4th September 2021 Current Affairs, 6th September 2021 Current Affairs, 6 September 2021 Current Affairs, 4 September 2021 Current Affairs, Current Affairs 6 September 2021, 5th September 2021 Current Affairs, 4th September Current Affairs 2021, Current Affairs 4th September 2021, Current Affairs 6 Sept 2021,

यह 4th to 6th September 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता नवंबर 2021 में कहां होगी?

a. भारत
b. अमेरिका
c. ऑस्ट्रिेलिया
d. नीदरलैंड

Answer: b. अमेरिका

– इसकी घोषणा भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 4 सितंबर 2021 को की।
– अगली बैठक नवंबर 2021 में अमेरिका में होगी। संभव है कि यह अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित हो।
– इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं।

क्‍या होती है 2+2 वार्ता (2+2 Dialogue)
– इसमें दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री बातचीत करते हैं।
– भारत, 2+2 वार्ता अमेरिका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के साथ करता है।
– इसमें डिफेंस और दोनों देशों के बीच सिक्‍योरिटी, डिफेंस और स्‍ट्रैटेजिक मुद्दों पर साझेदारी की समीक्षा का मंच है।
– तो अमेरिका के साथ यह चौथी टू-प्‍लस-टू डायलॉग होने जा रही है।
– अमेरिका के साथ पहली बार वर्ष 2018 में 2+2 वार्ता हुई थी।
– पिछली बार अक्‍टूबर 2020 में दिल्‍ली में यह बातचीत हुई थी। उस वक्‍त डोनाल्‍ड ट्रंप की सरकार थी।
– अब जो बाइडन की सरकार में पहली 2+2 वार्ता होने जा रही है।
– इसमें अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ बैठक के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे।
– इस बार खासतौर पर तालिबान के कब्‍जे के बाद अफगानिस्‍तान की स्थिति और चीन को लेकर बातचीत हो सकती है।

———————
2. कोविड-19 से निपटने की आलोचना के बीच जापान के प्रधानमंत्री ने इस्‍तीफा दिया, उनका नाम बताएं?

a. शिंजो आबे
b. योशीहिदे सुगा
c. तारो कोनो
d. विकेंजी सुगा

Answer: b. योशीहिदे सुगा

– सुगा के प्रधानमंत्री बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है। इसी बीच उन्‍होंने 3 सितंबर 2021 को इस्‍तीफे का ऐलान कर दिया।
– जापान में कोविड-19 को कंट्रोल करने के तरीके को लेकर उनपर सवाल उठे थे।
– उनकी पॉपुलरिटी लगातार घटती जा रही थी।
– पब्लिक नाराज थी, कोरोना के बढ़ते इंफेक्‍शन को लेकर।
– वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम की सुस्‍ती पर भी सवाल उठे।
– साथ ही, इस बात पर भी आलोचना हो रही है कि कोविड-19 के दौर में ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्‍स का आयोजन हुआ।

पार्टी का दबाव
– पॉपुलरिटी के बारे में अलग-अलग तरह के सर्वे से पता चला।
– जब किसी पीएम के पॉपुलरिटी कम होती है, तो इफेक्‍ट पार्टी पर भी पड़ता है।
– उनकी पार्टी का नाम लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) है।
– अगर यह पार्टी बहुमत में आती है, तो इस पार्टी का प्रेसिडेंट जो होता है, वह पीएम बन जाता है।
– शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक पीएम रह चुके हैं। उसके बाद सुगा को पार्टी और प्रधानमंत्री पद की कमान मिली थी।
– इसी 29 सितंबर को पार्टी का इलेक्‍शन होना है। उसके बाद वह रिजाइन दे देंगे।

अक्‍टूबर में चुनाव को लेकर पार्टी का टेंशन
– जापान में प्रधानमंत्री के पॉपुलरिटी कम होने का मतलब है कि इसका असर पार्टी के वोट पर होगा।
– अगले 21 अक्‍टूबर को संसदीय चुनाव होने वाला है।
– जापान की पार्लियामेंट का नाम डाइट (Diet) है।
– वहां पर हमारे जैसा सिस्‍टम है।
– हमारे यहां हेड ऑफ स्‍टेट प्रेसिडेंट होते हैं।
– हालांकि जापान में कांस्‍टीच्‍युशनल मोनार्की की है। लेकिन सम्राट के पास बहुत अधिकार नहीं हैं।
– वहां भी अपर हाउस और लोअर हाउस है।
– वहां अपर हाउस छह साल का और लोअर हाउस 4 साल का होता है।
– तो हर चार साल पर चुनाव होता है।
– 1955 के बाद से ज्‍यादातर वक्‍त तक LDP पार्टी की सरकार रही है।
– पार्टी को डर लग रहा था, कि अगर योशीहिदे सुगा, पीएम बने रहे, तो पार्टी चुनाव में बहुमत नहीं जुटा पाएगी।

जापान
सम्राट : नारुहितो
– यह दुनिया में अकेला ऐसा राजघराना है जो पिछले 2600 साल से लगातार जापान पर शासन करता चला आ रहा है

———————–
3. ब्रिक्स देशों के समूह द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में तीन नए कौन से देश शामिल हुए?

a. यूएई, उरुग्वे और बांग्लादेश
b. यूएई, उरुग्वे और श्री लंका
c. उरुग्वे, बांग्‍लादेश और श्री लंका
d. बांग्‍लादेश, जापान और तुर्की

Answer: a. यूएई, उरुग्वे और बांग्लादेश

– दरअसल, ब्रिक्‍स (BRICS) पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का संगठन है- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।
– ब्रिक्‍स ने वर्ष, 2015 में न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की स्‍थापना की थी।
– तो नया अपडेट है कि इस बैंक के सदस्‍य के तौर पर तीन देशों को शामिल किया गया है। यहां गौर करने वाली बात है कि ब्रिक्‍स में इन देशों को शामिल नहीं किया गया है।
– NDB ने 02 सितंबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), उरुग्वे और बांग्लादेश को अपने नए सदस्यों के तौर पर स्वीकार किया है।
– NDB के अध्यक्ष, मार्कोस ट्रॉयजो ने कहा था कि, “नए सदस्यों को उनके विकास के लिए आर्थिक सहयोग (financial support) को बढ़ावा देने के लिए NDB में एक मंच भी होगा।

न्यू डेवलपमेंट बैंक
– NDB को पहले ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक के नाम से भी जाना जाता था।
– इसका मुख्यालय चीन के शंघाई में ब्रिक्स टॉवर में है।
– NDB के पास 100 अरब डॉलर की पूंजी है। गठन के बाद से बैंक ने अपने सदस्य देशों की कुल 30 अरब डॉलर की 80 परियोजनाओं को मंजूरी दी।
– इस बैंक का उद्देश्य एन्‍वायरमेंटल और इकोलॉजिकल सस्‍टेनेबल प्रोजेक्‍ट्स के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की विकास योजनाओं में योगदान देना है।
– भारत ने वर्ष, 2012 में चौथे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान, इस बैंक की स्थापना का प्रस्‍ताव रखा था, जिसकी मेजबानी नई दिल्ली ने की थी।

न्‍यू डेवलपमेंट बैंक
प्रेसिडेंट – मार्कोस प्राडो ट्रॉयजो
वाइस-प्रेसिडेंट – अनिल किशोर,

————————-
4. राज्यसभा के नए महासचिव (General Secretary) कौन बनाए गए हैं?

a. राजीव दीक्षित
b. डॉ. हीरक नाथ
c. डॉ. पीपीके रामाचार्युलु
d. पवन आगरी

Answer: c. डॉ. पीपीके रामाचार्युलु

– राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने 31 अगस्‍त 2021 को डॉ. पीपीके रामाचार्युलु की राज्‍यसभा के महासचिव के रूप में नियुक्ति की।
– इससे पहले वह राज्‍यसभा में सचिव के पद पर कार्यरत थे।
– उन्होंने देश दीपक वर्मा का स्थान लिया है।

– राज्‍यसभा सचिवालय के अनुसार, रामाचार्यलु उच्‍च सदन के पहले ऐसे कर्मचारी हैं, जो महासचिव के पद पर पहुंचे हैं।
– वह एक साल तक लोकसभा सचिवालय में सेवा देने के बाद 1983 में सचिवालय में शामिल हुए थे।
– उन्होंने 2017 में आंध्र प्रदेश विधानमंडल (Legislature) के विशेष सचिव (Special Secretary) के रूप में कार्य किया।

– राज्‍यसभा का अपना एक सचिवालय होता है जिसकी अध्‍यक्षता महासचिव करता है।
– यह राज्‍यसभा के सभापति के नियंत्रण में कार्यरत एक स्‍थाई अधिकारी होता है।
– महासचिव, राज्‍यसभा के सभापति और सदस्‍यों को कानून और प्रक्रिया के नियमों पर सलाह देता है।
– महासचिव सदन की बैठकों के दौरान पटल पर बैठता है और सचिवालय के काम-काज के लिए जिम्‍मेदार होता है।

राज्‍यसभा
सभापति (Chairman) : वेंकैया नायडु (उपराष्‍ट्रपति)
उपसभापति (Vice-Chairman) : हरिवंश

———————-
5. फुटबॉल में सबसे ज्‍यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

a. नेमार पेरिस
b. सुनील छेत्री
c. हैरी कैन
d. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Answer: d. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

– एक सितंबर 2021 को, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
– 36 वर्षीय रोनाल्डो ने विश्व कप क्वालिफाइंग मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ हेडर से दो गोल दागकर यह उपलब्धि हासिल की।
– रोनाल्डो के 118 मैचों में 111 गोल हो गए हैं, उन्होंने अपना 110वां गोल दागते ही ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई (109 गोल, 149 मैच, 2006) का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

———————-
6. किस केंद्र शासित प्रदेश (UT) ने हिम तेंदुआ को राजकीय पशु और काली गर्दन वाले सारस (Black-necked Crane) को राजकीय पक्षी घोषित किया?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. लद्दाख
c. पुदुचेरी
d. नई दिल्‍ली

Answer: b. लद्दाख

– लद्दाख में अब हिम तेंदुआ (snow leoprad) राजकीय पशु और काली गर्दन वाले सारस (Black neck crane) को राजकीय पक्षी घोषित किया गया है।
– इससे पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों (UT) के लिए हंगुल राजकीय पशु और ब्‍लैक नेक क्रेन राजकीय पक्षी था।
– चूंकि क्रेन लद्दाख के चांगथांग इलाके में ही पाया जाता है, जिससे इसे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में राजकीय पक्षी की पहचान मिल गई है।

Black-Necked Crane
– इसे वैज्ञानिक रूप से ग्रस नाइग्रिकोलिस (Grus nigricollis) के नाम से जाना जाता है।
– यह एशिया में पाया जाने वाला एक मीडियम साइज का सारस है, जो तिब्बती पठार, भारत और भूटान के सुदूर भागों में प्रजनन करता है।
– यह सारस लगभग 139 सेंटीमीटर लम्बा होता है, इसका पंख 235 सेंटीमीटर होता है और वजन लगभग 5.5 किलोग्राम है।
– यह सफेद-ग्रे रंग के साथ-साथ एक काला सिर, लाल मुकुट पैच, आंख के पीछे सफेद पैच, काले ऊपरी गर्दन और पैरों के साथ है।
– भारत में ब्लैक नेक्ड क्रेन केवल लद्दाख क्षेत्र में पाया जाता है।
– यह एक लुप्तप्राय प्रजाति (endangered species) है।

Snow Leopard
– इसे वैज्ञानिक रूप से पैंथेरा यूनिया कहा जाता है।
– इसे (International Union for Conservation of Nature-IUCN) रेड लिस्ट में कमजोर के रूप में लिस्‍टेड किया गया है।
– क्योंकि इसकी आबादी 10,000 से कम है।
– हिम तेंदुए भारत सहित विश्व के कुल 12 देशों ( चीन, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, रूस और मंगोलिया आदि) में पाए जाते हैं।
– भारत में इनकी भौगोलिक सीमा हिमालय क्षेत्र जैसे- जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश है।

लद्दाख
– उपराज्‍यपाल : राधाकृष्‍ण माथुर

————————
7. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) की पहली महिला प्रबंध निदेशक (MD) कौन हैं?

a. रचना वर्मा
b. वर्तिका शुक्ला
c. अंजलि पालीवाल
d. दीप्‍ती राना

Answer: b. वर्तिका शुक्ला

– 55 वर्षीय वर्तिका शुक्ला इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की पहली महिला प्रमुख बनी हैं।
– 1 सितंबर 2021 को उन्‍होंने चार्ज लिया है।
– उनका कार्यकाल फरवरी, 2026 तक होगा।
– उन्‍होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से रसायन इंजीनियरिंग (Chemical engineering) में स्नातक (Graduation) किया है।
– वह 1988 में ईआईएल से जुड़ी थीं।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड
– स्थापना: 1965
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली।
– यह केंद्र सरकार की नवरत्‍न कंपनी है।
– इसका स्‍वामित्‍व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पास है।
– इसका काम औद्योगित परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग और संबंधित तकनीकि सर्विसेज देना है।
– यह पेट्रोलियम रिफाइनिंग, पाइपलाइन, ऑयल एंड गैस की खोज का भी काम करती है।
– इंग्‍लैंड, इटली, मलेशिया, यूएई सहित कई देशों में भी इसके ऑफिस हैं।

————————
8. केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय इस्‍पात निगम (RINL) का अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) किसे नियुक्‍त किया?

a. राजेश भट्ट
b. विवेक चौधरी
c. अतुल भट्ट
d. राकेश पासवान

Answer: c. अतुल भट्ट

– अतुल भट्ट पहले (MECON) के CMD थे। सितंबर 2021 में, वह RINL के CMD हो गए हैं।

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
– स्‍थापना : 18 फरवरी 1982
– मुख्‍यालय : विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)
– RINL केंद्र सरकार की कंपनी है। इसे VIZAG Steel भी कहा जाता है।
– सरकार इसे रणनीतिक विनिवेश वाली PSU (केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों) की सूची में शामिल कर चुकी है।

———————
9. इस्‍कॉन के संस्‍थापक श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर PM ने कितने रुपए का विशेष स्‍मारक सिक्‍का जारी किया?

a. 100 रुपए
b. 125 रुपए
c. 2000 रुपए
d. 1250 रुपए

Answer: b. 125 रुपए

– पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सितंबर 2021 को यह विशेष स्‍मारक सिक्‍का जारी किया।
– ISKON का पूरा नाम : इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस।
– इस्कॉन को हरे कृष्णा के आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है।
– स्वामी प्रभुपाद का जन्म 1 सितंबर 1896 को कोलकता में हुआ था।
– इनके भजन हरे रामा हरे कृष्णा को विदेशी भी पूरे भक्ति से गुनगुनाते हैं।
– उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के संदेश को पहुंचाने इस्कॉन की स्थापना की।

स्‍मारक सिक्‍का
– स्‍मारक सिक्‍के किसी व्यक्ति विशेष या घटना विशेष के सम्मान में या याद में जारी किए जाते हैं।
– पहला स्मारक सिक्के की सीरीज 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में जारी किया गया था।

————————
10. भारतीय सेना की टुकड़ी ने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास (multinational military exercise) ‘ZAPAD 2021’ में हिस्‍सा लिया, ये किस देश में आयोजित किया गया?

a. फ्रांस
b. अमेरिका
c. इटली
d. रूस

Answer: d. रूस

– ये अभ्यास 3 सितंबर 2021 से रूस के निज़नी में शुरू किया गया है, जो 16 सितंबर तक चलेगा। (निजनी, यूक्रेड बॉर्डर के पास है)
– इसमें चीन और पाकिस्तान के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

– ZAPAD 2021 रूसी सशस्त्र बलों के थिएटर लेवल के अभ्यासों में से एक है और यह आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन पर केंद्रित होगा।
– इसमें भारत की नागा बटालियन समूह ने भी भाग लिया।
– इस एक्‍सरसाइज में भारतीय दल को एक कठिन ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से रखा गया है।
– जिसमें मशीनीकृत, हवाई और हेलीबोर्न, आतंकवाद का मुकाबला, और फायरिंग को शामिल किया गया है।

इन देशों ने लिया हिस्‍सा
– रूस, भारत, म्यांमार, इंडोनेशिया, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान, मंगोलिया, सर्बिया, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, बेलारूस, नेपाल, कजाकिस्तान।

————————
11. MP सरकार ने सरकारी भर्तियों और शिक्षण संस्‍थाओं में OBC के लिए आरक्षण 14% से बढ़ाकर कितना कर दिया?

a. 15%
b. 20%
c. 27%
d. 47%

Answer: c. 27%

– मध्य प्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से 2 सितंबर 2021 को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
– हालांकि जिन परीक्षाओं और भर्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है, अभी उन पर यह आरक्षण लागू नहीं होगा।
– बता दें कि पीजी NEET 2019-20, PSC, मेडिकल अधिकारी भर्ती और शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है।
– इस आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में 64 विभागों में एक लाख से ज्यादा खाली पद भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

कमलनाथ सरकार ने किया था लागू
– 15 महीने की मध्‍य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27% किया था।
– ऐसा मंडल कमीशन की सिफारिश के आधार पर अन्‍य राज्‍यों की तरह किया गया था।
– इस मामले में मार्च 2019 में अध्यादेश (ordinance) लाकर सरकार ने बढ़ा हुआ आरक्षण लागू किया, जिस हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया था।
– इसके बाद इस मामले को उस वक्‍त जो सरकार थी उसने कैबिनेट से Approval के बाद जुलाई 2019 में विधानसभा से पारित कराया।
– और प्रदेश में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 27% आरक्षण लागू किया।
– इस कानून के लागू होने के बाद जैसे ही सरकारी भर्तियां शुरू हुई उनके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हो गई।
– कोर्ट ने 14% ही आरक्षण दिए जाने की बात कही है।
– मप्र के एडवोकेट जनरल पुरुषेन्द्र कौरव ने इस पर समान्य प्रशासन विभाग को सुझाव दिया था कि सरकारी नियुक्तियों और प्रवेश परीक्षाओं में OBC को 27% आरक्षण दे सकती है।
– हाईकोर्ट ने सिर्फ पीजी NEET 2019-20, PSC, मेडिकल अधिकारी भर्ती और शिक्षक भर्ती में रोक लगाई है।
– फिलहाल मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।

———————-
12. नॉर्थ कोरिया ने न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर कार्यक्रम फिर शुरू किया, यह खुलासा किस संगठन ने किया?

a. World Bank
b. IAEA
c. NATO
d. China

Answer: b. IAEA

IAEA: International Atomic Energy Agency
– यह यूनाइटेड नेशंस की परमाणु एजेंसी है।

किस जगह पर न्‍यूक्लियर प्रोग्राम शुरू किया?
– नॉथ कोरिया में यांग वियांग नामक जगह पर।
– न्यूक्लीयर रियेक्टर से बिजली का उत्पादन काफी अधिक हो गया है। अबतक पांच मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था लेकिन अब इसमें कई गुना वृद्धि हो गई है।
– यह रिएक्‍ट प्‍लूटोनियम का उत्‍पादन करता है, जो यह एटोमिक बम बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाला दो में एक key ingredients है।
– मतलब कि इसकी मदद से नॉर्थ कोरिया अपना एटोमिक हथियारों की संख्‍या को बढ़ा सकता है।

IAEA को न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर प्रोग्राम के बारे में कैसे पता चला?
– दरअसल, IAEA, दुनियाभर में इंस्‍पेक्‍शन करके न्‍यूक्लियर प्रोग्राम पर नजर रखता है।
– लेकिन नॉर्थ कोरिया में IAEA का एक्‍सेस नहीं है, मतलब जाने पर रोक है।
– तब से यह संगठन सैटेलाइट इमेज और ओपन सोर्स इंफॉर्मेशन का उपयोग करके नॉर्थ कोरिया में न्‍यूक्लियर एक्टिविटी का पता लगाता है।
– हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि इस देश ने कितना प्‍लूटोनियम या highly enriched uranium का उत्‍पादन किया है।

नॉर्थ कोरिया के न्‍यूक्लियर प्रोग्राम पर इतना बवाल क्‍यों?
– पिछले कुछ महीनों में नार्थ कोरिया ने चेतावनी दी थी कि अगर USA अपनी शत्रुतापूर्ण नीति वापस नहीं लेता है, तो वह न्‍यूक्लियर प्रोग्राम का विस्‍तार करेगा।
– दरअसल, 2018 में साउथ कोरिया ने खुलासा किया था, कि नॉर्थ कोरिया, 20 से 60 एटोमिक वेपंस बना चुका है।
– चूकि नार्थ कोरिया का सुप्रीम लीडर किंग जोंग उन को तानाशाह मना जाता है और वह अंतरर्राष्‍ट्रीय नियमों की परवाह नहीं करता है, इसलिए इन परमाणु इथियारों के इस्‍तेमाल का खतरा है।
– आखिरी बार परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल द्वितीय विश्‍वयुद्ध में हुआ था, जब अमेरिका ने जापान के दो शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर एटोमिक बम गिराए थे। तब तबाही मची थी।
– इस तबाही को देखकर, इसके बाद किसी भी देश ने दूसरे देश पर इसका प्रयोग अभी तक नहीं किया है।
– लेकिन नॉर्थ कोरिया के तानाशाह को लेकर खतरा बना हुआ है।

किस देश को इससे खतरा महसूस हो रहा
– नॉथ कोरिया में न्यूक्लीयर रियेक्टर कार्यक्रम शुरू होने से साउथ कोरिया की चिंता बढ़ गई है। दोनों में तनाव रहता है।
– परमाणु कार्यक्रम शुरू होने के बाद साउथ कोरिया ने अमेरिका से इसकी शिकायत की है।

2019 में ट्रंप से किम की वार्ता
– वर्ष 2019 में अमेरिका के तत्‍कालीन प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के बीच वार्ता हुई थी।
– इसमें किम जोंग उन ने कहा था कि अगर अमेरिका, नॉर्थ कोरिया पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने पर न्‍यूक्लियर प्रोग्राम बंद कर देगा।
– लेकिन तब अमेरिका ने कुछ राहत देते हुए, इससे इनकार कर दिया था।
– इसके बाद नॉर्थ कोरिया ने घोषणा कर दी कि, उसने न्‍यूक्लियर प्रोग्राम बंद कर दिया है।
– लेकिन अब अमेरिका में राष्‍ट्रपति बदलने के साथ ही नॉर्थ कोरिया ने परमाणु अभियान का विस्‍तार कर दिया है।

क्यों ऐसा कर रहा नॉथ कोरिया
– जानकारों का मानना है कि कोरोना महामारी के दौरान नॉथ कोरिया की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है।
– अमेरिका सहित पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए नॉथ कोरिया ने यह कदम उठाया है।
– अफगानिस्तान से अमेरिका के हटने के बाद नॉथ कोरिया न्यूक्लीयर रियेक्टर कार्यक्रम शुरू कर अमेरिका को संदेश देना चाह रहा है।
– आर्थिक प्रतिबंधों में छूट और मदद के लिए इस तरह की हरकत में नॉथ कोरिया जुटा है।

आईएईए का मुख्यालय कहां है
– आईएईए का मुख्यालय ऑस्ट्रेलिया में है। वहीं से पूरी दुनिया पर नजर रखी जाती है।

————————–
13. टाइम्‍स वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में कौन सा संस्‍थान नंबर वन रहा?

a. IIT, खड़गपुर
b. हावर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए
c. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, यूके
d. ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूके

Answer: d. ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूके

– इस यूनिवर्सिटी ने कोविड 19 वैक्‍सीन का भी निर्माण किया था। जिसे एस्‍ट्रेजेनिका कंपनी ने मार्केट में उतारा।
– एस्‍ट्रेजेनिका ने भारत में सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया को इसे बनाने का लाइसेंस दिया हुआ है।
– ऑक्सफोर्ड लगातार छठे साल भी प्रथम शीर्ष पर रहा।
– टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में 99 देशों और क्षेत्रों के रिकॉर्ड 1,662 विश्वविद्यालय शामिल हैं।

दुनिया के पांच विश्वविद्यालय शीर्ष पर रहे:
1. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, यूके
2. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएस
3. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएस
4. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएस
5. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूके

भारत की यूनिवर्सिटी की स्थिति
– टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 200 के ऊपर जाने वाली यूनिवर्सिटी को रैंक नहीं देती, बल्कि उनके लिए एक स्लाट (स्‍थान) बना देती है।
– एक हजार टॉप यूनिवर्सिटी में 35 भारतीय संस्‍थान हैं।
– इस रैंकिंग में इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर, भारत का बेस्‍ट रैंक्‍ड इंस्‍टीट्यूट बताया गया है।
– रैंकिंग में IISc की स्थिति 301-350 के बीच है।
– IIT Ropar ने 351-400 में स्‍थान बनाया है।
– IIT Indore ने 401-450 में स्‍थान बनाया है।

7 IIT ने रैंकिंग में भाग नहीं लिया
– लगातार दूसरे साल, IIT मुंबई, दिल्‍ली, कानपुर, गुवाहाटी, मद्रास, रुड़की और खड़गपुर ने इस रैंकिंग का बहिष्कार (boycott) किया।
– इन IIT का कहना है कि टाइम्‍स रैंकिंग में बहुत ट्रांसपेरेंसी की कमियां हैं। खास तौर पर रिसर्च की स्‍कोरिंग को लेकर।
– इनका कहना है कि वह प्रतिष्ठित QS रैंकिंग में हिस्‍सा लेते हैं।

———————–
14. राष्‍ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

a. 1 सितंबर
b. 3 सितंबर
c. 4 सितंबर
d. 5 सितंबर

Answer: d. 5 सितंबर

– देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– वह एक दार्शनिक, विद्वान और भारत रत्न पुरस्कार विजेता थे।
– वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962 से 1967) और भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) थे।
– शिक्षा मंत्रालय इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करता है।
– 2021 में, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद देश भर के 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए।

——————–
15. महाराष्‍ट्र सरकार ने राजीव गांधी के नाम पर किस जगह पर साइंस सिटी की स्‍थापना का ऐलान किया?

a. पुणे
b. मुंबई
c. कोल्‍हापुर
d. अकोला

Answer: a. पुणे

– इस संस्‍थान का नाम ‘भारत रत्न राजीव गांधी साइंस इनोवेशन सिटी’ होगा।
– यह पुणे शहर के पास पिंपरी-चिंचवड में एक विश्व स्तरीय साइंस सिटी होगा।

महाराष्ट्र
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी;
राजधानी: मुंबई;
सीएम: उद्धव ठाकरे


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account