PDF Download: Click here
1. एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल (नया पम्बन ब्रिज) कहां स्थित है, जिसका उद्धाटन PM मोदी ने किया?
Where is Asia first vertical lift railway sea bridge (new Pamban Bridge) located, which was inaugurated by PM Modi?
a. चेन्नई, तमिलनाडु
b. रानीपेट, तमिलनाडु
c. रामेश्वरम, तमिलनाडु
d. सलेम, तमिलनाडु
Answer: c. रामेश्वरम, तमिलनाडु
वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल (नया पम्बन ब्रिज) व सपोर्टिंग ब्रिज
– कब उद्घाटन : 6 अप्रैल 2025
– लागत : 700 करोड़ रुपये से अधिक (सिर्फ पम्बन ब्रिज की लागत 535 करोड़)
– निर्माण की तिथि : 2019 में प्रोजेक्ट मंजूरी, 2024 में निर्माण पूरा हुआ।
– लंबाई : 2.08 किलोमीटर
– वर्टिकल लिफ्ट स्पैन की लंबाई : 72.5 मीटर
– कितना ऊंचा उठेगा : 17 मीटर (इससे जहाजों की सुचारू आवाजाही की सुविधा मिलती है और साथ ही निर्बाध ट्रेन संचालन सुनिश्चित होता है।)
– ब्रिज कहां से कहां तक : यह ब्रिज तमिलनाडु के मंडपम को रामेश्वरम से जोड़ता है।
जंग रोधी पुल
– यह स्टील से बना है और इसपर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी।
– पुराना पुल 2022 में जंग लगने की वजह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद से रामेश्वरम और मंडपम के बीच रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई थी।
क्यों महत्वपूर्ण है यह जगह
– रामायण के अनुसार, रामसेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुषकोडी से शुरू हुआ था।
– इस वजह से ये आस्था के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है।
कैसे काम करता है नया पंबन ब्रिज
– नया पम्बन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है।
– जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है।
– यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है।
– इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है।
– इसके लिए सिर्फ एक आदमी की जरूरत होगी।
– वहीं, पुराना पुल कैंटिलीवर पुल था। इसे लीवर के जरिए मैन्युअली खोला जाता था, जिसमें 14 लोगों की जरूरत होती थी।
– हालांकि समुद्री हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा हो जाने पर वर्टिकल सिस्टम काम नहीं करेगा और ऑटोमैटिक रेड सिग्नल हो जाएगा।
– हवा की गति सामान्य होने तक ट्रेन की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसा अक्सर अक्टूबर से फरवरी के बीच होता है। इन महीनों में तेज हवाएं चलती हैं।
अंग्रेजों को ब्रिज बनाने की जरूरत क्यों पड़ी थी
– ब्रिटिश शासन के दौरान 1850 में भारत और श्रीलंका (तब का सीलोन) को जोड़ने के लिए समुद्री मार्ग बनाने की योजना बनी।
– इसके लिए पाल्क स्ट्रेट (सेतुसमुद्रम) में एक नहर बनाने का विचार था, लेकिन यह योजना आर्थिक और पर्यावरणीय कारणों से असंभव लगने लगी।
– इसके बाद ब्रिटिश प्रशासन ने एक नया प्लान तैयार किया। इस प्लान के तहत तमिलनाडु के मंडपम और पम्बन द्वीप के बीच रेलवे लाइन और फिर धनुषकोडी से कोलंबो तक फैरी (नाव) से जोड़ा जाना था।
– पुराने पम्बन ब्रिज को बनाने का प्लान 1870 में बना था, लेकिन काम 1911 में शुरू हुआ।
– 24 फरवरी, 1914 को इस पुल के जरिए रेल सेवा शुरू हुई थी। – इस पुल की लंबाई 2.06 किमी थी। इसे खास तकनीक से बनाया गया था ताकि जहाज इसके नीचे से गुजर सकें।
– पुराना पंबन ब्रिज लंदन की टेम्स नदी पर बने टावर ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया था।
1964 के चक्रवात में टूटा था पुराना पम्बन ब्रिज
– 23 दिसंबर 1964 को 240 किमी/घंटा की रफ्तार से आए चक्रवात ने ब्रिज को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।
– इसमें एक ट्रेन भी पलट गई, जिससे 150 लोगों की मौत हो गई।
– इस तबाही के बाद भी सरकार ने इसे सिर्फ 46 दिनों में फिर से तैयार किया।
Source: The Hindu
—————
2. एक्टर मनोज कुमार का निधन 4 अप्रैल 2025 को हो गया, उन्हें किस वर्ष दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था?
Actor Manoj Kumar passed away on 4 April 2025, in which year did he receive the Dadasaheb Phalke Award?
a. 1996
b. 1999
c. 2015
d. 2020
Answer: c. 2015
– वह 87 वर्ष के थे।
– मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे।
– उन्हें भारत कुमार के उपनाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं।
– मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था।
– 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद, ब्रिटिश इंडिया (अब खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान) में उनका जन्म हुआ था।
अवॉर्ड
1992 : पद्मश्री
2015 : दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
Source: Indian Express
—————
3. किस देश के राष्ट्रपति और उनके सहयोगी के खिलाफ वहां के 50 राज्यों में “Hands Off!” नामक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए?
In which country, massive protests called “Hands Off!” were held in 50 states against the President and his aide?
a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. श्रीलंका
d. यूएसए
Answer: d. यूएसए
– अमेरिका में 5 अप्रैल 2025 को “Hands Off!” नामक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।
– यहाँ “Hands-off” का मतलब होता है: ट्रंप को किसी खास संस्था, प्रक्रिया, या अधिकार से “हाथ हटाने” की मांग।
– ये प्रदर्शन मुख्य रूप से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार एलन मस्क की नीतियों और कार्रवाइयों के खिलाफ आयोजित किए गए।
– इन प्रदर्शनों का आयोजन 150 से अधिक नागरिक अधिकार संगठनों, श्रमिक संघों, LGBTQ+ अधिवक्ताओं, और अन्य समूहों ने किया था।
– यह प्रदर्शन मुख्य रूप से उनकी नीतियों, न्यायपालिका में दखल, और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर उनके प्रभाव को लेकर रहे हैं।
विरोध के मुख्य कारण:
– सामाजिक सेवाओं में कटौती: सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेड जैसी सेवाओं में कटौती।
– न्यायपालिका में हस्तक्षेप: एलन मस्क की सरकारी भूमिका और उनके प्रभाव के प्रति चिंता।
– ट्रंप ने एलन मस्क को एक तरह से अपनी सरकार में सलाहकार की भूमिका दे दी है।
– एलन मस्क टेक्नोलॉजी कंपनियों (जैसे X और Tesla) के ज़रिए सूचना नियंत्रण, मीडिया सेंसरशिप, और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स में भारी दखल दे रहे हैं।
– ट्रंप प्रशासन ने Social Security, Medicare, और Affordable Housing जैसी योजनाओं में भारी कटौती की है।
– बुजुर्गों, गरीबों और मिडिल क्लास पर इसका बुरा असर पड़ा है।
– अल्पसंख्यक अधिकारों पर हमले: आप्रवासियों, LGBTQ+ समुदाय, और अन्य हाशिए पर रहने वाले समूहों के अधिकारों का हनन।
प्रदर्शन का स्वरूप:
– इन विरोध प्रदर्शनों में लाखों लोगों ने भाग लिया, और ये मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहे, बिना किसी बड़ी गिरफ्तारी या हिंसा के रिपोर्ट के।
Source: The Hindu | The Hindu Businessline
—————
4. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर कितने प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की?
US President Trump announced to impose how much percent reciprocal tariff on India?
a. 70%
b. 50%
c. 38%
d. 26%
Answer: d. 26%
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार (2 अप्रैल, 2025) को भारत पर 26% डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की।
भारत अमेरिका पर कितना टैरिफ लगाता है?
– टैरिफ की घोषणा के समय, अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक चार्ट दिखाया, जिसमें दिखया गया कि भारत ने “मुद्रा हेरफेर और व्यापार बाधाओं सहित” 56% टैरिफ लगाया है, और अब अमेरिका भारत पर 26% का रियायती पारस्परिक टैरिफ लगाएगा।
ट्रंप ने नरेंद्र मोदी पर क्या कहा?
– ट्रंप ने कहा – भारत बहुत सख्त है। मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं।
भारत की प्रतिक्रिया
– ट्रंप के टैरिफ की घोषाण के बाद भारत की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई। भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि वह 26% टैरिफ के असर का आकलन कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि इस टैरिफ का कुछ क्षेत्रों पर असर हो सकता है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था इसे झेल सकती है।
नोट: रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप सरकार में कुछ नियम हैं, जिनके तहत अगर भारत अमेरिका की चिंताओं को हल करता है, तो टैरिफ में कुछ छूट मिल सकती है। भारत इस पर विचार कर रहा है।
कब से लागू होगा टैरिफ
– दूसरे देशों से अमेरिका में आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ भी लगेगा। जोकि 5 अप्रैल से लागू होगा। और रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल रात 12 बजे के बाद से लागू होगा।
– बेसलाइन टैरिफ मतलब : यह टैरिफ व्यापार के जनरल रूल्स के तहत इंपोर्ट पर लगाया जाता है।
– रेसिप्रोकल टैरिफ मतलब : इसे किसी अन्य देश के टैरिफ के जवाब में लगाते हैं। जैसे अमेरिका ने भारत पर लगाया।
#किस पर कितना टैरिफ लिस्ट#
देश – अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ का अनुमान – ‘पारस्परिक’ टैरिफ – 2024 में अमेरिकी व्यापार घाटा – प्रति व्यक्ति आय (अमेरिका $89,680 पर है)
देश – देश के द्वारा टैरिफ, USA का टैरिफ
कंबोडिया – 97% – 49%
वियतनाम – 90% – 46%
श्रीलंका – 88% – 44%
बांग्लादेश – 74% – 37%
थाईलैंड – 72% – 36%
चीन – 67% – 34%
ताइवान – 64% – 32%
इंडोनेशिया – 64% – 32%
स्विट्जरलैंड – 61% – 31%
दक्षिण अफ्रीका – 60% – 30%
पाकिस्तान – 58% – 29%
भारत – 52% – 26%
दक्षिण कोरिया – 50% – 25%
जापान – 46% – 24%
मलेशिया – 47% – 24%
यूरोपीय संघ – 39% – 20%
इज़राइल – 33% – 17%
फिलीपींस – 34% – 17%
यूके – 10% – 10%
ब्राजील – 10% – 10%
सिंगापुर – 10% – 10%
चिली – 10% – 10%
ऑस्ट्रेलिया – 10% – 10%
तुर्की – 10% – 10%
कोलंबिया – 10% – 10%
विश्व : -12,02,872 – $14,450
नोट : अमेरिका ने करीब 60 देशों पर उनके टैरिफ की तुलना में आधा टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
बेसलाइन टैरिफ का सामना करने वाले कुछ देश
– ब्रिटेन
– सिंगापुर
– ब्राजील
– ऑस्ट्रेलिया
– न्यूजीलैंड
– तुर्की
– कोलंबिया
– अर्जेंटीना
– अल साल्वाडोर
– संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
– सऊदी अरब
ऑटो आयात पर 25% शुल्क
– राष्ट्रपति ने घोषणा की कि अमेरिका विदेशों से आयातित गाड़ियों पर 25% शुल्क लगाएगा।
– यह शुल्क तीन अप्रैल की आधी रात से लागू हो जाएगा।
– ट्रंप की इस घोषणा का सबसे बड़ा असर अमेरिकी कारों पर पड़ने वाला है, क्योंकि अब आयातित कारों की कीमतें बढ़ जाएंगी।
– बीयर, व्हिस्की और टकीला जैसे ड्रिंक्स महंगे हो जाएंगे, और कई कारें 4000 से 10000 डॉलर तक महंगी हो सकती हैं।
– ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आने वाली शराब पर भी 200% टैरिफ लगाया है, जिसके कारण शैंपेन और जर्मन बीयर महंगे हो जाएंगे।
– इसके अलावा, ईंधन, मेपल सिरप और एवोकाडो जैसे उत्पाद भी अमेरिका में महंगे बिकेंगे।
अमेरिका का व्यापार घाटा
– अमेरिका का दुनिया से व्यापार घाटा लगभग 1.2 ट्रिलियन डॉलर है। व्यापार घाटा उस अंतर को कहते हैं जो अमेरिका द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं और आयात की जाने वाली वस्तुओं के मूल्य के बीच होता है।
– एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक के व्यापार घाटे (माइनस चिह्न से दर्शाया गया) का मतलब है कि अमेरिका अपने निर्यात की तुलना में एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की वस्तुओं का आयात करता है।
अमेरिका की चेतावनी
– बीबीसी न्यूज के अनुसार, अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट वेसेंट ने चेतावनी दी कि टैरिफ के जवाब में कोई भी देश अमेरिका पर शुल्क न लगाए। उन्होंने कहा, “आराम से बैठें और देखें कि आगे क्या होता है। अगर आपने पलटवार किया तो ये बात बढ़ जाएगी।
Source: The Hindu
————-
5. अमेरिका ने 2 अप्रैल 2025 को कौन सा दिवस घोषित किया?
Which day did America declare on 2 April 2025?
a. टैरिफ दिवस
b. मुक्ति दिवस
c. आजाद दिवस
d. व्यापार दिवस
Answer: b. मुक्ति दिवस (Liberation Day)
– व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, दूसरे देश दशको से हमें लूटते आए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 2 अप्रैल को अब लिबरेशन डे के रूप में याद किया जाएगा।
————–
6. विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Sports for Development and Peace celebrated?
a. 7 अप्रैल
b. 6 अप्रैल
c. 5 अप्रैल
d. 4 अप्रैल
Answer: b. 6 अप्रैल
– यह दिन समाज में खेलों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2013 में इस दिवस की घोषणा की थी।
————–
7. भारत और किस देश के बीच हुए समझौते के तहत भारत उसके साथ मिलकर परमाणु रिएक्टरों का डिजाइन और निर्माण करेगा?
Under the agreement between India and which country, India will design and build nuclear reactors in collaboration with it?
a. ब्रिटेन
b. रूस
c. चीन
d. अमेरिका
Answer: d. अमेरिका
– भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के तहत, अमेरिकी कंपनी अब भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र डिजाइन कर सकेंगी।
– यह समझौता पहले 2007 में हुआ था।
– तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश इस पर हस्ताक्षर किए थे।
– इसे मंजूरी अब 26 मार्च 2025 में दी गई है।
– समझौते के तहत अमेरिकी ऊर्जा विभाग या DoE ने एक अमेरिकी कंपनी को भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को संयुक्त रूप से डिजाइन करने की अनुमति देते हुए अंतिम मंजूरी दे दी है।
– अब तक भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के तहत अमेरिकी कंपनियां भारत को परमाणु रिएक्टर और उपकरण निर्यात (export) कर सकती थीं।
– लेकिन उन्हें भारत में परमाणु उपकरणों के किसी भी डिजाइन कार्य या निर्माण से मना कर दिया था।
– सरकार इस बात पर अड़ी रही कि डिजाइन, निर्माण और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से लेकर हर काम भारत में ही होना चाहिए।
– अमेरिका और भारतीय कंपनियां अब संयुक्त रूप से छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर या एसएमआर का निर्माण करेंगी।
– हालांकि, अमेरिका ने ये शर्त रखी है कि संयुक्त रूप से डिजाइन और निर्मित इन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को “संयुक्त राज्य सरकार की पूर्व लिखित सहमति के बिना भारत या संयुक्त राज्य के अलावा किसी अन्य देश में किसी अन्य इकाई या अंतिम उपयोगकर्ता को फिर से हस्तांतरित नहीं किया जाएगा।
भारत को क्या होगा फायदा
– इस डील से भारत परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को डिजाइन करने और निर्माण करने में विशेषज्ञता हासिल करेगा।
– भारत के पास वर्तमान में 220MWe PHWR या दबाव वाले भारी जल रिएक्टरों की क्षमता वाले छोटे परमाणु रिएक्टरों में विशेषज्ञता है।
– अब PWR या दबाव वाले जल रिएक्टरों की अधिक उन्नत तकनीक वाले परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने की तकनीक प्राप्त करेगा।
अमेरिका
राजधानी: वाशिंगटन, डीसी
राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प
आबादी: 34.01 करोड़ (2024)
मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD
पड़ोसी देश: कनाडा, मैक्सिको, रूस (समुद्री सीमा)
Source: Indian Express
————–
8. राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Maritime Day celebrated?
a. 7 अप्रैल
b. 6 अप्रैल
c. 5 अप्रैल
d. 4 अप्रैल
Answer: c. 5 अप्रैल
– इस दिवस का उद्देश्य लोगों में समुद्री व्यापार और यातायात के प्रति जागरुकता फैलाना है।
– 5 अप्रैल, 1919 को सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लि. का पहला स्टीम शिप ‘एसएस लॉयल्टी’ (SS Loyalty) मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में उतारा गया था।
– जिसकी स्मृति में 5 अप्रैल, 1964 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
—————
9. अंतरराष्ट्रीय खदान जागरुकता और खनन कार्य सहायता दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Mine Awareness and Mining Work Assistance Day observed?
a. 5 अप्रैल
b. 4 अप्रैल
c. 3 अप्रैल
d. 2 अप्रैल
Answer: b. 4 अप्रैल
– लोगों को लैंडमाइंस की वजह से पैदा हुए खतरे से सुरक्षा देने, स्वास्थ्य और जीवन से सम्बंधित परेशानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
– 8 दिसंबर 2005 को जनरल असेंबली (UN) ने 4 अप्रैल को यह दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी।
– यह पहली बार 4 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था।
– इस वर्ष, UNMAS ने “माइन एक्शन कैन नॉट वेट” अभियान के तहत इस दिन को स्वीकार करने का निर्णय लिया है
—————
10. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के नए अध्यक्ष कौन बने?
Who became the new President of Asian Cricket Council (ACC)?
a. अजय वर्मा
b. रसुल जिलानी
c. इश्तियाक अहमद
d. मोहसिन नकवी
Answer: d. मोहसिन नकवी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष)
– वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।
—————-
11. UNCTAD की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार वैश्विक ‘अग्रणी प्रौद्योगिकियों के लिए तत्परता’ सूचकांक में भारत की रैंक बताएं?
What is the rank of India in the global ‘Readiness for Leading Technologies’ index, as per UNCTAD’s Technology and Innovation Report 2025?
a. 30
b. 31
c. 36
d. 46
Answer: c. 36
– UNCTAD : United Nations Conference on Trade and Development (संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास)
– रिपोर्ट का नाम : The 2025 Technology and Innovation Report 2025 (प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट 2025)
रिपोर्ट का उद्देश्य:
– अग्रणी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए राष्ट्रीय तत्परता का आकलन करना ।
– समावेशी तकनीक-संचालित विकास के लिए नीतिगत अंतर्दृष्टि प्रदान करना ।
– विभिन्न देशों में निजी निवेश, अनुसंधान एवं विकास, तथा नवाचार क्षमताओं पर नज़र रखना ।
रिपोर्ट में भारत के प्रदर्शन के बारे में :
– अग्रणी प्रौद्योगिकियों के लिए तत्परता में भारत 170 देशों में से 36वें स्थान पर है, जो 2022 में 48वें स्थान से सुधर कर 36वें स्थान पर है।
– निजी एआई निवेश में भारत को वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान
– आईसीटी एक्सेस : रैंक 99
– कौशल विकास : रैंक 113
– अनुसंधान एवं विकास गतिविधि : रैंक 3 (वैश्विक शीर्ष प्रदर्शनकर्ता) औद्योगिक क्षमता : रैंक 10
– वित्त तक पहुंच : रैंक 70
एआई निवेश में वैश्विक रैंकिंग:
– निजी कृत्रिम बुद्धिमत्ता निवेश में भारत दुनिया भर में 10वें स्थान पर है।
– 2023 में एआई फंडिंग में 1.4 बिलियन डॉलर प्राप्त हुए।
– महत्वपूर्ण एआई निवेश वाले एकमात्र विकासशील देश: भारत और चीन।
– पहले स्थान पर USA है। अमेरिका ने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) पर वर्ष 2023 तक 67 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। यह वैश्विक AI निजी निवेश का 70 प्रतिशत है।
– दूसरे स्थान पर चीन है।
Source: United Nations | Indian Express
—————
12. केंद्र सरकार ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed by the Central Government as the new Chairman of Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA)?
a. एस रमन
b. अमित पाठक
c. विजय सिंह
d. केजी मोहंती
Answer: a. एस रमन
– मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ACC ने पांच साल के कार्यकाल या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
– वह दीपक मोहंती का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल मई 2025 में समाप्त होगा।
– रमन, जो वर्तमान में उप सीएजी हैं, भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं।
– PFRDA भारत में पेंशन के समग्र पर्यवेक्षण और विनियमन के लिए नियामक निकाय है ।
– स्थापना : 23 अगस्त 2003
– मुख्यालय : नई दिल्ली
Source: Business Standard