5 & 6 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – क्‍या है भारत का सागर प्रोजेक्ट

यह 5 & 6 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. PM मोदी ने भारत के बाहर किस पहले देश में जन औषधि केंद्र खोलने का ऐलान किया?
In which country did PM Modi announce the opening of Jan Aushadhi Center for the first time outside India?

a. मालदीव
b. मॉरीशस
c. श्रीलंका
d. बांग्‍लादेश

Answer: b. मॉरीशस

– भारत के बाहर मॉरीशस पहला देश होगा जो भारत के जन-औषधि पहल से जुड़ेगा।
– इससे मॉरीशस के लोगों को भारत में बनी बेहतर क्वालिटी वाली जेनरिक (Generic) दवाइयों का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के बारे में
– जन औषधि केंद्र के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ती दवाइयां पहुंचाई जाती हैं।
– ये छोटे मेडिकल स्टोर जैसे होते हैं, जिनपर जेनेरिक दवाइयां सस्ते मूल्य पर मिलती हैं। इसके जरिए सरकार आर्थिक रूप से निम्नवर्गीय परिवारों तक स्वास्थ्य जरूरतों की पहुंच ज्यादा आसान करना चाहती है।

पड़ोस प्रथम नीति क्‍या है?
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मॉरीशस हमारी Neighbourhood First पॉलिसी का अहम भागीदार है।
– ये नीति अपने निकटतम पड़ोस के देशों, यानी अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ संबंधों के प्रबंधन के प्रति इसके दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने हमेशा मॉरीशस की जरूरतों का सम्‍मान किया है। संकट कोविड महामारी हो या, तेल रिसाव का, भारत हमेशा अपने मित्र मारीशस के लिए फर्स्‍ट रेस्‍पॉंडर रहा है।
– भारत के विजन “सागर” (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) के अंतर्गत मरीशस विशिष्‍ट सहयोगी है।

मॉरीशस
– राष्‍ट्रपति : पृथ्वीराजसिंग रूपन
– प्रधानमंत्री : प्रविंद जुगनॉथ
– राजधानी : पोर्ट लुईस
– मुद्रा : मॉरीशस रुपया
– किस महासागर में स्थित देश: हिन्‍द महासागर

————–
2. भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने किस द्वीप में हवाई पट्टी और जेट्टी का उद्घाटन किया?
In which island did the Prime Minister of India and Mauritius inaugurate the airstrip and jetty?

a. रोड्रिग्स द्वीप
b. श्रीहरिकोटा द्वीप
c. पंबन द्वीप
d. अगालेगा द्वीप

Answer: d. अगालेगा द्वीप (मॉरिशस में)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ने संयुक्त रूप से एक हवाई पट्टी, जेटी और कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन 29 फरवरी 2024 को किया। पीएम मोदी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
– हवाई पट्टी और जेट्टी को भारत द्वारा निर्मित किया गया है।

हवाई पट्टी
– हवाई पट्टी को अंग्रेजी में “Airstrip” या “Runway” कहा जाता है। यह एक लंबी, सीधी सड़क होती है।
– जो विमानों को लैंडिंग और उड़ान भरने की सुविधा प्रदान करती है।

जेट्टी
– जेट्टी एक ऐसी संरचना है जो ज़मीन से पानी की ओर निकलती है। यह एक घाट ब्रेकवाटर के रूप में, पैदल मार्ग के रूप में या दोनों के रूप में काम करती है। इसके जरिए नाव और छोटे जहाज कनेक्‍ट होते हैं।

हवाई पट्टी का भारत के लिए रणनीतिक महत्‍व
– अपग्रेडेड हवाई पट्टी और जेट्टी प्रमुख रणनीतिक परियोजनाएं हैं जो हिंद महासागर में भारत की पहुंच का विस्तार करने और अफ्रीका के पूर्वी तट के पानी के कवरेज को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मालदीव सहित क्षेत्र में बढ़ते चीनी प्रभाव का मुकाबला करना चाहता है।
– यहां से भारत-मॉरिशस मिलकर पश्चिमी हिंद महासागर में चीन के सैन्य जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रख सकेंगे।

किस जगह है हवाई पट्टी
– मॉरीशस का आश्रित प्रदेश अगालेगा दो द्वीपों से मिलकर बना है- मुख्‍य उत्तरी द्वीप और छोटा दक्षिणी द्वीप
– भारत द्वारा बनाई गई हवाई पट्टी मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस से 1,100 किलोमीटर उत्तर और मालदीव की राजधानी माले से 2,500 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

भारत-मॉरीशस में प्रोजेक्‍ट समझौता कब हुआ
– मार्च 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस यात्रा के बाद, भारत ने अगालेगा द्वीप पर “समुद्र और हवाई परिवहन सुविधाओं में सुधार” के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

हिंद महासागर में चीन
– चीन, हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी शक्तिशाली उपस्थिति को बहुत मूल्यवान मानता है। क्‍योंकि चीन के शीर्ष 10 कच्चे तेल आपूर्तिकर्ताओं में से नौ हिंद महासागर से होकर गुजरते हैं।
– जो अफ्रीका, मध्य पूर्व, द्वीप देशों और विशाल महासागर के तटवर्ती इलाकों के साथ जुड़ाव के लिए चीन के लिए पारगमन (transit) का प्राथमिक माध्‍यम भी है।

क्‍या है भारत का सागर प्रोजेक्ट (जो चीन के दबदबे को देखते हुए शुरू किया)
– भारत को घेरने और हिंद महासागर में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर, श्रीलंका के हंबनटोटा से लेकर अफ्रीकी देशों में कई पोर्ट प्रोजेक्ट में पैसा खर्च किया है।
– इसके जवाब में भारत ने वर्ष 2015 में हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन (सागर प्रोजेक्ट) शुरू किया था।

भारत ने पिछले 10 वर्षों में कितनी सहायता की
– पिछले 10 वर्षों में भारत ने मॉरीशस के लोगों को 1,000 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन के साथ-साथ 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान की है।
– भारत ने मॉरीशस में मेट्रो रेल लाइनों, सामुदायिक विकास परियोजनाओं, सामाजिक आवास, ईएनटी अस्पताल, सिविल सर्विस कॉलेज और खेल परिसरों के बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान दिया है।

वर्तमान में भारत के मॉरीशस के साथ क्या सैन्य संबंध हैं?
– भारत और मॉरीशस ने समुद्री सुरक्षा और अन्य पहलुओं पर घनिष्ठ सहयोग किया है।
– भारतीय रक्षा अधिकारियों को मॉरीशस रक्षा बलों में प्रतिनियुक्त किया जाता है।
– द इंडियन न्‍यूजपेपर के अनुसार विदेश मंत्रालय के एक दस्तावेज़ में उल्लेख किया गया है कि एक भारतीय नौसेना अधिकारी मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड का प्रमुख होता है।
– और एक भारतीय वायु सेना अधिकारी पुलिस हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन की कमान संभालता है
– और एक भारतीय नौसेना अधिकारी मॉरीशस हाइड्रोग्राफी सेवाओं का प्रमुख होता है।
– भारतीय रक्षा बलों के लगभग 20 अधिकारी मॉरीशस में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
– भारत और मॉरिशस के बीच संबंध लंबे समय से हैं, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक स्तर पर गहराई से जुड़े हैं।

नोट:
प्रश्‍न – भारतीय भुगतान प्रणाली UPI को फरवरी 2024 में किन देशों ने लागू किया?
उत्तर – श्रीलंका और मॉरीशस

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी 2024 को एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका और मॉरीशस में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) को लॉन्‍च किया था। मॉरीशस में RuPay कार्ड को भी लॉन्‍च किया गया था।

मॉरीशस
– राष्‍ट्रपति : पृथ्वीराजसिंग रूपन
– प्रधानमंत्री : प्रविंद जुगनॉथ
– राजधानी : पोर्ट लुईस
– मुद्रा : मॉरीशस रुपया

—————–

————–

3. किस राज्य की पारंपरिक आदिवासी पोशाक ‘रिसा’ को मिला जीआई टैग मिला?
Which state’s traditional tribal dress ‘Risa’ got GI tag?

a. कर्नाटक
b. ओडिशा
c. केरल
d. त्रिपुरा

Answer: d. त्रिपुरा

– त्रिपुरा की पोशाक ‘रिसा’ को मार्च 2024 में जीआई टैग मिला है। यह हाथ से बुना हुआ कपड़ा (रिसा) है।

नोट: वर्ष 2023 में त्रिपुरा की रानी अनानास सहित पूर्वोत्तर में उगाई जाने वाली 13 फलों और सब्जियों को जीआई टैग मिला था।

रिसा क्या है?
– पारंपरिक त्रिपुरी महिला पोशाक में तीन भाग शामिल हैं – रिसा, रिग्नाई और रिकुतु
– रिसा एक हाथ से बुना हुआ कपड़ा है जिसका उपयोग महिलाओं के ऊपरी परिधान (upper garment) के रूप में और सम्मान व्यक्त करने के लिए हेडगियर (सिर का पहनावा), स्टोल या उपहार के रूप में भी किया जाता है।

GI टैग कौन प्रदान करता है?
– मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री प्रमोशन एंड इंटरनल ट्रेड की ओर से GI टैग दिया जाता है।
– किसी प्रोडक्‍ट के लिए GI टैग प्राप्‍त करने के लिए चेन्नई स्थित GI डेटाबेस में आवेदन करना होता है।
– ये इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के अंडर है, जो पूरे देश में सिर्फ चेन्नई में ही होता है।

GI TAG क्‍या है?
– GI का मतलब Geographical Indication यानी भौगोलिक संकेत।
– जीआई टैग (GI Tag) एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है।

त्रिपुरा
राजधानी: अगरतला
मुख्‍यमंत्री: माणिक साहा
राज्‍यपाल: इंद्र सेना रेड्डी नल्लू

————–
4. जर्मन सैन्य अधिकारियों की एक बैठक की ऑडियो रिकॉर्डिंग रूस ने जारी कर दी, रिकॉर्डिंग में किस पुल को निशाना बनाए जाने योजना थी?
Russia released the audio recording of a meeting of German military officers, which bridge was planned to be targeted in the recording?

a. मॉस्‍को केबल ब्रिज
b. क्रीमियन ब्रिज
c. इरपिन ब्रिज
d. नूक ब्रिज

Answer: b. क्रीमियन ब्रिज

– क्रीमिया पुल रूस को क्रिमिया से जोड़ता है।
– क्रीमिया पूर्वी यूरोप में एक प्रायद्वीप है।

– बीबीसी न्‍यूज के अनुसार वीडियो-कॉन्फ्रेंस बैठक का ऑडियो रूस के सरकारी आरटी चैनल के प्रमुख (मार्गरीटा सिमोनियन) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।
– जिन्होंने कहा कि यह सबूत है कि जर्मनी क्रीमिया पर हमले की योजना बना रहा था।
– इस घटना की जानकारी एक मार्च 2024 को मिली।

रिकॉर्डिंग में क्‍या है?
– रूसी मीडिया ने एक मार्च 2024 को एक कॉल की 38 मिनट की रिकॉर्डिंग प्रकाशित की।
– यह ऑडियो रिकॉर्डिंग 38 मिनट की है।
– रिकॉर्डिंग में जर्मन एयरफोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गेहार्ट्ज समेत जर्मनी के सीनियर सैन्‍य अधिकारी बात कर रहें। द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार बातचीत 19 फरवरी को हुई थी।
– जिसमें क्रीमिया पुल को कैसे निशाना बनाया जाए, इस पर चर्चा हुई और ऑडियो में कहा कहा गया है कि क्‍या टॉरस क्रूज मिसाइल क्रिमिया पुल को नष्‍ट कर पाएगा।

क्रीमिया पुल
– क्रीमिया पुल रूस को क्रिमिया से जोड़ता है।
– क्रीमिया पूर्वी यूरोप में एक प्रायद्वीप है।
– यह यूक्रेन का हिस्‍सा है, इस हिस्‍से पर वर्ष 2014 से रूस का कब्‍जा था।
– यूरोप में और रूस द्वारा निर्मित अब तक का सबसे लंबा पुल है।
– क्रीमियन ब्रिज, जिसे केर्च स्ट्रेट ब्रिज या केर्च ब्रिज भी कहा जाता है।

यह पुल रूस के लिए क्‍यों महत्‍वपूर्ण है?
– रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस के सैनिकों की आवाजाही में यह पुल काफी अहम रहा, और ईंधन, खाद्य पदार्थ और बाकी आपूर्तियों के लिए भी यह पुल महत्‍वपूर्ण है।

टॉरस मिसाइल
– टॉरस केईपीडी 350 एक जर्मन-स्वीडिश हवा से लॉन्च की जाने वाली क्रूज़ मिसाइल है, जो टॉरस सिस्टम्स द्वारा निर्मित है।
– मारक क्षमता 500 किलोमीटर (310 मील) तक है।
– इसे जर्मनी, स्पेन और दक्षिण कोरिया इस्‍तेमाल करते हैं।
– यूक्रेन चाहता है कि जर्मनी उसे टॉरस मिसाइल दे, जिससे वह मिसाइल का इस्‍तेमाल कर सके।

रिकॉर्डिंग को लेकर जर्मनी ने क्‍या कहा
– 2 मार्च 2024 को जर्मनी ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर छिपकर बातें करने वाली हरकत है। वह इसकी जांच कर रहा है।
– रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने 3 मार्च 2024 को कहा कि यह घटना बातचीत को रोकने और प्रकाशित करने से कहीं अधिक है… यह एक ‘सूचना युद्ध’ का हिस्सा है जिसे रूस छेड़ रहा है।
– जर्मनी ने इसे बहुत गंभीर मामला बताया।

रिकॉर्डिंग से रूस को क्‍या संकेत मिला
– द इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, जो अब रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं, ने 3 मार्च को कहा कि रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि जर्मनी (बर्लिन), रूस (मास्को) से लड़ने की तैयारी कर रहा था।

यूक्रेन की सबसे ज्‍यादा सैन्‍य सहायता कौन करता है?
– यूक्रेन को सबसे ज्‍यादा सैन्‍य सहायता अमेरिका देता है।
– जर्मनी यक्रेन को सबसे ज्‍यादा सैन्‍य सहायता देने में दूसरे नंबर पर है। और इस वर्ष अपना समर्थन और बढ़ा रहा है।
– यूक्रेन चाहाता है कि जर्मनी उसे टॉरस मिसाइल दे।
– लेकिन जर्मनी काफी समय से यूक्रेन की टॉरस मिसाइलों की इच्छा पर रुका हुआ है।

हाल ही में भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति की बैठक हुई
– भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति की बैठक में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य अभ्यास को लेकर चर्चा की गई।
– यह बैठक 27 फरवरी 2024 को बर्लिन में हुई।
– ये दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास करेंगे।

जर्मनी
– जर्मनी, आधिकारिक रूप से जर्मन संघीय गणराज्य, मध्य यूरोप में एक देश है।
– राजधानी : बर्लिन
– चांसलर – ओलाफ स्कोल्ज़
– मुद्रा : यूरो

रूस
– रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया तक फैला एक देश है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
– राजधानी : मॉस्‍को
– प्रेसिडेंट : व्लादिमीर पुतिन
– मुद्रा : रूसी रूबल

यूक्रेन
– युक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है।
– राजधानी : कीव
– प्रेसिडेंट : वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की
– मुद्रा : युक्रेनियाई रिव्निया

————–
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस जगह स्थित भारत के पहले स्‍वदेशी फास्‍ट ब्रीडर रिएक्‍टर (500 मेगावाट) में ‘कोर लोडिंग’ की शुरुआत का अवलोकन किया?
Where did Prime Minister Narendra Modi witness the commencement of ‘core loading’ of India’s first indigenous fast breeder reactor (500 MW)?

a. चेन्‍नई
b. कलपक्‍कम
c. बैंगलोर
d. कोटा

Answer: b. कलपक्‍कम (तमिलनाडु)

पीएफबीआर – प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर

– पीएम मोदी ने 4 मार्च 2024 को कलपक्‍कम में भारत के पहले स्‍वदेशी फास्‍ट ब्रीडर रिएक्‍टर (500 मेगावाट) में ‘कोर लोडिंग’ की शरूआत का अवलोकन किया।
– कलपक्‍कम तमिलनाडु की राजधानी में चेन्‍नई से लगभग 70 किमी दूर है।
– उन्‍होंने रिएक्‍टर वॉल्‍ट और रिएक्‍टर के कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। उन्‍होंने इसकी मुख्‍य विशेषताओं के बारे में जानकारी ली।

पीएफबीआर के निर्माण के लिए कब मंजूरी मिली
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार वर्ष 2003 में भारत के सबसे उन्नत परमाणु रिएक्टर-प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के निर्माण और संचालन के लिए भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) के निर्माण को मंजूरी दी थी।
– एमएसएमई सहित 200 से अधिक भारतीय उद्योगों के योगदान से भाविनी द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।
– पीएफबीआर एक उन्नत तीसरी पीढ़ी का रिएक्टर है।

एफबीआर किस ईंधन का उपयोग करेगा
– पीआईबी के अनुसार फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (एफबीआर) शुरू में यूरेनियम-प्लूटोनियम मिश्रित ऑक्साइड (एमओएक्स) ईंधन का उपयोग करेगा।
– ईंधन कोर के आसपास का यूरेनियम-238 ‘ब्लैंकेट’ अधिक ईंधन का उत्पादन करने के लिए परमाणु रूपांतरण से गुजरेगा, इस प्रकार इसे ‘ब्रीडर’ नाम मिलेगा।

तमिलनाडु
मुख्‍यमंत्री : एमके स्‍टालिन
राजधानी : चेन्‍नई
गवर्नर : आर. एन. रवि

————–
6. किस राज्‍य के वन विभाग ने ताडोबा महोत्सव के दौरान 65,724 पौधे लगाकर ‘भारत माता’ शब्‍द लिखकर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया?
Which state’s forest department created a Guinness World Record by planting 65,724 saplings and writing the word ‘Bharat Mata’ during the Tadoba festival?

a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. गुजरात

Answer: c. महाराष्‍ट्र

कितनी प्रजातियों के पौधों का इस्‍तेमाल
– राज्‍य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि ‘ताडोबा महोत्सव’ के दौरान (1 से 3 मार्च) भारतमाता शब्द बनाया।
– जिसके लिए 26 प्रजातियों के 65,724 पौधों का उपयोग किया गया था।

ताडोबा महोत्सव 2024
– आयोजन कब : 1 से 3 मार्च 2024 (तीन दिवसीय)
– किससे : ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व द्वारा
– कहां : चंद्रपूर, महाराष्‍ट्र
– इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, टिकाऊ पर्यटन और महाराष्ट्र की विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देना है।

असम ने भी बनाया था इसी तरह का रिकॉर्ड
– द इंडियन एक्‍प्रेस के अनुसार इससे पहले, असम वन विभाग ने गमले में लगे पौधों की सबसे लंबी लाइन का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
– जिसके लिए वन विभाग ने 22.22 किमी की लंबाई के साथ एक केंद्र बिंदु से बाहर की ओर चक्कर लगाने के लिए 3,22,444 पौधों का उपयोग किया।

महाराष्‍ट्र
मुख्‍यमंत्री: एकनाथ शिंदे
राजधानी: मुंबई
राज्यपाल: रमेश बैस

——————-

————–

7. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किस कंपनी में स्थित स्टेनलेस स्टील सेक्टर में देश का पहला हरित हाइड्रोजन प्‍लांट का उद्घाटन किया?
Union Minister Jyotiraditya M. Scindia inaugurated the country’s first green hydrogen plant in the stainless steel sector located in which company?

a. जिंदल स्‍टेनलेस लिमिटेड
b. टाटा स्‍टील
c. JWS स्‍टील
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जिंदल स्‍टेनलेस लिमिटेड

– उन्‍होंने इस प्‍लांट का उद्घाटन 4 मार्च, 2024 को वर्चुअल माध्‍यम से किया।
– यह जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड, हिसार में स्थित स्टेनलेस स्टील सेक्टर में है।
– जिससे सतत इस्पात उत्पादन की राह खुलेगी

पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्‍लांट
– यह स्टेनलेस स्टील उद्योग के लिए दुनिया का पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट और रूफ-टॉप एंड फ्लोटिंग सोलर वाला दुनिया का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट है।
– यह प्रोजेक्‍ट एक अत्याधुनिक हरित हाइड्रोजन सुविधा भी है, जिसका लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन को लगभग 2,700 मीट्रिक टन हर साल और अगले दो दशकों में 54,000 टन CO2 उत्सर्जन को कम करना है।

किस वर्ष तक नेट जीरो एमिशन का लक्ष्‍य
– समुद्री ईंधन के रूप में हरित हाइड्रोजन को अपनाना भारत की एक सतत भविष्य के लिए प्रतिबद्धता के मामले में सबसे आगे है, जिसका लक्ष्य 2070 तक और नेट जीरो एमिशन (शुद्ध शून्य उत्सर्जन) हासिल करना है।

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड
– जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल हैं।
– जिंदल स्टेनलेस का विश्वव्यापी नेटवर्क है जो 15 देशों में फैला है और स्पेन में एक सेवा केंद्र भी है।
– भारत में कंपनी के 10 बिक्री कार्यालय और छह सेवा केंद्र हैं।
– इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। स्‍थापना 1970 हुई।
– यह ओपी जिंदल समूह का एक हिस्सा है।

—————
8. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Women’s Day celebrated?

a. 7 मार्च
b. 8 मार्च
c. 9 मार्च
d. 10 मार्च

Answer: b. 8 मार्च

2024 की थीम
– महिलाओं में निवेश करें: प्रगति में तेजी लाएं (महिलाओं की शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, उसके आगे बढ़ने में मदद करें और प्रगति में तेजी लाएं)
– Invest in women: Accelerate progress

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) 8 मार्च को मनाया जाने वाला एक वैश्विक दिवस है।
– यह महिलाओं और लड़कियों की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने और जश्न मनाने का दिन है।
– यह लैंगिक समानता हासिल करने की दिशा में हुई प्रगति और किए जाने वाले बाकी काम के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी समय है।

————–
9. भारत का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर किस जगह खुला?
Where was India’s first Dolphin Research Center opened?

a. लखनऊ
b. पटना
c. भागलपुर
d. चेन्‍नई

Answer: b. पटना

– बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में भारत के पहले राष्ट्रीय डॉल्फिन रिसर्च सेंटर (NDRC) का उद्घाटन किया।
– इसके निर्माण में 30 करोड़ रुपये की लागत आई है।
– यह सेंटर पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में गंगा किनारे बनाया गया है।
– इस संस्थान का शिलान्यास भी साल 2020 में नीतीश कुमार ने ही किया था।
– वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत गंगा डॉल्फिन का शिकार प्रतिबंधित है।
– बिहार सरकार द्वारा की गई गणना के अनुसार, 2018 में गंगा में 1,048 डॉल्फिन थीं।
– डॉल्फिन की एक बड़ी खासियत यह है कि यह कंपन वाली आवाज निकालती है जो किसी भी चीज से टकराकर वापस डॉल्फिन के पास आ जाती है। इससे डॉल्फिन को पता चल जाता है कि शिकार कितना बड़ा और कितने करीब है।

—————
10. एशियाई रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप मार्च 2024 में कहां आयोजित की गई?
Where was the Asian River Rafting Championship held in March 2024?

a. शिमला
b. पटना
c. देहरादून
d. गंगटोक

Answer: a. शिमला

– हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4 मार्च 2024 को एशियाई रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
– यह चैंपियनशिप सतलुज नदी पर 4 से 9 मार्च तक आयोजित हुई।

हिमाचल प्रदेश
– राजधानी: शिमला (ग्रीष्म), धर्मशाला (शीतकालीन);
– मुख्यमंत्री: सुखविंदर सिंह सुक्खू;


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *