यह 6 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 6 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया है, इसका नाम बताएं?
a. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
b. श्री रामलला ट्रस्ट
c. श्री रामलला मंदिर ट्रस्ट
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी 2020 को लोकसभा में यह ऐलान किया।
– यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर फैसले लेने के लिए स्वतंत्र होगा।
– केंद्र सरकार ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के फैसले के आधार पर किया है।
——————————
2. केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट ‘श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ बनाने का ऐलान किया है, इसमें कितने सदस्य होंगे?
a. 10
b. 11
c. 15
d. 18
Answer: c. 15
– इससे एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा।
——————————-
3. अयोध्या कानून के तहत कितनी अधिग्रहित जमीन को केंद्र सरकार ने ट्रस्ट ‘श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को देने का फैसला किया है?
a. 2.77 एकड़
b. 67.703 एकड़
c. 7.703 एकड़
d. 61.703 एकड़
Answer: b. 67.703 एकड़
नरसिम्हा राव सरकार ने किया था अधिग्रहित
– 1991 से 1993 के बीच केंद्र की तत्कालीन पीवी नरसिम्हा राव सरकार ने विवादित स्थल और उसके आसपास की करीब 67.703 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके लिए एक कानून भी पास किया गया था।
– सुप्रीम कोर्ट ने 2003 में इस पर यथास्थिति बरकरार रखने के निर्देश दिए थे।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला 2.77 एकड़ जमीन पर
– 0.313 एकड़ की जमीन पर बाबरी ढांचा था। इसे मिलाकर 2.77 एकड़ की जमीन पर विवाद था।
– 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला इसी 2.77 एकड़ की जमीन पर आया था। बाकी जमीन पर विवाद नहीं था।
– इसलिए इस पर केंद्र सरकार का ही नियंत्रण है।
– राम जन्मभूमि न्यास जमीन का गैर-विवादित हिस्सा चाहता था।
– हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष की मांग थी कि उसे इसी 67.703 एकड़ इलाके में 5 एकड़ जमीन मिलनी चाहिए। यह मांग सरकार ने खारिज कर दी है।
————————————–
4. यूपी सरकार ने अयोध्या में रौनाही नामक जगह पर मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन किसे देने का ऐलान किया है?
a. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
b. शिया वक्फ बोर्ड
c. सुन्नी वक्फ बोर्ड
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. सुन्नी वक्फ बोर्ड
– योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 5 फरवरी 2020 को यह फैसला किया।
– 5 एकड़ जमीन, अयोध्या से 22 किलोमीटर दूर रौनाही में दी गई है।
– रौनाही अयोध्या के मुख्य मंदिर क्षेत्र के दायरे में नहीं आता है और मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।
– सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को यूपी सरकार से सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को कहा था।
——————————-
5. आइफा अवार्ड समारोह 2020 का आयोजन 27 और 29 मार्च को किस शहर में होगा?
a. न्यूयार्क
b. इंदौर
c. लंदन
d. मुंबई
Answer: b. इंदौर
– इसकी घोषणा हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और आईफा से जुड़े लोगों ने किया।
– आइफा अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी।
– आइफा अवार्ड्स के इतिहास में दूसरी बार है, जब अवार्ड समारोह भारत में हो रहा है।
– इससे पहले 2019 में मुंबई में यह अवार्ड समारोह हुआ था।
– 2019 से पहले विदेशों में ही ये समारोह होते रहे हैं।
IIFA
– आइफा का फुल फॉर्म – International Indian Film Academy Awards (अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार)
– यह अवार्ड दुनिया भर में भारतीय फिल्मों में योगदान के सम्मान स्वरूप में दिये जाते हैं।
——————————
6. राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2018 से किसे 4 फरवरी 2020 को सम्मानित किया गया?
a. वहीदा रहमान
b. आमोल पालेकर
c. सुनील शेट्टी
d. अजय देगवन
Answer: a. वहीदा रहमान
– मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह अवार्ड दिया जाता है।
– मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने 4 फरवरी 2020 को मुम्बई में एक्ट्रेस वहीदा रहमान को उनके आवास पर जाकर यह सम्मान दिया।
– वहीदा को सम्मान-स्वरूप दो लाख रुपये, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पट्टिका सौंपी गई।
——————————
7. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए किस राज्य (एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले) ने प्रथम पुरस्कार जीता?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. असम
Answer: a. मध्य प्रदेश
– यह अवार्ड केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने प्रदान किया।
– एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया।
– आंध्र प्रदेश को दूसरा तथा
– हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
——————————-
8. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों (एक करोड़ से कम जनसँख्या वाले) ने प्रथम पुरस्कार जीता?
a. दिल्ली
b. असम
c. चंडीगढ़
d. दादरा व नगर हवेली
Answer: d. दादरा व नगर हवेली
– एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा व नगर हवेली को पहला स्थान मिला।
– इसमें दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश तथा
– तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ रहा।
———————————
9. किस राज्य ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद इसे राजकीय आपदा घोषित किया है?
a. गोवा
b. उत्तर प्रदेश
c. केरल
d. तमिलनाडु
Answer: c. केरल
– दरअसल केरल में कुछ लोगों (3) को कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला सामने आया है।
– बीमार दो लोग चीन के वुहान के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं।
– कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में सबसे पहले पाया गया था, अब यह 25 से ज्यादा देशों में फ़ैल चुका है।
——————————-
10. ‘द बैंकर’ मैगज़ीन ने किस भारतीय बैंकर को ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर (एशिया-पैसिफिक 2020)’ चुना है?
a. रघुराम राजन
b. शक्तिकांत दास
c. रजनीश कुमार
d. अंशुला कांत
Answer: b. शक्तिकांत दास
– ‘द बैंकर’ एक मशहूर इंटरनेशनल मैगज़ीन है। यह लंदन से संपादित होती है।
– ‘ग्लोबल सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड नेशनल बैंक ऑफ़ सर्बिया के जोर्गोवंका ताबाकोवी को प्रदान किया गया है।
– यह पुरस्कार उन बैंकर्स को प्रदान किया जाता है जो आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
– शक्तिकांत दास ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी संकट तथा भारतीय बैंकों के NPA जैसे कई पहलुओं पर सराहनीय कार्य किया है।
——————————-
11. ग्रैमी अवार्ड्स 2020 के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:-
1. एल्बम ऑफ़ द इयर – व्हेन वी ऑल फॉल अस्लीप (बिली इलिश)
2. रिकॉर्ड ऑफ़ द इयर – बैड गाय (बिली इलिश)
3. बेस्ट न्यू आर्टिस्ट – बिली इलिश
4. बेस्ट रैप एल्बम – इगोर (टायलर द क्रिएटर)
5. बेस्ट आर&बी एल्बम विनर – वेंचुरा (एंडरसन पाक)
6. बेस्ट रैप सॉन्ग – ए लॉट
7. बेस्ट कंट्री एल्बम – व्हाइल आई एम लिव इन (तान्या टकर)
8. सॉन्ग ऑफ़ द इयर – बैड गाय (बिली इलिश ओ’कोनेल और फिननीस ओ’कोनेल)
9. बेस्ट रॉक एल्बम – सोशल कूस (केज द एलिफेंट)
10. बेस्ट रॉक सॉन्ग- दिस लैंड (गैरी क्लार्क जूनियर)
11. बेस्ट डांस / इलेक्ट्रॉनिक एल्बम – नो जियोग्राफी (द कैमिकल ब्रदर्स )
12. प्रोडूसर ऑफ़ द इयर, क्लासिक – ब्लैंटन अलस्पॉज़
13. बेस्ट म्यूजिक वीडियो – ओल्ड टाउन रोड
14. बेस्ट कंट्री सॉन्ग – ब्रिंग माय फ्लॉवर्स नाऊ
15. बेस्ट फोक एल्बम – पैटी ग्रिफिन
16. बेस्ट कॉमेडी एल्बम – स्टिक्स एंड स्टोन्स (डेव चैपल)
– लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में जनवरी, 2020 को आयोजित समारोह के दौरान 62 वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स की घोषणा की गई।
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के फैसले का करंट अफेयर्स वीडियो – https://youtu.be/wrm1kQ0z_XU