5th March 2022 Current Affairs

यह 5th March 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. दिग्‍गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को किस वजह से हो गया?

a. कोविड-19
b. निमोनिया
c. संभावित हार्ट अटैक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. संभावित हार्ट अटैक

—————–
2. क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को हो गया, उन्‍होंने इंटरनेशनल मैच में किस टीम के खिलाफ वर्ष 1992 में डेब्‍यू किया था?

a. इंग्‍लैंड
b. भारत
c. न्‍यूजीलैंड
d. श्रीलंका

Answer: b. भारत

– वह ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज लेग स्पिनर थे।
– उम्र 52 वर्ष थी।
– जन्‍म 13 मार्च 1969 को हुआ था।
– मौत से 12 घंटे पहले उन्‍होंने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था।
– इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

थाईलैंड की विला में बेसुध पाए गए थे शेन
– शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बेसुध पाए गए थे।
– इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया।
– डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।
– 52 वर्ष (कम उम्र) में हार्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है।
– उनकी जिंदगी का कंट्रोवर्सी से नाता रहा।
– उनके ऊपर अनुशासनहीनता, ड्रग्स, सेक्स स्कैंडल आदि हर तरह के आरोप लगे। ड्रग्स और अनुशासनहीनता के लिए उन पर क्रिकेट खेलने से एक साल का बैन भी लगा।

शेन वॉर्न की शानदार बातें
– 2 घंटे प्रैक्टिस करो, लेकिन ऐसी करो जैसे 7 घंटे की हो।
1992 में भारत के खिलाफ किया था डेब्यू, 2007 में हुए थे रिटायर
– शेन वॉर्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
– उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था।
– शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में 600 और 700 विकेट के माइलस्टोन तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे
– IPL 2008 में वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के पहले कप्तान थे।
उन्हीं की कप्तानी में राजस्थान ने पहले बार IPL का खिताब जीता था।
बॉल ऑफ द सेंचुरी?
– दरअसल 4 जून 1993 को एक टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे देख दुनिया का हर खिलाड़ी हैरान रह गया।
– ऐशेज सीरीज के दौरान वॉर्न ने जो गेंद फेंकी थी वो 90 डिग्री का एंगल बनाकर टर्न हुई थी।
– इसी गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा गया. ऐसी गेंद किसी ने भी आज तक नहीं डाली।

—————–
3. पूर्व क्रिकेटर रॉड मार्श का निधन 4 मार्च 2022 को हो गया, वह किस देश के खिलाड़ी थे?

a. इंग्‍लैंड
b. न्‍यूजीलैंड
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. कनाडा

Answer: c. ऑस्‍ट्रेलिया

– वह दिग्‍गज विकेटकीपर थे।
– उम्र 74 साल थी।
– उन्‍होंने आस्ट्रेलिया के लिए 1970 से 1984 के बीच 96 टेस्ट मैच खेले।

—————-
4. यूक्रेन में रूस के सैन्‍य कार्रवाई से मानवाधिकार हनन की जांच के लिए अंतरराष्‍ट्रीय आयोग बनाने का फैसला किसने लिया?

a. UNHRC
b. World Bank
c. UNESCO
d. WTO

Answer: a. UNHRC

– संयुक्‍त राष्‍ट्र की 47 सदस्यीय इस परिषद में 5 मार्च 2022 को यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति पर एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान हुआ।
– प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
– प्रस्ताव के पक्ष में 32 वोट पड़े। जबकि दो वोट (रूस और इरित्रिया) इसके खिलाफ पड़े।
– भारत, चीन, पाकिस्तान, सूडान और वेनेजुएला सहित 13 देशों ने इस मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
– प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वाले देशों में फ्रांस, जर्मनी, जापान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं
– भारत ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 15 देशों की सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर दो प्रस्तावों और 193 सदस्यीय महासभा में एक प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया है।

—————-
5. दो ट्रेनों की टक्‍कर रोकने की किस तकनीक का परीक्षण रेल मंत्री की मौजूदगी में हुआ?

a. रफ्तार
b. कवच
c. ब्रेक
d. स्‍पीड

Answer: b. कवच

– यह परीक्षण 4 मार्च 2022 को हुआ।
– इस परीक्षण की खास बात ये थी कि पहली बार इस तरह के टेस्ट में रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ट्रेन में सवार थे।
– रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक ट्रेन के इंजन में और बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी दूसरी ट्रेन के इंजन में सवार हुए।
– दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आमने-सामने 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थीं।
– 380 मीटर पहले दोनों ही ट्रेनें खुद रुक गईं।
क्या है सुरक्षा कवच प्रणाली
– ओवर स्पीडिंग को कंट्रोल किया जाता है।
– किसी खतरे का अंदेशा होने पर ट्रेन में अपने आप ब्रेक लग जाता है।
– मकसद है कि ट्रेनों की स्पीड चाहे कितनी भी हो, लेकिन कवच के चलते ट्रेनें टकराएंगी नहीं।
– जब फाटकों के पास ट्रेन पहुंचेगी तो अपने आप सीटी बज जाएगी।
– कवच तकनीक लगे दो इंजनों में यह तकनीक टक्कर नहीं होने देगी।
– इमरजेंसी के दौरान इस तकनीक के जरिए ट्रेन से SOS मैसेज भी जाएगा।

केंद्रीय बजट-2022 में कवच तकनीक का जिक्र
– वित्त मंत्री के मुताबिक, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत करीब 2 हजार किमी के रेलवे नेटवर्क को कवच तकनीक के अंदर लाया जाएगा।
– फिलहाल, (मार्च 2022) यह परियोजना दक्षिण मध्य रेलवे में चल रही है। अब तक कवच को 1098 किमी से अधिक मार्ग और 65 इंजनों पर लगाया जा चुका है।
—————–
6. असम सरकार ने किस अधिनियम के तहत पूरे राज्‍य को छह माह के लिए फिर से ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित कर दिया है?

a. भारतीय परिषद अधिनियम, 1919
b. सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958
c. शाही उपाधि अधिनियम, 1876
d. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947

Answer: b. सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958 (AFSPA)

– आपको बता दें कि पिछले साल 28 अगस्‍त से असम में अशांत की स्थिति को 28 फरवरी 2022 से छह माह के लिए और बढ़ा दिया है।
– मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि AFSPA के बारे में कुछ पोजिटिव होगा.
– नागरिक समाज समूह और अधिकार कार्यकर्ता, सशस्त्र बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन का दावा करते हुए पूर्वोत्तर से ‘कठोर कानून’ को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

AFSPA हटाने की मांग

– वर्ष 2021 में AFSPA हटाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक केंद्र ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

कब से है यह स्थिति-
– प्रारंभ में, यह अविभाजित (undivided) असम में नागाओं द्वारा आंदोलन के दौरान 1955 का असम अशांत क्षेत्र अधिनियम था।
– इस अधिनियम ने सेना को कुछ हद तक मुक्त कर दिया जिसे सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958 के समावेश के साथ निरस्त कर दिया गया था।

– AFSPA नवंबर 1990 में असम में लागू किया गया था और तब से राज्य सरकार द्वारा समीक्षा के बाद इसे हर छह महीने में बढ़ाया गया है।

क्‍या है AFSPA अधिनियम
– यह अधिनियम सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है।
– यह किसी ऑपरेशन के गलत होने की स्थिति में सुरक्षा बलों को एक निश्चित स्तर की प्रतिरक्षा भी देता है।

असम
राजधानी: दिसपुर;
मुख्यमंत्री: हिमंत बिस्वा सरमा;
राज्यपाल: जगदीश मुखी

————
7. भारत ने यूएन की किस एजेंसी के साथ होस्ट कन्ट्री एग्रीमेंट साइन किया?

a. ITU
b. IMF
c. UPU
d. WBG

Answer: a. ITU (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन)

– केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और के ITU महासचिव हौलिन झाओ के बीच 03 मार्च 2022 को होस्ट कंट्री एग्रीमेंट (HCA) साइन हुआ।
– इस एग्रीमेंट के तहत नई दिल्ली में ITU के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेन्टर की स्थापना की जायेगी।
– इस समझौते को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंर्डाइजेशन असेंबली -20 (WTSA-20) के दौरान एक वर्चुएल सेरेमनी में साइन किया गया।

ITU (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन)
– ITU यूएन की इंर्फोमेशन एंड कम्युनिकेशन टैक्नोलोजिस-ICT की एक विशेष एजेंसी है।
– ITU में 193 देशों और 900 से अधिक निजी क्षेत्र की संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों की सदस्यता है।

होस्ट कंट्री एग्रीमेंट (HCA)
– इस एग्रीमेंट के तहत ITU के एरिया ऑफिस की स्थापना और संचालन के लिए कानूनी और वित्तीय ढांचा प्रदान किया जायेगा।
– एरिया ऑफिस में एक इनोवेशन सेन्टर भी होगा, जिससे दक्षिण एशिया में दूरसंचार प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दिया जायेगा।
– इनोवेशन सेन्टर शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप और SME को वैश्विक स्तर पर अपने नवाचार का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा।
– एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेन्टर के 2022 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है।

एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेन्टर का क्या उपयोग?
– यह सेन्टर दक्षिण एशियाई देशों जैसे अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, ईरान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और भारत को सर्व करेगा।

—————-
8. किस भारतीय निशानेबाज ने ISSF विश्‍व कप में 10 मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में गोल्‍ड मेडेल जीता?

a. सौरभ चौधरी
b. अभिनव बिंद्रा
c. गगन नारंग
d. जीतू राय

Answer: a. सौरभ चौधरी

– सौरभ चौधरी ने वर्ष 2018 एशियाई खेलों में भी 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था।
– भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में रजत पदक जीता।
– जर्मनी के माइकल श्वाल्ड ने रजत पदक जीता जबकि रूस के आर्टेम चेर्नौसोव ने कांस्य पदक जीता।

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ):
– ISSF राइफल, पिस्टल और शॉटगन (मिट्टी लक्ष्य) विषयों में ओलंपिक शूटिंग कार्यक्रमों और कई गैर-ओलंपिक शूटिंग खेल आयोजनों का शासी निकाय है।
– 1907 में इंटरनेशनल शूटिंग यूनियन के रूप में स्थापित, और फिर 1998 में अपना नाम बदलकर, ISSF किया।
– ISSF का मुख्यालय म्यूनिख, जर्मनी में है।

Note: ISSF ने कहा कि रूस और बेलारूस के निशानेबाजों को ISSF स्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो रूस-यूक्रेन संकट के मद्देनजर विश्व निकाय द्वारा किया गया एक कदम है।

———————
9. विश्‍व बैंक ने अपने भारत प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को ‘बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA)’ का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया, वह किस देश से हैं?

a. बांग्‍लादेश
b. भूटान
c. सऊदी अरब
d. श्रीलंका

Answer: a. बांग्‍लादेश

MIGA का फुल फॉर्म: (Multilateral Investment Guarantee Agency)

– विश्‍व बैंक के इतिहास में इस तरह के उच्च पद के लिए चुने जाने वाले दूसरे बांग्लादेशी हैं। और उपाध्‍यक्ष पद के लिए पहले बांग्‍लादेशी हैं।
– एक प्रेस बयान के अनुसार, वह 16 अप्रैल 2022 को अपना कामकाज संभालेंगे।
– सितंबर 2016 से भारत में विश्व बैंक के देश निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
– वह 1991 में एक युवा पेशेवर के रूप में विश्व बैंक में शामिल हुए और अफ्रीका और पूर्वी यूरोप में बुनियादी ढांचे के विकास पर काम किया।
– तब से उन्होंने कई प्रबंधन पदों पर कार्य किया है।
– उन्होंने विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी कार्य किया।

विश्‍व बैंक
हेडक्‍वाटर: वाशिंगटन डी.सी. यूएस
प्रेसिडेंट: डेविड मालपास
स्‍थापना: जुलाई 1944

———————-
10. WHO द्वारा विश्‍व श्रवण दिवस (World Hearing Day) कब मनाया जाता है?

a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 6 March

Answer: b. 3 March

– दुनिया में बहरेपन को लेकर जागरुकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– WHO ने अंतर्राष्‍ट्रीय कान देखभाल दिवस पहली बार वर्ष 2007 में मनाया।
– वर्ष 2016 में, कान देखभाल दिवस का नाम बदलकर विश्‍व श्रवण दिवस कर दिया गया।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट में कहा गया है कि, विश्व की 5 प्रतिशत आबादी में सुनने की समस्या का आंशिक या पूर्ण रूप से नुकसान है।
– रिपोर्ट के अनुसार इस बीमारी में से ज्यादातर दक्षिण एशिया, एशिया प्रशांत और उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्रों में हैं।

इस दिवस की थीम: “जीवन के लिए सुनना, ध्यान से सुनना”

WHO
स्थापना: 7 अप्रैल 1948
महानिदेशक: डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
हेडक्‍वाटर: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।

—————-
11. विश्‍व वन्‍य जीव दिवस (World Wildlife Day) कब मनाया जाता है?

a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 5 March

Answer: b. 3 March

– हर साल 3 मार्च को दुनिया के जंगली जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– इस दिन को थाईलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था और 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) द्वारा मान्यता दी गई थी।

– इस दिवस की थीम: “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्प्राप्त करना”

विश्व वन्यजीव कोष
मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 29 अप्रैल 1961
अध्यक्ष और सीईओ: कार्टर रॉबर्ट्स


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here