
– पूर्ण चंद्र ग्रहण
– आंशिक चंद्र ग्रहण
– उपछाया चंद्र ग्रहण

ब्लडमून क्या होता है, चांद लाल क्‍यों दिखा, वह भी चंद्रग्रहण पर?
– पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान ब्लड मून दिखाई देता है।
– चंद्रग्रहण (लूनर एक्लिप्‍स) के दौरान सूरज और चांद के बीच पृथ्वी आ जाती है।
– तब सूर्य की रोशनी को चांद तक पहुंचने से पृथ्वी रोकती है।
– चूँकि पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच स्थित होती है, इसलिए पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर आने वाली सूर्य की कुछ किरणें ही चंद्रमा तक पहुँच पाती हैं।
– जब सूर्य का प्रकाश हवा में मौजूद अणुओं से टकराता है, तो नीला प्रकाश आसानी से बिखर जाता है, और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुँच पाता है, जिससे वह लाल दिखाई देता है।

लाल ही क्‍यों दिखता है?
– आपने रोशनी के सात रंगों के बारे में पढ़ा होगा।
– इसमें VIBGYOR (विबग्‍योर) देखने को मिलता है, यानी वॉयलेट (V), इंडिगो (I), ब्लू (B), ग्रीन (G), यलो (Y), ऑरेंज (O) और रेड (R) .
– VI (बैगनी और नीला) शॉर्ट वेवलेंथ वाले होते हैं।
– जबकि OR (ऑरेंज और रेड) लॉंग वेवलेंथ वाले होते हैं।
– ऐसे में सूरज की रौशनी में से ब्‍लू वाला स्‍कैटर (बिखर) हो जाता है।
– लेकिन लांग वेवलेंथ वाले (ऑरेंज और रेड कलर) चांद तक पहुंच जाते हैं।
– इसकी वजह से ऑरेंज और रेड लाइट कुछ हद तक चांद तक पहुंच जाता है।
– इसलिए यह लाल रंग का दिखता है।

—————-
11. थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए?
Who has been elected as the new Prime Minister of Thailand?

a. अनुतिन चार्नविराकुल
b. पैतोंगटार्न शिनावात्रा
c. जटुपोर्न बुरुस्पत
d. मैरिस सांगियाम्पोंगसा

Answer: a. अनुतिन चार्नविराकुल

– थाईलैंड की संसद ने बिजनेस टाइकून अनुतिन चार्नविराकुल को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है – जो केवल दो वर्षों में तीसरे प्रधानमंत्री है।
– वह पैतोंगटार्न शिनावात्रा का स्‍थान लेंगे, जिन्‍हें कंबोडिया से सीमा विवाद पर अनैतिक आचरण के कारण अगस्‍त 2025 में वर्खास्‍त कर दिया था।
– संसद में उन्हें 247 से ज़्यादा वोट मिले, जो 492 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में बहुमत की सीमा पार कर गया।
– अनुतिन थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न की आधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।

थाईलैंड
– राजधानी : बैंकॉक
– किंग : वजीरालोंगकोर्न (राम x) {चक्रि वंश के राजा, थाईलैंड एक बौद्ध-बहुल देश है, लेकिन उसकी शाही परंपराएँ हिंदू धर्म से भी प्रभावित हैं। हालांकि खुद राजा बौद्ध धर्म को मानते हैं}
– PM : अनुतिन चार्नविराकुल
– मुद्रा : थाई बहत
– भाषा : थाई
– आबादी : 71.62 मिलियन (2025)

—————-
12. राष्‍ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Teachers Day celebrated?

a. 1 सितंबर
b. 3 सितंबर
c. 4 सितंबर
d. 5 सितंबर

Answer: d. 5 सितंबर

– भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के जन्‍म दिवस पर टीचर्स डे मनाया जाता है।
– डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ।
– वह एक दार्शनिक, विद्वान और भारत रत्न पुरस्कार विजेता थे।
– वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962 से 1967) और भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) थे।

—————
13. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2025) को कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया?
President Draupadi Murmu presented the National Award to how many teachers on Teachers’ Day (5 September 2025)?

a. 21
b. 51
c. 81
d. 91

Answer: c. 81

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश भर के 81 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।
– शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 45 शिक्षक, उच्च शिक्षा विभाग ने 21 शिक्षक तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने 15 शिक्षकों को अवॉर्ड के लिए चयनित किया था।
– राष्ट्रपति ने कहा कि स्मार्ट बोर्ड, स्मार्ट क्लासरूम और अन्य आधुनिक सुविधाओं का महत्व है, लेकिन एक छात्र के जीवन में शिक्षक की भूमिका सर्वोपरि है।


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *