यह 6 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. राष्ट्रपति ने बिहार का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the new Governor of Bihar by the President?
a. सैयद अता हसनैन
b. आरएन रवि
c. शिव प्रताप शुक्ला
d. नंद किशोर यादव
Answer: a. सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल)
– केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 मार्च 2026 को 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में नई नियुक्तियां कीं।
बिहार के नए राजयपाल

– सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– वह सुरक्षा और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं और उनका सेना में करीब 40 वर्षों का शानदार करियर रहा है।
– आर्मी में करीब चार दशकों में उन्होंने कई अहम कमांड रोल निभाए, खासकर जम्मू और कश्मीर में. उनके सबसे खास कामों में से एक श्रीनगर में 15 कॉर्प्स (चिनार कॉर्प्स) की कमांडिंग थी, जो कश्मीर घाटी में मिलिट्री ऑपरेशन्स की देखरेख करती है।
– 2013 में रिटायर होने से पहले आर्मी हेडक्वार्टर में मिलिट्री सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया।
– साल 2018 में उन्हें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर का चांसलर बनाया गया था।
– सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से पहले आरिफ मोहम्मद खान यहां के गवर्नर थे, उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।
बिहार में मुख्यमंत्री भी बदलेंगे
– नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर अब दिल्ली की राह पर निकल रहे हैं।
– उन्होंने होम मिनिस्टर अमित शाह की मौजूदगी में बिहार विधानसभा परिसर में 6 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए नामांकन किया।
– 16 मार्च को मतदान होगा, परिणाम आएगा।
– फिर राज्यसभा के मौजूदा सांसदों का कार्यकाल खत्म होगा, तब जाकर नीतीश संसद के उच्च सदन के सदस्य बनेंगे।
– इसके बाद वह मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे। तब तक बिहार सरकार की कमान उनके हाथों में ही रहेगी।
————–
2. राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल का नया गवर्नर किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the new Governor of West Bengal by the President?
a. वीके सिंह
b. आरएन रवि
c. शिव प्रताप शुक्ला
d. नंद किशोर यादव
Answer: b. आरएन रवि

पश्चिम बंगाल
– यहां के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया।
– उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर रहे आरएन रवि को बंगाल भेजा गया है।
– बोस ने 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे।
– नए गवर्नर आरएन रवि, IPS अधिकारी रह चुके हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो से रिटायर्ड हैं। वह 2014 से 2021 तक नागा शांति वार्ता के वार्ताकार भी रहे हैं।
CM
– पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। चुनाव के पहले यहां का राजयपाल बदल दिया गया है।
————–
3. तमिलनाडु के गवर्नर का अतिरिक्त प्रभार मार्च 2026 में किसे मिला?
Who got the additional charge of Governor of Tamil Nadu in March 2026?
a. रविंद्र गुप्ता
b. आरिफ मोहम्मद खान
c. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
d. विजेंद्र गुप्ता
Answer: c. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

– केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
– इससे पहले इस पद पर आरएन रवि थे। तमिलनाडु के राज्यपाल और एमके स्टालिन सरकार के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं।
CM
– तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन हैं।
– राजधानी : चेन्नई
————–
4. राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र का नया राज्यपाल किसे बनाया?
Whom did the President appoint as the new Governor of Maharashtra?
a. कवींद्र गुप्ता
b. विजय कुमार
c. विनीत भल्ला
d. जिष्णु देव वर्मा
Answer: d. जिष्णु देव वर्मा

– महाराष्ट्र के नए गवर्नर जिष्णु देव वर्मा नियुक्त हुए हैं।
– इससे पहले यह पद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के पास अतिरिक्त प्रभार के तौर पर था।
– चूकि महाराष्ट्र के तत्कालीन गवर्नर सीपी राधाकृष्णन देश के उप-राष्ट्रपति बन गए थे। बाद में यह प्रभार आचार्य देवव्रत के पास था।
– फरवरी 2026 में तेलंगाना के गवर्नर जिष्णुदेव वर्मा को ट्रांसफर करके महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया गया है।
—————
5. तेलंगाना के नए राज्यपाल का नाम बताएं?
Name the new Governor of Telangana?
a. विजेंद्र यादव
b. महेंद्र वर्मा
c. शिव प्रताप शुक्ला
d. अजय माकन
Answer: c. शिव प्रताप शुक्ला

– शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
– जबकि यहां पहले से राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र के राज्यपाल स्थानांतरित किया गया है।
CM
– तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर रेवंत रेड्डी हैं।
————-
6. हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कौन बने?
Who became the new Governor of Himachal Pradesh?
a. कर्वींद्र गुप्ता
b. चिन्मय दास
c. अजय कुमार
d. विनोद भल्ला
Answer: a. कर्वींद्र गुप्ता

– हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल कर्वींद्र गुप्ता को बनाया गया है।
– वह इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल थे, वहां से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नई नियुक्ति हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के तौर पर हुई है।
– जबकि हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना ट्रांसफर करके वहां का राज्यपाल बनाया गया है।
सीएम
– मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं।
– राजधानी शिमला है।
————–
7. राष्ट्रपति ने नागालैंड का नया राज्यपाल किसे बनाया?
Who has been appointed as the new Governor of Nagaland by the President?
a. नंद किशोर यादव
b. विनोद कुमार वर्मा
c. विनय कुमार सक्सेना
d. कविंदर गुप्ता
Answer: a. नंद किशोर यादव

– नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– वह बिहार में बीजेपी के लीडर रहे हैं।
– नागालैंड के सीएम नेफ्यू रिया हैं।
– राजधानी : कोहिमा
————–
8. राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश ‘लद्दाख’ का नया उप-राज्यपाल किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed by the President as the new Lieutenant Governor of the Union Territory of Ladakh?
a. सीपी राधाकृष्णन
b. अजय कुमार
c. विनय कुमार सक्सेना
d. सी.वी. आनंद बोस
Answer: c. विनय कुमार सक्सेना

– लद्दाख का नया उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को बनाया गया है।
– वह इससे पहले दिल्ली के उप-राज्यपाल थे।
– लद्दाख के तत्कालीन उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने भी इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
————–
9. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के नए उप-राज्यपाल कौन हैं?
Who is the new Lieutenant Governor of Delhi?
a. राकेश सिन्हा
b. तरनजीत सिंह संधू
c. अजय भल्ला
d. विनोद वर्मा
Answer: b. तरनजीत सिंह संधू

—————-

राज्य : नए राज्यपाल, पुराने राज्यपाल
– बिहार : ले. जनरल (रिटा.) सैयद अता हसनैन : आरिफ मोहम्मद खान
– पश्चिम बंगाल : आरएन रवि : सी.वी. आनंद बोस
– महाराष्ट्र : जिष्णु देव वर्मा : सीपी राधाकृष्णन
– तमिलनाडु : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को प्रभार (केरल के राज्यपाल) : आर.एन. रवि
– तेलंगाना : शिव प्रताप शुक्ला : जिष्णु देव वर्मा
– हिमाचल प्रदेश : कर्वींद्र गुप्ता : शिव प्रताप शुक्ला
– नागालैंड : नंदकिशोर यादव : अजय कुमार
केंद्र शासित प्रदेश : नए उप-राज्यपाल, पुराने उप-राज्यपाल
– दिल्ली : तरनजीत सिंह संधू : विनय कुमार सक्सेना
– लद्दाख : विनय कुमार सक्सेना : कविंदर गुप्ता
——
राज्यपाल पद के बारे में
– राज्यपाल भारत के राज्यों में संवैधानिक प्रमुख (Constitutional Head) होता है।
– जिस प्रकार केंद्र में राष्ट्रपति होते हैं, उसी प्रकार राज्य में राज्यपाल राज्य का प्रमुख होता है।
– हालांकि वास्तविक कार्यपालिका शक्ति मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के पास होती है।
– राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 155 के तहत होती है।
– राज्यपाल केंद्र सरकार का प्रतिनिधि भी माना जाता है।
राज्यपाल पद की योग्यता
– Article 157 के अनुसार: राज्यपाल बनने के लिए व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए और कम से कम 35 वर्ष आयु होना चाहिए।
पद की शर्तें
– Article 158 के तहत राज्यपाल संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं हो सकता
– कोई लाभ का पद (Office of Profit) नहीं रख सकता
– अगर कोई सांसद राज्यपाल बनता है तो उसका सांसद पद स्वतः समाप्त हो जाता है।
राज्यपाल का कार्यकाल
– Article 156 के तहत राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष होती है।
– लेकिन वास्तविक स्थिति में राष्ट्रपति की इच्छा तक पद पर रह सकता है।
– राष्ट्रपति कभी भी हटा सकता है।
– इसलिए इसे कहते हैं: राज्यपाल राष्ट्रपति की इच्छा पर्यन्त पद धारण करता है।
राज्यपाल की शक्तियाँ
कार्यपालिका शक्तियाँ
– मुख्यमंत्री की नियुक्ति
– अन्य मंत्रियों की नियुक्ति
– राज्य के महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति
– राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति
विधायी शक्तियाँ
– विधानसभा सत्र बुलाना
– विधानसभा स्थगित करना
– विधानसभा भंग करना
– विधानमंडल को संबोधित करना
– विधेयक को मंजूरी देना
अध्यादेश शक्ति
– Article 213 के तहत जब विधानसभा सत्र में नहीं हो तो राज्यपाल Ordinance जारी कर सकता है।
– यह केंद्र में राष्ट्रपति की अध्यादेश शक्ति जैसा है।
न्यायिक शक्तियाँ
– दया (Pardon)
– दंड स्थगन
– दंड में कमी
– लेकिन मृत्युदंड को पूरी तरह माफ नहीं कर सकता, केवल कम कर सकता है।
वित्तीय शक्तियाँ
– वित्त विधेयक (Money Bill) बिना राज्यपाल की अनुमति के पेश नहीं हो सकता है। बजट राज्यपाल की सिफारिश पर पेश होता है।
विवेकाधिकार शक्तियाँ
– कुछ मामलों में राज्यपाल स्वतंत्र निर्णय ले सकता है।
– जब किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न हो
– मुख्यमंत्री की नियुक्ति
– राष्ट्रपति शासन की रिपोर्ट भेजना
– बिल को राष्ट्रपति के पास भेजना
—————
10. US-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की वजह से किस जलडमरूमध्य (strait) से मालवाहक पोतों का संचालन ठप हो गया, जिसके असर के संकेत भारत की अर्थव्यवस्था और उद्योगों पर दिखे?
Due to the war between US-Israel and Iran, the movement of cargo ships through which strait was halted, the impact of which was visible on India’s economy and industries?
a. बाली जलडमरूमध्य
b. बेरिंग जलडमरूमध्य
c. होर्मुज जलडमरूमध्य
d. जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
Answer: c. होर्मुज जलडमरूमध्य
– मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता युद्ध अब सिर्फ उस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है… इसका असर सीधे भारत की अर्थव्यवस्था और उद्योगों पर दिखाई देने लगा है।
– स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान के नियंत्रण के कारण गैस और तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। भारत में LNG की किल्लत शुरू हो गई है, MRPL की रिफाइनरी यूनिट बंद हो चुकी है और कई उद्योगों को गैस सप्लाई में कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
– हालांकि इस बीच रूसी तेल से भरा टैंकर भारत की ओर मुड़ा है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
– ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूर्ण कंट्रोल कर लिया है, हालांकि उसने सीधे तौर पर इससे इनकार भी किया है।
– लेकिन उसकी पर्मिशन के बिना एक भी जहाज यहां से नहीं गुजर रहा है।
– वहां से सिर्फ रूस और चीन के जहाज ही जा सकते हैं। इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है।
– Strait of Hormuz बंद होने के चलते, 10 हजार करोड़ का भारतीय सामान, 38 जहाज और 1,100 sailors फंसे हुए हैं।
– इंडियन नेशनल शिप ओनर्स एसोसिएशन ने भारत सरकार से मदद की गुजारिश की है।
– मिडिल ईस्ट में होने वाले युद्ध का असर हमारे लोगों के साथ देश के फर्टिलाइजर, ट्रांसपोर्ट, माइनिंग, रेलवे, पॉवर, एग्रीकल्चर समेत कई सेक्टर्स पर पड़ेगा।
——
– तुरंत असर की बात करें तो – MRPL (मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स) ने रिफाइनरी यूनिट बंद कर दिया है।
– इससे भी बड़ा असर LNG की सप्लाई पर हुआ है।
– GAIL ने गैस के संकट का ऐलान कर दिया है।
– अडानी टोटल गैस ने अतिरिक्त खपत के लिए कीमतें तीन गुना कीं।
– गेल (इंडिया) ने गुरुवार को कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच पोत संबंधी बाधाओं के कारण दीर्घकालिक आपूर्तिकर्ता पेट्रोनेट एलएनजी से अप्रत्याशित घटना की सूचना मिलने के बाद वह प्राकृतिक गैस ग्राहकों को आपूर्ति में कटौती करने का आकलन करेगी।
कतर, भारत को सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता
– 2 मार्च को कतर एनर्जी ने सभी LNG कांट्रैक्ट पर फोर्स मर्जर घोषित किया, मतलब कि इमर्जेंसी की स्थिति है, तो वो सप्लाई नहीं दे सकता है।
– कतर वैश्विक LNG का 20% सप्लाई करता है। इसका 80% एशिया में जाता है।
– गुजरात के मोरबी सिरेमिक क्लस्टर प्रभावित हुआ है।
– सिरेमिक उद्योग अपने संचालन के लिए, विशेष रूप से भट्टों को गर्म करने और सुखाने की प्रक्रियाओं के लिए, प्रोपेन या प्राकृतिक गैस पर बहुत अधिक निर्भर करता है।
– उद्योगों को नए गैस के कनेक्शन मिलना बंद कर दिया गया है।
—–
उर्वरक और फूड क्राइसिस
– हम केवल इसे गैस और तेल का संकट समझ रहे थे, लेकिन यह फूड का संकट की ओर बढ़ रहा है।
– दुनिया का उर्वरक का रॉ मैटेरियल 33 प्रतिशत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरता है।
– भारत का अधिकांश रॉ मैटेरियल इसी होर्मुज के रास्ते गुजरता है। जो ओमान, जॉर्डन, सीरिया और होर्मुज से होकर आता है।
– सल्फर की सप्लाई 44% और यूरिया की सप्लाई 30% तक घट सकती है।
– कतर सबसे बड़ा यूरिया निर्यातक है। क्योंकि वो अपने LNG संयत्रों से यूरिया बनाता है।
– पूरी दुनिया में चूकि उर्वरक क्षेत्र को 30% गैस की जरूरत पड़ती है। इसलिए चुनौती बहुत ज्यादा है।
– एक तो गैस नहीं मिल रही है, और जो कच्चा माल, जैसे सल्फर व अन्य चीजें उसकी सप्लाई रुक गई है।
– टॉप सप्लायर – कतर, सऊदी, ईरान
– सल्फर का 76% सप्लाई भारत के लिए इसी रास्ते से आता था।
– भारत में दो महीने का यूरिया का बफर स्टॉक है। लेकिन लंबा चला तो मुश्किल हो जाएगा।
– खरीफ बुआई नजदीक है और सेसब खराब समय आ चुका है।
– यह ऐसी चीज है, जिसे आप तुरंत इसे कहीं से ला नहीं सकते।
भारत के पास विकल्प
– भारत के पास तत्काल कोई सप्लाई का उपाय नहीं है।
– ईरान ने होर्मुज पर पूरा कंट्रोल कर लिया है, वो तय करेगा कि वह किसे यहां से जाने की पर्मिशन देगा और किसे नहीं देगा।
– भारत के लिए ईरान को समझाना मुश्किल होगा, क्योंकि भारत आया हुआ ईरान का युद्धपोत भारत से निकलते ही अमेरिकी सबमरीन का शिकार बन गया और बहुत सारे नौसैनिक मारे गए।
– इस दृष्टि से भारत के कूटनीतिक संबंध तनाव में हैं।
– भारत को ऑस्ट्रेलिया से LNG मिल सकता है, लेकिन वो बहुत महंगा पड़ेगा।
तेल और गैस की सप्लाई संकट में फर्क है
– तेल की लाइपलाइन पूरी दुनिया के बड़े हिस्से में फैली हुई है, गैस की नहीं।
– गैस की मैक्सिमम सप्लाई टैकर के जरिए होती है।
– सऊदी ने हर दिन 5 लाख बैरल उत्पादन बढ़ा दिया। ओपेक के देशों ने भी 2 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई, जिससे तेल की कीमत उतनी तेजी से नहीं बढ़ी, जितनी कि गैस की।
तेल की सप्लाई का विकल्प किया जा रहा है
– सऊदी ने कोशिश की है कि यमन के पास के तेल पाइपलाइन से तेल ले सकता है।
– फिर भी चूकि दोनों चैनल जहां से शिप टैंकर जाते हैं, वहां तनाव बना हुआ है।
– जैसे जैसे तेल का संकट बढ रहा है, तो चीन व अन्य देशों ने तेल के बाइप्रोडक्ट को निर्यात पर रोक लगा दी है।
– भारत भी ऐसा कर सकता है।
– कच्चे तेल को लेकर पाईप लाइन सप्लाई जारी है, लेकिन भारत जैसे टैंकर से तेल लेता है, उसे परेशानी हो रही है।
– भारत के पास 70-75 दिनों का भंडार है, रणनीतिक भंडार छोड़ दें तो 24 दिनों का है।
—————-
11. निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day for Disarmament and Non-Proliferation Awareness observed?
a. 2 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च
Answer: d. 5 मार्च
– निरस्त्रीकरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
– शांति और सुरक्षा के लिए निरस्त्रीकरण और अप्रसार के महत्व को बढ़ावा देने के लिए 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसकी स्थापना की थी।
नोट – निरस्त्रीकरण सप्ताह (Disarmament Week): 24 से 30 अक्टूबर
संयुक्त राष्ट्र
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस
मुख्यालय – न्यूयार्क
स्थापना – 1945
—————
12. वरिष्ठ पत्रकार एचके दुआ का निधन 04 मार्च 2026 को 88 वर्ष की आयु में हो गया, वह किस देश में भारतीय राजदूत रह चुके थे?
Senior journalist HK Dua passed away on 04 March 2026 at the age of 88, he was the Indian Ambassador to which country?
a. यूएसए
b. डेनमार्क
c. जापान
d. सिंगापुर
Answer: b. डेनमार्क (2001 से 2003 तक डेनमार्क में भारत के राजदूत)
– एचके दुआ का जन्म 1 जुलाई 1937 को हुआ था।
– उन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ सार्वजनिक सेवा और कूटनीति के क्षेत्र में भी एक प्रतिष्ठित और बहुआयामी करियर बनाया।
– पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एचके दुआ को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें शामिल हैं—
– 2009 से 2015 तक राज्य सभा के नामित सदस्य।
– 2001 से 2003 तक डेनमार्क में भारत के राजदूत।
– राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य।
– पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी और एच. डी. देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार
मुख्य संपादकीय पद
– संपादक (1987–1994) –हिंदुस्तान टाइम्स
– एडिटर-इन-चीफ (1994–1996) – इंडियन एक्सप्रेस
– संपादकीय सलाहकार (1997–1998) – द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया
– एडिटर-इन-चीफ (2003–2009) – द ट्रिब्यून



