यह 6 December 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों में वर्ष 2030 तक कितनी रकम के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य दोहराया?
During the 23rd India-Russia Annual Summit, the bilateral trade target of how much amount by the year 2030 was reiterated between the two countries?
a. 50 बिलियन डॉलर
b. 100 बिलियन डॉलर
c. 150 बिलियन डॉलर
d. 200 बिलियन डॉलर
Answer: b. 100 बिलियन डॉलर

– 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन, 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मौजूद थे।
– दोनों देशों ने 2030 तक 100 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसे पहले भी हासिल किया जा सकता है।
– वर्ष 2024 में रूस-भारत व्यापार 68 अरब डॉलर तक पहुँच गया था।
————–
2. 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के बीच आधिकारिक तौर पर कितने समझौते और कितनी घोषणाएं हुईं?
How many agreements and declarations were officially signed between the two countries at the 23rd India-Russia Annual Summit?
a. 10 समझौते और 5 घोषणा
b. 12 समझौते और 5 घोषणा
c. 16 समझौते और 5 घोषणा
d. 20 समझौते और 5 घोषणा
Answer: c. 16 समझौते और 5 घोषणा (यह लिस्ट विदेश मंत्रालय ने जारी की)
नोट – कई समाचार पत्रों ने यह संख्या कम या ज्यादा बताई है, लेकिन विदेश मंत्रालय के डेटा पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।
– 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन, 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मौजूद थे।
– विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरान दोनों देशों के बीच 16 समझौते हुए। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है।
– भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।
– हालांकि इस दौरान दोनों देशों के बीच भी किसी बड़े डिफेंस डील का ऐलान नहीं किया गया। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में भारत-रूस के बीच किसी लड़ाकू विमान या बड़े रक्षा सौदा होने की बात कही जा रही थी।
भारत – रूस में 16 समझौते और 5 घोषणाएं

प्रवासन और गतिशीलता
1) एक देश के नागरिक द्वारा दूसरे देश के क्षेत्र में अस्थाई श्रम गतिविधि पर समझौता
2) अनियमित प्रवासन से निपटने में सहयोग पर समझौता (ये दोनों समझौते भारत से रूस तक कुशल श्रमिकों की आवाजाही के लिए हैं)
स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा
3) स्वास्थ्य देखभाल, चिकित्सा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच समझौता।
4) खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करके खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग
समुद्री सहयोग और ध्रुवीय जल
5) भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग
6) समुद्री क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिपिंग, बंदरगाह, संयुक्त खनिज अन्वेषण, अनुसंधान और विकास में सहयोग शामिल है।
उर्वरक
7) भारतीय कंपनियों द्वारा रूस में यूरिया विनिर्माण में एक संयुक्त उद्यम के विकास के लिए एक रूपरेखा तैयार करने का समझौता
सीमा शुल्क और वाणिज्य
8) माल और वाहनों के संबंध में आगमन-पूर्व सूचना के आदान-प्रदान में सहयोग
9) सीमा पार डाक सहयोग को मजबूत करना तथा भारत और रूस के बीच बढ़ते ई-कॉमर्स को समर्थन प्रदान करना है, विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए।
शैक्षणिक सहयोग
10) रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे और संघीय राज्य स्वायत्त शैक्षिक उच्च शिक्षा संस्थान “नेशनल टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी”, टॉम्स्क के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
11) मुंबई विश्वविद्यालय, लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष की संयुक्त स्टॉक कंपनी प्रबंधन कंपनी के बीच सहयोग के संबंध में समझौता।
मीडिया सहयोग
12) प्रसार भारती, भारत और संयुक्त स्टॉक कंपनी गज़प्रोम-मीडिया होल्डिंग, रूसी संघ के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन।
13) प्रसार भारती, भारत और नेशनल मीडिया ग्रुप, रूस के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन।
14) प्रसार भारती, भारत और बिग एशिया मीडिया समूह के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन।
15) प्रसार भारती, भारत और एएनओ “टीवी-नोवोस्ती” के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन का परिशिष्ट।
16) “टीवी ब्रिक्स” संयुक्त स्टॉक कंपनी और “प्रसार भारती (पीबी)” के बीच समझौता ज्ञापन।
नोट – ये समझौता ज्ञापन प्रसार भारती और रूसी मीडिया संगठनों के बीच हैं और प्रसारण, विषय-वस्तु साझाकरण और सूचना आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को व्यापक बनाएंगे।
घोषणाएं
1) 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास के लिए कार्यक्रम
2) रूसी पक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) में शामिल होने के लिए रूपरेखा समझौते को अपनाने का फैसला किया है।
3) राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी (नई दिल्ली, भारत) और त्सारित्सिनो राज्य ऐतिहासिक, वास्तुकला, कला और लैंडस्केप संग्रहालय-रिजर्व (मॉस्को, रूस) के बीच “भारत। समय का कपड़ा” प्रदर्शनी के लिए समझौता
4) पारस्परिक आधार पर रूसी नागरिकों को 30 दिनों के ई-पर्यटक वीज़ा का निःशुल्क अनुदान
5) रूसी नागरिकों को निःशुल्क समूह पर्यटक वीज़ा का अनुदान
रूसी सेना में भारतीयों के फंसे होने का मुद्दा उठा
– प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान रूसी सेना में शामिल भारतीयों का मुद्दा उठाया।
– उन्होंने पुतिन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग की।
– विदेश मंत्रालय के मुताबिक कम से कम 44 भारतीय रूसी सेना में फंसे हुए हैं।
फाइटर जेट SU-57 और SU-30 mki अपग्रेड
– Russia ने प्रेसिडेंट Putin के विजिट के दौरान भारत को ऑफर किया, लेकिन बात नहीं बनी।
– खबरों के अनुसार अभी इंडियन एयरफोर्र्स के सामने से SU-57 ट्रायल फेज से भी नहीं गुजरा है जिसके बाद डील और एक्विजिशन के लिए एक लंबा प्रोसेस होता है।
– वहीं SU-30 mki अपग्रेड का ऑफर भी था लेकिन वह इंडिया अपने होम ग्राउंड पर ऑलरेडी कर रहा है लिहाजा इस क्षेत्र में भी कोई विशेष प्रगति नहीं हुई। आगे इस मसलों पर बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा।
—————
3. दुनिया के सबसे कम उम्र के FIDE रेटिंग प्राप्त चेस खिलाड़ी का नाम बताएं?
Name the youngest FIDE rated chess player in the world?
a. सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा
b. अनीश सरकार
c. गुकेश वर्मा
d. अजय कुमार दास
Answer: a. सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा

– सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा, मध्य प्रदेश के सागर जिले के हैं।
– वह मात्र तीन साल, सात महीने, 20 दिन की उम्र में यह इतिहास रच दिया है।
– यह उपलब्धि उन्होंने कोलकाता के अनीष सरकार का रिकॉर्ड तोड़कर हासिल की, जिन्होंने वर्ष 2024 में तीन साल, 8 महीने, 19 दिन की उम्र में यह रिकार्ड बनाया था।
– नर्सरी में पढ़ने वाले सर्वज्ञ की रैपिड रेटिंग दिसंबर 2025 में 1572 थी।
– सर्वज्ञ के पिता सिद्धार्थ सिंह के अनुसार, उन्होंने बेटे की अद्भुत स्मरण शक्ति और तेज सीखने की क्षमता को देखते हुए उसे शतरंज की ओर प्रेरित किया।
– सिर्फ एक हफ्ते में उसने सभी मोहरों के नाम और उनकी चालें बिल्कुल सही सीख लीं।
– सर्वज्ञ रोजाना चार से पांच घंटे शतरंज की प्रैक्टिस करता है।
तीन खिलाड़ियों को हराया
– फिडे नियमों के अनुसार, किसी खिलाड़ी को शुरुआत में रेटिंग प्राप्त करने के लिए कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी को हराना होता है।
– सर्वज्ञ ने एक नहीं, बल्कि तीन ऐसे खिलाड़ियों को मात देकर रिकॉर्ड स्थापित किया।
—————-
4. अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) 2025 कब मनाया जाता है?
When is International Volunteer Day 2025 celebrated?
a. 6 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 4 दिसंबर
d. 3 दिसंबर
Answer: b. 5 दिसंबर
2025 की थीम
– हर योगदान मायने रखता है
– Every Contribution Matters
– इस वर्ष, प्रेरणादायक थीम के अंतर्गत, अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (IVD) 2025 महत्व रखता है क्योंकि यह सतत विकास के लिए स्वयंसेवकों के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (IVY 2026) के आधिकारिक वैश्विक शुभारंभ का प्रतीक है।
—————-
5. लोकसभा ने ‘हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस विधेयक’ पारित किया, इसके तहत किन प्रोडक्ट पर अतिरिक्त टैक्स लगेगा?
Lok Sabha has passed the ‘Health Security to National Security Cess Bill’. Under this, on which products will the government now impose additional tax?
a. पान मसाला
b. शराब
c. दवाईयां
d. चाय कॉफी
Answer: a. पान मसाला
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा सिगरेट-पान मसाला जैसे प्रोडक्ट पर सरकार जो एक्स्ट्रा टैक्स लगाएगी उस पैसे को नेशनल सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
– बिल पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई तैयारी की कमी की वजह से हुई। आर्मी जनरलों ने बताया था कि 1990 के दशक की शुरुआत से बजट की कमी की वजह से आर्मी के पास सिर्फ 70-80% ऑथराइज़्ड हथियार, गोला-बारूद और इक्विपमेंट थे। हम नहीं चाहते कि भारत में वह स्टेज फिर कभी वापस आए।
– वित्त मंत्री ने बिल पेश करते हुए कहा कि सेस किसी आवश्यक वस्तु पर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली हानिकारक वस्तुओं पर लगाया जाएगा।
– विधेयक का उद्देश्य है कि आम नागरिकों पर बोझ डाले बिना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी चीजों के लिए फंड मिले।
– इस बिल से प्राप्त राजस्व को विशिष्ट स्वास्थ्य योजनाओं के लिए राज्यों के साथ साझा किया जाएगा।
– 40 प्रतिशत जीएसटी के अलावा पान मसाला इकाइयों पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर भी लगाया जाएगा।
भारत में सिगरेट से हर साल 10 लाख लोगों की मौत
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल सिगरेट पीने की वजह से 80 लाख से ज्यादा लोगों की प्रीमेच्योर डेथ होती है।
– वहीं भारत में हर साल स्मोकिंग के कारण 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।
– इसमें अगर अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन के कारण हुई मौतों के आंकड़े भी जोड़ दिए जाएं तो भारत में हर साल 13.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन के कारण होती है।
– दुनिया में सबसे अधिक तंबाकू का सेवन करने वाले देशों की लिस्ट में चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है।
– WHO के मुताबिक, भारत में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 25.3 करोड़ लोग स्मोकिंग करते हैं।
– इनमें लगभग 20 करोड़ पुरुष हैं और 5.3 करोड़ महिलाएं हैं।
—————-
6. किस नियम के लागू होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के हजार से ज्यादा फ्लाइट रद हो गई और एयरपोर्ट पर खराब हालात की वजह से सरकार को कदम पीछे खींचने पड़े?
After the implementation of which rule, more than a thousand flights of Indigo Airlines were cancelled and the government had to step back due to the bad conditions at the airport?
a. फ्यूल प्राइस बढ़ाना
b. फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL)
c. इंटरनेशनल फ्लाइट में कमी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL)

इंडिगो फ्लाइट संकट की शुरुआत कैसे हुई?
– दरअसल, पायलट यूनियन ने जनवरी 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। इसमें पायलट के ज्यादा काम के घंटे और थकान से फ्लाइट सेफ्टी का मुद्दा उठाया।
– हाईकोर्ट के आदेश के बाद DGCA ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन यानी FDTL नियमों में बदलाव किए।
– 1 जुलाई 2025 को पायलट्स को आराम देने के लिए ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नियम लागू किए गए थे। इसके तहत एयरलाइन कंपनियों के लिए पायलटों को हफ्ते में 36 घंटे के बजाय 48 घंटे आराम, यानी दो दिनों का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य कर दिया। इस दौरान किसी छुट्टी को वीकली रेस्ट गिनने पर रोक लगा दी थी।
– FDTL के दूसरे फेज में 1 नवंबर से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के लगातार नाइट शिफ्ट पर भी पाबंदी लगा दी थी।
– इन नए नियमों के आने के बाद इंडिगो पायलट्स और दूसरे स्टाफ की कमी दूर नहीं कर पाई और हालात बेकाबू हो गए।
– दिसंबर 2025 की शुरुआती चार दिनों में ही इंडिगो ने 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कीं और हजारों देरी से चली।
– हालांकि पायलट यूनियन का कहना है कि इंडिगो कंपनी के पास स्टाफ की कमी को खत्म करने का पर्याप्त वक्त था, लेकिन उसने नई भर्ती नहीं की।
इंडिगो समाधान करने की बजाय लगातार बहाने क्यों बनाता रहा?
– 2 दिसंबर को इंडिगो ने कहा कि किसी छोटी तकनीकी गड़बड़ी, सर्दियों के शेड्यूल मैनेजमेंट, मौसम, एयरपोर्ट कंजेशन और नए क्रू रोस्टरिंग नियमों के चलते फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं। साथ ही यात्रियों से टिकट रिफंड और री-बुकिंग का वादा किया।
– 4 दिसंबर को हालात बेकाबू हो गए, तो इंडिगो के सीनियर ऑफिसर्स ने DGCA के साथ मीटिंग के बाद नए रोस्टर नियमों के मुताबिक अपनी प्लानिंग में कमी की बात मानी।

क्या इंडिगो ने इसे दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया?
– कई विशेषज्ञों का कहना है कि इंडिगो ने सरकार को ब्लैकमेल करने के लिए फ्लाइट्स रद्द कीं, ताकि यात्रियों को तकलीफ हो और सरकार इंडिगो को FDTL के नियमों में छूट देने के लिए राजी हो जाए।
– जब नवंबर में दूसरे फेज के रूल्स लागू हुए, तभी बेंगलुरु में फ्लाइट्स प्रभावित होने लगी थीं।
– इंडिगो का स्टाफ कह रहा था कि अभी यह स्थिति करीब एक महीने तक चलेगी। वही हुआ और आखिरकार सरकार इंडिगो को नए रूल्स से राहत देने को तैयार हो गई।
– लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इंडिगो की मोनोपॉली का सवाल उठाया।
नए नियमों से सबसे ज्यादा इंडिगो ही क्यों प्रभावित हुआ?
– भारत के एयरलाइंस मार्केट में उसकी सबसे ज्यादा 60% हिस्सेदारी है। एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है।
– इंडिगो की सबसे ज्यादा और लगातार फ्लाइट रहती है। देर रात और सुबह की उड़ानों पर इंडिगो सबसे ज्यादा ध्यान देता है।
बेबस सरकार ने एयरलाइन कंपनी को राहत दी
– स्थिति को देखते हुए DGCA ने एयलाइंस को नए नियमों से 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। पायलट्स को वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को भी वापस ले लिया है।
—————
7. भारत की हेरिटेज फ़ुटफॉल रैंकिंग 2024-25 के अनुसार देश का कौन सा स्मारक सबसे ज्यादा देखा गया?
Which monument in the country was visited the most as per India’s Heritage Footfall Ranking 2024-25?
a. लाल किला
b. कुतुब मीनार
c. ताजमहल
d. एलोरा गुफाएं
Answer: c. ताजमहल
– हेरिटेज फ़ुटफॉल रैंकिंग 2024-25 को पर्यटन मंत्रालय ने दिसंबर 2025 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के आंकड़ों के अनुसार जारी किया।
– भारत ने 2024-25 में विदेशी पर्यटक आगमन (FTA) और घरेलू पर्यटक यात्राओं (DTV) दोनों में वृद्धि की।
– आंकड़ों के अनुसार 56 लाख विदेशी पर्यटक और 303.59 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने भारत के स्मारकों का सबसे ज्यादा निहारा।
– ASI के तहत संरक्षित 145 टिकटेड (टिकट वाले) स्मारकों में से आगरा का ताजमहल सबसे अधिक देखे जाने वाला स्मारक रहा।
– 2024–25 में विदेशी यात्राएँ कुल 2.4 मिलियन रहीं।

टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे गए स्मारक (घरेलू पर्यटक)
स्मारक, जगह, पर्यटक
– ताजमहल, आगरा (UP), 62.6 लाख
– सूर्य मंदिर, कोणार्क (ओडीशा), 35.7 लाख
– कुतुब मीनार, दिल्ली, 32 लाख
– लाल किला, दिल्ली, 28.8 लाख
– बीबी का मकबरा, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 20 लाख
– एलोरा की गुफाएँ, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 17.4 लाख
– गोलकुंडा किला, हैदराबाद (तेलंगाना), 15.6
– आगरा किला, आगरा (UP), 15.5 लाख
– फोर्ट अगुआडा, गोवा, 13.6 लाख
– चारमीनार, हैदराबाद (तेलंगाना), 13.4 लाख
टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे गए स्मारक (विदेशी पर्यटक)
स्मारक : पर्यटक
– ताजमहल, आगरा (उत्तर प्रदेश) : 64.5 लाख
– आगरा किला, आगरा (उत्तर प्रदेश) : 2.25 लाख
– कुतुब मीनार, दिल्ली : 2.20 लाख
– हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली : 1.58 लाख
– आभानेरी स्टेपवेल, दौसा (राजस्थान) : 1.16 लाख
– फतेहपुरसीकरी, आगरा (उत्तर प्रदेश) : 97 हजार
– एत्माददौला, आगरा (उत्तर प्रदेश): 90 हजार
– नालंदा स्थल, नालंदा (बिहार) : 88 हजार
– लाल किला, दिल्ली : 79 हजार
– सहेत-मेहेट स्थल, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) : 73 हजार
————–
8. किस देश ने सैन्य समझौते ‘RELOS’ को मंजूरी दी, जिसके तहत भारत और उस देश की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस एक्सचेंज कर सकेंगी?
Which country approved the military agreement ‘RELOS’, under which the armies of India and that country will be able to exchange each other’s military bases?
a. रूस
b. फ्रांस
c. जापान
d. अफगानिस्तान
Answer: a. रूस
RELOS: रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट
– रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने 2 दिसंबर 2025 को भारत और रूस के बीच हुए एक सैन्य समझौते ‘RELOS’ को मंजूरी दे दी है।
– इसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस, फैसिलिटीज और संसाधनों का इस्तेमाल और एक्सचेंज कर सकेंगी।
– इनके विमान, वॉरशिप ईंधन भरने, मिलिट्री बेस पर डेरा डालने का इस्तेमाल कर सकेंगे।
– खर्च भी बराबर-बराबर उठाया जाएगा।
– यह मंजूरी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से दो दिन पहले दी गई है।
– यह समझौता इस साल 18 फरवरी 2025 को भारत और रूस के बीच किया गया था।
– पिछले हफ्ते रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने इसे संसद में मंजूरी के लिए भेजा था।
– इस समझौते के बाद भारत ऐसा पहला देश बन जाएगा, जिसका अमेरिका और रूस के साथ सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर साझा करने का समझौता होगा।
जंग के समय इजाजत नहीं
– इस समझौते के तहत जंग या किसी सैन्य संघर्ष के दौरान दोनों देशों को एक दूसरे के मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।
– यह सिर्फ लॉजिस्टिक सपोर्ट और पीस-टाइम मिलिट्री कोऑपरेशन के लिए है।
– लॉजिस्टिक सपोर्ट का मतलब है कि देश एक-दूसरे की सेनाओं को जरूरत पड़ने पर ईंधन, सामान, मरम्मत जैसी मदद दें।
– वहीं, पीस-टाइम मिलिट्री कोऑपरेशन का मतलब है कि शांतिपूर्ण समय में देशों की सेनाएं मिलकर ट्रेनिंग और सहयोग करें।
इन देशों से भी हो चुका है समझौता
– भारत ने ऐसे ही समझौते अमेरिका (LEMOA), फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों के साथ किए हैं।
————–
9. हॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर और ऑस्कर अवार्ड विजेता टॉम स्टॉपर्ड का निधन 29 नवंबर, 2025 को हो गया उन्हें किस नाटक के लिए आस्कर मिला था?
Famous Hollywood screenwriter and Oscar Award winner Tom Stoppard died on November 29, 2025. For which play did he receive the Oscar?
a. शेक्सपियर इन लव
b. द साइलेंस आफ द लैब्स
c. जंपर्स
d. द रियल थिंग
Answer: a. शेक्सपियर इन लव
– टॉम स्टॉपर्ड का निधन 29 नवंबर, 2025 को हो गया।
– वह 88 वर्ष के थे।
– उन्हें अपने करियर में तीन ओलिवियर अवॉर्ड, पांच टोनी अवॉर्ड और 1999 में एक ऑस्कर (शेक्सपियर इन लव) के लिए मिला था।
– शेक्सपियर इन लव के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब भी मिला था।
– यह फिल्म सात ऑस्कर जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि बनी।
– रंगमंच में उनके शानदार योगदान को देखते हुए, 1997 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें ‘नाइट’ की उपाधि दी थी।
– टॉम स्टॉपर्ड का जन्म 1937 में चेकोस्लोवाकिया में हुआ। नाजी कब्जे के दौरान उनका परिवार ब्रिटेन भाग गया।
– उन्होंने पत्रकार के रूप में काम किया और फिर नाट्य लेखन, थिएटर, टीवी, रेडियो किया।
इन नाटकों ने दिलाई अलग पहचान
– ‘जंपर्स’, ‘ट्रैवेस्टीज’, ‘द रियल थिंग’, ‘आर्केडिया’, ‘रॉक एन रोल’।
—————-
10. अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Slavery Abolition Day celebrated?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
2025 की थीम
– अतीत को स्वीकार करें। वर्तमान को सुधारें। सम्मान और न्याय का भविष्य बनाएं
– Acknowledge the past. Repair the present. Build a future of dignity and justice
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1986 में इस दिवस की घोषणा की थी।
– इस दिवस का उद्देश्य मानव तस्करी, यौन शोषण और बाल श्रम को रोकना है।
आधुनिक गुलामी बढ़ रही है
– अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के लेटेस्ट अनुमानों से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में जबरन श्रम और जबरन विवाह में काफी वृद्धि हुई है।
– 2016 के ग्लोबल अनुमानों की तुलना में 2021 में एक करोड़ मिलियन अधिक लोग आधुनिक गुलामी में थे, जिससे दुनिया भर में संख्या कुल 5 करोड़ लोगों की हो गई है।


