यह 4th to 6th January 202a का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. अदरक की दो नई प्रजातियां हेडिकियम मेचुक्कानम और ओमोमम की खोज किस राज्य में हुई है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. आंध्र प्रदेश
c. कर्नाटक
d. पंजाब
Answer: a. अरुणाचल प्रदेश
– रिसर्चर्स शोधकर्ताओं ने उत्तर भारत, अरुणाचल प्रदेश में इनकी खोज की इसमें हेडियिकम जीनस से संबंधित हैं और आमोमम अरुनाचलेंजे आमोमम जीनस से है।
महाभारत में पांचाली की इच्छा पूरी करने के लिए भीम इसे लाए थे।
हेडिकियम मेचुक्कानम-
– इसे सफेद अदरक लिली के रूप में भी जाना जाता है।
– साबू और वीएस हरीश मालाबर गार्डन और इंस्टीटयूट ऑफ प्लंट साइंसेज, कोझीकोड के शोधकर्ताओं ने मेचुका घाटी के पास क्विंट और टातो के एक स्थान से इसकी खोज की।
– इसका नाम भारत-चीन सीमा पर बसे एक शहर मेचुका के नाम पर रखा गया है।
– आपको ये भी बता दें कि इसकी खोज सिंगापुर के गार्डन बुलेटिन में प्रकाशित की गई है।
– इस पौधे में बड़े सफेद फूल होते हैं।
– फूल जून से सितंबर के बीच खिलते हैं।
ओमोमम-
– साबू और वीएस हरीश मालाबर गार्डन और इंस्टीटयूट आफ प्लांट साइंसेज, कोझीकोड दीपांकर बोराह राजीव गांधी विवि, इटा नगर के शोधकर्ताओं ने पापुम पारे में निरजुली से अमोमम से इसकी खोज की।
– सफेद हल्के भूरे रंग के ये होते हैं।
– भारत के उत्तरपूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अमोमम जीनस की 11 प्रजातियां मिली हैं।
– शोधकर्ताओं ने इसके 20 नमूने एकत्रित किए हैं।
– इसकी खोज हेलसिंकी से प्रकाशित एक शोध पत्रिका एनालेस बोटनिसी फेनिकी के 8 दिसंबर के अंक में छपी है।
——————————–
2. पर्वतारोही कर्नल नरेंद्र ‘बुल’ कुमार का निधन 31 दिसंबर 2020 को हो गया, उन्हें कौन से सम्मान मिले थे?
a. पदम विभूषण
b. पद्म श्री
c. अर्जुन पुरस्कार
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों
– उनका निधन 87 वर्ष की उम्र में हुआ था।
– दुनिया की ऊंची चोटियों में से एक सियाचिन ग्लेशियर पर भारत की पकड़ बनाए रखने में कर्नल नरेंद्र ‘बुल’ कुमार ने अहम रोल निभाया था।
– उन्होंने 1984 में मेघदूत ऑपरेशन के समय कई अभियान चलाए थे।
– वह सियाचिन में पाकिस्तानी की नापाक हरकतों को रोकने वाले भारतीय सेना के ‘शेर’ के साथ-साथ एक प्रसिद्ध पर्वतारोही थे।
– उन्हें अपने साहसी कार्यों के लिए ‘बुल’ नाम की उपाधि मिली थी।
– नरेंद्र ‘बुल’ कुमार का जन्म 1933 में रावलपिंडी (अब पाकिस्तान में) में हुआ था।
– 1953 में भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से कुमाऊं रेजिमेंट में शामिल हुए थे।
– सेना के अफसरों के मुताबिक यदि हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के कमांडेंट के रूप में सियाचिन ग्लेशियर और साल्टोरो रेंज में वह अभियान नहीं चलाते तो सियाचिन पर पाकिस्तान का कब्जा होता।
– कर्नल नरेंद्र ने नंदादेवी चोटी पर पर भी तिरंग फहराया था।
– उन्होंने 1965 में माउंट एवरेस्ट, माउंट ब्लैंक (आल्प्स की सबसे ऊंची चोटी), और बाद में माउंट कांगचेंगा पर चढ़ाई की थी।
——————————–
3. तमिल भाषा-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किस केंद्र शासित प्रदेश ने जनवरी 2021 में तमिल अकादमी बनाई?
a. हरियाणा
b. दिल्ली
c. जम्मू कश्मीर
d. पुदुचेरी
Answer: b. दिल्ली
– दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग ने देश की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए इस अकादमी की स्थापना 4 जनवरी 2021 को की।
– एमसीडी के पूर्व पार्षद और दिल्ली तमिल संगम के सदस्य एन. राजा को अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
– दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और कला, संस्कृति और भाषा विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में देश के सभी हिस्सों के लोग रहते हैं।
– मनीष सिसोदिया ने ये भी बताया कि दिल्ली में रहने वाली तमिलनाडु की बड़ी आबादी के लिए हम एक मंच पेश करना चाहते हैं, साथ ही, दिल्ली के लोगों को भी तमिलनाडु की कला-संस्कृति का लाभ मिलेगा।
– इस अकादमी की तरफ से तमिल भाषा और संस्कृति में अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
– साथ ही दिल्ली सरकार तमिलनाडु निवासियों के लिए सांस्कृतिक उत्सवों का भी आयोजन करेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री- अरविंद केजरीवाल
राज्यपाल: अनिल बैजल।
———————————-
4. वर्ष 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
a. भारत
b. यूएई
c. इंग्लैंड
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: a. भारत
– भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस साल टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है।
– इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने BCCI से कहा है कि वह केंद्र सरकार से टैक्स में पूरी तरह छूट देने को लेकर बात करे।
– यह टूर्नामेंट अक्टूबर 2021 में होना है।
– भारत दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।
– इससे पहले 2016 में यह टूर्नामेंट भारत में हुआ था, तब वेस्टइंडीज ने यह खिताब जीता था।
– टीम इंडिया एक ही बार 2007 में यह टूर्नामेंट जीत सकी है। तब फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।
टैक्स में छूट पाने की फरवरी आखिरी तारीख
– ICC ने भारतीय बोर्ड को केंद्र सरकार से बात करने और टैक्स में छूट पाने के लिए पहले 31 दिसंबर 2019 और फिर 31 दिसंबर 2020 की तारीख दी थी। यह दोनों ही मौके BCCI ने गंवा दिए हैं।
– अब बोर्ड सूत्रों की मानें को ICC ने भारतीय बोर्ड को फरवरी तक का आखिरी मौका दिया है।
– यदि BCCI इस मौके को भी गंवाता है, तो उससे मेजबानी छीनी जा सकती है।
– ICC ने विकल्प के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को चुन रखा है।
मोदी सरकार ने BCCI के आवेदन को लटकाया
– सूत्रों की मानें तो BCCI ने टैक्स में पूरी तरह छूट के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आवेदन दे रखा है।
– इसे वित्त मंत्रालय ने लटकाया हुआ है। इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।
– दिलचस्प बात यह है कि BCCI खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन भी नहीं है।
2016 में भी हुआ था विवाद
– यह पहली बार नहीं है, जब टैक्स के मामले को लेकर ICC और BCCI के बीच टकराव हुआ है।
– इससे पहले 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी यही मामला उठा था। तब यह टूर्नामेंट भारत में ही हुआ था।
– तब भी टूर्नामेंट को लेकर भारत सरकार से कोई छूट नहीं मिली थी।
– इसके कारण आईसीसी को 20-30 मिलियन डॉलर (करीब 150 से 230 करोड़ रुपए) तक का नुकसान झेलना पड़ा था।
———————————-
5. हिमाचल प्रदेश में बागवानी के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) ने कितनी रकम के ऋण को मंजूरी दी?
a. 15 मिलियन डॉलर
b. 10 मिलियन डॉलर
c. 20 मिलियन डॉलर
d. 17 मिलियन डॉलर
Answer: b. 10 मिलियन डॉलर
– एशियाई विकास बैंक ने हिमाचल प्रदेश में परियोजनाओं के लिए भारत के साथ ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
– यह ऋण परियोजना के लिए डिजाइनिंग, क्षमता निर्माण और पायलटिंग गतिविधियों में मदद करेगा।
– इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में बागवानी उत्पादन और कृषि घरेलू आय का विस्तार करना है।
– इसके साथ ही भारत और ADB ने असम में 120 मेगा वाट जलविद्युत संयंत्र के निर्माण के लिए 231 मिलियन डालर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं।
– इस प्लांट से घरों में बिजली की उपलब्धता में वृद्धि होगी।
– भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग में अपर सचिव (फंड बैंक एवं एडीबी) समीर कुमार खरे और एडीबी के इंडिया रेजिडेन्ट मिशन के कंट्री डायरेक्टर केनिची योकॉयमा ने एडीबी के लिए हस्ताक्षर किए।
———————————
6. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
a. पी.आर. वेंकटरामा
b. गैरी कास्पारोव
c. प्रागननंदा
d. डॉ संजय कपूर
Answer: d. डॉ संजय कपूर
– 4 जनवरी 2021 को अखिल भारतीय चेस फेडरेशन का ऑनलाइन चुनाव हुआ, जिसमें डॉ. संजय चुने गए।
– चुने गए नए पदाधिकारी 2023 तक अपने पद पर बने रहेंगे।
– डॉ संजय कपूर उत्तर प्रदेश शतरंज संघ से हैं।
– भरत सिंह चौहान सचिव पद बरकरार रखने में कायमाब रहे है।
– नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
– इसके अलावा अनंता डीपी भावेश पटेल, विप्नेश भारद्वाज, अजय अजमेरा, पीसी लालियांगथांगा और इआर नियापुंग कोनिया उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
– वहीं, राजेश आर, महेंद्र ढकाल, अतुल कुमार, मुगाहो अवामी, दिलजीत खन्ना और अतनु लाहिड़ी संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।
एआईसीएफ का मुख्यालय: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई.
———————————-
7. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (International Financial Services Centres Authority-IFSCA) किस संगठन का सहयोगी सदस्य बना है?
a. भारतीय उच्चायोग
b. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
c. अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभूति संगठन
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभूति संगठन (IOSCO)
– International Organization of Securities Commissions (IOSCO)
– अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभूति संगठन (International Organization of Securities Commissions-IOSCO) का सदस्य 1 जनवरी 2021 को बना है।
IOSCO के बारे में-
– IOSCO दुनिया के प्रतिभूति नियामकों का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया के 95% से अधिक प्रतिभूति बाजारों को कवर करता है।
– इस नई सदस्यता से IFSCA को सामान हितों के क्षेत्रों पर वैश्विक स्तर और क्षेत्रीय स्तर पर जानकारी का आदान-प्रदान करने और स्थापित वित्तीय केंद्रों के नियामकों के अनुभवों और सर्वोत्तम प्रयासों से सीखने में मदद मिलेगी।
IFSCA-
– वित्त मंत्रालय ने अप्रैल 2020 में देश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में सभी वित्तीय सेवाओं को विनियमित करने के लिए इसकी स्थापना की।
– IFSCA की स्थापना एक एकीकृत प्राधिकरण (Unified authority) के रूप में की गई थी।
– इस संगठन का मुख्यालय गुजरात के गांधीनगर में स्थित है।
———————————–
8. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने रूसी शटलर निकिता खाकीमोव पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?
a. एक साल
b. दो साल
c. चार साल
d. पांच साल
Answer: d. पांच साल
– निकिता खाकीमोव पर 23 दिसंबर 2020 को ये प्रतिबंध लगाया गया है।
– इस शटलर ने फरवरी 2018 में आयोजित यूरोपीय टीमों की चैंपियनशिप में हेरफेर किया था।
– निकिता को सट्टेबाजी और अनियमित मैच परिणामों के आरोप में प्रतिबंध लगाया है।
———————————–
9. किस राज्य मंत्रीमंडल ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश में आरक्षण देने का फैसला किया?
a. पश्मचम बंगाल
b. उत्तर प्रदेश
c. ओडिशा
d. असम
Answer: c. ओडिशा
– ओडिशा सरकार ने 28 दिसंबर 2020 को ये प्रस्ताव पास किया है।
– मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
– स्कूल और मास एजुकेशन मिनिस्टर एस आर दास ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में से कोटा वर्ष 2021 से शुरू हो जाएगा।
– बताया इस आरक्षण को देने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उन छात्रों का मनोबल बढ़ाना है जो शहरी क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध कोचिंग और डिजिटल पाठ्यक्रमों से वंचित हैं।
– कैबिनेट ने सेवानिवृत्त उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति के गठन को मंजूरी दी, जो आरक्षण लागू करने के तौर तरीकों पर एक रिपोर्ट तीन माह में सौंपेगी।
ओडिशा की राजधानी- भुवनेश्वर
राज्यपाल- गनेशी लाल
———————————–
10. मलाला युसुफजई स्कॉलरशिप एक्ट किस देश में पारित किया गया है?
a. पाकिस्तान
b. अमेरिका
c. इंग्लैंड
d. भारत
Answer: b. अमेरिका
– अमेरिका की संसद में 1 जनवरी 2021 को यह एक्ट पारित किया गया है।
– इस एक्ट के तहत छात्रवृत्ति (Scholarship) की संख्या बढ़ाई जाएगी, पाकिस्तानी महिलाओं को Higher Education हासिल करने में इससे मदद मिलेगी।
– मार्च 2020 में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स द्वारा यह अधिनियम पारित किया गया था और 1 जनवरी को अमेरिकी सीनेट ने पारित किया।
– इस बिल को दी यूएस एजेंन्सी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की जरूरत पड़ेगी जो 2020 से 2022 तक पाकिस्तानी महिलाओं को पाकिस्तान स्थित उच्चतर शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत कम से कम 50% छात्रवृत्ति देगी।
– इस बिल में अमेरिका में पाकिस्तानी निजी क्षेत्र और पाकिस्तानी प्रवासी द्वारा निवेश का लाभ लेने के लिए दी यूएस एजेंन्सी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID ) के साथ परामर्श की जरूरत पड़ेगी।
– 2010 से अब तक USAID की ओर से हायर एजुकेशन के लिए पाकिस्तान में महिलाओं व लड़कियों के लिए 6000 से अधिक स्कॉलरशिप दी जा चुकी है।
वर्ष 2012 में मारी थी गोली
– महिलाओं की शिक्षा का प्रसार करने के कारण अक्टूबर 2012 में स्कूल से घर जाते समय तालिबान आतंकियों ने मलाला को सिर में गोली मार दी थी।
– 10 अक्टूबर 2014 को मलाला को बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष और सभी बच्चों को शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।
——————————-
11. विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day) कब मनाया जाता है?
a. 6 जनवरी
b. 5 जनवरी
c. 4 जनवरी
d. 3 जनवरी
Answer: c. 4 जनवरी
– वर्ष 2019 से हर साल ये दिवस मनाया जाता है।
– यह दिन दृष्टि बाधित और दृष्टि-विहीन लोगों के लिए मानवाधिकार हासिल करने में संचार के साधन के रूप में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– यह दिन दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि विकसित करने वाले लुई ब्रेल की जयंती को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है, जिनका जन्म उत्तरी फ्रांस के कूपवरे (Coupvray) शहर में 4 जनवरी 1809 को हुआ था।
ब्रेल क्या है?
– ब्रेल प्रत्येक अक्षर और संख्या, के साथ-साथ संगीत, गणितीय और वैज्ञानिक प्रतीकों के बारे में बताने के लिए छह बिंदुओं का उपयोग करते हुए अक्षर और संख्यात्मक प्रतीकों का एक स्पर्श-संबंधी लिपि है।
——————————-
12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया, इसका विषय क्या था?
a. ‘विकास के लिए मेट्रोलॉजी’
b. ‘मेट्रोलॉजी का लक्ष्य-2021’
c. ‘समावेशी विकास के लिए मेट्रोलॉजी’
d. ‘राष्ट्र के समावेशी विकास के लिए मेट्रोलॉजी’
Answer: d. राष्ट्र के समावेशी विकास के लिए मेट्रोलॉजी’
– ये कॉन्क्लेव काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (CSIR-NPL), नई दिल्ली द्वारा आयोजित की गई।
– इसकी स्थापना के 74 साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है।
– कॉन्क्लेव में मोदी ने कहा, वैश्विक नवाचार रैंकिंग में भारत शीर्ष 50 देशों में शामिल है।
– भारत में उद्योग और संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत किया जा रहा।
———————————-
13. भारत, वन्य जीवों के आवासों के संरक्षण के लिए IUCN (international union for conservation of nature) समर्थित किस समूह का सह-अध्यक्ष बना?
a. एशिया संरक्षित क्षेत्र (APAP)
b. वर्ल्ड लाइफ एसोसिएशन (WWA)
c. वर्ल्ड एसोसिएशन आफ एनीमल्स (WAA)
d. वर्ल्ड फोरम फॉर वाइल्ड लाइफ
Answer: a. एशिया संरक्षित क्षेत्र (APAP)
– तीन साल के लिए और इस क्षमता में अन्य एशियाई देशों को उनके संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन में सहायता करेगा।
– APAP में चीन, जापान सहित 17 देशों के 21 सदस्य शामिल हैं।
– 2014 में ऑस्ट्रेलिया में IUCN वर्ल्ड पार्क्स कांग्रेस में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।
– भारत दक्षिण कोरिया का स्थान लेगा जिसने नवंबर, 2020 तक तीन वर्षों के लिए यह पद संभाला था।
– सह-अध्यक्ष के रूप में, भारत संरक्षण के एजेंडे पर एशिया क्षेत्र के देशों को संबोधित करेगा।
– IUCN के प्रतिनिधि विवेक सक्सेना ने बताया भारत में भारत में बाघ, हाथी, एशियाई शेर, हिम तेंदुए डॉल्फिन और कई अन्य प्रमुख प्रजातियों को APAP ने संरक्षण दिया है।
– भारत ने दिसंबर में अपने तेंदुए की आबादी का अनुमान जारी किया था, जिसमें चार साल में इसकी संख्या में 62% की वृद्धि देखी गई।
– इसी तरह गुजरात गिर वन में रहने वाले एशियाई शेरों की आबादी में 29% की वृद्धि दर्ज की गई।
IUCN
मुख्यालय – Gland, near Geneva, Switzerland
———————————-
14. किस राज्य की विधानसभा ने Assam Ease of Doing Business (Amendment) Bill, 2020 पारित किया है?
a. केरल
b. अरुणाचल प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. असम
Answer: d. असम
– यह बिल Assam Ease of Doing Business Bill, 2016 में संशोधन करता है।
– इस संशोधन से असम को केंद्र से 0.25% अतिरिक्त उधार मिलेगा।
बिल के बारे में-
– संशोधन विधेयक के तहत, सरकार ने असम में एक निवेशक के अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्धता (Commitment to create investor friendly environment) जताई।
– असम सरकार को प्रमाण पत्र नवीनीकरण, अनुमति और लाइसेंस को ख़त्म कर देगी है।
– ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि असम में कई नवीकरणीय आवेदन लंबित पड़े हैं।
– एक आवेदन मिलने के बाद, सिस्टम इसे सक्षम प्राधिकारी
(Competent authority) को भेज देगा।
– इसके अलावा, यह सिस्टम प्राप्त आवेदनों की स्थिति, लंबित, निपटान और मासिक आधार पर लंबित कारणों के बारे में ब्यूरो को एक रिपोर्ट देगा।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।