यह 4 & 5 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. रायसीना डायलॉग 2026 के चीफ गेस्ट, किस देश के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब हैं?
Alexander Stubb, President of which country, is the chief guest of Raisina Dialogue 2026?
a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. फिनलैंड
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: c. फिनलैंड

– भारत और फिनलैंड के बीच सौहार्दपूर्ण, मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंध हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं।
– फिनलैंड यूरोपीय संघ और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
– फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो की फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत की हालिया यात्रा के बाद राष्ट्रपति स्टब की यह यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा जन-जन संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
————-
2. रायसीना डायलॉग 2026 की थीम क्या है?
What is the theme of Raisina Dialogue 2026?
a. कालचक्र: लोग, शांति और ग्रह
b. चतुरंग: टकराव, मुकाबला, सहयोग, रचना
c. उकसावा, अनिश्चितता, अशांति में प्रकाश स्तंभ
d. संस्कार – अभिकथन, समायोजन, उन्नति
Answer: d. संस्कार – अभिकथन, समायोजन, उन्नति (Sanskar – Assertion, Accommodation, Advancement)
– रायसीना डायलॉग भू-राजनीति (जियोपॉलिटिक्स) और भू-अर्थशास्त्र (जियोइकोनॉमी) पर एक वार्षिक सम्मेलन है।
– इसका उद्देश्य दुनिया के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों का समाधान करना है।
– यह सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होता है।
– इसमें में दुनियाभर के राजनीतिक, व्यावसायिक, मीडिया और नागरिक समाज पृष्ठभूमि के लोग हिस्सा लेते हैं।
– दिल्ली स्थित थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन, विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में सम्मेलन की मेजबानी करता है।
रायसीना डायलॉग 2026
– पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2016 में किया गया था।
– 2026 में संस्करण : 11वां
– उद्घाटन : 5 मार्च 2026
– किसने : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– आयोजन कब : 5 से 7 मार्च (तीन दिवसीय)
– मुख्य अतिथि : फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब
– वर्ष 2026 की थीम : “संस्कार – अभिकथन, समायोजन, उन्नति”
————-
3. किस भारतीय बहुतराष्ट्रीय युद्धाभ्यास से लौट रहे ईरानी युद्धापोत ‘IRIS देना’ को अमेरिकी नेवी ने हमला करके समुद्र में डुबा दिया?
The Iranian warship ‘IRIS Dena’, returning from which Indian multinational exercise, was attacked and sunk in the sea by the US Navy?
a. मालाबार
b. सिम्बेक्स
c. सी-ड्रैगन
d. मिलान
Answer: d. मिलान

– अमेरिका-इजराइल और ईरान वॉर के पांचवें दिन, अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है।
– अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबा दिया।
– श्रीलंका की नेवी ने 32 घायल नौसैनिकों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 83 नौसैनिकों की मौत की खबर है।
– जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए।
– यह ईरानी युद्धपोत फरवरी 2026 में भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित मिलान 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था।
– श्रीलंकाई अधिकारियों का कहना है कि 4 मार्च 2026 को करीब 6 से 7 बजे के बीच (भारतीय समय के मुताबिक) मदद के लिए मैसेज भेजा। यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था।
– अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत को डुबोने का वीडियो जारी किया। इसमें फंसे नाविकों और दूसरे लोगों को बचाने के लिए श्रीलंका पूरी मदद की।
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार टॉरपीडो से हमला

– अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिकी नौसेना ने पहली बार टॉरपीडो के इस्तेमाल से ईरान का जहाज़ डुबोया है।
हमले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं
– श्रीलंका के तट के पास हुए हालिया हमले ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सैन्य हमले की वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
– अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सैन्य हमला आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (UNCLOS) के अनुच्छेद 88 के तहत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र “शांतिपूर्ण उद्देश्यों” के लिए आरक्षित है।
– हालांकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून संयुक्त राष्ट्र समुद्री समझौता ज्ञापन (UNCLOS) के दायरे में आता है, जिसे महासागरों का संविधान माना जाता है, लेकिन अमेरिका इसका पक्षकार नहीं है।
————–
4. केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 से कितने प्रतिशत इथेनॉल और कितने रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) वाले पेट्रोल की पूरे देश में बिक्री जरूरी कर दी?
The Central Government has made it mandatory to sell petrol with what percentage of ethanol and what Research Octane Number (RON) across the country from April, 2026?
a. 10% इथेनॉल और 55 RON
b. 20% इथेनॉल और 95 RON
c. 30% इथेनॉल और 99 RON
d. 40% इथेनॉल और 100 RON
Answer: b. 20% इथेनॉल और 95 RON
– केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2026 से इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचना जरूरी कर दिया।
– इथेनॉल मिले पेट्रोल को 20% तक और कम से कम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) 95 के साथ बेचना है।
– यह आदेश देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। इसका उददेश्य क्रूड के इंपोर्ट घटाना, एमिशन कम करना और फसलों से मिलने वाले इथेनॉल की मांग बढ़ाकर किसानों की इनकम बढाना है।
– पेट्रोलियम मंत्रालय ने 17 फरवरी को एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
– इससे पहले जून 2022 में भारत ने पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल मिलाने का टारगेट हासिल कर लिया था।
– अब सरकार ने 20% इथेनॉल मिलाने का टारगेट 2030 के बजाय 2025-26 कर दिया।
– ऑयल मिनिस्ट्री का अनुमान है कि 2014-15 से पेट्रोल के एक हिस्से को इथेनॉल से बदलने से 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की फॉरेन एक्सचेंज की बचत हुई है।

इथेनॉल-ब्लेंडेड E20 पेट्रोल क्या है?
– E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है।
– इथेनॉल गन्ना, मक्का और दूसरे अनाज जैसे सोर्स से बनता
– यह एक रिन्यूएबल फ्यूल है, जो देश में ही बनता है।
– आम पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा साफ जलता है।
– इंजन को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कम से कम 95 रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) की जरूरत शुरू की गई है।
– RON किसी फ्यूल की इंजन के अंदर नॉकिंग या समय से पहले इग्निशन को रोकने की क्षमता दिखाता है।
– नॉकिंग तब होती है जब फ्यूल अनियमित रूप से जलता है।
– इससे पिंगिंग की आवाज आती है। इंजन की परफॉर्मेंस कम हो जाती है। – समय के साथ मैकेनिकल नुकसान हो सकता है।
– ज्यादा RON रेटिंग का मतलब है कि फ्यूल नॉकिंग को बेहतर तरीके से झेल सकता है।
– इथेनॉल की ऑक्टेन रेटिंग नैचुरली लगभग 108 RON होती है।
– 20% इथेनॉल मिलाने से नॉकिंग के प्रति रेजिस्टेंस बेहतर होता है।
रिसर्च ऑक्टेन नंबर?
– रिसर्च ऑक्टेन नंबर (Research Octane Number – RON) पेट्रोल की नॉकिंग (Knocking) के खिलाफ क्षमता को मापने का एक मानक है। आसान भाषा में, यह बताता है कि ईंधन इंजन में कितनी स्मूथ और नियंत्रित तरीके से जलता है।
– जितना अधिक RON → उतनी कम नॉकिंग → बेहतर इंजन प्रदर्शन
————–
5. प्रख्यात समाजशास्त्री टी के उम्मन का 26 फरवरी 2026 को निधन हो गया, उन्हें कौन सा पुरस्कार मिला था?
Eminent sociologist T K Oommen passed away on 26 February 2026, which award did he receive?
a. वी.के.आर.वी. राव पुरस्कार
b. पद्म भूषण
c. जी.एस. घुर्ये पुरस्कार
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी
– 88 वर्षीय टी के उम्मन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर एमेरिटस रहे।
– टी के उम्मन ने भारतीय समाजशास्त्र को नई दिशा दी।
– उन्हें 2008 में पद्म भूषण पुरस्कार मिला था।
उनके प्रमुख अध्ययन क्षेत्र थे:
– सामाजिक आंदोलनों और सामाजिक परिवर्तन
– राजनीतिक समाजशास्त्र
– राज्य और जातीयता
– पेशागत संरचना और सामाजिक सिद्धांत
– बहुलवाद और नागरिक समाज
– उनकी एक महत्वपूर्ण कृति विनोबा भावे द्वारा संचालित भूदान आंदोलन पर आधारित थी।
– उनका डॉक्टोरल शोध “Charisma, Stability and Change: An Analysis of the Bhoodan Gramdan Movement in India” ने उन्हें प्रसिद्धी दिलाई।
कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया:
– अंतर्राष्ट्रीय समाजशास्त्रीय संघ के पूर्व अध्यक्ष
– भारतीय समाजशास्त्रीय सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष
– सच्चर समिति के सदस्य (जिसने भारत में मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का अध्ययन किया)
– 2002 के सांप्रदायिक हिंसा के बाद गुजरात हार्मनी प्रोजेक्ट की सलाहकार समिति के अध्यक्ष।
जीवन परिचय
– उनका जन्म 16 अक्टूबर 1937 को वेनमनी (अलप्पुझा, तत्कालीन त्रावणकोर) में हुआ।
– 1957 में केरल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया।
– सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (पूर्व में पूना विश्वविद्यालय) से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।
– उन्होंने लगभग 20 पुस्तकें और अनेक शोध लेख लिखे।
————–
6. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के तत्कालीन अध्यक्ष और CEO का नाम बताएं, जिन्हें एपस्टीन फाइल में नाम आने के बाद इस्तीफा देना पड़ा?
Name the then President and CEO of the World Economic Forum (WEF), who had to resign after his name appeared in the Epstein Files?
a. टिम कुक
b. बोर्गे ब्रेंडे
c. डॉ. माइकल लीटर्स
d. अनिल सोनी
Answer: b. बोर्गे ब्रेंडे

– बोर्गे ब्रेंडे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के अध्यक्ष और सीईओ थे। वह नॉर्वेजियन राजनीतिज्ञ और राजनयिक हैं।
– उन्होंने 26 फरवरी, 2026 को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
– ब्रेंडे वर्ष 2017 से WEF की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
– एलोइस ज्विंगी को बोर्गे की अंतरिम अध्यक्ष और CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई।
– दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि ब्रेंडे ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ तीन बिजनेस डिनर किए थे। उनके बीच ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी बातचीत हुई थी।
– इन खुलासों के बाद WEF ने ब्रेंडे के पिछले संपर्कों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी थी। इसके चलते ब्रेंडे ने इस्तीफा दे दिया।
जेफ्री एपस्टीन
– जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था।
– उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी।
– उस पर वर्ष 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा।
– वर्ष 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया।
– वर्ष 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।
– लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली।
– उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को वर्ष 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया।
– वह 20 वर्ष की सजा काट रही है।
WEF हेडक्वार्टर: जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
————–
7. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे चुना गया?
Who has been elected as the National President of the Nationalist Congress Party (NCP)?
a. सुप्रिया सुले
b. सुनेत्रा पवार
c. प्रफुल्ल पटेल
d. रोहित पवार
Answer: b. सुनेत्रा पवार

– फैसले की घोषणा 26 फरवरी 2026 को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में की गई।
– सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री हैं।
– वह स्वर्गीय अजित पवार की पत्नी हैं।
– अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। वह उस वक्त महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे।
————–
8. ‘मीठे पानी के बाढ़ वाले मैदानी इलाकों’ में फिशिंग कैट की सबसे अधिक आबादी वाला भारत का टाइगर रिजर्व कौन सा है?
Which Tiger Reserve in India has the highest population of Fishing Cat in the Freshwater Floodplain Ecosystem?
a. कोरिंगा वाइल्डलाइफ सेंचुरी
b. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
c. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
d. काजीरंगा टाइगर रिजर्व
Answer: d. काजीरंगा टाइगर रिजर्व

– फरवरी 2026 में हुए पहले वैज्ञानिक सर्वे के अनुसार, काजीरंगा टाइगर रिजर्व, असम में 57 फिशिंग कैट दर्ज की गई हैं।
– इसके बाद उत्तर प्रदेश की किशनपुर टाइगर सेंचुरी में 35, दुधवा में 51, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 14-17 और कटेरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में 12-14 फिशिंग कैट हैं।
– बिहार में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में 6-7 हैं।
– फिशिंग कैट मुख्य रूप से आर्द्रभूमि (wetlands) में रहती हैं और विलुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल हैं।
– भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित, संकटग्रस्त प्रजाति ‘फिशिंग कैट’ को अखिल भारतीय बाघ अनुमान डेटा से उपलब्ध कैमरा-ट्रैप छवियों के आधार पर देखा गया था।
मुहाना आवासों में, पश्चिम बंगाल में
– दलदली और मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र (Estuarine Habitat) में इनका सबसे बड़ा गढ़ पश्चिम बंगाल में सुंदरबन टाइगर रिजर्व है।
– इस टाइगर रिजर्व में फिशिंग कैटकी अनुमानित आबादी 385 है।
– इसके बाद ओडिशा में चिलिका लैगून (341) और इसी राज्य का भीतर्कनिका टाइगर रिजर्व है जहां संख्या 83-115 के बीच है।
– आंध्र प्रदेश में कोरिंगा टाइगर रिजर्व (95-100) का स्थान आता है।
————–
9. WHO द्वारा विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) कब मनाया जाता है?
When is World Hearing Day celebrated by WHO?
a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 6 March
Answer: b. 3 March
2026 की थीम
– कम्युनिटी से क्लासरूम तक: सभी बच्चों के लिए हियरिंग केयर
– From communities to classrooms: hearing care for all children
– दुनिया में बहरेपन को लेकर जागरुकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– WHO ने अंतर्राष्ट्रीय कान देखभाल दिवस पहली बार वर्ष 2007 में मनाया।
– वर्ष 2016 में, कान देखभाल दिवस का नाम बदलकर विश्व श्रवण दिवस कर दिया गया।
दुनियाभर में कितने लोग बहरे हो सकते हैं?
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि 2050 तक, लगभग 2.5 बिलियन (250 करोड़) लोग दुनियाभर में सुनने की क्षमता खो सकते हैं, जिनमें से 700 मिलियन (70 करोड़) से अधिक को इलाज की जरूरत होगी।
– भारत में लगभग 63 मिलियन (6.3 करोड़) लोग, यानी देश की 6.3% जनसंख्या, गंभीर सुनने की समस्या से प्रभावित हैं।
WHO
स्थापना: 7 अप्रैल 1948
महानिदेशक: डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
हेडक्वाटर: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
—————
10. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wildlife Day celebrated?
a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 5 March
Answer: b. 3 March
2026 की थीम
– औषधीय और सुगंधित पौधे: स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका का संरक्षण
– Medicinal and Aromatic Plants: Conserving Health, Heritage and Livelihoods
– हर साल 3 मार्च को दुनिया के जंगली जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– इस दिन को थाईलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था और 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) द्वारा मान्यता दी गई थी।
विश्व वन्यजीव कोष
मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 29 अप्रैल 1961



