यह 6th & 7th December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. चांद पर झंडा स्थापित करने वाला दुनिया का दूसरा देश कौन सा है?
a. भारत
b. चीन
c. फ्रांस
d. पाकिस्तान
Answer: b. चीन
– अमेरिका के बाद चीन चंद्रमा पर अपना झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
– अमेरिका ने लगभग 50 साल पहले ही चंद्रमा पर अपना पहला झंडा गाड़ा था।
– चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने चंद्रमा पर फहराए गए अपने झंडे का फोटो शेयर किया है, जो कि चांगई-5 स्पेसक्रॉफ्ट से लिया गया है।
चांगई-5 क्या है-
– चांद से मिट्टी और पत्थर के नमूने पृथ्वी पर भेजने के लिए तैयार किए गया मिशन है।
– इस मिशन को 24 नवंबर 2020 को लॉन्च किया गया था।
– इस मिशन ने 1 दिसंबर 2020 को सफलतापूर्वक चांद के सतह पर लैंडिग की थी।
अमेरिका ने शुरू की झंडा फहराने की परंपरा-
– अमेरिका ने 1969 में मानवयुक्त अपोलो-11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहला झंडा लगाया था।
– उस वक्त एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन ने गाड़ा था।
– 1972 तक बाद के मिशनों के दौरान पांच और अमेरिकी झंडे सतह पर लगाए गए।
चीन बना दूसरा देश
– चीन दुनिया का दूसरा देश बना है, जिसने अपना फ्लैग प्लांट किया है।
– सवाल होगा कि इंडिया का चंद्रयान था, उसमें भी फ्लैग प्रिंट था, तो क्या वह काउंट नहीं होगा?
– तो यहां पर टेक्निकैलिटी को देखना होगा,
– हम बात कर रहे हैं, मून के सर्फेस पर झंडा गाड़ने को।
– अगर हम बात करें झंडे भेजने की तो यह सबसे पहले किया था, यूएसएसआर ने 1959 में। लूनार 2 मिशन के तहत।
– यूएसएसआर ने अपने स्पेसक्राफ्ट को मून के सर्फेस पर क्रैश लैंडिंग की थी।
– प्रोब पर यूएसएसआर का झंड प्रिंट था, तो नहीं कह सकते हैं, कि झंडा गाड़ा गया।
– यूएसए ने सबसे पहले 1969 में अपोलो-11 मिशन के अंतर्गत झंडा गाड़ा था।
– बाद में कई झंडे गाड़े थे।
– इंडिया का झंडा भी प्रोब पर था, जिसने क्रैश लैंडिंग की थी, लेकिन यह प्रिंट था।
– लेकिन चीन ने अब झंडा गाड़ दिया है।
किस रॉकेट से भेजा गया चीनी स्पेसक्राफ्ट
– चीन ने इसे लांग मार्च 5 रॉकेट से भेजा।
– चीन का लैंडर लैंड कर चुका है। उसने ड्रिल भी कर लिया और करीब 2 किलोग्राम रॉक्स को कलेक्ट कर लिया है।
– इसी के साथ उसने चीन का फ्लैग भी यहां प्लांट कर दिया।
– स्पेसक्राफ्ट का एक हिस्सा यहां रह गया और दूसरा हिस्सा वापस लौट आएगा।
– यह ऑर्बिटर से जाकर जुड़ जाएगा।
– इसे कनेक्ट करना डिफिकल्ट प्रॉसेस है।
– एक बार जब अटैच हो गया, तो वापस आएगा।
– चाइनीज स्पेस साइंटिस्ट इसे पृथ्वी पर इनर मंगोलिया रीजन पर लैंड करवाएंगे।
– यह बहुत कांप्लीकेटेड मिशन है।
– जब यह पृथ्वी पर आ जाएगा, तब यह मिशन सफल कहलाएगा।
मिट्टी व पत्थर लाने वाला तीसरा देश
– आखिरी बार 1976 में यूएसएसआर ने चांद से रॉक्स लेकर आया था।
– उससे पहले अमेरिका कई बार ऐसा कर चुका है।
– तो चीन तीसरा ऐसा देश बनेगा, जो ऐसा कर सकेगा।
मून के लिए स्पेशल फ्लैग?
– मून पर फ्लैग प्लांट करना और कलर फेड न हो, यह भी एक चैलेंज है।
– क्योंकि मून पर सीधे सूरज की रोशनी पड़ती है, ब्रह्मांड से आने वाले रेडिएशन का भी असर होता है।
– यूएस ने भी जो झंडे प्लांट किए हैं, लगभग सारे फेड हो चुके हैं, मतलब कलर फीका हो चुका है।
– चीन ने झंडे का फेब्रिक ऐसा बनाया है कि ये जल्दी फेड न करे।
– अब चीन अपना मानव मिशन वर्ष 2036 तक चांद पर भेजेगा।
– भारत भी स्पेस प्रोग्राम में आगे बढ़ रहा है।
– इंडिया भी सोच रहा है कि 2028 तक इंडिया का स्पेस स्टेशन हो।
——————————–
2. केरल- तमिलनाडु तट पर दिसंबर 2020 को आए चक्रवात का नाम बताएं?
a. मन्नार
b. बरवी
c. हुदहुद
d. निवार
Answer: b. बरवी
– यह चक्रवात 6 दिसंबर 2020 को आया।
– हालांकि यह साइक्लोन तट से टकराने से पहले ही कमजोर पड़ गया था।
– एक हफ्ते के भीतर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठने वाला ये तीसरा तूफान है।
– 23 नवंबर को अरब सागर में गति तूफान उठा था।
– ये सोमालिया के तटों से टकराया था।
– 25 नवंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान पुडुचेरी से टकराया था।
———————————-
3. किस देश ने दिसंबर 2020 में जलवायु आपातकाल की घोषणा की?
a. न्यूजीलैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. जापान
d. भारत
Answer: a. न्यूजीलैंड
– न्यूजीलैंड ने 2 दिसंबर, 2020 को अपने देश में जलवायु आपातकाल घोषित किया है।
– वहां की संसद में एक घंटे की बहस के बाद, अधिकांश सांसदों ने घोषणा के पक्ष में मतदान किया।
– इस इमरजेंसी को लगाने के साथ ये भी बताया कि न्यूजीलैंड का सार्वजनिक क्षेत्र वर्ष 2025 तक कार्बन न्यूट्रल हो जाएगा।
– प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने यह कहा कि, जलवायु आपातकाल की घोषणा एक अंतर- सरकारी पैनल के जलवायु परिवर्तन के निष्कर्षों पर आधारित थी।
– जिसमें ये भी कहा गया था कि, ग्लोबल वार्मिंग में 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक वृद्धि से बचने के लिए वर्ष 2023 तक उत्सर्जन में 45 प्रतिशत की कटौती की जरूरत होगी।
– न्यूजीलैंड जापान, कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन सहित 32 देशों से जुड़ गया है, जिन्होंने जलवायु आपातकाल घोषित किया है।
– न्यूजीलैंड के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग आधा हिस्सा कृषि से आता है, मुख्य रूप से मीथेन।
200 मिलियन डालर का फंड मिलेगा-
– इस जलवायु आपातकाल की घोषणा में सरकारी एजेंसियों को अब उत्सर्जन को मापना और रिपोर्ट करना होगा।
– और जिसकी कटौती नहीं की जा सकती, उसे वर्ष 2025 तक बदल दिया जाए।
– कोयला बॉयलरों के Replacement के लिए इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहनों को खरीदने में मदद करने के लिए न्यूजीलैंड में 200 मिलियन डॉलर के फंड से इस कार्यक्रम का समर्थन किया जाएगा।
पृष्ठभूमि
– न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अक्टूबर में सत्ता में दुबारा आई हैं।
– अपने पहले शासनकाल के दौरान, आर्डेन ने एक ज़ीरो कार्बन विधेयक पारित किया था।
———————————–
4. किस राज्य की विधानसभा ने ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का बिल पास किया?
a. कर्नाटक
b. आंध्र प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. पंजाब
Answer: b. आंध्र प्रदेश
– आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 1 दिसंबर, 2020 को आंध्र प्रदेश गेमिंग (संशोधन) विधेयक 2020 को पारित कर दिया, जिसके बाद अब राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
– मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने यह कहा कि, राज्य में कुछ युवाओं द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने के बाद कर्ज में फंसने के बाद, उनके आत्महत्या करने की घटनाओं के कारण यह बिल पेश किया गया था।
– आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री एम सुचरिता ने कहा कि कई इंटरनेट वेबसाइट्स जो जुआ सेवाएं देने का दावा करती हैं, जबकि वो प्रामाणिक नहीं हैं।
– साथ ही इन साइट्स की वैधता (validity) की जांच करने के लिए कोई उपाय नहीं हैं, इसके कारण ही ऐसी साइट्स ग्राहकों से धोखाधड़ी करती हैं।
– साथ ही सुरक्षा और गोपनीयता के मुद्दे शामिल हैं।
– इसलिए सरकार ने अधिनियम में संशोधन करने का निर्णय लिया है।
– गेमिंग के साधनों में कार्ड, पासा, गेमिंग, टेबल या क्लॉथ बोर्ड, या किसी अन्य लेख का उपयोग करने का इरादा शामिल है, तो इस अधिनियम के तहत प्रत्येक अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती है।
– संशोधन बिल के तहत, सज़ा के तहत एक वर्ष तक कारावास और 5,000 रुपये का जुर्माना होगा।
– इस कारावास की अवधि दो साल तक बढ़ सकती है।
– और इसके बाद किये जाने वाले प्रत्येक अपराध के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है।
आंध्र प्रदेश की राजधानी-
विशाखापटटनम कार्यकारी राजधानी (Working capital)
अमरावती विधायी राजधानी (Legislative capital)
कुरनुल न्यायिक राजधानी (Judicial capital)
राज्यपाल- विशवभूषन हरिचंद्रन
———————————-
5. 9वां अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल 2020 किस राज्य में सेलीब्रेट किया जा रहा है?
a. ओडिशा
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. कर्नाटक
Answer: a. ओडिशा
– अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल 1 दिसंबर 2020 से ओडिशा के पुरी जिले के कोणार्क के चंद्रभागा बीच पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ शुरू हुआ है।
– देश भर के लगभग 70 कलाकार समारोह में पहुंचे हैं।
– इस फेस्टिवल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।
– विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्मश्री, सुदर्शन पटनायक को महोत्सव का मुख्य क्यूरेटर बनाया है।;
कोणार्क महोत्सव 2020-
– ओडिशा पर्यटन द्वारा भारत के पारंपरिक और शास्त्रीय नृत्य रूपों को एक मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
– ये पांच दिन तक चलता है, जिसमें ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक सहित भारत सभी शास्त्रीय नृत्य दिखाए जाते हैं।
———————————-
6. नागरिक सुरक्षा दिवस (Civil Defense Day) कब मनाया जाता है?
a. 5 दिसंबर
b. 6 दिसंबर
c. 7 दिसंबर
d. 8 दिसंबर
Answer: b. 6 दिसंबर
– नागरिकों को जागरूक करने और नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– नागरिक सुरक्षा एक स्वैच्छिक संगठन है, जो लोगों को संकट के समय सुरक्षा देती है।
———————————-
7. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लिखी गई “40 Years with Abdul Kalam- Untold Stories” शीर्षक किताब का विमोचन किसने किया?
a. राजनाथ सिंह
b. एम वेंकैया नायडू
c. एस जयशंकर
d. डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक
Answer: b. एम वेंकैया नायडू
– उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 3 दिसंबर 2020 को इस किताब का विमोचन किया।
– इस पुस्तक का लेखन डॉ. ए.शिवथानु पिल्लई ने किया था।
– डॉ. ए शिवथानु पिल्लई ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के साथ सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल -3 (एसएलवी 3) और पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसवीवी) कॉन्फ़िगरेशन डिज़ाइन और प्रो. सतीश धवन के साथ भविष्य के ISRO प्रक्षेपण वाहनों और मिशनों के अध्ययन में काम किया था।
– इसकी प्रस्तावना को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लिखा है।
किताब के बारे में-
– इस पुस्तक में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन का पहला विवरण दिया गया है।
– डॉ. कलाम ने भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूत किया और भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं के विकास में योगदान दिया।
– पुस्तक में इसरो, डीआरडीओ और ब्रह्मोस की घटनाओं और पॉवर गलियारों के साथ उनकी बातचीत सहित उनके जीवन की घटनाओं पर चर्चा की गई है।
———————————-
8. किस राज्य की सरकार ने 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मुफ्त टैबलेट देने की घोषणा की है?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: b. हरियाणा
– हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के समय छात्र-छात्राओं की बाधित हो रही पढाई को सुचारु रखने के लिए इस तरह की घोषणा की है।
– इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिया जाएगा।
– बाहरवीं पास करने पर विद्यार्थियों को यह टैबलेट स्कूल को लौटाना होगा।
– इसमें प्री-लोडेड कंटेंट के तौर पर डिजिटल पुस्तकों के साथ टेस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री भी रहेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री- मनोहर लाल खटटर
राजधानी- चंडीगढ़
राज्यपाल- सत्यदेव नारायण आर्या
———————————-
9. रवि पटवर्धन का निधन 5 दिसंबर 2020 को हो गया, वो किसलिए जाने जाते थे?
a. चित्रकार
b. टीवी कलाकार
c. पटकथा निर्देशक
d. कामेडियन
Answer: b. टीवी कलाकार
– मराठी और हिंदी सिनेमा-टीवी जगत के एक्टर रवि पटवर्धन का हार्टअटैक से निधन हो गया।
– 1937 में जन्मे रवि लॉकडाउन से पहले मराठी शो अगाबाई सासुबाई में आजो बा के रोल में देखा गया था।
– उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों और 150 से ज्यादा टीवी शो में काम किया।
– रवि को अंकुश, तेजाब जैसी हिंदी फिल्मों में भी देखा गया था।
– उनकी पर्सनैलिटी के कारण उन्हें गांव के प्रधान, पुलिस कमिश्नर, जज और विलेन के रोल ज्यादा मिलते थे।
———————————-
10. उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने दिसंबर 2020 में किस पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में एक स्मारिका डाक टिकट जारी किया?
a. नरसिम्हा राव
b. चंद्रशेखर
c. अटल बिहारी वाजपेयी
d. इंद्र कुमार गुजराल
Answer: d. इंद्र कुमार गुजराल
– उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 4 दिसंबर 2020 को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आई के गुजरात की जयंती पर उनके सम्मान में ये डाक टिकट जारी किया।
– आई. के. गुजराल भारत के 12 वें प्रधानमंत्री थे, उन्होंने अप्रैल 1997 से मार्च 1998 के दौरान प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
– उनका जन्म 1919 में झेलम (अब पाकिस्तान) में
हुआ था।
– भारत के विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, आईके गुजराल ने पाँच सिद्धांतों का सेट ‘गुजराल सिद्धांत’ जारी किया था, जो भारत के तात्कालिक पड़ोसियों के साथ विदेशी संबंधों के संचालन के लिए थे । – साल 2012 में फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।