Daily Current Affairs, Current Affairs 7 June, 7 June 2020 Current Affairs, 7 june Current Affair 2020, 7 June Current Affairs 2020 Question, Daily Current Affairs 2020, 7 June Current Affairs, 7 June Current Affairs Question

यह 7th June 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अमेरिका के बाद अब किस देश ने WHO से संबंध तोड़ने की धमकी दी है?

a. भारत
b. ब्राजील
c. ब्रिटेन
d. जर्मनी

Answer: b. ब्राजील

– अमेरिका के बाद महामारी का केंद्र बनते जा रहे ब्राजील ने भी बाहर निकलने की धमकी दी है।
– ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने WHO पर पक्षपात और राजनीति करने का आरोप लगाया है।
– बता दें कि यह वही राष्ट्रपति हैं जिन्होंने राज्यों की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन का विरोध करते हुए उसे खोलने में अहम भूमिका निभाई थी।
– बोल्सोनारो की धमकी तब आई है जब ब्राजील में हर दिन मौत का आंकड़ा एक हजार के पार छूने लगा.

– बोल्‍सोनारो की नाराजगी हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन दवा को लेकर है।
– दरअसल, लैंसेंट और न्‍यू इंग्‍लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में एक रिसर्च पेपर पब्लिश होने के बाद WHO ने पिछले महीने मई में इसके ट्रायल पर रोक लगा दी थी।
– बाद में जब यह रिसर्च पेपर फर्जी पाई गई, तब WHO ने इस दवा को सेफ बता दिया और कहा कि ट्रायल होगा।
– इसी को लेकर ब्राजील नाराज है। उसका कहना है कि WHO ने एक तरह से जानबूझकर ऐसा किया। इसकी वजह से बहुत से कोविड-19 मरीजों को हाईड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन नहीं दी जा सकी और वे मर गए।

– बोल्सोनारो ने स्पष्ट किया कि यह महज कोई संयोग नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के WHO को वित्तीय मदद रोकने के फैसले के कुछ ही दिन बाद WHO ने कोविड-19 के इलाज के लिए हाइड्रोक्लोरोक्वीन का परीक्षण रोकने के निर्णय को बदल दिया।

ब्राजील में 6.76 लाख मरीज हैं और 36 हजार से ज्‍यादा लोग मारे जा चुके हैं।
– इधर इंडिया की बात करें तो जोंस होपकिंग यूनिवर्सिटी, यूएसए के डेटा के अनुसार कोरोना पेशेंट के मामले में भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है।
– उधर सऊदी अरब में कोरोना केस बढ़ने पर वहां के शहरों में फिर से कफ्यू लगा दिया गया है। मस्जिदों में नमाज पर फिर से रोक लगा दी गई है।

————————————-
2. भारतीय पूर्व फुटबॉलर हमसा कोया का निधन 6 जून को किस बिमारी से हुआ?

a. कैंसर
b. कोविड-19
c. हृदय रोग
d. ब्रेन ट्यूमर

Answer: b. कोविड-19

– इनका निधन 6 जून को मुंबई में कोरोना वासरस की वजह से हुआ, और इनके परिवार के 5 सदस्यों को भी कोरोना पाया गया था।
– हमसा कोया संतोष ट्रोफी में महाराष्ट्र राज्य के लिए खेलते थे।
– मशहूर क्लब मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्ट्स क्लब के लिए भी खेले थे।
– हमसा कोया नेहरू ट्रॉफी में नेशनल टीम के लिए भी खेले थे।

—————————–
3. बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर अनिल सूरी का निधन 4 जून को हो गया, वे किस बीमारी से संक्रमित थे?

a. ब्रेन ट्यूमर
b. कैंसर
c. कोविड-19
d. हृदय रोग

Answer: c. कोविड-19

– अनिल सूरी कर्मयोगी, बेगुनाह और राज तिलक जैसी फिल्मों के निर्माता के तौर पर काम किया।
– 77 साल के अनिल सूरी का निधन 4 जून 2020 को हो गया।

——————————
4. दिल्‍ली के पूर्व पुलिस आयुक्‍त वेद मारवाह का निधन 5 जून को हो गया, वह किन राज्‍यों के राज्‍यपाल रह चुके थे?

a. मणिपुर और मिजोरम
b. झारखंड
c. यूपी, एमपी और महाराष्‍ट्र
d. a और b

Answer: d. a और b (मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड)

– वेद मारवाह एक दिसंबर 2000 से 9 दिसंबर 2004 तक अलग-अलग राज्‍यों के गवर्नर रहे।
– इससे पहले वह 1985-88 तक दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर भी रह चुके थे।

दिल्‍ली के वर्तमान पुलिस कमिश्‍नर – एसएन श्रीवास्‍तव

———————————-
5. चीन ने अपने नागरिकों को किस देश में न जाने की सलाह दी है?

a. भारत
b. ऑस्‍ट्रेलिया
c. यूएसए
d. जापान

Answer: b. ऑस्‍ट्रेलिया

– दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक के दौरान यूरोपीय यूनियन के प्रस्ताव का समर्थन देना चीन को इतना नागवार गुजरा कि उसने ऑस्ट्रेलिया पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए ही साथ में अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया नहीं जाने की सलाह भी दी है।
– चीन अब अपने विरोधियों को चुप कराने के लिए प्रतिबंधों का सहारा ले रहा है।
– चीन ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया नहीं जाने की सलाह दी है।
– कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में कथित तौर पर नस्लीय हिंसा के मद्देनजर चीन ने यह सलाह दी है।

– दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया ने इंडिया के साथ स्‍ट्रैटेजिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट किया है। जिससे ऑस्‍ट्रेलिया और इंडिया की मिलिटरी एक- दूसरे मिलिटरी बेस का यूज कर सकेंगी।
– इससे भी चीन नाराज है।
– चीन ने ऑस्ट्रेलिया से आने वाले जौ पर 80 फीसदी आयात शु्ल्क लगाने का फैसला किया है। जबकि वह ऐसे वस्तुओं की सूची तैयार कर रहा है जिसपर प्रतिबंध लगाकर ऑस्ट्रेलिया को दबाया जा सके।

ऑस्‍ट्रेलिया
– पीएम – स्‍कॉट मॉरिसन

—————————–
6. कोविड-19 की वजह से विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप 2020 को कब तक के लिए टाल दिया गया है?

a. वर्ष 2021
b. वर्ष 2022
c. वर्ष 2023
d. वर्ष 2024

Answer: b. वर्ष 2022

– यह आयोजन इस साल सितंबर में अमेरिका के यांकटन में होने वाला था।

——————————
7. रूसी भाषा दिवस कब मनाया जाता है?

a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून

Answer: b. 6 जून

– यह संयुक्‍त राष्‍ट्र के द्वारा दिवस घोषित है।
– रसियन लैंग्‍वेज डे रूसी कवि एएस पुश्किन के जन्‍मदिन पर मनाया जाता है। उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है।

– रूस के प्रेसिडेंट ब्‍लादिमीर पुतिन
– यूएन महासचिव – एंटोनियो गुटेरेस

———————————–
8. केंद्र सरकार ने शहरों में वन का आवरण बढ़ाने के लिए किस कार्यक्रम को शुरू किया है?

a. नगर वन
b. जिला वन
c. नगर जंगल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. नगर वन

– केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी घोषणा की है।
– इसके अनुसार देश भर के 200 निगमों और शहरों में यह कार्यक्रम साथ शुरू किया गया है।
– “नगर वन” कार्यक्रम का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में पूरे भारत में 200 शहरी वन विकसित करना है।
– प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

———————————–
9. POK में कोहाला पनबिजली परियोजना (Kohala Hydroelectric Project) के लिए पाकिस्‍तान ने किस देश के साथ समझौता किया है?

a. चीन
b. अमेरिका
c. जर्मनी
d. फ्रांस

Answer: a. चीन

– चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEP) के तहत चीन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोहाला पनबिजली परियोजना स्थापित कर रहा है।
– यह परियोजना झेलम नदी पर निर्मित की जायेगी।
– इसकी क्षमता 1124 मेगावाट की होगी।

भारत का विरोध
– भारत ने पहले गिलगित-बाल्टिस्तान में बांध बनाने की पाकिस्तान की योजना का विरोध किया था। साथ ही, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में परियोजनाएं उचित नहीं हैं।

———————————
10. पुलिस जवानों के तनाव को दूर करने के लिए किस राज्‍य में स्‍पंदन अभियान शुरू किया?

a. छत्तीसगढ़
b. झारखंड
c. उत्‍तर प्रदेश
d. हरियाणा

Answer: a. छत्तीसगढ़

– राजधानी रायपुर में पुलिस जवानों के मानसिक अवसाद को दूर करने के लिए राज्य पुलिस ये अभियान चलाएगी।
– वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मनोवैज्ञानिकों की बैठक में एक कार्ययोजना तैयार की गई है।
– कैम्पों में मनोविज्ञानी, म्यूजिक थेरेपी, योग शिक्षा, खेलकूद, पुस्तकालय की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाएगी।
– ताकि पुलिस अपनी परेशानियों से दूर हो सकें।
– महीने में 2 बार स्पेशल इंटरेक्टिव प्रोग्राम चलेगा जिसके तहत DGP जवानों से चर्चा करेंगे।

छत्‍तीसगढ़
मुख्‍यमंत्री – भूपेश बघेल
राजयपाल – अनुसुइया उइके


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account