Daily Current Affairs, Current Affairs 7 March 2020, Current Affairs 7 March, Current Affair 7 March 2020 Question, 7 March 2020 Current Affairs, Current Affairs 7 March 2020, 6 March 2020 Current Affair,

यह 6 & 7 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. RBI ने निजी क्षेत्र के किस बैंक में नकद निकासी की सीमा 50 हजार रुपए सहित कई पाबंदिया तय की हैं?

a. SBI
b. PNB
c. कर्नाटका बैंक
d. यस बैंक

Answer d. यस बैंक

– यदि किसी खाताधारक के इस बैंक में एक से अधिक खाते हैं तब भी वह कुल मिलाकर 50 हज़ार रुपये ही निकाल सकेगा.
– यस बैंक की आर्थिक स्थिति बुरे दौर से गुजर रही है. बैंक पूंजी जुटाने में असमर्थ रहा है.
– उसके बाद आरबीआई और सरकार की तरफ से यस बैंक को लेकर यह फैसला तब आया।
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SBI, यस बैंक को बेल आउट करने की तैयारी है।
– इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि उनका पैसा किसी सूरत में नहीं डूबेगा।
– लेकिन पैसा डूबने की चिंता लाज़मी है।

—————————–
2. RBI ने यस बैंक के निदेशक मंडल को किस कानून के तहत भंग किया है?

a. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्‍ट, 1934
b. बैंकिंग नियमन कानून, 1949
c. बैंकिंग कंपनीज रूल्‍स, 1985
d. गवर्नमेंट सिक्‍योरिटीज एक्‍ट, 2006

Answer b. बैंकिंग नियमन कानून, 1949

– बैंकिंग नियमन कानून, 1949 (Banking Regulation Act, 1949) की धारा 45 के तहत फैसला।
– रिजर्व बैंक ने कहा, ”केंद्रीय बैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि विश्वसनीय पुनरोद्धार योजना के अभाव, सार्वजनिक हित और बैंक के जमाकर्ताओं के हित में उसके सामने बैंकिंग नियमन कानून, 1949 की धारा 45 के तहत रोक लगाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है।

—————————–
3. RBI ने यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग करके किसे नया प्रशासक नियुक्‍त किया है?

a. प्रशांत कुमार
b. राकेश कुमार
c. अश्‍वनी सक्‍सेना
d. अमित यादव

Answer a. प्रशांत कुमार

– वह एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी हैं।

कब शुरू हुआ था बैंक
– साल 2004 में राणा कपूर ने अपने रिश्तेदार अशोक कपूर के साथ मिलकर इस बैंक की शुरुआत की थी।
– हेडक्वॉर्टर मुंबई में है।
– साल 2011 में जब अशोक कपूर की मौत हुई तो कपूर परिवार में कलह शुरू हो गई।
– अशोक की पत्नी मधु अपनी बेटी शगुन को बैंक के बोर्ड में शामिल करना चाहती थीं, मामला मुंबई की अदालत तक पहुंचा, जिसमें जीत राणा कपूर के पक्ष की हुई।
– थोड़े समय के लिए इस युद्ध पर विराम लगा और रणवीर गिल को बैंक का एमडी अपॉइंट किया गया।
– धीरे-धीरे वक्त बदला और प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बेचनी शुरू कर दी।
– अक्टूबर 2019 में नौबत यहां तक पहुंच गई कि राणा कपूर और उनके ग्रुप की हिस्सेदारी घटकर 4.72 रह गई।

———————————-

– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SBI, यस बैंक को बेल आउट करने की तैयारी है।

SBI की स्थिति कैसी
– भारतीय स्टेट बैंक का पुराना डेटा देखा जाए तो पता चलेगा कि बैंक की माली हालत पहले ही ठीक नहीं है।
– 2018-19 के आंकड़ों के देखा जाए तो पता चलता है कि बैंक को 862 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। लेकिन बैलेंस शीट में पुराने एनपीए को एडजस्टमेंट करने के बाद 6,968 करोड़ रुपए के घाटे में बदल गया।
– हालांकि, इससे पहले दो साल तक बैंक को लगातार नुकसान हुआ था।
– बैंक को 2017-18 में 6,547 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था और 2016-17 बैंक को 1805 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

—————————–

कई बैंको पर RBI लगा चुका है पाबंदी
– जनवरी 2020 में बेंगलुरु स्थित श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक पर RBI ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी।
– सितंबर 2019 में जब अचानक PMC बैंक पर केंद्रीय बैंक ने कई पाबंदियां लगा दीं तो बैंक के ग्राहक सकते में आ गए थे।
– सीकेपी कोऑपरेटिव बैंक से पैसे निकालने पर 2014 में पाबंदी लगाई गई थी, ग्राहकों की जिंदगी थम-सी गई थी।
– उससे पहले मार्च 2019 तक 26 अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों (UCB) को कुप्रबंधन या फर्जीवाड़े के कारण आरबीआई के प्रतिबंध के दायरे में लाया जा चुका था।
– ताजा मामला यस बैंक का है, जो डूबने की कगार पर है और अब RBI उसपर फैसला लेगा।
– फिलहाल निकासी की सीमा 50000 रुपये तय की गई है।
– इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि उनका पैसा किसी सूरत में नहीं डूबेगा।
– लेकिन पैसा डूबने की चिंता लाज़मी है।

———————–
4. बजट 2020 में केंद्र सरकार ने बैंक जमा पर पर इंश्‍योरेंस कवर एक लाख रुपए से बढ़ाकर कितना किया है?

a. दो लाख
b. तीन लाख
c. चार लाख
d. पांच लाख

Answer d. पांच लाख

– PMC जैसे बढ़ने मामलों को देखते हुए सरकार ने हाल बजट 2020 में अहम फैसला लिया था।
– बैंक जमा पर अब आपको 5 लाख रुपये तक की गारंटी मिलेगी। यानी बैंक में आपके 5 लाख रुपये रहेंगे बिल्कुल सेफ।
– बैंकों में पैसा जमा कराने वालों के लिए इंश्योरेंस कवर 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।

—————————-
5. पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने वाला पहला देश कौन है?

a. फ्रांस
b. लक्समबर्ग
c. जर्मनी
d. यूक्रेन

Answer b. लक्समबर्ग

– यह यूरोप का सातवें सबसे छोटे देश है।
– वहां की सरकार ने सड़क यातायात की समस्या और बड़ते दबाव को घटाने के लिए देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने का ऐलान किया है।
– यहां ट्रेनों, ट्रामों और बसों के किराए को हटा लिया गया है। फ्री किए जाने का मुख्य कारण पर्यावरण का संक्षरण और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना हैं।
– वर्तमान में लक्समबर्ग की आबादी लगभग 600,000 हैं।
– लेकिन पड़ोसी देश जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस से हर दिन काम के लिए आने वाले 214,000 से अधिक यात्री कार द्वारा यात्रा करते है, जिसके कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।

लक्समबर्ग
– प्रधानमंत्री: जेवियर बेटटेल.
– राजधानी: लक्समबर्ग शहर.
– मुद्रा: यूरो

——————————
6. Puma की नई ब्रांड एंबेसडर कौन है?

a. कैटरीना कैफ
b. सारा अली खान
c. करीना कपूर
d. एश्‍वर्या रॉय

Answer c. करीना कपूर

– वह स्पोर्ट्स ब्रांड के स्टूडियो कलेक्शन का चेहरा होंगी।
– Puma जर्मन स्पोर्ट्सवियर ब्रांड है जो अपने जूते, कपड़े और स्पोर्ट्स एक्सेसरीज़ के डिजाइन और पर्फोमंस के लिए लोकप्रिय है।

—————————-
7. “चापचार कुट” महोत्सव किस राज्‍य में मनाया जाता है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. मिजोरम
d. मणिपुर

Answer c. मिजोरम

– चापचार कुट मिजो समुदाय का सबसे बड़ा और सबसे अधिक खुशी से मनाएं जाने वाला पर्व है।
– यह त्‍योहार खेती के पूरा होने के बाद मार्च में मनाया जाता है।

मिजोरम
मुख्यमंत्री: पीयू जोरामथांगा.
राजधानी: आइजोल
राज्यपाल: पी.एस. श्रीधरन पिल्लई.

—————————–
8. बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2020 (21 से 26 अप्रैल) की मेजबानी चीन की जगह और कौन सा देश करेगा?

a. फिलीपीन
b. भारत
c. पाकिस्‍तान
d. म्‍यांमार

Answer a. फिलीपीन

– बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप को पहले चीन के वुहान में आयोजित किया जाना था।
– लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर यह आयोजन वुहान के बजाय अब फिलीपीन की राजधानी मनीला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

——————————
9. किस अंतरराष्ट्रीय पत्रिका द्वारा इंदिरा गाँधी को ‘100 वुमन ऑफ़ इयर’ सूची में शामिल किया गया है?

a. आउटलुक
b. टाइम
c. फ़ोर्ब्स
d. मिरर

Answer b. टाइम

– पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को टाइम पत्रिका ने पिछली शताब्दी की विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है.
– टाइम ने अमृत कौर को 1947 और इंदिरा गांधी को 1976 के लिये ‘वुमन ऑफ द ईयर’ करार दिया है.

—————————–
10. गूगल ने किस भारतीय शहर में 2021 तक अपना अगला क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है?

a. चंडीगढ़
b. सूरत
c. आगरा
d. दिल्ली

Answer d. दिल्ली

– इससे पहले गूगल ने अपना पहला क्लाउड क्षेत्र वर्ष 2017 में मुंबई में खोला था.
– वर्तमान में एशिया प्रशांत क्षेत्र में गूगल के कुल 22 क्लाउड क्षेत्र हैं.

——————————-
11. महाराष्ट्र के किस हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा’ कर दिया गया?

a. औरंगाबाद एयरपोर्ट
b. मुंबई एयरपोर्ट
c. पुणे एयरपोर्ट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. औरंगाबाद एयरपोर्ट

– राज्‍य सरकार ने यह फैसला किया है।
– संभाजी, महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी के पुत्र थे।
– इस हवाईअड्डे का संचालन एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाता है।

—————————
12. राष्‍ट्रपति ने हाल ही में भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे शपथ दिलाई?

a. सुधीर भार्गव
b. राकेश मारिया
c. बिमल जुल्का
d. अशरफ काजमी

Answer c. बिमल जुल्का

– पिछले मुख्य सूचना आयुक्त सुधीर भार्गव 11 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।

—————————–
13. किस केंद्रीय मंत्री ने “क्रॉनिकल्स ऑफ चेंज चैंपियंस” बुक का विमोचन (लांच) किया?

a. निर्मला सीतारमण
b. स्मृति ईरानी
c. महेंद्र नाथ पांडे
d. अमित शाह

Answer b. स्मृति ईरानी

– केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी नई दिल्‍ली में इस बुक को लांच किया।
– यह पुस्तक प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजना बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के तहत राज्य और जिला स्तर पर की चलाई जा रही 25 अभिनव पहलों का संकलन है।

——————————
14. किस वैश्विक संस्था ने कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप से निपटने के लिए 12 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है?

a. आईएमएफ
b. यूनाइडेट नेशंस
c. डब्‍ल्‍यूटीओ
d. वर्ल्‍ड बैंक

Answer d. वर्ल्‍ड बैंक

– 3 मार्च, 2020 को विश्व बैंक ने कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की सहायता के लिए 12 बिलियन डालर की घोषणा की।
– यह वायरस अब तक 60 देशों में पहुंच चुका है।
– विश्व बैंक, प्रभावित देशों को वित्तीय सहायता तथा इस रोग के लिए समाधान विकसित करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है।
– यह वित्तपोषण केवल उन सदस्य देशों के लिए है जिनकी अर्थव्यवस्था इस वायरस के कारण काफी अधिक प्रभावित हुई है।
– इसके लिए प्राथमिकता उन देशों को दी जाएगी जो सबसे निर्धन हैं और सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।

—————————-
15. चौथा वैश्विक आयुर्वेद महोत्‍सव 16 से 20 मई 2020 तक किस शहर में आयोजित होगा?

a. मनीला
b. दिल्‍ली
c. कोच्चि
d. मुंबई

Answer c. कोच्चि

– इस महोत्सव का विषय “Ayurveda Medical Tourism: Actualizing India’s credibility” (आयुर्वेद चिकित्सा पर्यटन: भारत की साख बनाना) है।


Free PDF One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

Free PDF Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account