यह 5th & 6th November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस सरकार ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक विधानसभा में पास करवाया?
a. हरियाणा
b. पंजाब
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: a. हरियाणा
विधेयक का नाम – ‘हरियाणा राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विधेयक-2020’
– इस बिल में हरियाणा में 50 हजार रुपये प्रतिमाह से कम वेतन वाली नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है.
– सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने बीते विधानसभा चुनाव नौकरियों में आरक्षण देने का वादा किया था.
– यह बिल राज्य में स्थित निजी कंपनियों, सोसाइटीज़, ट्रस्ट और पार्टनरशिप फर्मों पर लागू होगा.
– इस बिल पर राज्यपाल की मंजूरी मिलनी बाकी है जिसके बाद यह कानून में तब्दील हो जाएगा.
– हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया.
– ऐसा ही तमाम राज्य सरकारों ने करने का ऐलान किया हुआ है।
– मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही आवाज उठती रही है।
– जबकि बिहार चुनाव में आरजेडी ने ऐलान किया हुआ है कि 80 फीसदी आरक्षण स्थानीय लोगों को दिया जाएगा।
हरियाणा
सीएम – मनोहर लाल खट्टर
राज्यपाल – सत्यदेव नारायण आर्य
—————————————
2. केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों की मौजूदा टीआरपी प्रणाली की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया?
a. शशि एस वेम्पती
b. राकेश श्रीधरण
c. विमल कुमार प्रभाकर
d. आरपी श्रीवास्तव
Answer: a. शशि एस वेम्पती
– वह प्रसार भारती के CEO हैं।
– इस समिति में कुल चार सदस्य हैं।
– TRP : टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स
– हाल ही में सामने आए टीआरपी घोटाले के बाद ऐसी समिति बनाने की आवश्यकता महसूस की गई जिसमें यह आरोप लगाया गया कि कुछ टीवी चैनलों ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए भुगतान किया और TRP हेरफेर किया था।
– TRP की गणना भारत में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा Bar-O-Meter नामक एक उपकरण का उपयोग करके की जाती है, जो पूरे देश में 45,000 से अधिक घरों में स्थापित किए गए है।
—————————————-
3. किस राज्य सरकार ने नवंबर 2020 में सीबीआई को राज्य में मामलों की जांच के लिए दी गई ‘आम सहमति’ वापस ले ली?
a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्तर प्रदेश
d. केरल
Answer: d. केरल
– पिछले महीने अक्टूबर में महाराष्ट्र सरकार ने भी यह आम सहमति वापस ले ली थी।
– तो अब ऐसा करने वाले राज्यों की संख्या पांच हो गई है। इनमें पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल है।
– आम सहमति वापस लेने का मतलब है कि अब किसी भी मामले की जांच के लिए सीबीआई को पहले राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।
– दरअसल, सीबीआई ‘दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम’ द्वारा शासित है, जिसके तहत राज्य में जांच करने के लिए एक राज्य सरकार की सहमति अनिवार्य होती है।
– चूंकि सीबीआई के पास केवल केंद्र सरकार के विभागों और कर्मचारियों पर अधिकार क्षेत्र है, यह राज्य सरकार के कर्मचारियों या किसी राज्य में हिंसक अपराध से संबंधित मामले की जांच तभी कर सकती है जब सरकार संबंधित सहमति देती है।
– हालांकि राज्य सरकार के इस निर्णय से सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे पहले के मामलों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
केरल
सीएम – पी विजयन
राज्यपाल – आरिफ मोहम्मद खान
—————————————
4. भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे को किस देश ने वहां की सेना के मानद जनरल बनाया?
a. जापान
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
Answer: d. नेपाल
– नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें मानद जनरल पद से सम्मानित किया।
– उन्हें नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास ‘शीतल निवास’ में एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।
– इस समारोह में नेपाल के प्रधान मंत्री के.पी. शर्मा ओली, भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
– यह मानद उपाधि प्रयास दोनों देश के साथ एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को सम्मानित करने की सात दशक पुरानी परंपरा का हिस्सा है।
– कमांडर-इन-चीफ जनरल केएम करियप्पा पहले भारतीय सेना प्रमुख थे जिन्हें 1950 में इस मानद से सम्मानित किया गया था।
– इससे पहले पिछले साल जनवरी 2019 में, नेपाली सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में भारतीय सेना का मानद जनरल से अलंकृत किया था।
—————————————
5. भारत-अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच आरंभ हुआ मालाबार नौसेना अभ्यास 2020 समुद्र में किस जगह हो रहा है?
a. बंगाल की खाड़ी
b. अरब की खाड़ी
c. ओमान की खाड़ी
d. उपरोक्त सभी
Answer: a. बंगाल की खाड़ी
– मालाबार युद्धभ्यास में ऑस्ट्रेलिया के शामिल होने से इसमें क्वाड के सभी सदस्य आ गए हैं।
क्वाड क्या है?
– क्वाड : Quadrilateral Security Dialogue (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग)
– जापान, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के बीच एक बहुपक्षीय समूह का नाम है क्वाड।
क्या है मालाबार नेवल एक्सरसाइज?
– मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास सबसे पहले 1992 में भारत और अमेरिका के बीच शुरू हुआ था।
– वर्ष 2015 में इसमें जापान को शामिल किया गया।
– अब 2020 में इस नेवल एक्सरसाइज में ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल कर दिया गया है।
– इस तरह से क्वाड ग्रुप के सभी देश मालाबार नेवल एक्सरसाइज कर रहे हैं।
– यह पहली बार है जब QUAD के सभी सदस्य एक साथ सैन्य अभ्यास में शामिल हैं।
– चारों देशों का साझा उद्देश्य मुक्त और स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र है।
मालाबार नेवल एक्सरसाइज?
– अभ्यास दो हिस्सों में होगा।
– अभ्यास पहले 3-6 नवंबर और फिर 17-20 नवंबर के बीच होगा।
– यह बंगाल की खाड़ी में आयोजित होने वाला है।
– इससे पहले वर्ष 2018 में फिलीपीन सागर में गुआम के तटपर और वर्ष 2019 में जापान के तट पर हुआ था।
– इसमें भारतीय की ओर से दुश्मन को तबाही करने वाला रणविजय, शिवालिक, ऑफ-शोर गश्ती पोत सुकन्या, बेड़े की सहायता करने वाला पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
– यूएस नेवी शिप यूएसएस जॉन एस मैक्केन (गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर), ऑस्ट्रेलियाई नेवी शिप HMAS बैलरैट (लंबी दूरी का युद्ध-पोत) और जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस शिप (JMSDF) शिप जेएस ओनामी (दुश्मन को मार गिराने वाला) युद्ध-पोत भारतीय नौसेना इकाइयों के साथ भाग ले रहे हैं।
—————————————
6. पेरिस जलवायु समझौते से आधिकारिक रूप से कौन सा देश बाहर हो गया?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. जापान
c. भारत
d. यूएसए
Answer: d. यूएसए
– संयुक्त राज्य अमेरिका 04 नवंबर 2020 को आधिकारिक रूप से पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हो गया है।
– इसके साथ ही अमेरिका 2015 में इसमें शामिल होने के बाद औपचारिक रूप से इस समझौते से बाहर निकलने वाला एकमात्र देश बन गया है।
– पृथ्वी को जलवायु संकट के बिगड़ते प्रभावों से बचाने के लिए 2015 में ऐतेहासिक पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
– समझौते के नियमों के अनुसार, कोई भी देश संयुक्त राष्ट्र को अपने हटने के फैसले के बारे अधिसूचित करने के एक पूरे वर्ष से पहले आधिकारिक तौर पर इससे बाहर नहीं निकल सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4 नवंबर, 2019 को अपने हटने की सूचना संयुक्त राष्ट्र को दी थी।
वापसी के कारण:
– पेरिस समझौते के तहत, विकासशील देशों को वित्त वर्ष 2020 से हर साल कम से कम 100 बिलियन डॉलर की राशि जुटाना अनिवार्य है। इस राशि को पांच साल बाद संशोधित किया जाना था।
– अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प इस कदम का विरोध किया और इसे “अनुचित” ठहराया, जो इसके हटने का मुख्य कारण बना।
————————————–
7. किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन 2 नवंबर 2020 को हो गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. पश्चिम बंगाल
d. मध्य प्रदेश
Answer: b. बिहार
– सतीश प्रसाद ऐसे व्यक्ति है, जो सबसे कम समय (5 दिन) तक बिहार के सीएम पर रहे। वह बिहार के छठे मुख्यमंत्री थी।
– वह इस समय 89 साल के थे, उनका इलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे।
– बिहार में सबसे कम समय तक सीएम पद रहने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है।
– सन् 1967 की बात है, जब चौथी विधानसभा के लिए चुनाव हुए, उस वक्त बिहार में कांग्रेस को बहुमत नही मिला था।
– इसलिए इस प्रदेश में पहली बार गैर कांग्रेस की सरकार नहीं बनी।
– उस वक्त एक जनक्रांति दल के नेता महामाया प्रसाद सिन्हा को सीएम बनाया गया।
– एक साल बाद उनको अपना पद छोड़ना पड़ा।
– तभी संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह को सीएम बनाया गया।
– सतीश भी 5 दिन ही कुर्सी पर रहे, इनके बाद बीपी मंडल को यहां का सीएम बनाया।
– वह कुछ समय तक कांग्रेस से सांसद रहे।
– 22 सितंबर 2013 में बीजेपी पार्टी में शामिल हुए, और कुछ विरोध की वजह से वहां से भी इस्तीफा दे दिया।
बिहार
राज्यपाल – फागु चौहान
सीएम – नीतीश कुमार
—————————————-
8. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day) कब मनाया जाता है?
a. 2 November
b. 3 November
c. 4 November
d. 5 November
Answer: d. 5 November
– इस दिवस का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करना और लोगों की बचाना है।
– इसके अलावा भविष्य में आने वाली आपदाओं को ध्यान में रखकर ज्यादा से ज्यादा जान बचाने के लिए रणनीति तैयार करना है।
– इस साल विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 2020 की थीम- ‘Sendai Seven Campaign’ है।
– यूनाइटेड नेशन ने दिसंबर 2015 में 5 नवंबर को इस दिवस के रूप में घोषित किया।
—————————————
9. जल शक्ति मंत्रालय मंत्रालय ने किस मिशन के तहत ‘गंगा उत्सव-2020’ का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक किया?
a. वंदे भारत मिशन
b. राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन
c. भारतीय रोजगार मिशन
d. स्वच्छ भारत अभियान
Answer: b. राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन (NMCG)
– इस ‘गंगा उत्सव-2020’ का आयोजन रांची के रुक्का डैम के किनारे 2 नवंबर को शुरू किया और 4 नवंबर तक चला।
– इसमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और डैम के किनारे कूड़े कचरे की सफाई की।
– इसके बाद वहां पर पौधे लगाकर क्लीन एंड ग्रीन का संदेश दिया।
– बता दें कि इस दिन गंगा नदी के बारे में जागरूकता फैलाने और नदी को स्वच्छ और इसकी साफ- सफाई करने के लिए हर साल आयोजन किया जाता है।
– इस साल 2020 में 12वीं वर्षगांठ मनाई गई है।
– क्योंकि सन् 2008 में 4 नवंबर को गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी का दर्जा मिला था।
– जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत है।
—————————————
10. ओडिशा सरकार ने किस धाविका को समय से पहले ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन (पदोन्नति) देने की घोषणा की?
a. सुमन कुमारी
b. हिमा दास
c. सराबानी नंदा
d. दुती चंद
Answer: d. दुती चंद
– आपको बता दें कि वित्तीय सहायता के मामले में दुती चंद और राज्य सरकार के बीच विवाद हुआ था।
– सीएम ने कहा कि दुती को समय से पहले पदोन्नती उनकी उपलब्धियों को देखते हुए दी गई है।
– सरकार ने सन् 2015 में दुती को 4.09 करोड़ रुपेय की मदद दी थी।
– लेकिन दुती ने इस दावे को खारीज कर दिया औ कहा कि उन्हें तीन करोड़ की राशि खेलों में पदक जीतने के एवज में मिली थी।
– ये भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों के 100 मीटर की इवेंट में क़्वालीफाई किया गया है।[
————————————
11. “Pandemonium: (पैन्डमोनीअम) The Great Indian Banking Tragedy” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई?
a. तमाल बंदोपाध्याय
b. कृपाल खट्टर
c. आशुतोष शर्मा
d. शंकर कपूर
Answer: a. तमाल बंदोपाध्याय
– वह जर्नलिस्ट हैं।
– इस बुक का विमोचन 09 नवंबर 2020 को किया गया, इस बुक को प्रकाशित रोली बुक्स द्वारा किया गया।
– आरबीआई के तीन पूर्व गवर्नरों ने इस पुस्तक में कहा है, कि बैंको का एनपीए भारत की इकॉनमी वृद्धि के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।
– आगे कहा कि अगर गवर्नमेंट ने जल्द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए तो देश की इकॉनमी पर बुरा असर पड़ सकता है।
– इस बुक में भारत की चुनौतियों और आर्थिक क्षमता के बारे में बताया गया है।
—————————————–
12. फिलीपींस में 1 नवंबर को वर्ष 2020 का सबसे खतरनाक तूफ़ान आया, इसका क्या नाम है?
a. गोनी
b. निलोफर
c. हुदहुद
d. राउचर्स
Answer: a. गोनी
– सुपर टाइफून गोनी ने राजधानी मनीला में दस्तक दी।
– यहां मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया था।
– तूफान गोनी की रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– हवाओं के साथ यह कटनडुआनिस प्रांत से टकराया।
– कई बार हवाओं की गति 280 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच गई।
– तूफान गोनी इस साल दुनियाभर में आए तूफानों में सबसे शक्तिशाली बताया जा रहा है।
– इससे पहले नवंबर 2013 में तूफान हैयान आया था जिसमें 7,300 से अधिक लोग मारे गए थे।
– बता दें कि फिलीपींस में हर साल औसतन 20 तूफान और टाइफून आते हैं। – यह तथाकथित रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम बात हैं।
– इसकी वजह से लाखों लोग प्रभावित होते हैं।
————————————
13. एक्टर फराज खान का निधन 4 नवंबर 2020 को हो गया वे किस लिए जाने थे?
a. संगीत
b. सिनेमा
c. लेखन
d. नृत्यकार
Answer: b. सिनेमा
– इनका निधन बैंगलुरू के एक अस्पताल हो गया।
– फराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी फिल्म (1998) में काम किया।
– इनको 1990 के दशक के अंत में और सन् 2000 की शुरूआत में कुछ लोकप्रिय फिल्मों में देखा गया था।
– इन्होंने फिल्म फरेब और मेहंदी में अच्छा अभिनय किया है।
– वह अभिनेता यूसुफ खान के बेटे थे।
—————————————
14. फ्रांस से कितने राफेल विमानों का दूसरा बैच 4 नवंबर 2020 को भारत पहुंचा?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चारी
Answer: c. तीन
– इसके साथ ही भारतीय वायुसेना में राफेल विमानों की कुल संख्या आठ हो गई है।
– तीन राफेल जेट का दूसरा बैच फ्रांस से उड़ान भरने के बाद नॉन-स्टॉप 4 नवंबर, 2020 को गुजरात के जामनगर में उतरा।
– इससे पहले, पांच राफेल जेट का पहला बड़ा 28 जुलाई को भारत आया था और जिन्हें 10 सितंबर को हरियाणा के अंबाला एयर बेस में आधिकारिक तौर पर भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।
एयरफोर्स चीफ – राकेश कुमार सिंह भदौरिया
—————————————-
15. ONGC विदेश लिमिटेड (OVL) के नए एमडी और सीईओ कौन हैं?
a. राकेश वर्मा
b. एके गुप्ता
c. अरविंद शरद
d. विद्रोह सिंह पूणा
Answer: b. एके गुप्ता
– OVL भारत की अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम कंपनी है और राष्ट्रीय तेल और गैस प्रमुख तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड की विदेशी शाखा है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।