Daily Current Affairs, Current Affairs 6 August, Current Affair 6 August 2020, 6 August Current Affairs Question, 6 August Current Affairs 2020

यह 6th August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. जम्‍मू कश्‍मीर के नए उपराज्‍यपाल (Lieutenant Governor) कौन हैं?

a. यशवंत सिन्‍हा
b. मनोज सिन्‍हा
c. राकेश सिन्‍हा
d. राजेंद्र मुर्मू

Answer: b. मनोज सिन्‍हा

– इससे पहले जम्‍मू कश्‍मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू थे।
– वह इस केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्‍यपाल थे।
– उन्‍होंने 5 अगस्‍त 2020 को इस्‍तीफा दे दिया।
– इसके बाद 6 अगस्‍त 2020 की सुबह राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोज सिन्‍हा को नया उपराज्‍यपाल एप्‍वाइंट किया।

मनोज सिन्‍हा
– वह गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे हैं.
– मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके पास रेल राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था.

यूपी के CM की रेस में थे सबसे आगे
– उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में जब BJP को ऐतिहासिक जीत मिली थी, तब मनोज सिन्हा ही मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे थे.
– वह दिल्ली से वाराणसी पूजा करने पहुंच गए थे और उम्मीद में थे कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
– लेकिन पार्टी की ओर से योगी आदित्यनाथ को आगे किया गया था.
– बाद में 2019 का लोकसभा चुनाव वो हार गए थे।

राजनीतिक एंट्री
– अब जब मनोज सिन्हा को जम्‍मू कश्मीर के नए LG की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मतलब साफ है कि एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के उच्चस्थ पद पर राजनीतिक एंट्री हुई है.
– इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था तब सत्यपाल मलिक यहां के राज्यपाल थे।
– लेकिन जब केंद्रशासित प्रदेश बना तो अधिकारी जीसी मुर्मू को भेजा गया.

—-
गिरीश चंद्र मुर्मू
– वह 1985 बैच के गुजरात कैडर के IAS ऑफिसर हैं।
– जम्‍मू कश्‍मीर के यूनियन टेरेटरी बनने पर उन्‍हे 31 अक्‍टूबर 2019 को यहां का पहला उपराज्‍यपाल बनाया गया था।
– 5 अगस्‍त 2020 को उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया।
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेदारी देने जा रही है। उन्‍हें देश का अगला CAG (कन्ट्रोलर एंड ऑडिटल जनरल ऑफ इंडिया) बनाया जा सकता है।
– इस वक्‍त राजवी महर्षि CAG हैं। वह रिटायर होने वाले हैं।

——————————–
2. अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि में मंदिर निर्माण की आधारशिला (foundation stone) 5 अगस्‍त 2020 को किसने रखी?

a. योगी आदित्यनाथ
b. मोहन भागवत
c. नरेंद्र मोदी
d. महंत नृत्य गोपाल दास

Answer: c. नरेंद्र मोदी

– प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मंदिर का भूमिपूजन हुआ।
– इस मौके पर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ से संबंधित विशेष डाक टिकट भी जारी किया।
– मोदी ने कहा, ‘राम का मंदिर भारतीय संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा।
– मंदिर निर्माण की आधारशिला को प्रतिद्वंद्वियों पर BJP की वैचारिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

– श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्‍यक्ष महंत नृत्‍य गोपाल दास हैं।

——————————
3. लेबनान की राजधानी बेरूत में 5 अगस्‍त 2020 को किस केमिकल में भीषण विस्‍फोट हुआ, जिसका नुकसान 10 किलोमीटर दूर तक हुआ?

a. अमोनियम नाइट्रेट
b. अमोनियम सल्‍फेट
c. TNT
d. मर्करी फल्मिनेट

Answer: a. अमोनियम नाइट्रेट

– बेरूत में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट में हुए भीषण व‍िस्‍फोट के बाद बेरूत बंदरगाह पूरी तरह से खंडहर में तब्‍दील हो गया।
– विस्‍फोट ऐसा हुआ जैसे लगा कि परमाणु बम फटा हो।
– बेरूत बंदरगाह पूरी तरह से खंडहर में तब्‍दील हो गया।
– 100 लोगों की मौत की खबर है और चार हजार से ज्‍यादा लोग घायल हैं।

लेबनान ( वेस्‍टर्न एशियन कंट्री)
– वर्ल्‍ड मैप
– इंडिया से पाकिस्‍तान, ईरान, इराक और सीरिया होते हुए आगे बढ़ेंगे, तो ये रहा लेबनान।
– इसकी सीमा सीरिया और इजरायल से लगती है।
– उस तरफ मेडिटेरियन सी (भूमध्‍य सागर) है।
– इसकी आबादी करीब 70 लाख है। 54 प्रतिशत आबादी मुस्लिम और 40 प्रतिशत क्रिश्‍चन।
– लेबनान की राजधानी है बेरूत.
– यही पर बेरूत बंदरगाह पर अमोनियम नाइट्रेट के बड़े स्‍टोर में भीषण विस्‍फोट हुआ है।
– यहां पर, इस जगह।

– इस तरह से विस्‍फोट हुआ।
– इसके बाद यह जगह खंडहर में तब्‍दील हो गया।
– इसकी आवाज यहां से दो सौ किलोमीटर दूर साइप्रस में सुनाई दी।
– 10 किलोमीटर तक के मकान के कांच टूट गए।

—–
अमोनियम नाइट्रेट
– यह गंधहीन केमिकल पदार्थ है।
– इसका इस्तेमाल कई तरह से होता है।
– लेकिन सामान्‍यत: इसका सबसे ज्‍यादा प्रयोग दो तरह से होता है।
– खेती के लिए उर्वरक (फर्टिलाइजर) के रूप में।
– और निर्माण और खनन कार्य में विस्‍फोटक के तौर पर।
– आग लगने पर इसमें धमाका होता है और खतरनाक गैस नाइट्रोजन ऑक्‍साइड और अमोनियम ऑक्‍साइड और भी गैस निकलने लगती है।
– यह खतरनाक केमिकल होता है। इसका स्‍टोर फायरप्रूफ जगह पर होना चाहिए।

——
बंदरगाह पर क्‍यों रखा था अमोनियम नाइट्रेट
– दरअसल, सितंबर 2013 में एक शिप जॉर्जिया से मोजांबिक जा रही थी।
– रास्‍ते में रुकी लेबनान के बेरूत पोर्ट पर। शिप को कुछ रिपेयरवर्क चाहिए था।
– बेरूत में इंस्‍पेक्‍शन किया गया, तो पाया गया 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट है।
– बेरूत ने कहा कि इस शिप को जाने नहीं देंगे, क्‍योंकि इसके जो जरूरी पेपर हैं, वो नहीं हैं।
– इसके बाद शिप के ऑर्नर ने कहा कि यह हमारी शिप नहीं है।
– लेबनान के सामने प्रॉब्‍लम थी कि इसका करे क्‍या।
– तो 2015 में बंदरगाह के सामने स्‍टोरेज हाउस, को रख दिया कि बाद में देखेंगे कि क्‍या करना है।
– यही बड़ी मिस्‍टेक थी।
– अब सात साल बाद अमोनियम नाइट्रेट का ब्‍लास्‍ट भयानक तौर पर हुआ।
– जहां पर अमोनियम नाइट्रेट यहां पर स्‍टोर हुआ था, वहां पर बड़ा गड्ढा बन गया।
– आस-पास की बिल्डिंग ध्‍वस्‍त हो गया।
– यह एक तरह से वार्निंग सिस्‍टम है कि एक जगह पर अमोनियम नाइट्रेट को स्‍टोर न करें।

– धमाके में लेबनान का मुख्य अन्नागार भी बर्बाद हो गया है. इस तबाही के बाद लेबनान के पास एक महीने से भी कम का सुरक्षित अनाज बचा है.

लेबनान
राष्ट्रपति : मिशेल सुलेमान
प्रधानमंत्री : साद हरीरी
मुद्रा – लेबनानी पाउंड

—————————-
4. राजस्‍थान सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली इंदिरा रसोई योजना के तहत, जरूरतमंद और गरीबों को कितने रुपए में स्‍वच्‍छ और पौष्‍टिक भोजन मिलेगा?

a. 5 रुपए प्रति प्‍लेट
b. 8 रुपए प्रति प्‍लेट
c. 10 रुपए प्रति प्‍लेट
d. 15 रुपए प्रति प्‍लेट

Answer: b. 8 रुपए प्रति प्‍लेट

– पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर यह योजना 20 अगस्‍त से नगरीय क्षेत्र में शुरू हो रही है।
– खाने में प्रति थाली 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती एवं अचार का मेन्यू निर्धारित किया गया है.
– राज्य सरकार इस योजना पर प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

राजस्‍थान
मुख्‍यमंत्री – अशोक गहलोत
राज्‍यपाल – कलराज मिश्र

———————————-
5. HDFC बैंक का नया CEO और प्रबंध निदेशक (MD) कौन चुना गया?

a. आलोक मल्‍हौत्रा
b. शशिधर जगदीशन
c. विजय कुलकर्णी
d. अभिनव खरे

Answer: b. शशिधर जगदीशन

– HDFC Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर ने उन्‍हें इन पदों के लिए चुना है।
– RBI ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।
– वह इस पद को 27 अक्‍टुबर 2020 को संभालेंगे।
– वह आदित्‍य पुरी का स्‍थान लेंगे और तीन साल के लिए पद पर बने रहेंगे।

शशिधर जगदीशन
– वह HDFC में अब तक एडिशनल डायरेक्‍टर और फाइनेंस एंड एचआर हेड के तौपर काम कर रहे हैं।

———————————–
6. रेलवे ने भीमा नदी पर कर्नाटक और महाराष्‍ट्र के बीच साउथ वेस्‍टर्न जोन (दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र) का सबसे बड़ा पुल तैयार किया है, इसकी लंबाई बताएं?

a. 670 मीटर
b. 700 मीटर
c. 800 मीटर
d. 970 मीटर

Answer: a. 670 मीटर

– यह रेलवे के साउथ वेस्‍टर्न जोन का सबसे बड़ा पुल है।
– यह कर्नाटक के लाच्यन और महाराष्‍ट्र के हॉटगी को कनेक्‍ट करता है।
– रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
– यह काफी स्‍ट्रांग पुल है। तीन ट्रैक है।

———————————–
7. पुस्‍तक ‘स्‍वच्‍छ भारत क्रांति’ का विमोचन (Launch) किसने किया?

a. स्‍मृति इरानी
b. गजेंद्र सिंह शेखावत
c. नरेंद्र मोदी
d. a और b

Answer: d. a और b (स्‍मृति इरानी और गजेंद्र सिंह शेखावत)

– इस बुक में स्‍वच्‍छ भारत से संबंधित 35 आर्टिकल हैं।
– यह इंग्लिश लैंग्‍वेज की बुक ‘स्‍वच्‍छ भारत रिवोल्‍यूशन’ का ट्रांसलेशन है।
– इसका संपादन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने किया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री
स्मृति इरानी : केंद्रीय कपड़ा एवं महिला तथा बाल विकास मंत्री

————————————–
8. किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का निधन 5 अगस्‍त 2020 को हो गया?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. गुजरात

Answer: c. महाराष्‍ट्र

– शिवाजीराव कांग्रेस पार्टी के नेता थे।
– 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।
– वह जून 1985 से मार्च 1986 तक महाराष्‍ट्र के सीएम रहे थे।
– इन पर सन् 1985 में एमडी परीक्षा के नतीजों में कथित छेड़छाड़ के आरोप लगने की वजह से सीएम पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था।
– शिवाजीराव को कुछ समय पहले कोरोना से संक्रमित पाया गया था।
– लेकिन वे कोरोना से जंग जीतकर स्‍वस्‍थ घर लौट गये थे।
– इनका निधन 89 वर्ष की उम्र में पूणे में हुआ था।

महाराष्‍ट्र
सीएम: उद्धव ठाकरे
राज्‍यपाल: भगत सिंह कोशियारी
राजधानी: मुम्‍बई

———————————-
9. शांति के लिए नोबल प्राइज विजेता और राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम का निधन 3 अगस्‍त 2020 को हो गया, वह किस देश से थे?

a. फ्रांस
b. यूएसए
c. जर्मनी
d. आयरलैंड

Answer: d. आयरलैंड

– उनका निधन 83 वर्ष की उम्र में 3 अगस्‍त को हुआ।
– उन्‍हें 1998 में शांति का नोबेल प्राइज मिला था।
– यह प्राइज उन्‍हें उत्तरी आयरलैंड में जातीय हिंसा खत्म कराने में काम करने के लिए मिला था।
– तीन दशक से जारी हिंसा में वहां 3500 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

आयरलैंड
प्रेसिडेंट – माइकल डी हिगिंस
मुद्रा – यूरो

———————————–
10. हाल ही में तूफान ‘इसायस’ का असर किस देश में हुआ?

a. फ्रांस
b. यूएसए
c. ब्रिटेन
d. जापान

Answer: b. यूएसए

– Tropical storm इसायस की वजह से बवंडर उठने और तेज बारिश के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


Buy eBooks & PDF

0 Comments

Leave a reply

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account