यह 5 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 5 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारतीय विज्ञान कांग्रेस (Indian Science Congress) के 107वें सत्र का आयोजन 3 से 7 जनवरी को किस जगह आयोजित किया गया है?
a. बेंगलुरू
b. पटना
c. हैदराबाद
d. नई दिल्ली
Answer: a. बेंगलुरू
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 03 जनवरी 2020 को बेंगलुरू में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया.
– इस बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2020 की थीम ‘ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है.
– इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, विद्वान और कॉरपोरेट अधिकारियों सहित 15 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
– इंडियन साइंस कांग्रेस की स्थापना साल 1914 में हुई थी.
———————————-
2. राजस्थान के किस जिले के अस्पताल में हाल ही में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई?
a. कोटा
b. जोधपुर
c. बीकानेर
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (कोटा, जोधपुर, बीकानेर )
– कोटा के जेके लोन अस्पताल में ही पिछले 36 दिनों में 110 बच्चों की मौत हो चुकी है।
– दिसंबर में जोधपुर में 146 और बीकानेर के सरकारी अस्पतालों में 162 बच्चों की जान गई।
राजस्थान
सीएम – अशोक गहलोत
राज्यपाल – कलराज मिश्र
———————————-
3. महाराष्ट्र के वित्त मंत्री कौन हैं?
a. अनिल वसंतराव देशमुख
b. अजित पवार
c. अजित देशमुख
d. आदित्य ठाकरे
Answer: b. अजित पवार
– वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ वित्त मंत्री भी हैं।
– एनसीपी के ही अनिल वसंतराव देशमुख को गृहमंत्री बनाया गया है।
– आदित्य ठाकरे को पर्यटन और पर्यावरण विभाग मिला है।
——————————-
4. खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 10 से 22 फरवरी 2020 तक किस शहर में होगा?
a. नई दिल्ली
b. जामनगर
c. लखनऊ
d. गुवाहाटी
Answer: d. गुवाहाटी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
– केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दायरे को बढ़ाकर बड़ा कर दिया है, इन खेलों में अब दो श्रेणियों, अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
– इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं।
– इन खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित किया जाता है और प्रत्येक चुने गये खिलाड़ी को 8 वर्षों के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
———————————
5. केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के लिए किस ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया है?
a. फ्लिपकार्ट
b. अमेजॉन
c. मिंत्रा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. फ्लिपकार्ट
– इसके तहत स्थानीय बुनकरों तथा शिल्पकारों को बाज़ार तक पहुँच उपलब्ध करवाई जायेगी।
– इससे स्वयं सहायता समूहों से जुडी हुई महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।
– इस योजना का क्रियान्वयन केन्द्रीय आवास व गरीबी उन्मूलन मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
– इस योजना के तहत लाभार्थियों को व्यक्तिगत सूक्ष्म-उद्योग स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपये तक 5-7% की ब्याज सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जाता है, समूह ऋण की सीमा 10 लाख रुपये है।
————————————
6. CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के विरोध में विधानसभा में प्रस्ताव पास करने वाला बना देश का पहला राज्य कौन है?
a. उत्तर प्रदेश
b. पश्चिम बंगाल
c. पंजाब
d. केरल
Answer: d. केरल
– इस प्रस्ताव को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा सदन में पेश किया गया और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने भी इसका समर्थन किया।
– पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली के आलावा कई अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में सीएए लागू नहीं करने की घोषणा की है।
केरल
मुख्यमंत्री – पी विजयन
राज्यपाल – आरिफ मोहम्मद खान
———————————
7. समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती कब मनाई जाती है?
a. 2 जनवरी
b. 3 जनवरी
c. 4 जनवरी
d. 5 जनवरी
Answer: b. 3 जनवरी
– उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था।
– सावित्रीबाई फुले को आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका माना जाता है।
– उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर देश में बालिकाओं के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना 1848 में पुणे में की।
– उन्होंने लिंगभेद तथा जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य किया। वे एक मराठी लेखिका भी थीं।
———————————
8. किस योजना के तहत देश भर में विद्युत् वाहनों के लिए 2636 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे?
a. FAME
b. TAME
c. TAM
d. AAJIVIKA
Answer: a. FAME
– FAME : Faster Adoption & Manufacturing of Electric (and hybrid) Vehicles
– फास्टर एडॉप्शन एंड मैनिफेक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हैकिल
– फेम इंडिया योजना के तहत देश भर में विद्युत् वाहनों के लिए 2636 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे।
– इनमे से सर्वाधिक 317 चार्जिंग स्टेशन महाराष्ट्र में स्थापित किये जायेंगे।
– इसका उद्देश्य देश में विद्युत् वाहनों को बढ़ावा देना है।
– कैबिनेट मामलों की आर्थिक समिति ने FAME (Faster Adoption & Manufacturing of Electric (and hybrid) Vehicles) योजना के दूसरे संस्करण को मंज़ूरी दी है।
– FAME II योजना FAME India I का विस्तृत स्वरुप है, इस योजना को पहली बार 1 अप्रैल, 2015 को लांच किया गया था।
– इसके लिए 2022 तक के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंज़ूर किये गये हैं।
– इस योजना के तहत 10 लाख इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन, 5 लाख तिपहिया वाहन, 5500 4 व्हीलर तथा 7000 बसों के लिए सहायता प्रदान की जायेगी।
———————————
9. विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?
a. 2 जनवरी
b. 3 जनवरी
c. 4 जनवरी
d. 5 जनवरी
Answer: c. 4 जनवरी
– 4 जनवरी को ब्रेल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म दिवस है।
– संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व भर में लगभग 39 मिलियन लोग देख नहीं सकते जबकि 253 मिलियन लोगों में कोई न कोई दृष्टि विकार है।
– विश्व ब्रेल दिवस का उद्देश्य दृष्टि-बाधित लोगों के अधिकार उन्हें प्रदान करना तथा ब्रेल लिपि को बढ़ावा देना है।
– लुइस ब्रेल का जन्म 4 जनवरी, 1809 को फ्रांस के कूपवरे में हुआ था।
———————————
10. किस राज्य सरकार ने ‘साइबर सेफ वुमन’ पहल शुरू की है?
a. उत्तर प्रदेश
b. आंध्र प्रदेश
c. बिहार
d. महाराष्ट्र
Answer: d. महाराष्ट्र
– इस पहल के तहत साइबर राज्य में साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कैंप आयोजित किये जायेंगे।
– इसके तहत पुलिस, जल संपर्क विभाग तथा साइबर सेल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
– बैंक फ्रॉड, बाल अश्लील साहित्य, गलत सूचना वाली वेबसाइटों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जाएगा।
महाराष्ट्र
सीएम: उद्धव ठाकरे;
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी;
राजधानी: मुंबई
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।