यह 7 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 7 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. DefExpo India-2020 का आयोजन किस शहर में किया है?
a. दिल्ली
b. भुवनेश्वर
c. लखनऊ
d. कानपुर
Answer c. लखनऊ
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11वें DefExpo (रक्षा प्रदर्शनी) का उद्घाटन 5 फरवरी, 2020 को किया।
– DefExpo India – 2020 की थीम “भारत – रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब” है।
– इस प्रदर्शनी का फोकस रक्षा क्षेत्र का डिजिटल परिवर्तन है।
– डिफेंस एक्सपो का मकसद भारत के रक्षा क्षेत्र में मैनुफैक्चरिंग की क्षमता को देशवासियों और दुनिया को मैसेज देना है।
————————
2. कर्नाटक सरकार ने सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी के लिए किस नाम से योजना की घोषणा की है?
a. जनसेवक योजना
b. कृषि ग्राम योजना
c. राष्ट्रीय ई-शासन योजना
d. इनमें से कोई नहीं
Answer a. जनसेवक योजना
– यह योजना ‘सकल’ नामक योजना का हिस्सा है, इसमें राज्य के 11 विभागों की 53 सेवाएं शामिल की जायेंगी।
– इस योजना के तहत लोगों को सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी दी जायेगी।
– यह योजना दिल्ली सरकार की डोर स्टेप स्कीम के जैसी है।
– इस योजना के तहत लोगों को राशन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र तथा स्वास्थ्य कार्ड घर तक पहुंचा दिए जायेंगे।
कर्नाटक
राजधानी: बेंगलुरु
मुख्यमंत्री: बीएस येदयुरप्पा
गवर्नर: वजुभाई वाला
———————
3. मिस शेफाली के नाम से मशहूर आरती दास का निधन 6 फरवरी 2020 को हो गया, वह इसमें से क्या थीं?
a. नृत्यांगना व एक्ट्रेस
b. पेंटर
c. खेल
d. संगीतकार
Answer a. नृत्यांगना व एक्ट्रेस
– उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से 6 फरवरी 2020 को निधन हो गया।
– वह 76 वर्ष की थी। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं।
– वह फिल्म इंडस्ट्री में ‘क्वीन ऑफ कैबरे’ के नाम से भी 60-70 के दशक में मशहूर थीं।
– साल 2015 में आरती दास की बायोग्राफी भी रिलीज हुई थी। उनकी बायोग्राफी का नाम Sandhya Rater Shefali है।
————————-
4. केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बाद किस पांचवें राज्य ने कैबिनेट में CAA के खिलाफ विरोधी प्रस्ताव पास किया है?
a. महाराष्ट्र
b. मध्य प्रदेश
c. हरियाणा
d. झारखंड
Answer b. मध्य प्रदेश
– इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से सीएए को रद्द करने और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की योजनाओं में संशोधन करने की अपील की गई है।
– ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश पांचवां राज्य है।
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री: कमल नाथ
गवर्नर: लालजी टंडन
राजधानी: भोपाल
————————-
5. श्रीलंका के प्रधानमंत्री चार दिवसीय यात्रा पर 7 फरवरी को भारत पहुंचे हैं, उनका नाम बताएं?
a. गोटाबाया राजपक्षे
b. मैत्रीपाल सिरिसेना
c. रानिल विक्रमसिंघे
d. महिंदा राजपक्षे
Answer d. महिंदा राजपक्षे
– महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे के नवंबर में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।
– इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री से वह व्यापार, रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
श्रीलंका
राष्ट्रपति – गोटाबाया राजपक्षे
राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट (प्रशासनिक)
मुद्रा – श्रीलंकाई रुपया
—————————
6. RBI ने मौद्रिक नीति समीक्षा (फरवरी 2020) में रेपो रेट का दर कितना बरकरार रखा?
a. 4.15 प्रतिशत
b. 5.15 प्रतिशत
c. 5.25 प्रतिशत
d. 5.55 प्रतिशत
Answer b. 5.15 प्रतिशत
– भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) की अंतिम मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर यथावत रखा।
– लगातार दूसरी बैठक में रेपो दर को स्थिर रखा गया है।
– RBI ने वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ 6 पर्सेंट रहने का अनुमान रखा है।
क्या होता है रीपो रेट?
– वह दर जिस पर आरबीआई कमर्शल बैंकों को कर्ज देता है, उसे रीपो रेट कहते हैं।
– इस दर में कटौती से बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता। ऐसा होने पर दबाव बनता है कि वे ग्राहकों को सस्ता कर्ज मुहैया करवाएं।
– सस्ता कर्ज मांग बढ़ाता है।
—————————–
7. USA कांग्रेस (संसद) के किस सदन से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, महाभियोग के सभी आरोपों से बरी हो गए?
a. सीनेट
b. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव
c. फेडरल कोर्ट
d. इनमें से कोई नहीं
Answer a. सीनेट
– ट्रंप के खिलाफ पद के दुरुपयोग और कांग्रेस (संसद) की कार्रवाई बाधित करने के आरोप थे।
– इससे पहले निम्न सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव’ (प्रतिनिधि सभा) ने महाभियोग पास कर दिया था।
– लेकिन उच्च सदन सीनेट में महाभियोग पास नहीं हो सका और डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग से बरी हो गए।
(Note – भारत में संसद का उच्च सदन राज्यसभा है और निम्स सदन लोकसभा है)
ट्रंप – महाभियोग का सामना करने वाले तीसरे राष्ट्रपति
– अमेरिका के 243 सालों के इतिहास में यह तीसरा मौका था, जब किसी राष्ट्रपति पर महाभियोग की कार्रवाई हुई।
– 19वीं सदी में एंड्रयू जॉनसन, 20वीं सदी में बिल क्लिंटन पर महाभियोग चला। 21वीं सदी ट्रम्प पर महाभियोग की कार्रवाई हुई।
– इससे पूर्व जिन दोनों राष्ट्रपतियों पर महाभियोग चला, वो उनके दूसरे कार्यकाल में चला, जबकि ट्रम्प पर उनके पहले ही कार्यकाल में महाभियोग लाया गया।
– डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग का आरोप लगने के बावजूद दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाले पहले व्यक्ति हैं.
—————————–
8. केंद्रीय कैबिनेट ने किस तरह के कोऑपरेटिव बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अंतर्गत लाने के लिए बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी है?
a. बहु-राज्जीय कोऑपरेटिव बैंक
b. एक राज्ययीय कोऑपरेटिव बैंक
c. प्राइवेट कोऑपरेटिव बैंक
d. इनमे से कोई नहीं
Answer a. बहु-राज्जीय कोऑपरेटिव बैंक
– सरकार द्वारा यह निर्णय पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक घोटाले के सामने आने के बाद लिया गया है।
– माना जा रहा है कि, PMC बैंक में ऑडिट और अन्य कामों पर आरबीआई की सीधी दखल नहीं थी, इसलिए यह घपला हो सका।
– अब केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में बैंकिंग रेगुलेशन अधिनियम में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है।
– इन संशोधनों के मुताबिक बहु-राज्यीय कोआपरेटिव बैंकों को भारतीय रिज़र्व बैंक के रेगुलेशन के अधीन लाया जाएगा।
– इससे बैंकों का बेहतर नियमन सुनिश्चित किया जा सकेगा और इन बैंकों में अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी।
– भारत में बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत सभी बैंकिंग फर्मों को नियंत्रित किया जाता है।
– शक्तिकांत दास भारतीय रिज़र्व बैंक के 25 वें गवर्नर हैं।
—————————-
9. कवि और स्वतंत्रता सेनानी रबी सिंह का निधन 2 फरवरी 2020 को हो गया, वह किस भाषा के कवि थे?
a. मराठी
b. हिन्दी
c. गुजराती
d. ओडिया
Answer d. ओडिया
– वह अपने देशभक्ति लेखन के लिए ‘विप्लवी कवि’ (क्रांतिकारी कवि) के नाम से लोकप्रिय थे।
– 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।
—————————-
10. 2020 EE British Academy Film Awards (BAFTA)
– यह पुरस्कारों का 73 वां संस्करण था जिसमे वर्ष 2019 की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय और विदेशी फिल्मों को अवार्ड दिया गया।
श्रेणी विजेता
1. बेस्ट फिल्म- 1917
2. आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- 1917
3. आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय ए ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर ओर प्रोडूसर
– मार्क जेनकिन (राइटर / डायरेक्टर), केट बायर्स, लिन वाइट (प्रोडूसर) (मूवी: बैट)
4. फिल्म नोट इन द इंग्लिश लैंग्वेज- Parasite
5, डाक्यूमेंट्री- For Sama
6. एनिमेटेड फिल्म- Klaus
7. डायरेक्टर- सैम मेंडेस (1917)
8. ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- हान जिन वोन, बोंग जून हो (Parasite)
9. अडेपटेड स्क्रीनप्ले- जोजो रेबिट
10. लीडिंग एक्ट्रेस- रेनी ज़ेल्वेगर (Judy)
11. लीडिंग एक्टर- जॉकिन फोनिक्स (Joker)
12. सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लौरा डर्न (Marriage Story)
13. सपोर्टिंग एक्टर- ब्रैड पिट (Once Upon a Time… in Hollywood)
14. ओरिजिनल स्कोर- Joker
15. कास्टिंग- Joker
16. सिनेमेटोग्राफी- 1917
17. एडिटिंग- LE MANS ’66
18. प्रोडक्शन डिज़ाइन- 1917
19. कोस्टुम डिज़ाइन- जैकलीन दुर्रान (Little Women)
20. मेक अप & हेयर- विवियन बेकर, काजु हिरो, ऐनी मॉर्गन (Bombshell)
21. साउंड- 1917
22. स्पेशल विसुअल्स इफेक्ट्स- 1917
23. ब्रिटिश शोर्ट एनिमेशन- Grandad Was A Romantic
24. ब्रिटिश शोर्ट फिल्म- Learning To Skateboard In A Warzone (IF YOU’RE A GIRL)
25. EE राइजिंग स्टार अवार्ड- माइकल वार्ड
– लीडिंग एक्टर का अवार्ड, जोकर के लिए जोकिन फीनिक्स को दिया गया।
– सैम मेंडेस की फिल्म “1917” ने बेस्ट फिल्म, आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर , सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड और स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स की श्रेणियों में अवार्ड जीतकर इस सूची में अपना दबदबा बनाया।
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।