Daily Current Affairs, 5th August 2021 Current Affairs, Current Affairs 5 Aug 2021, Current Affair 6th August 2021 Question, Current Affairs, 05 August 2021 Current Affairs, 06 Aug 2021 Current Affairs, 06 August 2021 Current Affairs, 05 August 2021 Current Affairs, Current Affairs 05 August 2021

यह  5th & 6th August 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत ने “दीर्घकालिक बांध सुरक्षा कार्यक्रम” के लिए किस वित्‍तीय संस्‍थान से 250 मिलियन डॉलर लोन का समझौता किया?

a. आईएमएफ
b. वर्ल्‍ड बैंक
c. न्‍यू डेवलपमेंट बैंक
d. एशियन डेवलपमेंट बैंक

Answer: b. वर्ल्‍ड बैंक

– यह समझौता सेंट्रल वाटर कमीशन और दस राज्‍य सरकारों ने वर्ल्‍ड बैंक से किया है।
– इस रकम से long-term dam safety program चलाया जाएगा।
– भारत के विभिन्न राज्यों में मौजूदा बांधों की सुरक्षा (safety) और प्रदर्शन (performance) में सुधार का काम होगा।
– इस समझौते का नाम – दूसरा बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना (Dam Rehabilitation and Improvement Project- DRIP-2) समझौता.
– इस परियोजना को केंद्रीय जल आयोग के माध्‍यम से देशभर में लागू किया जाएगा।
– राज्य स्तर पर, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तमिलनाडु राज्यों में लगभग 120 बांध की सुरक्षा की जाएगी।

क्‍यों जरूरी है बांधों की सुरक्षा
– इसे समझने के लिए आपको बाढ के वक्‍त के हालत पर ध्‍यान देना होगा।
– अभी अगस्‍त 2021 में मध्‍य प्रदेश में बाढ़ आई हुई है, कई जगह नेशनल हाइवे पानी में बह गए। पुल बह गए। रेल की पटरियां पानी में डूबी हुई हैं।
– ऐसा हुआ मदीखेड़ा डैम, मोहनी सागर डैम (सिंध नदी पर स्थित) के भर जाने से। बांध को खतरा न हो, इसके लिए इसके सभी गेट खोल दिए गए और इसके बाद मध्‍य प्रदेश का एक बड़ा हिस्‍सा डूब गया।
– ऐसे में अगर डैम की सुरक्षा न हुई, तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
– दुश्‍मन देश के साथ युद्ध के दौरान यह डैम निशाने पर आ सकते हैं और ऐसे में तबाही की कल्‍पना करना मुश्किल होंगा।

विश्व बैंक
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
गठन: जुलाई 1944।
अध्यक्ष: डेविड माल्पस (David Malpass)

————————–
2. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कितने वर्ष बाद ओलंपिक में मेडेल जीता?

a. 21 वर्ष
b. 31 वर्ष
c. 41 वर्ष
d. 51 वर्ष

Answer: c. 41 वर्ष

– भारत की हॉकी टीम को ओलंपिक में आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, वह भी गोल्‍ड।
– अब 41 साल बाद 5 अगस्‍त 2021 को (टोक्‍यो ओलंपिक 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्‍य (ब्रॉन्‍ज) मेडेल जीता है।
– टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया।

भारतीय हॉकी टीम
– कप्‍तान : मनप्रीत सिंह.
– उन्‍होंने कहा- मुझे लगता है कि इस ओलंपिक में खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की है और वे मेडल डिजर्व करते हैं।

भारत में हॉकी का स्‍वर्णिम इतिहास
– आपने सामान्‍य ज्ञान (GK) की बुक्‍स में पढ़ा ही होगा कि ओलंपिक में भारत का इतिहास शानदार रह चुका है।
– भारतीय हॉकी टीम 8 बार गोल्‍ड मेडेल जीत चुकी है।
– भारत ने ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल पुरुष हॉकी में जीते हैं।
– हमने आठ बार गोल्‍ड जीता हुआ है, और न ही इतने गोल्‍ड किसी देश ने हॉकी में जीता और न ही इंडिया ने किसी और गेम्‍स में।
– टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
– इसके अलावा 1960 में सिल्वर और 1968, 1972 और 2021 (टोक्यो ओलंपिक 2020) में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
– 41 साल पहले एक वो दौर था जब हॉकी में गोल्‍ड पक्‍का हुआ करता था।
– मेजर ध्‍यानचंद और टीम जब हॉकी स्टिक लेकर निकलती थी तो दुनिया में कोई हराने वाला नहीं होता था।
– 1936 के बर्लिन ओलंपिक में जब हिटलर के सामने इंडियन टीम ने जर्मनी की टीम को बुरी तरह धोया, तब हिटलर झल्‍लाकर स्‍टेडियम से चला गया था।
– यह भी बात सामने आती है, कि हिटलर ने मेजर ध्‍यानचंद को जर्मनी मिलिटरी में शामिल होने का न्‍योता दिया था।
– ध्‍यानचंद की हॉकी स्टिक को तोड़कर भी देखा गया, कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं निकला और मेजर ध्‍यानचंद जब हॉकी स्‍टिक लेकर निकलते तो विरोधी टीम पर कहर बरपा देते थे।
– लेकिन 1980 के बाद अब 2021 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्‍ज मेडेल जीता है।

भारतीय हॉकी ने ग्‍लोल्‍डेन पीरियड क्‍यों खोया?
– दरअसल, 1970 के दशक से पहले घास पर हॉकी खेली जाती थी।
– इसके बाद नियम आया कि सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ पर ही हॉकी के मैच होंगे।
– सादी भाषा में कहें, तो प्‍लास्टिक का घास।
– इस स्‍टेडियम में उस वक्‍त आठ करोड़ का खर्च आता था।
– भारत ने सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ के नियम का विरोध भी किया था, लेकिन बहुमत तो सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ की ओर था।
– इसके बाद हम पिछड़ते चले गए।
– अमीर देशों ने खूब सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ के मैदान बनाए।
– भारत में ऐसे खेल के मैदान बेहद कम थे और भारतीय टीम पिछड़ती चली गई। यूरोप और ऑस्‍ट्रेलिया का दबदबा रहा।

इसके बाद हुआ क्रिकेट का दबदबा
– 1983 में जब कपिलदेव की कप्‍तानी में इंडिया ने वनडे वर्ल्‍ड कप जीता।
– तब हॉकी की बजाए क्रिकेट की ओर लोगों की नजरें टिकने लगीं।
– उदारीकरण का दौर आया, तो बाजार को क्रिकेट ज्‍यादा सूट करने लगा।
– ज्‍यादातर परिवार अपने बच्‍चे को कपिलदेव और सचिन बनाने का ख्‍वाब देखने लगे।
– हॉकी और तमाम खेल पीछे छूटता चला गया।
– हॉकी में स्‍पांसर नहीं आ रहे थे, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर नहीं किया गया।

टोक्‍यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की वजह
– अगर खिलाडि़यों को अच्‍छी सुविधाएं मिलेंगी, ट्रेनिंग अच्‍छी होगी, कोच अच्‍छे मिलेंगे, तो जाहिर है कि खेल का स्‍तर सुधरेगा।
– हॉकी के लिए यह काम ओडीशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने किया।
– 2018 में ओडीशा ने अगले पांच वर्ष के लिए स्‍पांसरशिप दी थी।
– डेढ सौ करोड़ रुपए रखे है राज्‍य सरकार ने।
– वह स्‍टेडियम बनवा रही है, अंतरर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के टूर्नामेंट करवा रही है।
– ओडीशा के राउरकेला में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्‍टेडियम बन रहा है। इसमें बीस हजार लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी।
– राज्‍य में दर्जनों एस्ट्रोटर्फ मैदान बनवाए हैं।
– 41 साल बाद फिर से इंडिया मेडल लेकर लौट रहा है।

————————-
3. टोक्‍यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती खिलाड़ी रवि दाहिया (57 किलोग्राम भार वर्ग) ने कौन सा पदक जीता?

a. स्‍वर्ण
b. रजत
c. कांस्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. रजत

– रवि दहिया के लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से ओलंपिक तक का सफर आसान नहीं था।
– इसके पीछे उनके पिता की बहुत मेहनत छिपी है।
– रवि दहिया का जन्म 1997 में हरियाणा के सोनीपत जिले के नहरी गांव में हुआ था।
– उनके पिता एक भूमिहीन किसान थे, जो बटाई की जमीन पर खेती किया करते थे।
– 10 साल की उम्र से ही रवि ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने 1982 के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सतपाल सिंह से ट्रेनिंग ली थी।
– पिता राकेश हर रोज अपने गांव से छत्रसाल स्टेडियम तक की 40 किलोमीटर की दूरी तय कर रवि तक दूध और फल पहुंचाते थे।
– रवि का सबसे पहला कमाल 2015 जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में देखने को मिला. तब उन्होंने 55 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था।

————————-
4. टोक्‍यो ओलंपिक 2020 में मुक्‍केबाज लवलीन बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) (69 किग्रा भारवर्ग) ने कौन सा पदक जीता?

a. स्‍वर्ण
b. रजत
c. कांस्‍य
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. कांस्‍य (ब्रॉन्‍ज)

– वह असम के छोटे से गांव गोलाघाट की रहने वाली हैं।
– असम से जापान तक की उनकी यात्रा बाधाओं और कठिनाइयों से भरी हुई है।
– उनके पिता का नाम टिकेन बोरगोहेन है।
– वर्ष 2021 का साल लवलीना बोरगोहेन के लिए काफी संघर्ष भरा रहा है।
– इसी साल लवलीना की माँ मैमोनी बोरगोहेन का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
– डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी दोनों किडनियाँ काम करने लायक नहीं बची हैं।
– इसके बाद लवलीना ने खुद डोनर खोजा था और अपनी कैश प्राइज से माँ का इलाज कराया।
– इस दौरान वो प्रैक्टिस भी करतीं और अस्पताल में माँ की सेवा भी। किडनी ट्रांसप्लांट में 25 लाख रुपए लग गए थे।
– अस्पताल में समय व्यतीत करने के कारण उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण ने भी अपनी चपेट में ले लिया था।

—————————
5. टोक्‍यो पैरालंपिक गेम्‍स में भाग लेने वाले भारतीय दल के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा थीम सांग लांच किया?

a. चक दे इंडिया
b. कर दे कमाल तू
c. भारत के बंदे
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. कर दे कमाल तू

– 24 अगस्त, 2021 से टोक्यो में शुरू होने वाले पैरालंपिक खेलों में 54 पैरा-खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
– केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने भारतीय पैरालंपिक दल के लिए थीम सॉन्ग का शुभारंभ किया।
– गाने के संगीतकार और गायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) हैं, जो लखनऊ के एक दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

————————
6. ईरान के नए राष्‍ट्रपति का नाम बताएं?

a. अकबरुद्दीन
b. इब्राहिम रायसी
c. हसन रूहानी
d. तोमन रायसी

Answer: b. इब्राहिम रायसी (60 वर्ष)

– उन्‍होंने 5 अगस्‍त 2021 को ईरान के नए प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली।
– उन्‍होंने हसन रूहानी की जगह ली, जो इससे पहले प्रेसिडेंट थे।
– इब्राहिम रायसी, मार्च 2019 से ईरान के मुख्य न्यायाधीश भी हैं।
– आपको बता दें कि ईरान में राष्ट्रपति से भी ज्यादा ताकतवर, सर्वोच्च धार्मिक गुरु होता है।

– रायसी का शपथ ग्रहण समारोह ऐसे वक्त पर हुआ है, जब ईरान वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के साथ 2015 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए अप्रत्यक्ष बातचीत में फंसा हुआ है।
– अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान की अर्थव्‍यवस्‍था की हालत बेहद खराब है।

ईरान
राजधानी: तेहरान;
मुद्रा: ईरानी तोमन

————————
7. LIC की नई प्रबंध निदेशक (MD) का नाम बताएं?

a. ऊषा दास
b. नीलम रेड्डी
c. इबरने बतूता
d. मिनी आइपे

Answer: d. मिनी आइपे (Mini Ipe)

– वह 1986 में अधिकारी के रूप में एलआईसी में शामिल हुई थी।
– मैनेजिंग डायरेक्‍ट का पद संभालने से पहले वह लीगल डिपार्टमेंट में एग्‍जेक्‍यूटिव डायरेक्‍ट थी।
– यह नियुक्ति महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि इस वक्‍त LIC का आईपीओ लाने की तैयारी चल रही है।
– LIC भारत का दूसरा सबसे बड़ा वित्तीय सेवा संस्थान है, जिसकी बैलेंस शीट 31 लाख करोड़ रुपये है।
– इसका स्‍थान यह देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाद है, जिसकी संपत्ति 39.51 लाख करोड़ रुपये है।

एलआईसी
मुख्यालय: मुंबई
स्थापना: 1 सितंबर 1956
अध्यक्ष: एम आर कुमार (M R Kumar)

———————–
8. वर्ष 2021 फ़ॉर्च्यून की ग्लोबल 500 (Fortune’s Global) सूची में कितनी भारतीय कंपनियों को जगह मिली?

a. एक
b. तीन
c. पांच
d. सात

Answer: d. सात

– फ़ॉर्च्यून ग्लोबल 500 वैश्विक स्तर पर टॉप 500 कंपनियों की एनुअल रैंकिंग है।

सूची में भारतीय कंपनियां:
– रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) (155)
– भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (205)
– इंडियन ऑयल (Indian Oil) (212)
– तेल और प्राकृतिक गैस (Oil & Natural Gas ) (243)
– राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) (348)
– टाटा मोटर्स (Tata Motors) (357)
– भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) (394)

सूची में शीर्ष 10 वैश्विक कंपनियां:
– वॉलमार्ट (Walmart) (अमेरिका)
– स्टेट ग्रिड (State Grid) (चीन)
– एमाज़ॉन.कॉम (Amazon.com) (अमेरिका)
– चीन राष्ट्रीय पेट्रोलियम (China National Petroleum) (चीन)
– साइनोपेक (Sinopec) (चीन)
– एप्पल (Apple) (अमेरिका)
– सीवीएस हेल्थ (CVS Health) (अमेरिका)
– युनाइटेड हेल्थ ग्रुप (UnitedHealth Group) (अमेरिका)
– टोयोटा मोटर (Toyota Motor) (जापान)
– वॉक्सवैगन (Volkswagen) (जर्मनी)

————————–
9. किस ‘केंद्र शासित प्रदेश’ ने पानी माह का आयोजन किया?

a. दिल्‍ली
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. पुदुचेरी
d. लद्दाख

Answer: d. लद्दाख

– लद्दाख प्रशासन ने जल जीवन मिशन और स्‍वच्‍छ पानी के महत्‍व की जागरूकता के लिए ‘पानी माह’ का आयोजन किया गया है।
– उप राजयपाल आरके माथुर ने एक अगस्‍त 2021 को इसकी शुरुआत की।
– इस दौरान अलग-अलग जगहों में पानी के सैंपल की जांच भी की जा रही है।

———————–
10. दुनिया का सबसे बड़ा ‘तारा नीलम समूह’ (star sapphire cluster) किस देश में मिला?

a. भारत
b. श्रीलंका
c. पाकिस्‍तान
d. बांग्‍लादेश

Answer: b. श्रीलंका

– इसकी कीमत बाजार में 700 करोड़ रुपए है।
– यह नीलम समूह, श्रीलंका के रत्नपुरा के एक घर के कुएं में मिला।
– रत्नपुरा को श्रीलंका के रत्नों की राजधानी कहा जाता है।
– दरअसल, हीरों के व्यापारी मिस्टर गोमेज घर के आंगन में कुएं की खुदाई करवा रहे थे, उस वक्‍त यह मिला।
– माना जाता है कि इस इलाके में रत्न काफी ज्यादा मात्रा में हैं।
– इस नीलम का वजन 510 किलोग्राम बताया जा रहा है।
– इसे नाम दिया गया है – सेरेंडिपिटी सफायर (Serendipity Sapphire).
– दरअसल यह कई नीलम का एक गुच्छा है, जो मिट्टी या कीचड़ की वजह से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
– माना जा रहा है कि करीब 40 करोड़ साल पहले यह बना होगा।

वर्ष 2020 में मिला था, अब इसे प्रशासन ने सर्टिफिकेट दिया
– बीबीसी की खबर के अनुसार यह नीलम पिछले साल मिला था, लेकिन प्रशासन को इसे क्लीयरेंस देने में लंबा समय लग गया।
– इस रत्न से मिट्टी, कीचड़ व अन्य अशुद्धियां हटाने में उन्हें महीनों का समय लग गया।

नीलम क्‍या है?
– नीलम एक रत्न श्रेणी का खनिज है।
– यह अल्यूमिनियम भस्म (ऑक्साइड) (Al2O3) है, जब यह लाल के सिवाय अन्य वर्ण का होता है।
– नीलम प्रकृति में भी मिलता है, एवं कृत्रिम भी बनाया जाता है।

————————-
11. इंडियन एयरफोर्स ने ‘राफेल’ फाइटर जेट के दूसरे स्‍क्‍वाड्रन को किस जगह तैनात किया?

a. हासीमारा (पश्चिम बंगाल)
b. चेन्‍नई (तमिलनाडु)
c. गाजियाबाद (उत्‍तर प्रदेश)
d. अंबाला (हरियाणा)

Answer: a. हासीमारा (पश्चिम बंगाल)

– भारत को अब तक 36 में से 26 राफेल विमान मिले हैं, जो उसने दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) से मंगवाए हैं।
– पहला स्‍क्‍वाड्रन अंबाला एयरफोर्स स्‍टेशन पर तैनात है।
– जबकि दूसरा स्‍क्‍वाड्रन हासीमारा एयर फोर्स स्‍टेशन पर अगस्‍त 2021 में तैनात किया गया है।
– रूस (Russia) से सुखोई जेट (Sukhoi jets) आयात किए जाने के बाद 23 वर्षों में राफेल जेट भारत का पहला बड़ा लड़ाकू विमान है।

राफेल – इसका निर्माण फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख दसॉल्ट एविएशन ने किया है।

————————-
12. किस ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री ने ‘ट्राईका (TriCa) (त्रिची कार्बाइन) का निर्माण किया?

a. कोलकाता
b. तिरुचिरापल्ली
c. जबलपुर
d. चंडीगढ़

Answer: b. तिरुचिरापल्ली

– यह त्रिची असॉल्ट राइफल का छोटा संस्‍करण है।
– कार्बाइन ट्राईका को पैदल सेना के लड़ाकू वाहन, हेलीकॉप्टर चालक दल (helicopter crew) और सुरक्षा कर्मियों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– इसके साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री ने बैरल ग्रेनेड लांचर भी पेश किया है।
– इसका उपयोग एके 47 रायफल पर किया जा सकेगा।

————————-
13. किस राज्‍य ने अगस्‍त 2021 मे भूकंप पूर्व चेतावनी मोबाइल ऐप लांच किया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. अरुणाचल प्रदेश
d. उत्‍तराखंड

Answer: d. उत्‍तराखंड

– इस ऐप का नाम ‘Uttarakhand Bhookamp Alert’ है।
– इसे Uttarakhand State Disaster Management Authority – USDMA ने IIT रुड़की के सहयोग से विकसित किया है।
– इसके जरिए भूकंप से बहुत कम वक्‍त पहले इसके बारे में पता चल जाएगा।

– वार्निंग सिस्‍टम को लेकर काफी लंबे समय से काम चल रहा था।
– इस ऐप को केवल पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences), भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लिए लॉन्च किया गया था।
– लेकिन अब आम लोगों के लिए यह उपलब्‍ध रहेगा।
– दरअसल, उत्‍तराखंड भूकंप के जोन 5 में आता है। मतलब बहुत ही खतरनाक।
– इसकी वजह से यहां भूस्‍खलन, ग्‍लेशियर के फटने के मामले देखेने को मिलते हैं।

उत्‍तराखंड
सीएम – पुष्‍कर सिंह धामी
राज्‍यपाल – बेबी रानी मौर्या


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account