Daily Current Affairs, 6 October 2020 Current Affairs, Current Affairs 6 October, 6 October Current Affairs Questions

यह 5th & 6th October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2020 के विजेता का नाम बताएं?

a. रॉजर पेनरोज
b. राइनहार्ड गेंजेल
c. एंड्रिया गेज
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी
– रॉजर पेनरोज, राइनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज
(Roger Penrose, Reinhard Genzel, Andrea Ghez)

– नोबेल पुरस्‍कार समिति ने स्‍टॉकहोम (स्‍वीडन) में 6 अक्‍टूबर 2020 को विजेताओं की घोषणा की।
– इनमें से रॉजर पेनरोज को आधा प्राइज मिलेगा, जबकि बाकी आधा संयुक्‍त तौर पर गैंजेल और गेज को दिया जाएगा।

——————————-
2. भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में किस उपलब्धि के लिए तीन वैज्ञानिकों (रॉजर पेनरोज, राइनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज) को नोबेल प्राइज 2020 के लिए चुना गया?

a. ब्‍लैक होल से संबंधित
b. आकाशगंगा से संबंधित
c. हवा के अणु से संबंधित
d. a और b

Answer: d. a और b

रॉजर पेनरोज को क्‍यों चुना गया?
– उन्‍होंने बताया था कि ‘ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी (सापेक्षता सिद्धांत) को प्रिडिक्ट किया जा सकता है’।
– मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1915 में ये थ्योरी पब्लिश की थी.
– आइंस्टीन ने इस थ्योरी में बताया था कि भारी-भरकम ऑब्जेक्ट स्पेस और टाइम को बदलते हैं और ये बदलाव हमें ग्रेविटी की तरह महसूस होता है.

राइनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को क्‍यों चुना गया?
– दोनों वैज्ञानिकों ने गैलेक्सी (आकाशगंगा) के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान (supermassive) के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी.

– रॉजर पेनरोज, यूनाइटेड किंगडम से हैं और ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं।
– राइनहार्ड गेंजेल, जर्मनी से हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया (USA) व मैक्‍स प्‍लैंक इंस्‍टीट्यूट फॉर एक्स्ट्रटरेस्ट्रीअल फिजिक्‍स (जर्मनी) से जुड़े हैं।
– जबकि एंड्रिया गेज अमेरिका से हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया (USA) से जुड़ी हैं।
– वह फिजिक्‍स के क्षेत्र में नोबेल प्राइज पाने वाली दुनिया की चौथी महिला हैं।

——————————-
3. चिकित्‍सा के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2020 के विजेता का नाम बताएं?

a. माइकल ह्यूटन
b. हार्वी जे ऑल्टर
c. चार्ल्स एम राइस
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी
– हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस

(Harvey J Alter, Charles M Rice, and Michael Houghton)

– ये तीनों वैज्ञानिक अमेरिकी हैं।
– नोबेल पुरस्‍कार समिति ने स्‍टॉकहोम (स्‍वीडन) में 5 अक्‍टूबर 2020 को विजेताओं की घोषणा की।

————————————–
4. चिकित्‍सा क्षेत्र में किस उपलब्धि के लिए तीन वैज्ञानिकों (हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस) को नोबेल प्राइज 2020 के लिए चुना गया?

a. हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज
b. एचआईवी वायरस की खोज
c. कोरोना वायरस की खोज
d. स्‍वाइन फ्लू वायरस की खोज

Answer: a. हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज

– नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘इतिहास में पहली बार अब हेपेटाइटिस सी वायरस का इलाज संभव है।
– अमेरिका के इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज से ही पता चला है कि blood-borne hepatitis का major source क्‍या है।
– इसकी वजह से ब्‍लड टेस्‍ट और नई दवा बनाने में मदद मिली। इन दवाओं से जान बच सकी।
– दरअसल, इनकी खोज से पहले, हेपेटाइटिस-ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त-जनित (Blood borne) हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले अस्पष्ट रह जाते थे।
– तीन वैज्ञानिकों ने इसके बारे में बताया जो, हेपेटाइटिस सी वायरस की वजह से होता है।

दुनिया में 70 मिलियन केसेज
– WHO के अनुसार ने बताया दुनिया में हेपेटाइटिस के 70 मिलियन (7 करोड़) से अधिक मामले हैं।
– हर साल 400,000 मौतें होती हैं।
– यह बीमारी पुरानी है और लिवर की सूजन और कैंसर का एक प्रमुख कारण है।

नोबेल प्राइज कितने क्षेत्र में दिया जाता है?
– 6 क्षेत्रों में.
– मनोविज्ञान या चिकित्‍सा (साइकॉलॉजी या मेडिसिन), भौतिकी (फिजिक्‍स), रसायनविज्ञान (केमेस्‍ट्री), साहित्य (लिटरेचर), शांति (पीस) और अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्‍स)
– इसकी घोषणा हर साल 12 अक्टूबर तक की जाती है।

किसके नाम पर दिया जाता है नोबेल
– यह अवॉर्ड नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
– यह स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है।
– अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल ने अपनी मृत्यु से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था।
– उनकी इच्छा थी इन पैसे से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जो मानव जाति के लिए बेहतरीन काम करते हैं।
– अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की राशि स्वीडिश बैंक में जमा है।
– और इस पर जो ब्याज बनता है उससे हर साल नोबेल फाउंडेशन नोबेल प्राइज देता है।
– पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में शांति के लिए दिया था।

————————————-
5. विश्व शिक्षक दिवस (world teachers day) कब मनाया जाता है?

a. 6 अक्टूबर
b. 7 अक्टूबर
c. 5 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर

Answer: c. 5 अक्टूबर

– वर्ष 2020 में विश्व शिक्षक दिवस की थीम – ‘टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर’ है।
– यह दिवस यूनेस्‍को और अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन के द्वारा घोषित है।

– विश्‍व शिक्षक दिवस 5 अक्‍टूबर को मनाया जाता है। लेकिन देश स्‍तर पर अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है।
– जैसे, सिंगापुर में सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– चीन में 10 सितंबर को ही यह दिवस मनाया जाता है।
– जबकि भारत में 5 सितंबर को मनाया जाता है। सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन की जयंती पर।
– इस खास दिन को समाज में टीचर्स के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए मनाया जाता है।

———————————
6. गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 अलग-अलग श्रेणियों में दिया गया, सामुदायिक शौचालयों अभियान (SSA) में कौन से राज्‍य अव्‍वल रहे?

a. उत्तर प्रदेश और गुजरात
b. मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश
c. पंजाब और गुजरात
d. गुजरात और मध्‍य प्रदेश

Answer: a. उत्तर प्रदेश और गुजरात

किन श्रेणियों में अवार्ड दिए जाते हैं –
– स्वच्छ सुंदर समुदयिक शौचालय (SSSS) अभियान
– सामुदायिक शौचालय अभियान (SSA)
– गंदगी से मुक्त (GMB) अभियान

सामुदायिक शौचालय अभियान (SSA)
– सर्वश्रेष्ठ राज्य: उत्तर प्रदेश (GKRA) और गुजरात (गैर-गरीब कल्याण रोज़गार अभियान (GKRA)]
– सर्वश्रेष्ठ जिला: प्रयागराज (GKRA) और बरेली (गैर-GKRA)
– बेस्ट ग्राम पंचायत: बोरीगाँव, बोंगाईगाँव, असम.

स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय (SSSS) अभियान
– सर्वश्रेष्ठ राज्य: गुजरात
– सर्वश्रेष्ठ जिला: तिरुनेलवेली, तमिलनाडु
– सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक: खाचरौद, उज्जैन, मध्य प्रदेश
– सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत: चिन्नौर, (सलेम)

गंदगी से मुक्त (GMB) अभियान
– सर्वश्रेष्ठ राज्य: तेलंगाना और हरियाणा.
– सर्वश्रेष्ठ जिला: मोगा, पंजाब.

————————————
7. स्वच्छ सुंदर साामुदायिक शौचालय (SSSS) अभियान में कौन सा राज्‍य, जिला और ब्‍लॉक अव्‍वल रहा है?

a. मध्‍य प्रदेश
b. गुजरात
c. उत्तर प्रदेश
d. तमिलनाडु

Answer: b. गुजरात

स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय (SSSS) अभियान
– सर्वश्रेष्ठ राज्य: गुजरात
– सर्वश्रेष्ठ जिला: तिरुनेलवेली, तमिलनाडु
– सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक: खाचरौद, उज्जैन, मध्य प्रदेश
– सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत: चिन्नौर, (सलेम)

———————————–
8. गंदगी से मुक्त (GMB) अभियान के तहत किन राज्‍यों को सम्‍मानित किया गया है?

a. तेलंगाना और झारखंड
b. पंजाब और हरियाणा
c. तेलंगाना और हरियाणा
d. हिमाचल प्रदेश और हरियाणा

Answer: c. तेलंगाना और हरियाणा

– स्‍वच्छ भारत पुरस्कार-2020 में जिले की बात करें तो पंजाब के मांगा जिले को ये पुरसकार मिला है।

गंदगी से मुक्त (GMB) अभियान
– सर्वश्रेष्ठ राज्य: तेलंगाना और हरियाणा.
– सर्वश्रेष्ठ जिला: मोगा, पंजाब.

———————————-
9. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) किसे नियुक्‍त किया है?

a. नागेश्‍वर कुमार
b. प्रशांत पुनिया
c. सरोज अवस्‍थी
d. चरणजीत सुरिंदर सिंह अतरा

Answer: d. चरणजीत सुरिंदर सिंह अतरा

– यह पद पूर्व डिप्टी एमडी और CFO प्रशांत कुमार को मार्च 2020 में यस बैंक के सीईओ के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद खाली पड़ा था।
– तब से सी. वेंकट नागेश्वर इस पद पर अंतरिम CFO के रूप में सेवा कर रहे थे।
– अत्रा वैश्विक परामर्श फर्म ईवाई इंडिया के पूर्व साझेदार हैं।
– साथ ही उन्होंने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में सीएफओ के रूप में भी काम किया है।

SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

———————————–
10. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने का रिकार्ड किस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया है?

a. विराट कोहली
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. रोहित शर्मा
d. श्रेयस अय्यर

Answer: b. महेंद्र सिंह धोनी

– धोनी ने इस मामले में अपनी आईपीएल टीम चेन्नई टीम के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।
– सुरेश रैना इस बार निजी कारणों से इस लीग में नहीं खेल रहे हैं।
– धोनी के नाम अब आईपीएल 194 मैच हो गए हैं।
– इस सीजन वह आईपीएल में 200 मैच खेलने का आंकड़ा भी सबसे पहले छूते दिखेंगे।

————————————
11. विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW) कब से कब तक मनाया जाता है?

a. 5 से 11 अक्‍टूबर
b. 4 से 10 अक्‍टूबर
c. 6 से 12 अक्‍टूबर
d. 7 से 13 अक्‍टूबर

Answer: b. 4 से 10 अक्‍टूबर

– विज्ञान और प्रौद्योगिकी का मानव स्थिति की बेहतरी में योगदान का जश्न मनाने के लिए ये सप्ताह मनाया जाता है।
– 2020 की थीम “सैटलाइट्स इम्प्रूव लाइफ है।”

इतिहास:
– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 दिसंबर, 1999 को WSW को घोषित किया गया था।
– 04 अक्टूबर, 1957 को पहली मानव निर्मित भू उपग्रह (Geo satellite), स्पुतनिक-1 के लाचिंग के साथ अंतरिक्ष में यात्रा शुरू हुई थी।
– 10 अक्टूबर, 1967 में चंद्रमा और अन्य आकाशीय वस्तुओं सहित बाहरी अंतरिक्ष की खोज और उपयोग पर राज्यों की गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों पर संधि (एग्रीमेंट) में प्रवेश की घोषणा की गई।

———————————-
12. मिष्टी मुखर्जी का 2 अक्‍टूबर को निधन हो गया, वह इनमें से किससे जुड़ी हुई थी?

a. संगीत
b. खेल
c. फिल्‍म
d. राजनीति

Answer: c. फिल्‍म

– मिष्टी ने कई हिंदी, बंगाली और तेलुगु फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी अभिनय किया है।
– मिष्टी ने 2012 में फिल्म लाइफ की तो लग गई के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
– सुभाष घई की 2014 की फिल्म “कांची: द अनब्रेकेबल” में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया।

———————————–
13. विश्व पर्यावास दिवस (वर्ल्ड हैबिटेट डे) कब मनाया जाता है?

a. अक्‍टूबर के दूसरे सोमवार
b. अक्‍टूबर के आखिरी सोमवार
c. अक्‍टूबर के पहले सोमवार
d. अक्‍टूबर के तीसरे रविवार

Answer: c. अक्‍टूबर के पहले सोमवार

– इस दिवस को हमारे मूल अधिकारों आश्रय, भोजन और कपड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
– वर्ल्ड हैबिटेट डे 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक संकल्प के माध्यम से घोषित किया गया था।
– इस दिन संयुक्त राष्ट्र बेहतर आवासीय व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं, गतिविधियों, विकास की योजनाओं और इसे प्राप्त करने के समाधान के बारे में चर्चा करता है।
– हर साल इसे अलग थीम पर मनाया जाता है।
– पहली बार वर्ल्ड हैबिटेट डे 1986 में “Shelter is My Right” थीम के साथ मनाया गया था।

2020 की थीम- “Housing For All — A Better Urban Future” जो रहने के लिए उपयुक्त जगह के रूप में पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

 


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

0 Comments

Leave a reply

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account