यह 5th to 7th July 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. मोदी सरकार ने कौन सा नया मंत्रालय (Ministry) जुलाई 2021 में बनाया?
a. आत्मनिर्भर मंत्रालय
b. सहकारिता मंत्रालय
c. विकास मंत्रालय
d. स्वयंसेवी मंत्रालय
Answer: b. सहकारिता मंत्रालय
– इंग्लिश में इसे Ministry of Cooperation कहा जाएगा।
– इस मिनिस्ट्री के जरिए केंद्र सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाएगी।
– यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।
– सरकार इस मंत्रालय के जरिए सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करेगी।
– मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए ‘व्यापार सुगमता’ यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की प्रक्रियाओं को आसान बनाएगा।
– नया मंत्रालय सहकारी समितियों को जमीनी स्तर पर मदद करेगा।
– देश में सहकारी आधारित आर्थिक विकास मॉडल बहुत प्रासंगिक है जहां प्रत्येक सदस्य जिम्मेदारी से काम किया करते हैं।
क्या है सहकारिता?
– सहकारिता दो शब्दों ‘सह+कारिता’ के मेल से बना है।
– इसका मतलब है मिल-जुलकर या साथ-साथ काम करना।
– यह एक ऐसा संगठन होता हैं जिसके सदस्य समानता के आधार पर पारस्परिक हित के लिये मिल जुलकर कार्य करते हैं।
उदाहरण
– देश में श्वेत क्रांति (जनक – डॉ. वर्गीज कुरियन) सहकारिता (को-ऑपरेटिव) से ही संभव हुई थी।
– सबसे बड़ा उदाहरण अमूल है। जो आज सहकारिता (को-ऑपरेटिव) के जरिए देशभर में उसका बड़ा योगदान है।
– मवेशियों से दूध का उत्पादन करने करने वाले किसान इसके सहयोगी हैं।
– ऐसे बहुत सारे सहकारी समितियां देशभर में मौजूद हैं। ऐसी समितियों को व्यापक रूप से सहयोग दिया जाएगा।
————————-
केंद्र सरकार ने आठ राज्यपाल बदले हैं। इनमें चार का ट्रांसफर हुआ है और चार नए गवर्नर बनाए गए हैं।
————————
2. किस केंद्रीय मंत्री को कर्नाटक का नया राज्यपाल बनाया गया?
a. रमेश बैस
b. बंडारू दत्तात्रेय
c. सत्यदेव नारायण आर्य
d. थावर चंद गहलोत
Answer: d. थावर चंद गहलोत
– वह केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री (सोशल जस्टिस मिनिस्टर) थे, अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।
– वह वजुभाई वाला की जगह लेंगे।
– वह 73 साल के हैं और मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
– थावर चंद 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं।
– कहा जाता है कि वह बेहद गरीब परिवार से थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने साइकिल के पंचर बनाने का भी काम किया था।
कर्नाटक
– मुख्यमंत्री: बी.एस. येदुयुरप्पा
– राजकीय पशु: इंडियन हाथी
– राजकीय फूल: कमल
– राजकीय पेड़: चंदन
– राजकीय पक्षी: नीलकंठ
– प्रमुख लोक नृत्य: यक्षगान, डोल कुनिथा, नागमण्डला, जूडू हैली, वीरगासे, बैलाटा आदि।
—————————
3. मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल कौन हैं?
a. मंगूभाई छगनभाई पटेल
b. थावर चंद गहलोत
c. रमेश बैस
d. बंडारू दत्तात्रेय
Answer: a. मंगूभाई छगनभाई पटेल
– मध्य प्रदेश में इससे पहले आनंदी बेन पटेल प्रभारी गर्वनर थीं। वह उत्तर प्रदेश की भी राज्यपाल हैं।
मंगूभाई छगनभाई पटेल
– 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री थे, तब मंगूभाई पटेल गुजरात विधानसभा के सभापति थे।
– इससे पहले वो गुजरात कैबिनेट का भी हिस्सा रह चुके हैं।
– वह नवसारी से विधायक रह चुके हैं। (नवसारी जिले में ही दांडी नामक जगह है, जहां महात्मा गांधी ने नमक बनाकर अंग्रेजों का कानून तोड़कर देशवासियों में आजादी की अलख जगाई थी।)
मध्य प्रदेश
– मुख्यमंत्री: शिवराजसिंह चौहान
– राजधानी: भोपाल
– राजकीय पशु: बारहसिंगा (दलदल हीरण)
– राजकीय फूल: लिली (Sacred Tree)
– राजकीय पेड़: बरगद (Banyan)
– राजकीय पक्षी: दूधराज या शाहबुलबुल (अंग्रेजी में पैराडाइज फ्लाईकैचर)
– प्रमुख लोक नृत्य: गणगौर, मटकी, गरबा डाण्डिया, बिनाकी, कर्मा, जवारा, तृतीला, लेहंगी, अहिरी, आदि।
————————–
4. झारखंड के नए गवर्नर कौन हैं?
a. हरिबाबू कम्भमपति
b. पीएएस श्रीधरन पिल्लई
c. रमेश बैस
d. पीएएस श्रीधरन पिल्लई
Answer: c. रमेश बैस
– वह द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे।
– रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे।
– मूरमेश बैस का ताल्लुक छत्तीसगढ़ से है और वह सात बार सांसद रह चुके हैं।
– मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था।
झारखंड
– मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन
– राजधानी: रांची
– राजकीय पशु: हाथी
– राजकीय फूल: पलाश
– राजकीय पेड़: साल
– राजकीय पक्षी: कोयल
– प्रमुख लोक नृत्य: फगुआ नाच, मंडा नृत्य, भगतिया है नाच, सोहराई, दासाई नाच, सरहुल नृत्य, करमा नाच, नागे नाच आदि।
—————————
5. हरियाणा के नए राज्यपाल का नाम बताएं?
a. सत्यदेव नारायण आर्य
b. हरिबाबू कम्भमपति
c. थावर चंद गहलोत
d. बंडारू दत्तात्रेय
Answer: d. बंडारू दत्तात्रेय
– वह हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।
– वह तेलंगाना से तालुल्लक रखते हैं।
– बंडारू दत्तात्रेय, केंद्र सरकार में तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रह चुके हैं।
– 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वह केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम और रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे।
हरियाणा
– मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
– राजधानी: चंडीगढ़
– राजकीय पशु: ब्लैक बक (काला हिरण)
– राजकीय फूल: कमल
– राजकीय पेड़: पीपल
– राजकीय पक्षी: काला तितर (ब्लैक फ्रैन्कोलिन)
– प्रमुख लोक नृत्य: रास लीला, घूमर, झूमर, फाग, सांग, छठि, खोरिया, धमाल, डफ, गुग्गा डांस, लूर नृत्य
—————————
6. त्रिपुरा के नए गवर्नर कौन हैं?
a. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर
b. सत्यदेव नारायण आर्य
c. पीएएस श्रीधरन पिल्लई
d. हरिबाबू कम्भमपति
Answer: b. सत्यदेव नारायण आर्य
– वह हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे।
त्रिपुरा
– मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
– राजधानी: अगरतला
– राजकीय पशु: फायरे लंगूर
– राजकीय फूल: नाग केसर
– राजकीय पेड़: अगार
– राजकीय पक्षी: ग्रीन इंपीरियल कबूतर
– प्रमुख लोक नृत्य: बिजू, लेबांग बूमानी, होजागिरी, गारिया, झूम, है हॉक डांस, संगराई नृत्य आदि।
—————————
7. हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल का नाम बताएं?
a. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर
b. पीएएस श्रीधरन पिल्लई
c. हरिबाबू कम्भमपति
d. रमेश बैस
Answer: a. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर
– वह गोवा से हैं और भाजपा के महासचिव रह चुके हैं।
– गोवा में मंत्री रहने के दौरान उन्हें वहां की असेंबली को पेपरलेस बनाने का क्रेडिट दिया जाता है।
हिमाचल प्रदेश
– मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर
– राजकीय पशु: बर्फानी तेंदुआ
– राजकीय फूल: बुरुंश (बुरांस)
– राजकीय पेड़: देवदार
– राजकीय पक्षी: जुजुराना
– प्रमुख लोक नृत्य: कड़थी, नाटी, बिड़सु का थोड़ा नृत्य, घूघटी नृत्य, राक्षस नृत्य, गिद्दा, कटियाल आदि।
– उच्च न्यायालय: शिमला
—————————
8. गोवा के नए राज्यपाल कौन हैं?
a. रिबाबू कम्भमपति
b. पीएस श्रीधरन पिल्लई
c. विवेक उपाध्याय
d. अशोक गहलोत
Answer: b. पीएस श्रीधरन पिल्लई
– वह मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे।
– इससे पहले गोवा के गवर्नर का प्रभार भग सिंह कोश्यारी के पास था, जो महाराष्ट्र के भी राज्यपाल हैं।
गोवा
– मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत
– राजकीय पशु: गौर
– राजकीय पेड़: मत्ती
– राजकीय पक्षी: बुलबुल
– प्रमुख लोक नृत्य: माण्डी, झागोर, टकनी, खोल आदि।
————————–
9. मिजोरम के नए राज्यपाल का नाम बताएं?
a. आनंदी बेन पटेल
b. जगदीप धनखड़
c. त्रिवेंद्र सिंह रावत
d. हरिबाबू कम्भमपति
Answer: d. हरिबाबू कम्भमपति
– इससे पहले मिजोरम के गवर्नर पी.एस. श्रीधरण पिल्लई थे, जो अब गोवा के राज्यपाल हैं।
– तो मिजोरम के नए राज्यपाल हरिबाबू कम्भमपति आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।
– विशाखापट्टनम से सांसद रह चुके हैं।
मिजोरम
– मुख्यमंत्री: जोरामथंगा
– राजकीय फूल: रेड वांडा
– राजकीय पेड़: आयरनवुड
– राजकीय पक्षी: मिसिस हूमेस तीतर
– प्रमुख लोक नृत्य: चेरव या बांस नृत्य, खुआलम, छेह लाम, सांवलिया, चैलम, तेलंगम, पार लैम
————————–
आठ राज्यों में नए गनर्वर – 4 का ट्रांसफर, 4 पहली बार गवर्नर
– मध्य प्रदेश : मंगूभाई छगनभाई पटेल
– कर्नाटक : थावर चंद गहलोत
– झारखंड : रमेश बैस
– हरियाणा : बंडारू दत्तात्रेय
– त्रिपुरा : सत्यदेव नारायण आर्य
– हिमाचल प्रदेश : राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर
– गोवा : पीएस श्रीधरन पिल्लई
– मिजोरम : हरिबाबू कम्भमपति
————————
10. Amazon के नए CEO कौन बनाए गए?
a. कुमार विरल
b. ब्रायन ओल्सवस्की
c. मैकेंज़ी स्कॉट
d. एंडी जेसी
Answer: d. एंडी जेसी
– अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने 5 जुलाई 2021 को CEO का पद छोड़ दिया।
– हालांकि वह कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष (एग्जेक्यूटिव चेयरमैन) बने रहेंगे।
– कंपनी के सीईओ पद की कमान अमेजन वेब सर्विसेज के एक्जीक्यूटिव एंडी जेसी के हाथ होगी।
– उनका नाम अब अमेजन डॉट कॉम के प्रेसिडेंट एवं सीईओ के तौर पर अपडेट कर दिया गया है।
– एंडी जेसी 20 वर्षों से अमेजन का क्लाउड चला रहे हैं।
– इससे पहले जेफ बेजोस ने मई 2021 में रिटायर होने की घोषणा कर दी थी।
5 जुलाई को जेफ बेजोस ने पद क्यों छोड़ा?
– दरअसल, 5 जुलाई 1994 को अमेजन की शुरुआत हुई थी!
– यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने एक छोटे से गैराज से अमेजन की नींव डाली थी।
– अब कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी है, इसलिए जेफ बेजोस ने 5 जुलाई को रिटायरमेंट की तारीख चुनी।
————————–
11. वस्तु एवं सेवा कर (GST) दिवस कब मनाया जाता है?
a. 3 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 1 जुलाई
d. 4 जुलाई
Answer: c. 1 जुलाई
– पहला GST दिवस 1 जुलाई 2018 को मनाया गया था।
– 1 जुलाई, 2017 को देश में GST लागू की गई थी।
GST क्या है-
– GST एक कर है जो वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है और इसने कई अप्रत्यक्ष करों को बदल दिया है जो पहले भारत में मौजूद थे।
– 29 मार्च, 2017 को, माल और सेवा कर अधिनियम संसद में पारित किया गया और अधिनियम 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ।
– GST ने अंतरराज्यीय व्यापार और वाणिज्य की बाधाओं को तोड़कर भारत को ‘एक राष्ट्र, एक कर’ में बदल दिया है।
————————–
12. त्रिपुरा राज्य का नया लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
a. आई.डी. दुआ
b. संजय मिश्रा
c. सुरेंद्र यादव
d. कल्याण नारायण भट्टाचार्जी
Answer: d. कल्याण नारायण भट्टाचार्जी
– वयोवृद्ध अधिवक्ता कल्याण नारायण भट्टाचार्जी को त्रिपुरा में नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।
– उन्हें इस पद पर तीन साल के लिए 1 जुलाई 2021 से नियुक्त किया गया है।
– त्रिपुरा में लोकायुक्त अधिनियम 2008 से लागू है और 2012 में त्रिपुरा में पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया था।
– कल्याण नारायण भट्टाचार्जी राज्य के तीसरे लोकायुक्त हैं और वकील के रूप में पद संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं।
————————–
13. अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (International plastic bag free day) कब मनाया जाता है?
a. 5 जुलाई
b. 4 जुलाई
c. 3 जुलाई
d. 2 जुलाई
Answer: c. 3 जुलाई
– प्लास्टिक प्रदूषण के मुददों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
– प्लास्टिक बैग फ्री डे जीरो वेस्ट यूरोप की एक पहल है, जिसका उद्देश्य दुनिया में सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के उपयोग को खत्म करना है।
————————–
14. 5 जुलाई 2021 को कई देशों के बीच वर्चुअल आयोजित “कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव” का विषय क्या था?
a. कोविड-19 का सोर्स
b. यूनिवर्सल वैक्सीनेशन के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करना
c. वैक्सीन की उपलब्धता
d. कोरोना फाइटर्स को नमन
Answer: b. यूनिवर्सल वैक्सीनेशन के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करना
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जुलाई 2021 को कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
– उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन ही सबसे बड़ी उम्मीद है।
– साथ ही उन्होंने कोविड-19 से जूझने में डिजिटल प्लेटफार्म ‘CoWIN’ की भूमिका का जिक्र किया।
– कोविन कॉन्क्लेव में कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले हेल्थ और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट शामिल हुए।
– गौरतलब है कि कनाडा, मेक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और उगांडा सहित करीब 50 देशों ने टीकाकरण अभियान के लिए डिजिटल मंच ‘CoWIN’ को अपनाने में रुचि दिखाई है।
कोविन (Cowin)-
– यह एक ऐप है जो वैक्सीनेशन की प्रोसेस, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, टीकाकरण कर्मियों और को एक मंच देता है, जिन्हें वैक्सीन लगाई जानी है।
————————–
15. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Day of Cooperatives) कब मनाया जाता है?
a. जुलाई के आखिरी सोमवार
b. जुलाई माह के तीसरे शनिवार
c. जुलाई महीने के दूसरे शनिवार
d. जुलाई महीने के पहले शनिवार
Answer: d. जुलाई महीने के पहले शनिवार
– संयुक्त राष्ट्र (UN) सहकारिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाता है।
– वर्ष 2021 में ये 3 जुलाई को मनाया जा रहा है।
– इसे पहली बार वर्ष 1923 में मनाया गया था।
– सहकारिता का मतलब होता है एक साथ मिलकर काम करना।
– दुनिया भर की सहकारी समितियां दिखाएंगी कि कैसे वे एकजुटता के साथ COVID-19 का सामना कर रही हैं।
थीम– “एक साथ बेहतर पुनर्निर्माण” ( “Rebuild better together”)
————————–
16. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने 30 जून 2021 को वर्ल्ड रैंकिंग जारी की, भारतीय पुरुष हॉकी टीम किस रैंक पर है?
a. चौथे
b. पांचवे
c. तीसरे
d. दूसरे
Answer: a. चौथे
– भारत 2223.45 अंकों के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है।
– इससे पहले भी रैंक जारी की थी उसमें भी भारत चौथे स्थान पर ही था।
– ऑस्ट्रेलिया 2513.67 अंकों के साथ पुरुषों की विश्व रैंकिंग में टॉप पर है।
– ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ FIH हॉकी प्रो-लीग और टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के दम पर ये रैंक हासिल की।
टॉप 5
– ऑस्ट्रेलिया
– बेल्जियम
– नीदरलैंड
– भारत
– जर्मनी
————————–
17. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने 30 जून 2021 को वर्ल्ड रैंकिंग जारी की, भारतीय महिला हॉकी टीम किस रैंक पर है?
a. चौथे
b. दसवें
c. सातवें
d. दूसरे
Answer: b. दसवें
– महिला हॉकी टीम 10वें स्थान पर बनी हुई है।
– आपको ये भी बता दें कि टोक्यो खेलों के लिए 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी है।
– इसमें से आठ खिलाड़ी ऐसी हैं जो ओलंपिक में डेब्यू करेंगी।
टॉप 5
– नीदरलैंड
– अर्जेंटीना
– जर्मनी
– ऑस्ट्रेलिया
– इंग्लैंड
————————–
18. राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस (National Postal Worker Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 3 जुलाई
d. 4 जुलाई
Answer: a. 1 जुलाई
– समाज में डाक कर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवा के सम्मान में हर साल ये दिवस मनाया जाता है।
– इस दिन की शुरुआत वर्ष1997 में संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल के एक लोकप्रिय डाक सेवा प्रदाता द्वारा सह-डाक कर्मचारियों को उनके समर्पण के लिए अभिनन्दन और सम्मानित करने के लिए की गई थी।
————————-
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here