यह 7 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 7 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक कितने डॉलर के भारतीय रक्षा उद्योग का लक्ष्य तय किया है?
a. 26 अरब डॉलर
b. 30 अरब डॉलर
c. 20 अरब डॉलर
d. 22 अरब डॉलर
Answer: a. 26 अरब डॉलर
– रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा विनिर्माण में निजी क्षेत्र की और अधिक सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।
– वह 22वें इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो 2019 (रक्षा एवं मातृभूमि सुरक्षा) में बोल रहे थे। यह आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
—————————-
2. ‘वर्ल्ड कॉटन डे’ (विश्व कपास दिवस) कब मनाया जाता है?
a. 5 अक्टूबर
b. 6 अक्टूबर
c. 7 अक्टूबर
d. 8 अक्टूबर
Answer: c. 7 अक्टूबर
– इसका मुख्य आयोजन 7-11 अक्टूबर, 2019 तक जेनेवा में होगा।
– कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ‘वर्ल्ड कॉटन डे’ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
– संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ), संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केन्द्र (आईटीसी) और अंतर्राष्ट्रीय कपास परामर्श समिति (आईसीएसी) के सहयोग से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) वर्ल्ड कॉटन डे का आयोजन कर रहा है।
—————————
3. राष्ट्रपति ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?
a. जस्टिस वी. रामसुब्रमणियन
b. जस्टिस कृष्ण मुरारी
c. जस्टिस एस. रविंद्र भट
d. जस्टिस रवि शंकर झा
Answer: d. जस्टिस रवि शंकर झा
– वह इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।
– न्यायमूर्ति रवि शंकर झा का जन्म 14 अक्टूबर 1961 को हुआ था.
– उन्होंने साल 1986 से मध्यप्रदेश हाई कोर्ट से वकालत शुरू की थी.
——————–
4. राष्ट्रपति ने गुवाहाटी हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?
a. न्यायमूर्ति अजय लाम्बा
b. न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती
c. न्यायमूर्ति ए. मनि कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. न्यायमूर्ति अजय लाम्बा
– वह अब तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज थे।
——————–
5. राष्ट्रपति ने राजस्थान उच्च न्यायालय का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?
a. न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी
b. न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती
c. न्यायमूर्ति ए. मनि कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती
– वह अब तक बंबई उच्च न्यायालय के जज थे।
——————–
6. राष्ट्रपति ने केरल हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?
a. न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी
b. न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी
c. न्यायमूर्ति ए. मनि कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. न्यायमूर्ति ए. मनि कुमार
– वह अब तक मद्रास हाईकोर्ट के जज थे।
——————–
7. राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?
a. न्यायमूर्ति एल एन स्वामी
b. न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी
c. न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. न्यायमूर्ति एल एन स्वामी
– वह अब तक कर्नाटक हाईकोर्ट के जज थे।
——————–
8. राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?
a. न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी
b. जस्टिस वी. रामसुब्रमणियन
c. न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी
– वह पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जज थे।
——————–
9. राष्ट्रपति ने सिक्किम हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?
a. जस्टिस वी. रामसुब्रमणियन
b. जस्टिस कृष्ण मुरारी
c. जस्टिस एस. रविंद्र भट
d. न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी
Answer: d. न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी
– वह पहले गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज थे।
——————–
10. जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) श्रेणी में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं?
a. अनु रानी
b. अंजलि देवी
c. अर्चना
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. अनु रानी
– विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में उन्होंने अपने 62.43 मीटर के बेस्ट एटेम्पट के साथ अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा।
– हालांकि फाइनल में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और आठवें स्थान पर रही।
———————–
11. सैन्य अभ्यास ‘हिम विजय’ किस राज्य में आयोजित हुआ, जिस पर चीन ने विरोध दर्ज किया है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. उत्तर प्रदेश
d. सिक्किम
Answer: a. अरुणाचल प्रदेश
– भारतीय सेना का यह युद्धाभ्यास वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 100 किलोमीटर दूर 14 हजार फुट की ऊंचाई पर हो रहा रहा है.
– यह युद्धाभ्यास तवांग के पास अरुणाचल प्रदेश में हो रहा है।
– यह युद्धाभ्यास 25 अक्टूबर तक चलेगा।
————————-
12. विश्व शाकाहारी दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्टूबर
Answer: d. 1 अक्टूबर
———————-
13. ”इंडिया एंड नीदरलैंड्स – पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर” शीर्षक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
a. मनजीव सिंह पुरी
b. रेणु पाल
c. वेणु राजामोनी
d. संजय राणा
Answer: c. वेणु राजामोनी
– इस बुक को नीदरलैंड्स में भारत के राजदूत वेणु राजामोनी ने लिखी।
– पुस्तक भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास को चित्रित करती है और इंडो-डच द्विपक्षीय संबंधों पर एक सेमिनार के दौरान एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स के प्रतिष्ठित रिजक्स संग्रहालय (राष्ट्रीय संग्रहालय) में जारी की गई।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।