यह 7 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 7 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस बॉलीवुड एक्ट्रेस को यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार 2019’ मिला?
a. दीपिका पादुकोण
b. प्रियंका चोपड़ा
c. ऐश्वर्या राय
d. आलिया भट्ट
Answer: b. प्रियंका चोपड़ा
– 3-4 दिसंबर की रात को उन्हें न्यूयार्क (USA) में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
– जून 2019 में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी।
– यह पुरस्कार एक अमेरिकी एक्टर, सिंगर और समाज सेवक डैनी काये के नाम पर रखा गया है, जो यूनिसेफ के पहले सद्भावना दूत थे।
– प्रियंका चोपड़ा एक दशक से यूनिसेफ की सद्भावना दूत है।
————————-
2. केंद्र सरकार ने रेप और नाबालिगों के यौन शोषण के मामले के लिए देशभर में कितनी नई फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की योजना तैयार की है?
a. 1023
b. 2023
c. 3023
d. 4023
Answer: a. 1023
– बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने 6 दिसंबर 2019 को संसद में यह जानकारी दी।
– यह योजना 767.25 करोड़ रुपये की होगी, जिनमें राज्य और केंद्र दोनों की हिस्सेदारी होगी।
– केंद्र सरकार इस योजना के तहत अदालतों के निर्माण में 474 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
– इस योजना को न्याय विभाग, कानून मंत्रालय और केंद्र सरकार ने अन्य केंद्रीय योजनाओं की तर्ज पर एक योजना तैयार की है।
– इसके तहत देश भर में 1023 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की जाएगी।
– इसमें रेप, खासतौर पर नाबालिगों के साथ रेप (पॉक्सो ऐक्ट) के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाएगी।
– उत्तर प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रस्तावित हैं।
—————————-
3. केंद्र सरकार ने पुलिस स्टेशनों को महिलाओं के अनुकूल और पहुंच योग्य बनाने के लिए महिला सहायता डेस्क की स्थापना के लिए ‘निर्भया फंड’ से कितने करोड़ रुपये मंजूर किए हैं?
a. 150 करोड़ रुपये
b. 100 करोड़ रुपये
c. 180 करोड़ रुपये
d. 200 करोड़ रुपये
Answer: b. 100 करोड़ रुपये
– यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी.
– गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क बनाने की योजना को मंजूरी देते हुए इसके लिए निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है.
– इस डेस्क पर अनिवार्य रूप से महिला पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा.
– केंद्र का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में एक के बाद एक महिलाओं के साथ रेप और बर्बर तरीके से हत्या के मामले सामने आ रहे हैं.
————————-
4. विजय माल्या के बाद किसे भगोड़ा आर्थिक अपराध कानून के तहत भगौड़ा घोषित किया गया है?
a. नीरव मोदी
b. जतिन प्रसाद
c. विक्रम मग्गो
d. हितेन मोदी
Answer: a. नीरव मोदी
– मुंबई की विशेष अदालत ने दिसंबर 2019 के पहले सप्ताह में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया।
– शराब कारोबारी विजय माल्या के बाद नीरव मोदी दूसरा कारोबारी है जिसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) कानून के पिछले साल अस्तित्व में आने के बाद इसके दायरे में लाया गया है।
– नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चौकसी पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं।
– देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला जनवरी 2018 में सामने आया था।
– धोखाधड़ी उजागर होने से पहले ही दोनों देश छोड़कर भाग चुके थे।
– नीरव मोदी को मार्च में लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया था और प्रत्यपर्ण प्रक्रिया अभी लंबित है।
भगोड़ा आर्थिक अपराध (FEO) कानून
– FEO ऐक्ट के तहत, 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक के आर्थिक अपराध में शामिल व्यक्ति यदि देश छोड़कर चला जाता है और लौटन से इनकार करता है तो उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा सकता है।
– इस कानून के तहत बिना किसी इजाजत के अपराधियों की संपत्ति जब्त कर और उन्हें बेचकर उधारदाताओं को भुगतान किया जा सकता है।
– ऐसे आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत मुकदमा चलता है।
—————————–
5. हाल ही में जारी वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक 2020 (Global Climate Risk Index) के अनुसार भारत किस स्थान पर हैं?
a. दूसरे
b. तीसरे
c. चौथे
d. पांचवें
Answer: d. पांचवें
– इस सूचकांक को पर्यावरण थिंक टैंक जर्मनवाच द्वारा वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक जारी किया गया।
– इस सूचकांक के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न मौसम सम्बन्धी समस्याओं के वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण किया जाता है
– इससे पहले पिछले साल जारी 2019 की रिपोर्ट में भारत का स्थान 14वां था।
– ताजा रिपोर्ट (Global Climate Risk Index 2020) में पांचवां स्थान है। इस रिपोर्ट में आंकड़े 1999 से 2018 तक के हैं।
– पहला स्थान – जापान
– दूसरा स्थान – फिलीपींस
– तीसरा स्थान जर्मनी
– चौथा स्थान मेडागास्कर
– पांचवा स्थान भारत
– छठा स्थान श्रीलंका
– रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में विगत 20 वर्षों में कुल 12000 मौसम संबंधी घटनाओं में लगभग 5 लाख लोगों की मौत हुई और लगभग 3.54 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
– जापान ने वर्ष 2018 में अत्यधिक बारिश के बाद बाढ़, गर्मी और गत 25 वर्षों में सबसे विनाशकारी तूफान जेबी का सामना किया।
– वर्ष का सबसे शक्तिशाली श्रेणी-5 का मैंगहट तूफान सितंबर 2018 महीने में उत्तरी फिलीपींस से होकर गुज़रा।
– जर्मनी को वर्ष 2018 में दीर्घकालिक गर्मी और सूखे का सामना करना पड़ा।
– मेडागास्कर को विनाशकारी तूफान एवा का सामना करना पड़ा।
– भारत में केरल में आई बाढ़ के अलावा पूर्वी तटों को तितली और गाज़ा तूफानों का भी सामना करना पड़ा जिसमें लगभग 1000 लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी।
————————-
6. आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने भारत बांड ETF लांच करने को मंजूरी दी, यह बांड किसके लिए पूंजी का स्रोत होगा?
a. सरकारी उद्यम व संगठन
b. प्राइवेट बैंक
c. सरकारी अस्पताल
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. सरकारी उद्यम व संगठन
– ETF – एक्सचेंज ट्रेडेड फंड
– इसे केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSEs) और उपक्रमों (CPSUs), केंद्रीय सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों (CPFIs) तथा अन्य सरकारी संगठनों के लिये पूंजी के अतिरिक्त स्रोत के तौर पर लाया गया है।
– हर छह महीने में ईटीएफ बांड पेश किया जाएगा।
– इसमें आम खुदरा निवेशक यूनिट के माध्यम से पैसा लगा सकेंगे। एक यूनिट एक हजार रुपये की होगी।
– इस बांड की परिपक्वता अवधि तीन और दस साल की होगी।
—————————-
7. ग्लोबल माइग्रेशन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस संगठन द्वारा ढाका में किया जा रहा है?
a. यूनेस्को
b. भारतीय उद्योग संघ
c. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (IOM)
d. यूनिसेफ
Answer: c. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (IOM)
– अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (IOM) द्वारा यूरोपीय संघ की सहायता से ढाका में ग्लोबल माइग्रेशन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
————————-
8. 12वां ‘शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज’ 2019 किसने जीता?
a. प्रयाग अकबर
b. सोनिया फलेरो
c. सुजाता गिडला
d. टोनी जोसेफ
Answer: d. टोनी जोसेफ
– वह अंग्रेजी लेखक हैं।
– उन्हें यह अवार्ड 2018 में आई उनकी किताब ‘अर्ली इंडियंस : द स्टोरी आफ आर एंसेस्टर्स एंड वेयर वी केम फ्राम’ के लिए दिया जाएगा।
– दक्षिण एशियाई देशों में सभी शैलियों में असाधारण लेखन के लिये नये लेखकों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
– वर्ष 2008 में स्थापित इस पुरस्कार के तहत दो लाख रूपये नकद और एक ट्राफी दी जाती है।
– पिछले वर्ष 2018 का अवार्ड सुजाता गिडला को ‘एंट्स अमंग एलिफेंट्स : ऐन अनटचेबल फेमिली एंड द मेकिंग आफ मार्डन इंडिया ’ के लिये यह पुरस्कार दिया गया था।
————————-
9. केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किस राज्य में अवंती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया?
a. मध्य प्रदेश
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. हिमाचल प्रदेश
Answer: a. मध्य प्रदेश
– यह फूड पार्क 51 एकड़ से अधिक क्षेत्रों में फैला हुआ है.
– इसकी निर्माण लागत एक सौ 50 करोड़ रुपये है.
– इस पार्क में सोयाबीन, चना, गेहूं सहित अन्य खाद्यानों और सब्जियों की प्रोसेसिंग की जाएगी.
मध्य प्रदेश
गवर्नर: लालजी टंडन
मुख्यमंत्री: कमल नाथ
————————-
10. औद्योगिक विकास के लिए किस राज्य कैबिनेट ने लैंड बैंक शुरू करने का निर्णय लिया?
a. केरल
b. मध्य प्रदेश
c. हरियाणा
d. पंजाब
Answer: d. पंजाब
– राज्य सरकार भूमि बैंक बनाने के लिए पंचायतों से शामलात भूमि खरीदेगी।क
– इसके लिए स्टेट कैबिनेट ने पंजाब विलेज कॉमन लैंड (रेगुलेशन) रूल्स, 1964 में संशोधन करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।
– यह पहला मौका नहीं है जब सरकार ने लैंड बैंक बनाने के लिए शामलात जमीनों को खरीदने की योजना बनाई हो। इससे पूर्व अकाली सरकार के दौरान भी यह फैसला लिया गया था, लेकिन पंचायतें जमीन देने को तैयार नहीं हुई थीं।
पंजाब
राजधानी: चण्डीगढ़
गवर्नर: विजेन्द्रपाल सिँह बदनौर
मुख्यमंत्री: अमरिन्दर सिंह
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।