यह 5 मई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में किस राजनीतिक दल ने बहुमत हासिल किया?
Which political party secured a majority in the 2026 West Bengal Legislative Assembly elections?
a. TMC
b. BJP
c. CPI(M)
d. Congress
Answer: b. BJP (BJP 206, TMC 81, Congress 2)
पश्चिम बंगाल (कुल सीट 194, बहुतमत 148)
– भाजपा : 206
– टीएमसी : 81
– कांग्रेस : 2
– CPI(M): 1
– AJUP: 2
– AISF: 1
नोट – एक सीट पर पुनर्चुनाव
– बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
– TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई।
– पार्टी दस साल में 3 सीटों से 206 सीटों पर पहुंच गई है।
– TMC की नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार गई।
————-
2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में किस पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीतीं?
Which party won the most seats in the 2026 Tamil Nadu Assembly elections?
a. DMK
b. AIDMK
c. TVK
d. Congress
Answer: c. TVK (जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी TVK 108, अन्य पार्टी AIDMK 47, BJP 1, DMK 59, Congress 5)
तमिलनाडु (कुल सीट 234, बहुतमत 118)
– TVK: 108
– NDA: 53 (AIDMK 47, BJP 1, PMK 4, AMMK 1)
– SPA: 73 (DMK 59, Congress 5, VKC 2, CPI2, CPI(M) 2, IUML 2, DMDK 1)
SPA: Secular Progressive Alliance
– तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ, यहां 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
– हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से पीछे है।
– 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी।
– DMK नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विधानसभा चुनाव हार गए।
————-
3. केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में किस गठबंधन ने सबसे अधिक सीटें जीतीं?
Which alliance won the most seats in the 2026 Kerala Assembly elections?
a. UDF
b. LDF
c. NDA
d. ADF
Answer: a. UDF (total: 94 (कांग्रेस 63, IUML 22, KC 7, RSP 3, RMPI 1 KCj 1)
केरलम (कुल सीट 140, बहुतमत 71)
– UDF: 94 (कांग्रेस 63, IUML 22, KC 7, RSP 3, RMPI 1 KCj 1)
– LDF: 35 (CPIM 26, CPI 8, RJD 1)
– NDA: 3 (BJP 3)
– UDF : United Democratic Front
– LDF : Left Democratic Front
– केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस सरकार की वापसी हुई है।
– इसके साथ ही अब देश में कहीं भी लेफ्ट सरकार नहीं बची है।
– ऐसा 5 दशकों में पहली बार हुआ है।
– हालांकि तत्कालीन सीएम पिनाराई विजयन अपनी सीट धरमदम से जीत गए, लेकिन राज्य में LDF की करारी हुई।
– LDF की सरकार के 21 में से 13 मंत्री चुनाव हारे हैं।
————-
4. पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में किस गठबंधन ने सबसे अधिक सीटें जीतीं?
Which alliance won the most seats in the 2026 Puducherry Assembly elections?
a. UDF
b. SPA
c. TVK
d. NDA
Answer: d. NDA (total 17 : AINRC 12, BJP 4, LJK 1)
पुदुचेरी (कुल सीट 30, बहुतमत 16)
– NDA: 17 (AINRC 12, BJP 4, LJK 1)
– SPA: 6 (DMK 5, Congress 1)
– TVK: 2
– अन्य : 5
SPA: Secular Progressive Alliance
————-
5. असम विधानसभा चुनाव 2026 में किस पार्टी को बहुमत हासिल हुआ?
Which party secured a majority in the 2026 Assam Legislative Assembly elections?
a. Congress
b. AGP
c. BJP
d. AIUDF
Answer: c. BJP (NDA 64 : BJP 82, AGP 10, BPF 10)
असम (कुल सीट 126, बहुतमत 64)
– NDA: 102 (BJP 82, AGP 10, BPF 10)
– Congress+: 21 (कांग्रेस 19, RD 2)
– AIUDF: 2
– अन्य: 11
– असम में भी हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार की वापसी हुई।
– भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है।
– BJP ने यहां अकेले ही 82 सीटें जीतीं, जो बहुमत के आंकड़े से 18 ज्यादा है।
– मौजूदा भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा।
————–
6. अंतरराष्ट्रीय अग्निशामक दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Firefighters Day celebrated?
a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई
Answer: d. 4 मई
– यह दिवस उन अग्निशामक विशेषज्ञों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है।
————–
7. किस राज्य के विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा मई 2026 में गंगा नदी में गिर गया, इससे 16 जिलों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई?
In which state did a 34-meter section of the Vikramshila Setu collapse into the Ganges River in May 2026, thereby affecting connectivity across 16 districts?
a. पश्चिम बंगाल
b. झारखंड
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: c. बिहार
– बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबा पुल यूपी ब्रिज कॉर्पोरेशन ने बनाया था।
– पिछले 10 साल में इसकी तीन बार मरम्मत हो चुकी है।
– मार्च 2026 में भी रिपेयर वर्क हुआ था।
– पहले 10 इंच का जॉइंट सस्पेंशन धंसा।
– इसके बाद 3 मई 2026 में एक स्लैब गंगा में गिर गया।
– उस समय पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी।
– पुल बंद होने के बाद बरारी घाट पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है।
– नवगछिया, बिहपुर, कटिहार, पूर्णिया की ओर जाने वाले यात्री नाव के सहारे इस पार से उस पार जा रहे हैं।
– विक्रमशिला सेतु पर हर दिन करीब एक लाख लोगों की आवाजाही होती है।
– करीब 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन इस पुल से गुजरते हैं।
– इसका निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल में कराया था।
– पुल में लगातार जॉइंट और एक्सपेंशन गैप की समस्या को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
मार्च में प्रोटेक्शन वॉल क्षतिग्रस्त हुई थी
– 30 दिन पहले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 17, 18 और 19 की प्रोटेक्शन वॉल तेज बहाव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
– एक पिलर की प्रोटेक्शन वॉल पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी।
– उस वक्त इंजीनियर्स ने कहा था, गंगा नदी के तेज बहाव, बड़े जहाजों और भारी नावों की आवाजाही के कारण पिलरों पर लगातार दबाव पड़ता है।
– इस स्थिति में प्रोटेक्शन वॉल क्षतिग्रस्त हुई है।
– इसका असर पिलर्स पर पड़ेगा। बाढ़ के समय यह दबाव और बढ़ जाता है, जिससे जोखिम कई गुना बढ़ सकती है।
– इससे पहले भी विक्रमशिला सेतु के अलग-अलग स्पैन के बीच एक्सपेंशन जॉइंट का गैप बढ़ने का मामला सामने आया था।
– यह गैप 1 से 2 इंच था, जो बढ़कर करीब 6 इंच तक पहुंच गया था।
विक्रमशिला सेतु
लंबाई: 4.7 किमी
लागत: 680 करोड़
कब- कब रिपेयर हुआ
– 2016
– 2020
– मार्च 2026
कनेक्टिवटी
– NH 80 से NH 31
रोजाना ट्रैफिक
-1 लाख लोग रोज
– 50 हजार वाहन
बिहार में पांच साल में पुल हादसे
– 2022: सुल्तानगंज का अगवानी पुल गिरा
– 2023: भागलपुर का निर्माणाधीन पुल धंसा
– 2024: दरभंगा पुल में क्रैक
– 2025: सीवान-छपरा में छोटा पुल गिरा
– 2026 : विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गिरा
————–
8. डाक विभाग ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा की 100वीं जन्म शताब्दी पर 2 मई 2026 को विशेष डाक टिकट जारी किया, उन्हें कौन से सर्वोच्च सम्मान मिले थे?
The Department of Posts issued a special postage stamp on May 2, 2026, to mark the 100th birth centenary of the renowned cartoonist Mario Miranda; what were the highest honors he received?
a. पद्मश्री
b. पद्म भूषण
c. पद्म विभूषण
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी
– डाक विभाग ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट और चित्रकार मारियो मिरांडा की 100वीं जयंती पर गोवा में विशेष डाक टिकट संग्रह जारी किया।
– इसके जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
– डाक टिकट संग्रह में एक स्मारक डाक टिकट और मिरांडा को समर्पित चार चित्र वाले पोस्टकार्ड शामिल हैं।
– 2 मई 2026 को वे 100 वर्ष के हो जाते।
मारियो मिरांडा
– प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट और चित्रकार मारियो जोआओ कार्लोस डो रोसारियो डी ब्रिटो ई मिरांडा एक कार्टूनिस्ट थे।
– जो अपनी रेखाचित्रों और व्यंग्यपूर्ण चित्रों के लिए जाने जाते थे।
– उनका जन्म 1926 में दमन में हुआ था, जो भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक पूर्व पुर्तगाली क्षेत्र था।
– पालन पोषण गोवा में हुआ था।
– निधन 11 दिसंबर 2011 को गोवा के लोटोलिम (लूटोलिम) में हुआ था।
– उस वक्त वह 85 वर्ष के थे।
– गोवा में कार्टून और चित्रकारी की एक लंबी परंपरा रही है, जो मारियो मिरांडा के कार्यों से जुड़ी है।
ये सम्मान मिले
– वर्ष 1998 में उन्हें पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2012 में मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया था।
– 2009 में स्पेन के राजा जुआन कार्लोस द्वारा स्पेन का सर्वोच्च सम्मान “क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ इसाबेल द कैथोलिक” दिया।
– 2009 में नाइटहुड सम्मान।
– ‘ऑल इंडिया कार्टूनिस्ट्स एसोसिएशन, बैंगलोर’ द्वारा 2001 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।
————–
9. किस महासागर में एक क्रूज जहाज पर दुर्लभ हंतावायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि WHO ने की?
In which ocean did three people die from a rare hantavirus infection on a cruise ship, a fact confirmed by the WHO?
a. प्रशांत महासागर
b. अटलांटिक महासागर
c. हिंद महासागर
d. दक्षिणी महासागर
Answer: b. अटलांटिक महासागर
– अटलांटिक महासागर में चल रहे एक क्रूज शिप पर 4 मई 2026 को तीन लोगों की मौत हो गई।
– कुछ लोग अभी बीमार हैं।
– MV होंडियस नाम के इस क्रूजशिप को फिलहाल अफ्रीकी देश केप वर्डे की राजधानी प्राया में रोका गया है।
– यात्रियों को उतरने की अनुमति नहीं मिली है।
– यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि संक्रमण फैलने के खतरे को नियंत्रित किया जा सके।
– WHO के अनुसार, जहाज पर 6 लोगों में संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं।
– इनमें से एक मामले की पुष्टि लैब में हो चुकी है।
– एक मरीज दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।
– जबकि दो को जहाज से निकालने की तैयारी की जा रही है।
– यह पता लगाया जा रहा है कि सभी बीमार लोग हंतावायरस से संक्रमित हैं या नहीं।
– नीदरलैंड के झंडे वाला यह क्रूज शिप 20 मार्च 2026 को अर्जेंटीना के उशुआइया से रवाना हुआ था।
– दक्षिणी ध्रुव के आसपास के इलाकों में गया और फिर अटलांटिक पार करते हुए यूरोप की ओर बढ़ रहा था।
– इसे स्पेन के कैनरी द्वीप तक पहुंचना था।
– जो अफ्रीका के पास अटलांटिक में स्थित एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र है।
– जहाज में कुल 170 यात्री और 71 क्रू सदस्य मौजूद हैं।
– इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है।
मरने वालों का रिकार्ड
– पहला मृतक 70 साल का एक व्यक्ति था, जिसकी मौत जहाज पर हो गई थी।
– वह अपनी पत्नी के साथ इस यात्रा पर था।
– इसके बाद उसका शव दक्षिण अटलांटिक में स्थित सेंट हेलेना में उतारा गया।
– उसकी पत्नी बाद में दक्षिण अफ्रीका पहुंचीं, जहां से उन्हें अपने देश नीदरलैंड लौटना था। लेकिन एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
– वह बेहोश हो गईं और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
– क्रूज चलाने वाली कंपनी ओशनवाइड एक्सपेडिशंस ने बताया कि तीसरे मृतक का शव अभी भी जहाज पर केप वर्डे में मौजूद है।
चूहों के संपर्क में आने से फैलता है हंतावायरस
– सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक, हंतावायरस व्यक्ति के चूहे या गिलहरी के संपर्क में इंसान के आने से फैलता है।
– यह मुख्य रूप से चूहों में होता है।
– इसके कारण चूहों में कोई बीमारी नहीं होती, लेकिन इंसानों की मौत हो जाती है।
– हंतावायरस का पहली बार पता 1993 में चला था।
– तब अमेरिका में एक कपल संक्रमित होने के कारण मर गया था।
– इसके बाद कुछ ही महीनों में इस बीमारी से 600 लोगों की मौत हो गई थी।
– चूहे के यूरिन, मल और लार के संपर्क में आने पर इंसान संक्रमित हो जाते हैं। – इसकी वजह से पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) नाम की बीमारी होती है।
कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक
– वैज्ञानिकों के मुताबिक, हंतावायरस हवा के जरिए नहीं फैलता फिर भी कोरोना वायरस के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है।
– इस बीमारी का कोई खास इलाज नहीं है, सिर्फ लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता है।
– गंभीर मरीजों को सांस लेने में मदद के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है।
– बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में खतरा ज्यादा है।
– बीमारी में करीब 38% मरीजों की मौत हो जाती है।
– अब तक इसकी वैक्सीन तैयार नहीं हो सकी और न ही कोई तय इलाज है।
अमेरिकी अभिनेता की पत्नी की वर्ष 2025 में मौत हुई थी
– यह बीमारी 2025 में चर्चा में आई थी, जब अमेरिकी अभिनेता जीन हैकमैन की पत्नी बेट्सी अराकावा की इससे मौत हुई थी।
– दोनों 26 फरवरी को अपने घर सांता फे में मृत पाए गए थे।
– उनके घर के आसपास चूहों के निशान भी मिले थे।
– बाद में पता चला कि 95 साल के हैकमैन की मौत 18 फरवरी को दिल की बीमारी से हुई थी।
– अराकावा का शव बाथरूम में मिला। अराकावा अपनी मौत से पहले लगातार इंटरनेट पर फ्लू जैसे लक्षण, सांस लेने के तरीके और कोविड जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी खोज रही थीं।
– अमेरिका में 1993 से लेकर 2023 तक सिर्फ 890 मामले सामने आए हैं।
————–
10. सीमा सड़क संगठन (BRO) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Raising Day of the Border Roads Organization (BRO) celebrated?
a. 7 मई
b. 6 मई
c. 5 मई
d. 4 मई
Answer: a. 7 मई
– इसकी स्थापना 7 मई 1960 को की गई थी।
– यह रक्षा मंत्रालय के नियंत्रण में कार्य करता है
– 7 मई 2026 को BRO का 67वाँ स्थापना दिवस है।
BRO का काम
– भारत की सीमाएं (अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, ताजिकिस्तान सहित) सड़कों और स्थायी पुलों का निर्माण करना।
– सुरंग और हवाई अड्डे पर स्थिर सुरंगों और हवाई जहाज़ों का निर्माण और विकास करना।
– विशाल दुर्गम द्वीप में बर्फ के टुकड़े और किनारों को चालू रखना।
– युद्ध या आपातकाल के समय सेना के कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए ढांचा तैयार करना।
– यह 9,000 से 19,000 फीट तक के वॉल-माउंटेड वॉल स्ट्रीट का निर्माण करता है।
– वर्ष 2021 में सबसे ऊंची सड़क के लिए गिनीज रिकॉर्ड भी बनाया है।
आदर्श वाक्य: श्रमेण सर्वम् साध्यम् (कड़ी मेहनत से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है)।
मुख्यालय: नई दिल्ली



