यह 4 & 5 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. किस देश के लैब में टेस्ट ट्यूब टूटने से प्लेग के जीवित बैक्टीरिया के संपर्क से एक रिसर्चर की मौत हो गई, जबकि 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया?
In which country’s laboratory did a researcher die after coming into contact with live plague bacteria following the breakage of a test tube, while 200 people were quarantined?
a. यूएसए
b. फ्रांस
c. रूस
d. जर्मनी
Answer: c. रूस
क्या हुआ?
– रूस के साइबेरिया स्थित इरकुत्स्क क्षेत्र में लैब कर्मचारी की प्लेग से मौत हो गई।
– इस मामले के बाद करीब 200 लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।
– इरकुत्स्क के अधिकारियों ने प्रारंभ में बीमारी को “विशेष रूप से खतरनाक संक्रमण” बताया था।
भारत पर असर: फिलहाल न के बराबर, कोई फैलाव नहीं।
किसने पुष्टि की?
– पड़ोसी बुर्यातिया गणराज्य के प्रमुख अलेक्सी त्सीडेनोव ने महिला की प्लेग से मौत की पुष्टि की।
– उन्होंने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।
– गवर्नर इगोर कोबजेव ने अपने बयान में महिला की मौत का उल्लेख नहीं किया।
महिला कौन थी और क्या हुआ?
– रिसर्चर महिला की पहचान दारिया श. (Daria Sh.) के रूप में बताई गई है, उम्र 27 या 28 वर्ष।
– वह इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग संस्थान में कार्यरत थी।
– 29 सितंबर 2026 को उसे शेलेखोव शहर के अस्पताल में गंभीर निमोनिया के लक्षणों के साथ भर्ती कराया गया।
– उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और एक अक्टूबर 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।
कैसे हुआ इंफेक्शन
– बताया गया है कि नमूने एकत्र करते समय उनसे गलती से जीवित बैक्टीरिया वाला टेस्ट ट्यूब टूट गया था।
– अधिकारियों का कहना- स्थिति स्थिर, कोई दूसरा केस नहीं, टेस्ट नेगेटिव।
यह प्लेग क्या है?
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, प्लेग का कारण येर्सिनिया पेस्टिस (Yersinia pestis) बैक्टीरिया है।
– यह एक जूनोटिक बैक्टीरिया है, जो आमतौर पर छोटे स्तनधारियों और उनके पिस्सुओं में पाया जाता है।
– संक्रमित लोगों में आमतौर पर 1 से 7 दिनों के बाद लक्षण विकसित हो सकते हैं।
– ब्यूबोनिक प्लेग, प्लेग का सबसे सामान्य चिकित्सकीय रूप है।
– खतरा: बिना इलाज लगभग 100% घातक, लेकिन एंटीबायोटिक से जल्दी ठीक। फैलना कम (नजदीकी संपर्क से), कोरोना जैसा नहीं।
संभावित प्रकार
– मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस मामले में संभावित संक्रमण “न्यूमोनिक प्लेग” बताया गया है।
– न्यूमोनिक प्लेग फेफड़ों को प्रभावित करता है और संक्रामक हो सकता है।
दुनिया ने आखिरी बड़ा प्लेग कब देखा?
– प्लेग की आखिरी बड़ी वैश्विक महामारी “तीसरी प्लेग महामारी” (Third Plague Pandemic) थी।
– इसकी शुरुआत 1855 में चीन के युन्नान (Yunnan) से हुई थी।
– यह महामारी लगभग 1960 तक चली थी।
भारत में प्लेग के मामले
– 1994 : भारत में बड़ा प्लेग प्रकोप: महाराष्ट्र के बीड और गुजरात के सूरत में
– 2002 : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में न्यूमोनिक प्लेग का छोटा प्रकोप; WHO के अनुसार 16 मामले और 4 मौतें हुईं
– 2004 : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आखिरी रिपोर्टेड प्लेग प्रकोप
वर्तमान स्थिति (WHO के अनुसार)
– मानव प्लेग अभी भी कई देशों में स्थानिक (Endemic) है।
– 2019 से 2025 के बीच WHO को रिपोर्ट किए गए अधिकांश मामले
– कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और मेडागास्कर से आए।
मुख्य तथ्य
– कारण: येर्सिनिया पेस्टिस (Yersinia pestis) बैक्टीरिया
– 1–7 दिन में लक्षण विकसित हो सकते हैं।
– रूस के साइबेरिया में लैब कर्मचारी की प्लेग से मौत।
– करीब 200 लोग चिकित्सकीय निगरानी में।
– संभावित रूप: न्यूमोनिक प्लेग।
– आखिरी बड़ी महामारी: 1855–1960 (तीसरी प्लेग महामारी)
– वर्तमान में DRC और मेडागास्कर में अधिक मामले।
————-
2. केंद्र सरकार ने आधिकारिक मानचित्र पर एलएसी पर तनाव बिंदुओं सहित लद्दाख के कितने रणनीतिक स्थलों को औपचारिक रूप से चिह्नित किया?
How many strategic locations in Ladakh, including tension points along the LAC, did the Central Government formally mark on the official map?
a. 38
b. 28
c. 30
d. 25
Answer: b. 28
– केंद्र सरकार ने 2 अक्टूबर, 2026 को ये लिस्ट जारी की।
– गृह मंत्रालय ने इन नामों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शे में शामिल किया है।
– इनमें लद्दाख के पहाड़, चोटियां, दर्रे, ग्लेशियर, घाटियां, नदियां और झील समेत कई तरह के भू-भाग शामिल हैं।
लद्दाख के इन स्थानों को शिखर के रूप में चिह्नित किया
– आतिशा गिरि
– कनिष्क शिखर
– मार्तंड गिरी
– ज़ोरावर शिखर
– रिनचेन ज़ांगपो
– साक्याश्री गिरि
– मार्पा लोटसावा री
– मिलारेपा कांगरी
– शिव री
– महेश्वर री
इन जगहों पर्वतों के रूप में पहचाना
– करुण पीर
– ड्रेक कार्पो
– जोलमोरी
दर्रा
– चापचिंगल दर्रा
– शाचमिरक दर्रा
ग्लेशियरों की पहचान इस प्रकार की गई
– पारपिक ग्लेशियर
– स्कामरी ग्लेशियर
कुछ अन्य जगहें
– ब्रांगसा: भूमि क्षेत्र
– कुकसेल: भूमि क्षेत्र
– शकोरगा घाटी: घाटी
– देहरा कंपास: भूमि क्षेत्र
– गोगरा: भूमि क्षेत्र
– कुमारयाना बिंदु: भूमि क्षेत्र
– पांगलुंग: भूमि क्षेत्र
– गुरु रिनपोछे: झील
– शामल लुंगपा: भूमि क्षेत्र
– यांगपा नदी: नदी
– गर्म पानी का झरना: जल निकाय
लद्दाख
– राजधानी: लेह
– उपराज्यपाल (LG) : विनय कुमार सक्सेना
– आबादी: 2.74 लाख
– भाषा: लद्दाखी, भोटी (स्थानीय भाषा)
– पड़ोसी राज्य: हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (UT)
————–
3. भारत के UPI को अपनाने के लिए किस पहले कैरेबियन देश के मंत्रालय ने NPCI से समझौता किया?
Which Caribbean country’s ministry signed an agreement with NPCI to adopt India’s UPI?
a. जमैका
b. बारबाडोस
c. त्रिनिदाद और टोबैगो
d. क्यूबा
Answer: c. त्रिनिदाद और टोबैगो
– नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के ‘मिनिस्ट्री ऑफ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ के बीच समझौता हुआ था।
– यह समझौता सितंबर 2024 में हुआ था।
– भारत में त्रिनिदाद और टोबैगो के उच्चायुक्त, चंद्रदाथ सिंह ने 28 सितंबर 2026 को इसकी जानकारी दी।
कैरेबियन देश
– कैरेबियन क्षेत्र उत्तरी अटलांटिक महासागर में कैरेबियन सागर के आसपास स्थित द्वीपों का एक समूह है, जिसमें 7,000 से अधिक द्वीप और कई स्वतंत्र देश व आश्रित क्षेत्र शामिल हैं।
– पर्यटन: यह क्षेत्र अपने सुंदर समुद्र तटों (Beaches), नीले पानी और उष्णकटिबंधीय जलवायु के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
त्रिनिदाद और टोबैगो
– राजधानी: पोर्ट ऑफ़ स्पेन
– राष्ट्रपति: क्रिस्टीन कंगालू
– प्रधानमंत्री: कमला प्रसाद-बिसेसर
– आबादी: 15.3 लाख
– मुद्रा: त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर
– भाषा: अंग्रेजी
– पड़ोसी देश: वेनेजुएला, ग्रेनाडा, बारबाडोस, गुयाना।
————-
4. HDFC बैंक के नए प्रबंध निदेशक (MD) और सीईओ (CEO) कौन बनें?
Who has become the new Managing Director (MD) and CEO of HDFC Bank?
a. अंकुर अवस्थी
b. मयंक अग्रवाल
c. अनुप बागची
d. जेएस बजाज
Answer: c. अनुप बागची
– अनूप बागची के नाम की मंजूरी 1 अक्टूबर 2027 को मिली।
– 27 अक्टूबर, 2026 से तीन वर्ष के लिए उनकी नियुक्ति की जाएगी।
– अनूप बागची ने 1992 में ICICI Group के साथ अपना करियर की शुरुआत की थी।
– वह बैंक के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हर चुके हैं।
– रिटेल बैंकिंग, MSME, कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी और क्रेडिट पॉलिसी जैसे कई सेक्टर में काम कर चुके हैं।
– IIT कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।
– IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
————-
5. किस भारतीय शिक्षाविद ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS) के जज के रूप में शपथ ली?
Which Indian educationist took the oath as a judge of the International Tribunal for the Law of the Sea (ITLOS)?
a. बिमल एन. पटेल
b. पी. चंद्रशेखरा राव
c. एल. डोलिवर एम. नेल्सन
d. राहुल चटर्जी
Answer: a. बिमल एन. पटेल (उन्होंने 1 अक्टूबर 2026 को जर्मनी के हैम्बर्ग में शपथ ली)
– बिमल एन. पटेल, भारतीय न्यायविद और शिक्षाविद हैं।
– उन्होंने 1 अक्टूबर 2026 को जर्मनी के हैम्बर्ग में शपथ ली।
– वे 2026 से 2035 तक नौ वर्ष के कार्यकाल के लिए सेवाएं देंगे।
– बिमल पटेल जनवरी 2023 से संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग में कार्यरत हैं।
ITLOS
– समुद्र और महासागरों के उपयोग से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने वाली एक स्वतंत्र न्यायिक संस्था है।
– इसकी स्थापना16 नवंबर 1994 को हुई।
– ITLOS में 21 स्वतंत्र जज होते हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (UNCLOS) के सदस्य देशों द्वारा चुना जाता है।
– मुख्यालय: हैम्बर्ग, (जर्मनी)
————-
6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस केंद्र शासित प्रदेश के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को मंजूरी दी?
For which Union Territory did the Union Cabinet approve the Intelligent Traffic Management System (ITMS)?
a. दिल्ली
b. जम्मू कश्मीर
c. चंडीगढ़
d. पुडुचेरी
Answer: a. दिल्ली
– केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 30 सितंबर, 2026 को बताया कि इसका उद्देश्य AI-आधारित ट्रैफिक सिग्नल और रियल-टाइम डेटा के जरिए ट्रैफिक कॉरिडोर को बेहतर बनाना है।
– इस परियोजना पर ₹1,789.52 करोड़ खर्च किए।
– यह सिस्टम एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों को प्राथमिकता देगा।
– ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ऑटोमैटिक नजर रखेगा।
– यह प्रस्ताव दिल्ली यातायात पुलिस ने वर्ष 2007-08 में तैयार किया था, जिसे पहले दो बार खारिज किया जा चुका था।
– इस प्रपोजल के तहत 42 कॉरिडोर की पहचान की गई, जहां पर 82 कैमरे लगाए गए।
– इसके बाद स्टडी में देखा गया कि राजधानी में किस जगह पर ई-रिक्शा ज्यादा हैं, कहां पैदल यात्री ज्यादा चलते हैं, कहां चार पहिया वाहन आते हैं और कहां किस तरह के वाहन आते हैं।
दिल्ली को इसकी जरूरत क्यों?
– दिल्ली में इस समय करीब 71 लाख एक्टिव रजिस्टर्ड वाहन हैं।
– वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि ट्रैफिक प्रबंधन फिक्स्ड सिग्नल और मैन्युअल नियंत्रण पर निर्भर है।
– नया सिस्टम सड़कों की वास्तविक स्थिति के अनुसार ट्रैफिक को नियंत्रित करेगा।
————-
7. आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2026) का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित हुआ?
Where was the second edition of the ASEAN-India Maritime Exercise (AIME-2026) held?
a. सिंगापुर
b. फिलीपींस
c. इंडोनेशिया
d. मलेशिया
Answer: b. फिलीपींस
‘ASEAN-भारत समुद्री अभ्यास’ (AIME-2026)
– कहां आयोजन : फिलीपींस के सुबिक बे में
– कब : 28 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026
– किन भारतीय युद्धापोत ने हिस्सा लिया: INS ‘सह्याद्रि’ और INS ‘कुलिश’
– उद्देश्य : भारत और आसियान सदस्य देशों की नेवी के बीच आपसी समझ, समुद्र में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता (इंटरऑपरेबिलिटी) को और बेहतर बनाना है।
आसियान (Association of Southeast Asian Nations)
– स्थापना वर्ष : 8 अगस्त, 1967
– मुख्यालय : जकार्ता (इंडोनेशिया)
उद्देश्य :सदस्य राज्यों के बीच आर्थिक विकास और व्यापार को बढ़ावा देना
आसियान के 11 देश
देश और राजधानी
1. म्यांमार – नेपीडॉ
2. थाईलैंड – बैंकॉक
3. लाओस – वियनतियाने
4. वियतनाम – हनोई
5. कंबोडिया – नोम पेन्ह
6. मलेशिया – कुआलालंपुर
7. सिंगापुर – सिंगापुर (शहर)
8. इंडोनेशिया – जकार्ता
9. ब्रुनेई – बंदर सेरी बेगवान
10. फिलीपींस – मनीला
11. पूर्वी तिमोर – कुआलालंपुर
————-
8. विश्व पशु दिवस / विश्व पशु संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Animal Protection Day celebrated?
a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर
Answer: d. 4 अक्टूबर
2026 की थीम
– दुनिया को उनकी नज़र से देखें
– See the World Through Their Eyes
– यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल इंसानों की नहीं, बल्कि पशुओं की भी है और उनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।
– इसका उद्देश्य लोगों में पशुओं के अधिकारों, उनके संरक्षण और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
————-
9. विश्व पर्यावास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Habitat Day celebrated?
a. अक्टूबर का पहला शनिवार (2026 में 3 अक्टूबर)
b. अक्टूबर का पहला रविवार (2026 में 4 अक्टूबर)
c. अक्टूबर का पहला सोमवार (2026 में 5 अक्टूबर)
d. अक्टूबर का पहला मंगलवार (2026 में 6 अक्टूबर)
Answer: c. अक्टूबर का पहला सोमवार (2026 में 5 अक्टूबर)
– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस की घोषणा दिसंबर 1985 में की गई थी। इसके बाद 1986 में इसे पहली बार दुनिया भर में मनाया गया था।
– इस दिन का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना भी है कि हर किसी के पास कस्बों और शहरों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है।
————-
10. गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day) कब मनाया जाता है?
When is Ganga River Dolphin Day celebrated?
a. 7 अक्टूबर
b. 6 अक्टूबर
c. 5 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर
Answer: c. 5 अक्टूबर
– भारत में, गंगा नदी डॉल्फ़िन के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए 5 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है।
– दुनिया के rare creatures में से विलुप्तप्राय (endangered) होती डॉल्फिन को वर्ष 2010 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय जल जीव घोषित किया था।
– जिससे डॉल्फिन का बेहतर संरक्षण हो सके।
– फिर, 2012 में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) और उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से देश में डॉल्फिन संरक्षण अभियान शुरू किया।
– डॉल्फिन की एक बड़ी खासियत यह है कि यह कंपन वाली आवाज निकालती है जो किसी भी चीज से टकराकर वापस डॉल्फिन के पास आ जाती है। इससे डॉल्फिन को पता चल जाता है कि शिकार कितना बड़ा और कितने करीब है।
पटना में देश का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंट
– पटना में भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन रिसर्च सेंटर (NDRC) मार्च 2024 में खोला गया था।
– यह सेंटर पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में गंगा किनारे बनाया गया है।
– वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत गंगा डॉल्फिन का शिकार प्रतिबंधित है।
————–
11. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने किस स्टेडियम के तीन नए स्टैंडों का नाम खिलाड़ियों एस. वेंकटराघवन, के. श्रीकांत और आर. अश्विन के नाम पर रखने का फैसला किया?
The Tamil Nadu Cricket Association decided to name three new stands at which stadium after players S. Venkataraghavan, K. Srikkanth, and R. Ashwin?
a. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (कर्नाटक)
b. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (केरल)
c. एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक)
d. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (तेलंगाना)
Answer: c. एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक)
– तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने वार्षिक आम बैठक में यह फैसला लिया।
– तीनों स्टैंड का अनावरण 12 दिसंबर 2026 को होगा।
– एस. वेंकटराघवन, 57 टेस्ट मैच खेले, 1975 और 1979 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की।
– के. श्रीकांत, वर्ष 1983 की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे।
– 2011 वर्ल्ड कप जीत के समय चयन समिति के अध्यक्ष थे।
– आर. अश्विन, टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल (537 विकेट) गेंदबाज
————–
12. कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD और CEO) किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the new Managing Director and Chief Executive Officer (MD and CEO) of Kotak Mahindra Bank Limited?
a. अनुप कुमार साहा
b. सतीश चंद शर्मा
c. अशोक वासवानी
d. आर सुब्रमणिकुमार
Answer: a. अनुप कुमार साहा (कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा)
– कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 अक्टूबर, 2026 को अनुप कुमार साहा को इस पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दी।
– उनका तीन वर्षीय कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा
– वह अशोक वासवानी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।



