यह 4th to 6th March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने किस देश के संदर्भ में 3 मार्च 2021 को ‘सबसे खूनी दिन’ (Bloodiest Day) घोषित किया, जहां सैन्‍य तख्‍तापलट का विरोध करने वाले 38 लोगों को सुरक्षा बलों ने मार दिया?

a. फ्रांस
b. चीन
c. म्‍यांमार
d. भारत

Answer: c. म्‍यांमार

– दरअसल, एक फरवरी 2021 की सुबह म्यांमार की सेना ने देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची, प्रेसिडेंट विन मिंट समेत कई नेताओं को गिरफ़्तार करने के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। वहां सैन्‍य सत्‍ता प्रमुख मिन आंग लाइंग बन गए हैं।
– इसके बाद से म्‍यांमार में वहां के नागरिक सैन्‍य तख्‍तापलट का जबरदस्‍त विरोध कर रहे हैं।
– आम-लोग लगातार आंग सान सू ची समेत कुछ दूसरे सरकारी अधिकारियों को रिहा करने की मांग रहे हैं।
– 3 मार्च 2021 को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने गोलियां चला दीं। इससे 38 लोगों एक ही दिन में मौत हो गई।
– इसी वजह से संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 3 मार्च 2021 के दिन को सबसे खूनी दिन (Bloodiest Day) घोषित किया है।
– म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र की राजदूत क्रिस्टीन श्रेनर बर्गनर ने न्यूयॉर्क में कहा कि, ‘तख्तापलट शुरू होने के बाद से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और गई लोग घायल हो चुके हैं।
– हिंसा को देखते हुए संयुक्त राज्य के वाणिज्य विभाग ने म्यांमार के कई मंत्रालय और कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
– जैसे रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और समूह की कंपनियों एमईसी (म्यांमार आर्थिक निगम) और एमईएचएल (म्यांमार आर्थिक होल्डिंग्स पब्लिक कंपनी) आदि।

सेना ने क्‍यों किया तख्‍तापलट?
– दरअसल, म्यांमार में सरकार और सेना के बीच नवंबर में हुए चुनाव के नतीजों को लेकर बीते कुछ समय से तनाव था.
– चुनाव में सू ची की पार्टी नेशनल लीग फ़ॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी।
– 8 नवंबर 2020 को आए चुनावी नतीजों में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने 83% सीटें जीत ली थीं.
– इस चुनाव को कई लोगों को आंग सान सू ची सरकार के जनमत संग्रह के रूप में देखा.
– साल 2011 में सैन्य शासन ख़त्म होने के बाद से ये दूसरा चुनाव था.
– लेकिन सेना का दावा है कि चुनाव में धोखाधड़ी हुई.
– म्‍यांमार के संविधान के तहत सेना को आपातकाल की घोषणा करने का अधिकार है।
– लेकिन आंग सान सू ची जैसे नेताओं को हिरासत में लेना एक ख़तरनाक और उकसाने वाला कदम हो सकता है जिसका कड़ा विरोध देखा जा सकता है.

2011 तक रह चुकी है सैन्‍य सरकार
– म्यांमार में 2011 में लोकतांत्रिक सुधारों से पहले तक सैन्य सरकार थी.

कौन हैं आंग सान सू ची?
– आंग सान सू ची को हिरासत में लिए जाने की खबर को दुनियाभर के अखबारों ने प्रमुखता से जगह दी है।
– वह स्‍टेट काउंसलर थीं और सर्वोच्‍च नेता के तौर पर मान्‍यता थी।
– सू ची को दुनिया भर में मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाली महिला के रूप में देखा गया जिन्होंने म्यांमार के सैन्य शासकों को चुनौती देने के लिए अपनी आज़ादी त्याग दी.
– साल 1991 में नजरबंदी के दौरान ही सू ची को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाज़ा गया.
– 1989 से 2010 तक सू ची ने लगभग 15 साल नज़रबंदी में गुजारे.

Indian states share the border with Myanmar: Arunachal Pradesh, Nagaland, Mizoram, and Manipur.

——————————-
2. राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी का विलय (merdge) कर, अब चैनल का नया नाम क्‍या कर दिया है?

a. सरकारी टीवी
b. लोकसभा मर्जर टीवी
c. संसद टीवी
d. राज्‍यसभा सदन टीवी

Answer: c. संसद टीवी

– दोनों चैलनों के विलय के लिए नवंबर 2020 में राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक पैनल का गठन किया था।
– इसी पैनल की सिफारिश पर दोनों चैनलों का विलय किया गया है।
– रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रवि कपूर को एक साल के लिए इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
– 1 मार्च 2021 को राज्यसभा सचिवालय के कार्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से दोनों चैनल को विलय करने की घोषणा की गई।
– बता दें कि लोकसभा टीवी को वर्ष 2006 में और राज्‍यसभा टीवी को 2011 लॉन्‍च किया था।
– दोनों चैनलों पर संबंधित सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होता था।
– इसके अलावा कई विषयों पर कार्यक्रम और चर्चाएं भी होती थीं।
– अब दोनों सदनों की कार्यवाही संसद टीवी पर देखी जा सकेगी।
– इसी नए प्लेटफॉर्म पर हिन्दी और अंग्रेजी में करेंट अफेयर्स भी होंगे।
– योजना में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अवकाश के दौरान अंग्रेजी और हिंदी में करंट अफेयर्स चैनल चलाने या सिर्फ एक चैनल को बंद करने और दूसरे पर प्रोग्राम चलाने का विकल्प होगा।

—————————
3. सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के प्रबंध संचालक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे बनाया गया है?

a. श्‍याम श्रीनिवासन
b. के पॉल थोमस
c. माटम वेंकट राव
d. संदीप बख्‍शी

Answer: c. माटम वेंकट राव

– केंद्र सरकार ने 26 फरवरी 2021 को माटम वेंकट राव की नियुक्ति की है।
– वेंकट राव अब तक केनरा बैंक के कार्यकारी निदशेक (Executive Director) भी थे।
– उनकी नियुक्ति तीन साल के लिये की गई है, बैंक ने कहा है कि सेंट्रल बैंक में राव 1 मार्च 2021 से अगले आदेश तक नियुक्त रहेंगे।
– अब वह केनरा बैंक के कार्यकारी निदेशक के पद से मुक्त हो जाएंगे।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुख्यालय- मुंबई

—————————
4. पूर्वी नौसेना कमान (Eastern Naval Command) के नए प्रमुख फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOC-in-C) के रूप में किसने पदभार संभाला।

a. अजेंद्र बहादुर सिंह
b. करमवीर सिंह
c. निर्मल वर्मा
d. देवेंद्र जोशी

Answer: a. अजेंद्र बहादुर सिंह

– वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने 1 मार्च 2021 को विजाग (विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश) में पूर्वी नौसेना कमान के नए प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।
– इसके बाद वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर ने सेरेमोनियल गार्ड का निरीक्षण किया और ईएनसी के जहाजों, प्रतिष्ठानों के नौसेना कर्मियों के प्लाटून की समीक्षा की।
– वह भारतीय नौसेना में कमांडर-इन-चीफ का पद हासिल करने वाले यूपी सैनिक स्कूल के पहले छात्र हैं।
– अजेंद्र बहादुर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खडकवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 01 जुलाई 1983 को नौसेना में कमीशन किया गया था।
– विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें वर्ष 2011 में विशिष्ट सेवा पदक और 2016 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

————————
5. पश्‍चिमी नौसेना कमान (Western Naval Command) के नए प्रमुख फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOC-in-C) के रूप में किसने पदभार संभाला।

a. आर हरि कुमार
b. करमवीर सिंह
c. निर्मल वर्मा
d. देवेंद्र जोशी

Answer: a. आर हरि कुमार

– वाइस एडमिरल आर हरि कुमार ने 28 फरवरी 2021 को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) के रूप में (मुंबई) पदभार संभाला।

नौसेना प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह

—————————-
6. प्रेस सूचना ब्यूरो (Press Information Bureau) के प्रधान महानिदेशक (Principal Director General) का पदभार किसने संभाला है?

a. संजीव बत्रा
b. उदय सिन्‍हा
c. रवि कपूर
d. जयदीप भटनागर

Answer: d. जयदीप भटनागर

– जयदीप भटनागर ने 1 मार्च 2021 को ये पदभार संभाला है।
– वह अखिल भारतीय रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष है।
– जयदीप भटनागर 1986 बैच के अधिकारी हैं, इससे पहले वह दूरदर्शन समाचार में कमर्शियल, सेल्स तथा मार्केटिंग डिविजन के प्रमुख रहे हैं।
– भटनागर ने कुलदीप सिंह धतवालिया के 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त होने के बाद ये कार्यभार संभाला है।

PIB का मुख्यालय- नई दिल्ली

————————-
7. फरवरी 2021 में CRPF के महानिदेशक (DG) का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया?

a. राकेश अस्‍थाना
b. मंजीत गर्ग
c. कुलदीप सिंह
d. रवि कपूर

Answer: c. कुलदीप सिंह

– IPS अधिकारी कुलदीप सिंह ने 28 फरवरी 2021 को CRPF के DG का अतिरिक्त प्रभार लिया है।
– DG ए.पी. माहेश्वरी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं, उसके बाद कुलदीप को गृह मंत्रालय ने अतिरिक्‍त प्रभार दिया है।
– कुलदीप सिंह पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के अधिकारी हैं।
– अब ए. पी. माहेश्वरी को पुदुचेरी के उपराज्‍यपाल के सलाहकार के रूप में नियुक्‍त किया है।

CRPF का फुल Form: Central Reserve Police Force है।
CRPF का मुख्‍यालय: नई दिल्‍ली

——————————
8. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

a. जेसी गाबुको
b. मैरी कॉम
c. मीना कुमारी
d. पूजा रानी

Answer: b. मैरी कॉम

– 37 वर्षीय मैरीकॉम 3 मार्च 2021 को AIBA की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति की अध्‍यक्ष चुनी गईं।
– 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को AIBA के निदेशकों के बोर्ड की वोटिंग के बाद इस पद के लिये चुना गया।
– संस्था ने दिसंबर 2020 में इस पैनल का गठन किया था।
– मैरीकॉम इस समय बोक्‍सॉम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने स्‍पेन गई हुई हैं।
– मैरी कॉम एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं।

AIBA (International Boxing Association )

प्रेसिडेंट: उमर नजारोविच क्रेमलेव
स्‍थापना: 29-30 नवंबर 1946
मुख्‍यालय: लोसाने स्विटज़रलैंड

————————-
9. T20 इंटरनेशनल मैच में युवराज सिंह के बाद लगातार 6 छक्‍के मारने वाला विश्व का दूसरा खिलाड़ी कौन बन गया?

a. Rishabh Pant
b. Virat Kohli
c. Kieron Pollard
d. Rohit Sharma

Answer: c. Kieron Pollard

– 33 वर्षीय कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज टीम के कप्‍तान है।
– पोलार्ड ने यह कमाल एंटीगा में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किया।
– पोलार्ड ने श्रीलंका के बॉलर अकिला दनंजय के ओवर में 6 सिक्‍स मारकर यह कारनामा किया।
– अकिला दनंजय ने उसी पारी में हैट्रिक भी ली थी।
– पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल करने वाले टी20 इंटरनेशनल के दूसरे बल्लेबाज बन गए।
– सबसे पहले यह कारनामा भारत के युवराज सिंह ने किया था, उन्होंने 2007 के T20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।

—————————-
10. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 3 मार्च 2021 को शुरू हुई, सात देशों की एयरफोर्स मल्टी-नेशनल वॉरफेयर एक्सरसाइज ‘डेजर्ट फ्लैग-6’ में किस देश ने पहली बार हिस्‍सा लिया है?

a. भारत
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. दक्षिण कोरिया

Answer: a. भारत

– UAE के अल-दर्फा एयरबेस में होने वाली ये एक्‍सरसाइज 3 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी।
– इसमें भारतीय वायुसेना, UAE के अलावा अमेरिका, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब और बहरीन की वायु सेनाएं भी हिस्सा लिया हैं।
– एक्सरसाइज में भारतीय वायुसेना (IAF) के 6 सुखोई फाइटर जेट्स, 2 सी-17 ग्लोबमास्टर, एक IL-78 टैंकर सहित कुल 150 वायुसैनिक शामिल हुए हैं।
– डेजर्ट फ्लैग-6 UAE वायु सेना की एक वार्षिक मल्‍टी नेशनल एक्‍सरसाइज है।

राफेल और एफ-16 दिखाएंगे दम
– इस ज्वाइंट एक्सरसाइज में फ्रांस का राफेल और अमेरिका के एफ-16 लड़ाकू विमान भी अपना दम दिखाएंगे।
– इस एक्सरसाइज से भारतीय वायुसेना को दुनिया की बेहतरीन वायुसेना के साथ साझा अभ्यास कर अपनी ऑपरेशनल क्षमता को और बेहतर करने का मौका मिलेगा।
– इससे इन देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय संबंध भी मजबूत होंगे।
– बता दें कि जनवरी 2021 में भारत और फ्रांस की वायुसेना के बीच राजस्थान में युद्धाभ्यास हुआ था, जिसे डेजर्ट नाइट 21 नाम दिया था।
– भारत ने एक दशक में दो बड़ी मल्टीनेशनल एक्सरसाइज में हिस्सा लिया है।
– इनमें आस्ट्रेलिया में वर्ष 2018 में आयोजित पिच-ब्लैक और 2016 में अमेरिका में रेड-फ्लैग एक्सरसाइज शामिल है।

————————
11. मार्च 2021 में ऑस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त (High Commissioner) किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. मनप्रीत वोहरा
b. रुचिरा कंबोज
c. अहमद जावेद
d. पंकज सरन

Answer: a. मनप्रीत वोहरा

– वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं।
– विदेश मंत्रालय ने 1 मार्च 2021 को इसकी जानकारी दी।
– वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी मैक्सिको (Mexico) में भारत के राजदूत हैं।
– वोहरा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत-आस्ट्रेलिया के संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और खास तौर पर हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत हो रहे हैं।

————————–
12. मध्‍य प्रदेश सरकार का बजट 2 मार्च 2021 को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में पेश किया, ये कितनी रकम का बजट है?

a. 1 लाख 40 हजार करोड़
b. 3 लाख 40 हजार करोड़
c. 2 लाख 40 हजार करोड़
d. 2 लाख 3 हजार करोड़

Answer: c. 2 लाख 40 हजार करोड़

– वित्तमंत्री ने कहा कि कोरोना से गड़बड़ाई मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने की कोशिश की गई है।

क्‍या रहा खास-
– प्रदेश सरकार ने आम लोगों से जुड़े कामों को सरल बनाने के लिए लोक सेवा गारंटी कानून में बड़ा बदलाव किया है।
– अब इसमें डीम्ड अप्रूवल को शामिल किया गया है। यानी आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नल-बिजली कनेक्शन, इलाज राशि की मंजूरी सहित 258 तरह की सेवाओं के आवेदन को अफसर लटका नहीं सकेंगे।
– समयावधि में या तो आवेदन मंजूर कर सेवा देनी होगी या कारण बताकर उसे निरस्त करना होगा।
– यदि अफसर ऐसा नहीं करते हैं तो पोर्टल आवेदन को स्वीकृत मान लेगा और खुद ही सेवा का ऑनलाइन सर्टिफिकेट आवेदक को जारी कर देगा।

ये 10 बड़ी बातें-
– कोई नया कर नहीं, न ही पुरानी दर में बढ़ोत्‍तरी
– 9 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
– स्‍कूलों में 24,200 शिक्षकों की भर्ती होगी।
– तीर्थ दर्शन योजना दोबारा शुरू होगी।
– पूरब-पश्चिम को जोड़ेगा नर्मदा एक्‍सप्रेसवे
– अनाज खरीदी के लिए नई योजना लॉन्‍च होगी।
– आदिवासी जिलों में स्‍टूडेंटस के लिए टांसपोर्ट सर्विस शुरू होगी।
– जल जीवन मिशन से घर-घर नल कनेक्‍शन किए जाएंगे।
– हर जिले में महिला थाना, भोपाल में पुलिस अस्‍पताल खोले जाएंगे।
– हर पंचायत में राशन दुकान, 33% दुकानें महिलाएं चलाएंगी।

————————
13. विश्व वन्यजीव दिवस (world wildlife day) कब मनाया जाता है?

a. 4 मार्च
b. 3 मार्च
c. 2 मार्च
d. 1 मार्च

Answer: b. 3 मार्च

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य विश्‍वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
3 मार्च 1973 को लुप्त हो रही जंगली फल-फूलों के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड को प्रतिबंधित करने के यूनाइटेड नेशंस के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हुए थे।
– इसी दिन की याद में 20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 63वें सत्र में तय हुआ कि हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया जाए।
– पहला वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे वर्ष 2014 में मनाया गया था।
– वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) की लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, 1970 और 2016 के बीच जानवरों की संख्या 68% तक घट गई है।

2021 की थीम- “Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet”

————————–
14. युगांडा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 पुरुष एकल में किस खिलाड़ी ने खिताब जीता है?

a. प्रकाश पादुकोण
b. पुलेला गोपीचंद
c. किदांबी श्री कांत
d. वरूण कपूर

Answer: d. वरूण कपूर

– दुनिया के दूसरे नंबर के जूनियर खिलाड़ी वरूण ने युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित टूर्नामेंट में ये अपना छठा खिताब जीता।
– वरूण ने पुरुष एकल फाइनल में सातवें वरीय शंकर मुथुसामी को 21-18 16-21 21-17 से हराया

महिला एकल-
– वहीं महिला एकल में ये खिताब मालविका बंसोड़ के नाम रहा जिन्‍होंने समदेशी अनुपमा उपाध्‍याय को हराया।

युगांडा की मुद्रा- युगांडाई शिलिंग.
राष्ट्रपति- योवेरी मुसेवेनी.

—————————–
15. इजराइल में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पहले राजदूत बनाए गए, उनका क्‍या नाम है?

a. तरनजीत सिंह
b. मोहम्मद अल खाजा
c. रूचिरा कंबोज
d. फहीम खान

Answer: b. मोहम्मद अल खाजा

– इजराइल में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पहले राजदूत 1 मार्च 2021 को तेव अवीव पहुंच गए।
– राजदूत मोहम्मद अल खाजा ने यरूशलम में इजराइल के विदेश मंत्री गबी अशकेनाजी से मुलाकात की।
– आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध (Diplomatic relations) स्थापित हुए थे।
– इजराइल और UAE ने अगस्त 2020 में ‘अब्राहम समझौता’ की घोषणा की थी।
– इसके बाद अमेरिका में व्हाइट हाउस में दोनों देशों ने सितंबर 2020 में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने के समझौते पर दस्तखत किए।

अब्राहम अकॉर्ड-
– अमेरिका ने इजरायल, UAE , बहरीन, सूडान और मोरक्को के बीच राजनयिक संबंध शुरू करने के लिए सौदे किए हैं।
– उस समय तक, मिस्र और जॉर्डन एकमात्र अरब राज्य थे, जिन्होंने 1979 और 1994 में, इजरायल के साथ शांति संधियों पर हस्ताक्षर किए थे।
– UAE पहला देश है जो अमेरिका अब्राहम समझौते के तहत यहूदी राज्य के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए सहमत हुआ था।
– अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में यह समझौता हुआ था, इजरायल ने जनवरी 2021 में अनुभवी राजनयिक एतान नेह अबू धाबी की अगुवाई में अपना यूएई दूतावास खोला।
– इजरायल और UAE पहले ही सीधी उड़ानों और वीजा-मुक्त यात्रा पर संधियों के साथ निवेश संरक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।

इज़राइल के प्रधानमंत्री- बेंजामिन नेतन्याहू.
राजधानी- येरूशलम
मुद्रा- इजरायल शेकेल

————————–
16. वर्ष 2021 में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्‍ताह (National Safety Week) कब से कब तक मनाया गया?

a. 4 मार्च से 8 मार्च
b. 5 मार्च से 9 मार्च
c. 3 मार्च से 6 मार्च
d. 4 मार्च से 10 मार्च

Answer: d. 4 मार्च से 10 मार्च

– इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं से रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– वर्ष 2021 में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 से 10 मार्च तक मनाया जाएगा।
– राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस पर 1972 में पहली बार 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया था।

वर्ष 2021 की थीम: सड़क सुरक्षा (Road safety) है।

——————————
17. नागरिक लेखा दिवस (Civil accounting day) कब मनाया जाता है?

a. 4 मार्च
b. 3 मार्च
c. 2 मार्च
d. 1 मार्च

Answer: d. 1 मार्च

– भारतीय नागरिक लेखा सेवा की स्‍थापना 1 मार्च 1976 को की गई थी।
– इसके बाद से ही इस दिन नागरिक लेखा दिवस मनाया जाता है।
– इस साल यानि 2021 में 45वां नागरिक लेखा दिवस मनाया गया है।

————————–
18. एन एस लक्ष्मीनारायण भट्ट का निधन 6 मार्च 2021 को हो गया, वो किसलिए जाने जाते थे?

a. चित्रकार
b. कहानीकाल
c. आलोचक
d. कन्नड़ कवि, आलोचक एवं अनुवादक

Answer: d. कन्नड़ कवि, आलोचक एवं अनुवादक

– 84 वर्षीय एन एस लक्ष्‍मीनारायण का जन्म 1936 में शिवमोगा जिले में हुआ था।
– उन्होंने विलियम शेक्सपीयर, टी एस इलियट और कवि यीट्स की रचनाओं का कन्नड़ में अनुवाद किया था।
– वह बेंगलुरु विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे।
– लक्ष्‍मीनारायण संत-कवि शिशुनाला शरीफ की कृतियों को लोकप्रिय करने के लिए भी जाने जाते हैं।
– मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भट्ट के निधन पर शोक जताया।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account