यह 5th to 7th November 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance – ISA) का सदस्य बनने वाला 101वां देश कौन है?
a. फ्रांस
b. जापान
c. जर्मनी
d. यूएसए
Answer: d. यूएसए
– अमेरिका अब ISA के ढांचे के समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 101वां देश है।
– ग्लासगो में COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन में जलवायु के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी द्वारा औपचारिक रूप से रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
आईएसए
– मुख्यालय: गुरुग्राम
– स्थापना: 30 नवंबर 2015
– स्थापना: पेरिस, फ्रांस
– महानिदेशक: अजय माथुर
———————
2. जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index – CCPI) 2022 में भारत की रैंकिंग बताएं?
a. 10वां
b. 11वां
c. 12वां
d. 13वां
Answer: a. 10वां
– भारत ने लगातार तीसरे वर्ष उच्च जलवायु प्रदर्शन के साथ शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले देशों के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।
– इस इंडेक्स को जर्मनवाच संगठन ने जारी किया।
– रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान एक बार फिर खाली हैं, क्योंकि तमाम देशों में से किसी ने भी CCPI (Climate Change Performance Index) में समग्र रूप से बहुत उच्च रेटिंग हासिल करने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन नहीं किया।
– डेनमार्क ने को चौथा स्थान मिला।
– स्वीडन को 5वां
– नॉर्वे को 6वां का स्थान
– यूनाइटेड किंगडम को 7वां
– मोरक्को को 8वां
– चिली को 9वां
– भारत को 10वां स्थान मिला।
———————
3. ISSF प्रेसिडेंट्स कप 2021 में भारत ने कितने पदक जीते?
a. 1
b. 2
c. 4
d. 5
Answer: d. 5
ISSF : International Shooting Sport Federation
– यह आयोजन पोलैंड के व्रोकला (Wroclaw) में नवंबर 2021 में हुआ।
– भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक जीते।
स्वर्ण
– 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम प्रतियोगिता: मनु भाकर
– 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम प्रतियोगिता : मनु भाकर
रजत
– महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल रजत व्यक्तिगत प्रतियोगिता: राही सरनोबत
– पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत प्रतियोगिता: सौरभ चौधरी
कांस्य
– पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत प्रतियोगिता: अभिषेक वर्मा
———————
4. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) कब मनाया जाता है?
a. 10 नवंबर
b. 11 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 15 नवंबर
Answer: b. 11 नवंबर
– स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर यह दिवस मनाया जाता है।
– मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
– मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) द्वारा 11 सितंबर 2008 को इस दिवस की घोषणा की गई थी।
———————
5. यूनेस्को रचनात्मक शहरों के नेटवर्क (UCCN) में शामिल होने वाले भारत के छठे शहर का नाम बताएं?
a. पटना
b. लखनऊ
c. भोपाल
d. श्रीनगर
Answer: d. श्रीनगर
– मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, वाराणसी और जयपुर के बाद श्रीनगर यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत का छठा शहर है।
– श्रीनगर शहर को शिल्प और लोक कला के क्षेत्र में रचनात्मक शहर के रूप में नामित किया गया है। जयपुर के बाद इस श्रेणी में भारत का यह दूसरा शहर है।
– यह न केवल श्रीनगर शहर को वैश्विक पहचान देगा बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग, शिल्प विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग और उत्पाद प्रोत्साहन के रूप में ‘पिचिंग क्राफ्ट’ (Pitching Craft) में भी मदद करेगा।
– यूनेस्को का रचनात्मक शहरों का नेटवर्क (UCCN) 2004 में प्रारंभ किया गया था।
– इसका उद्देश्य “उन शहरों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देना है जो रचनात्मकता को अपने शहरी विकास में एक रणनीतिक कारक के रूप में पहचानते हैं।”
UCCN में शामिल भारत के शहर:
श्रीनगर – शिल्प और लोक कला (2021)
मुंबई – फिल्म (2019)
हैदराबाद – गैस्ट्रोनॉमी (2019)
चेन्नई- संगीत का रचनात्मक शहर (2017)
जयपुर- शिल्प और लोक कला (2015)
वाराणसी- संगीत का रचनात्मक शहर (2015)
यूनेस्को के बारे में:
– यह संयुक्त राष्ट्र (United Nations- UN) की एक विशेष एजेंसी है। यह शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने के लिये प्रयासरत है।
———————
6. किस भारतीय को T20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरा करने वाला दुनिया का तीसरा खिलाड़ी होने का दर्जा मिला?
a. जसप्रीत बुमराह
b. रोहित शर्मा
c. हार्दिक पांड्या
d. मोहम्मद शमी
Answer: b. रोहित शर्मा
– विराट कोहली, 3227 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं।
– इसके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और भारत के रोहित शर्मा क्रमशः 3115 और 3008 रनों के साथ हैं।
———————
7. ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स 2021 में भारत की रैंकिंग बताएं?
a. 10
b. 12
c. 16
d. 18
Answer: d. 18
– 30 देशों में भारत 18वें स्थान पर है।
– ‘हार्म रिडक्शन कंसोर्टियम’ ने यह इंडेक्स जारी किया।
स्कोर:
– अत्यधिक सज़ा और प्रतिक्रियाओं के प्रावधान के आधार पर इसका स्कोर 63/100 है।
– स्वास्थ्य और हानि में कमी के मामले में 49/100 है।
– आपराधिक न्याय प्रतिक्रिया की आनुपातिकता में 38/100 है।
– दर्द और पीड़ा से राहत के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रित पदार्थों की उपलब्धता और पहुँच में 33/100 है।
———————
8. विज्ञान और शांति का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह 2021 कब से कब तक मनाया गया?
a. 9-14 नवंबर
b. 10-15 नवंबर
c. 12-16 नवंबर
d. 16-21 नवंबर
Answer: a. 9-14 नवंबर
– इस सप्ताह को इंटरनेशनल वीक ऑफ साइंस एंड पीस द्वारा शुरू किया गया था।
– यह सप्ताह लोगों को बेहतर तकनीक विकसित करने और अपने देशों में शांति कायम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
———————
9. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस (World Science Day for Peace and Development) कब मनाया जाता है?
a. 9 नवंबर
b. 10 नवंबर
c. 11 नवंबर
d. 12 नवंबर
Answer: b. 10 नवंबर
– यह दिवस यूनेस्को के द्वारा घोषित है।
———————
10. मेघालय मंत्रिमंडल ने नया जिला ‘पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स’ के निर्माण को मंजूरी दी, अब इस राज्य में कितने जिले हो गए हैं?
a. 10
b. 11
c. 12
d. 14
Answer: c. 12
– मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने नए जिले का उद्घाटन किया।
– इससे राज्य में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
मेघालय
– राजधानी: शिलांग
– राज्यपाल: सत्य पाल मलिक
– मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
———————
11. विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में अंडर -14 आयु वर्ग में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता?
a. विवेक दास
b. तजामुल इस्लाम
c. ललीना
d. तारकपोरा
Answer: b. तजामुल इस्लाम
– यह आयोजन मिस्र में आयोजित किया गया।
– 13 वर्षीय तजामुल इस्लाम कश्मीरी लड़की है और विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शामिल होने वाली पहली कश्मीरी भी है।
———————
12. राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस (National Legal Services Day) कब मनाया जाता है?
a. 07 नवंबर
b. 08 नवंबर
c. 09 नवंबर
d. 10 नवंबर
Answer: c. 09 नवंबर
– दरअसल, 11 अक्टूबर 1987 को, कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 अधिनियमित किया गया था, जबकि यह अधिनियम 9 नवंबर 1995 को प्रभावी हुआ था।
———————
13. किस देश ने महात्मा गांधी की विरासत का जश्न मनाते हुए स्मारक £5 (5 पाउंड) के सिक्के का अनावरण किया?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. यूएसए
c. ऑस्ट्रेलिया
d. जापान
Answer: a. यूनाइटेड किंगडम
– यह पहली बार है जब महात्मा गांधी को ब्रिटेन के आधिकारिक सिक्के पर याद किया गया है।
– सिक्का सोने और चांदी सहित कई मानकों में उपलब्ध है, विशेष कलेक्टरों का सिक्का हीना ग्लोवर (Heena Glover) द्वारा डिजाइन किया गया था।
———————
14. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) कब मनाया जाता है?
a. 07 नवंबर
b. 08 नवंबर
c. 09 नवंबर
d. 10 नवंबर
Answer: a. 07 नवंबर
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कैंसर वैश्विक स्तर पर मौत का दूसरा प्रमुख कारण है।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2021 इतिहास:
– 7 नवंबर 2014 को, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने घोषणा की कि सात नवंबर को हर साल राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
———————
15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस धार्मिक स्थल पर आदि शंकराचार्य की समाधि और प्रतिमा का अनावरण किया?
a. वाराणसी
b. केदारनाथ
c. बैद्यनाथ धाम
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. केदारनाथ
– PM ने 05 नवंबर, 2021 को उत्तराखंड में केदारनाथ का दौरा किया।
– यह रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।
– PM ने केदारनाथ मंदिर परिसर में पुनर्निर्मित श्री आदि शंकराचार्य समाधि (Shri Adi Shankaracharya Samadhi) (अंतिम विश्राम स्थल) का उद्घाटन किया और समाधि पर श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया।
– यह मूर्ति लगभग 35 टन (35,000 किग्रा) वजन की 12 फीट लंबी प्रतिमा का निर्माण मैसूर स्थित मूर्तिकार अर्जुन योगीराज (Arjun Yogiraj) ने किया है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here