Daily Current Affairs, Current Affairs 6 January 2020, Current Affairs 6 January, Current Affair 6 January 2020 Question, 6 January 2020 Current Affairs, Current Affairs 6 January 2020,

यह 6 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 4 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इंश्योरेंस रेगुलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार की है, इसका नाम बताएं?

a. आरोग्य संजीवनी पॉलिसी
b. आरोग्य जीवन पॉलिसी
c. संजीवनी पॉलिसी
d. आरोग्य स्‍वास्‍थ्‍य पॉलिसी

Answer: a. आरोग्य संजीवनी पॉलिसी

– ‘आरोग्य संजीवनी पॉलिसी’ के बाद कंपनी का नाम जुड़ा होगा। इंश्योरेंस कंपनियों को पॉलिसी से जुड़े किसी भी दस्तावेज में कोई अन्य नाम जोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
– 1 अप्रैल 2020 से कंपनियां नई पॉलिसी जारी करना शुरू कर देंगी।
– इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में कम से कम 1 लाख रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये के सम अश्योर्ड की लिमिट होगी।

———————————
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय नर्स व प्रसाविका (International Year of the Nurse and the Midwife) वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है?

a. 2025
b. 2224
c. 2022
d. 2020

Answer: d. 2020

– हाल ही में WHO ने यह फैसला किया है।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2030 तक सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 18 मिलियन हेल्थ वर्कर्स की आवश्यकता है।

WHO
– स्‍थापना : 7 अप्रैल 1948
– मुख्यालय : जेनेवा, स्विटज़रलैंड

———————————
3. 28वें विश्‍व पुस्‍तक मेला 2020 का आयोजन नई दिल्‍ली में 4-12 जनवरी को किया गया है, इसकी थीम बताएं?

a. मानव और पुस्‍तक
b. गांधी: लेखकों के लेखक
c. पुस्‍तक : हमारा समाज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. गांधी: लेखकों के लेखक

– इसका आयोजन प्रगति मैदान में किया गया है।
– उद्घाटन मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने किया।
– इस बार मेले में 20 से ज्यादा देशों के प्रकाशक अपनी पुस्तकें लेकर आए हैं. इसके अलावा 600 से ज्यादा प्रकाशकों के करीब 1300 स्टाल हैं.
– इस बार मेले में 20 से ज्यादा देशों के प्रकाशक अपनी पुस्तकें लेकर आए हैं. इसके अलावा 600 से ज्यादा प्रकाशकों के करीब 1300 स्टाल हैं.

दिल्‍ली
सीएम – अरविंद केजरीवाल
उपराज्‍यपाल – अनिल बैजल

———————————
4. राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन कहां पर किया गया है?

a. जम्‍मू
b. करगिल
c. लेह
d. कश्‍मीर

Answer: c. लेह

– आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) की 5 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 शुरू हो गई है।
– टूर्नामेंट 2 से 7 जनवरी तक लेह के करज़ू आइस हॉकी रिंक में जारी रहेगा।
– जिसमें सेना, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और लद्दाख घरेलू टीम अंडर -20 बालक वर्ग में चैंपियनशिप के लिए भाग ले रहे हैं।
– बालिका वर्ग में लद्दाख, महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ चैम्पियनशिप के लिए खेल रहे हैं।

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार.

लद्दाख
उपराज्‍यपाल – आरके माथुर

———————————
5. किस राज्‍य में लाइ हराओबा पर्व का आयोजन होता है?

a. त्रिपुरा
b. मणिपुर
c. मिजोरम
d. a और b

Answer: d. a और b (त्रिपुरा और मणिपुर)

– इसे मणिपुरी मेती समुदायों द्वारा मनाया जाता है। खासतौर पर त्रिपुरा में हाल ही में पांच दिनों का आयोजन किया गया है।
– महोत्सव के दौरान मणिपुरी मार्शल आर्ट, लोक संगीत और लोक नृत्यों सहित विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक संगीत का प्रदर्शन किया जाता हैं।

त्रिपुरा
राजधानी: अगरतला
सीएम: बिप्लब कुमार देब
राज्यपाल: रमेश बैस

———————————
6. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कौन सी हेल्‍पलाइन सेवा (81142-77777) शुरू की है?

a. दामिनी
b. निर्भया
c. रक्षक
d. भक्षक

Answer: a. दामिनी

– इस सेवा में महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शिकायत कर सकती हैं और सुझाव भी दे सकती हैं।

यूपी
सीएम: योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

———————————
7. नाटककार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्न ओझा का निधन 31 दिसंबर को हो गया, वह किस राज्‍य से थे?

a. मध्‍य प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. असम
d. ओडीशा

Answer: c. असम

– वह 88 वर्ष के थे।
– असम के सांस्कृतिक अगुवा कहे जाने वाले ओझा नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में जारी विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

असम
सीएम – सर्बानंद सोनेवाल
राज्‍यपाल – जगदीश मुखी

———————————
8. अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में अंडर -21 पुरुष सिंगल वर्ग में किस भारतीय खिलाड़ी ने शीष स्‍थान पाया है?

a. हरमीत देसाई
b. मानव ठक्‍कर
c. जी सथियान
d. सौम्‍या घोष

Answer: b. मानव ठक्‍कर

– उन्‍होंने अंडर -21 पुरुष सिंगल वर्ग में पहली रैंकिंग पाई है।
– इसके साथ ही हरमीत देसाई, जी सथियान और सौम्य घोष के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले ठक्कर चौथे भारतीय बन गए।

ITTF (इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन)
अध्यक्ष: थॉमस वीकार्ट;
मुख्यालय: लुसानै, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 1926

———————————
9. किस राज्‍य ने वर्ष 2020 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. तेलंगाना
d. पश्चिम बंगाल

Answer: c. तेलंगाना

– तेलंगाना सरकार ने नीति आयोग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
– नीति आयोग ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए राष्ट्रीय रणनीति’ शुरू की है। जब नीति आयोग ने ‘AI फॉर आल’ नामक दस्तावेज तैयार किया था, तेलंगाना उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाला पहला राज्य था।

तेलंगाना
सीएम – के चंद्रशेखर राव
राज्‍यपाल – तमिलिसै सौंदरराजन
राजधानी – हैदाराबाद

———————————
10. चौथी अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?

a. नई दिल्‍ली
b. मुंबई
c. बेंगलुरू
d. चेन्‍नई

Answer: a. नई दिल्‍ली

– इस वर्ष CRPF द्वारा आयोजित की जा रही चौथी अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप में देश भर से करीब 1207 खिलाड़ियों के अलावा 34 टीम भाग ले रही है

———————————
11. हाल ही में सुनीता लाकड़ा ने संन्यास की घोषणा की, वे किस खेल से जुड़ी हुई हैं?

a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. फुटबॉल
d. चेस

Answer: b. हॉकी

– वह भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान है।
– वह पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से काफी परेशान थीं। इसी वजह से उन्‍होंने सन्‍यास की घोषणा की है।
– 2018 में उनकी कप्तानी में एशियाई चैंपियंस ट्राफी में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया था।
– वह 2016 रिओ ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं।

 


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account