Daily Current Affairs, Current Affairs 6 December 2019, Current Affairs 6 December, Current Affair 6 December 2019 Question, 6 December 2019 Current Affairs, Current Affairs 6 December 2019,

यह 6 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 6 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 के लिए भारतीय टीम का कप्‍तान कौन है?

a. पृथ्वी शॉ
b. प्रियम गर्ग
c. ध्रुव चंद जुरेल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. प्रियम गर्ग

– प्रियम गर्ग कप्‍तान होंगे और ध्रुव चंद जुरेल उपकप्‍तान होंगे।
– यह आयोजन 17 जनवरी से नौ फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होगा।
– प्रियम मेरठ के हैं और ध्रुव चंद आगरा के।
– इससे पहले 2018 में न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में भारतीय टीम ने पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में खिताब जीता था।
– अब प्रियम गर्ग की टीम पर इस खिताब को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।

ICC
चेयरमैन – शशांक मनोहर
सीईओ – मनु साहने
मुख्‍यालय – दुबई, यूएई
स्‍थापना – 15 जून 1909

———————–
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को भारत में निर्मित कौन सा तटरक्षक जहाज उपहार के तौर पर दिया है?

a. करंज
b. कामयाब
c. रक्षक
d. दीपन

Answer: b. कामयाब

– केंद्र सरकार, मालदीव में मौजूद हुलहुलमाले में एक कैंसर अस्पताल और क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर भी काम कर रही है।

मालदीव
राजधानी – माले
राष्‍ट्रपति – इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
राजधानी: माले

————————
3. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर (GDP) का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

a. 4 प्रतिशत
b. 6 प्रतिशत
c. 7 प्रतिशत
d. 5 प्रतिशत

Answer: d. 5 प्रतिशत

– अपनी पांचवीं मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में आरबीआई ने 5 दिसंबर को यह ऐलान किया है।
– इससे पहले अक्टूबर में जारी मौद्रिक नीति समीक्षा में यह अनुमान 6.1 प्रतिशत पर था।
– आपको पता ही है कि पहली तिमाही की जीडीपी ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत था और दूसरी तिमाही में यह घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गया था।

– हालांकि RBI ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
– रेपो रेट 5.5 प्रतिशत और रिवर्स रेपो रेट 4.9 प्रतिशत रहेगा।

RBI
मुख्यालय: मुम्बई
स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
गवर्नर : शक्तिकांत दास

—————————
4. G20 की अध्यक्षता प्राप्त करने वाला पहल अरब देश कौन है?

a. ईरान
b. लेबनान
c. ईराक
d. सऊदी अरब

Answer: d. सऊदी अरब

– सऊदी अरब को G20 की अध्यक्षता प्रदान की गयी है, इससे पहले अध्यक्षता जापान के पास थी।
– दरअसल, नवम्बर, 2020 में सऊदी अरब की राजधानी रियाध में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।
– यह अरब जगत में आयोजित किया जाने वाला पहला G-20 शिखर सम्मेलन होगा।
– इससे पहले जापान के ओसाका में यह आयोजन हुआ था।

सऊदी अरब
किंग –
क्राउन प्रिंस –

————————–
5. संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन – COP 25 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

a. नई दिल्‍ली
b. पेरिस
c. मेड्रिड
d. वाशिंगटन

Answer: c. मेड्रिड (स्पेन)

– मेड्रिड, स्‍पेन की राजधानी है।
– इसका आयोजन 2 दिसम्बर से 13 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है।
– COP = Conference of the Parties
– दूसरे शब्‍दों में United Nations Climate Change Conference.

संयुक्‍त राष्‍ट्र
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, USA
स्थापना: 24 अक्तूबर 1945
सेक्रेट्री जनरल : एंटोनियो गुटेरेस

————————
6. किस राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए ‘मधु ऐप’ लांच की?

a. ओडिशा सरकार
b. बिहार सरकार
c. झारखण्ड सरकार
d. पंजाब सरकार

Answer: a. ओडिशा सरकार

– इस ऐप का उद्देश्य राज्य में स्कूली छात्रों को वीडियो और ट्यूटोरियल के माध्यम से उनके पाठ सीखने में मदद करना है.
– ऐप के पहले चरण में कक्षा 5 से 8 तक के गणित और विज्ञान विषयों के लिए अध्ययन सामग्री है.

ओडीशा
राजधानी: भुवनेश्वर
मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
गवर्नर: गणेशी लाल

——————————-
7. प्रसिद्ध खिलाड़ी बॉब विलिस का निधन 4 दिसंबर 2019 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?

a. हॉकी
b. फुटबॉल
c. चेस
d. क्रिकेट

Answer: d. क्रिकेट

– इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान और आक्रामक फास्‍ट बॉलर थे।
– उनका निधन 70 वर्ष की उम्र में हो गया। उन्‍हें कैंसर था।
– वह इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के कप्‍तान रह चुके थे।
– वह 1981 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 43 रन देकर 8 विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं।
– उन्होंने साल 1984 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. वह तब इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले और विश्व के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे.

—————————
8. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसम्बर
b. 2 दिसम्बर
c. 3 दिसम्बर
d. 4 दिसम्बर

Answer: a. 1 दिसम्बर

– इसका उद्देश्य एड्स रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– इस दिवस को पहली बार 1988 में मनाया गया था।

—————————–
9. विश्व मृदा (मिट्टी – Soil) दिवस कब मनाया जाता है?

a. 01 दिसंबर
b. 03 दिसंबर
c. 05 दिसंबर
d. 04 दिसंबर

Answer: c. 05 दिसंबर

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है।
– UN के वर्ष 2013 में इस दिवस के शुरू करने का फैसला किया था।

————————-
10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की अवधि को और कितने साल हेतु बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

a. सात साल
b. पांच साल
c. तीन साल
d. दस साल

Answer: d. दस साल

– इन श्रेणियों के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण की अवधि 25 जनवरी 2020 को समाप्त होने वाली थी.
– इस विधेयक को मंजूरी के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण की अवधि बढ़कर 25 जनवरी 2030 तक हो जायेगी.
– शुरुआत में विधेयक में एससी-एसटी सदस्यों का आरक्षण दस वर्षों हेतु लागू किया गया था. बाद में इसे क्रमिक रूप से हर दस साल हेतु बढ़ाया जाता रहा है.

———————-
11. किस दिन अंतर्राष्ट्रीय वालंटियर दिवस मनाया जाता है?

a. 2 दिसंबर
b. 3 दिसंबर
c. 4 दिसंबर
d. 5 दिसंबर

Answer: d. 5 दिसंबर

थीम- वोलेंटियर फॉर एन इन्‍क्‍लूसिव फ्यूचर ।
– इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा 17 दिसंबर 1985 को एक रिजोल्यूशन पारित किये जाने के बाद की गई.


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account