PDF Download: Click here
1. भारत के कितने नए वेटलैंड को 31 जनवरी 2025 में वैश्विक रामसर स्थल का दर्जा मिला, जिससे इसकी संख्या 89 हो गई?
How many new wetlands of India got the status of global Ramsar site on 31 January 2025, taking the number to 89?
a. 6
b. 5
c. 4
d. 3
Answer: c. 4
– भारत के 4 नए वेटलैंड को जनवरी 2025 में रामसर स्थल दर्जा मिला।
– केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 31 जनवरी को यह जानकारी दी।
– मौजूदा वेटलैंड 85 से बढ़ाकर 89 हो गई है।
– इंडेक्स में भारत के स्थल पिछले 10 वर्षों में 26 से बढ़कर 89 हो गई है, इनमें से 47 को पिछले तीन वर्षों में जोड़ा है।
नए रामसर स्थल की लिस्ट
1. सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य – तमिलनाडु
2. थेरथंगल पक्षी अभयारण्य – तमिलनाडु
3. खेचोपलरी वेटलैंड – सिक्किम
4. उधवा झील – झारखंड
– विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी को मनाया जाता है।
—-
वेटलैंड किसे कहते हैं?
– यह ऐसी नम भूमि (wetland) होती है, जहां बारिश के समय पानी जमा होता है। साथ ही इस क्षेत्र में पक्षियों की बड़ी संख्या में प्रजाति भी पाई जाती है।
– पिछले वर्षों में कई साइट को रामसर साइट में शामिल किया गया है इसके संरक्षण के लिए यूनेस्को मदद देता है।
रामसर स्थल क्यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं।
– यह 1975 में लागू हुई।
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि।
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है।
————–
2. भारत का सबसे अधिक रामसर स्थलों वाला राज्य, 31 जनवरी 2025 को इनमें से कौन बन गया?
Which of the following became the state with the highest number of Ramsar sites in India on 31 January 2025?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. तमिलनाडु
Answer: d. तमिलनाडु
– जनवरी 2025 में तमिलनाडु के दो पक्षी अभयारण्यों – सक्करकोट्टई और थेरथंगल को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है।
– इसके साथ ही तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 20 रामसर स्थल हो गए हैं।
– वहीं उत्तर प्रदेश में 10 रामसर स्थल हैं।
सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य
– यह स्थल दक्षिणी तमिलनाडु के तीन गांवों में स्थित एक झीलनुमा क्षेत्र (वेटलैंड) है।
– यह जगह पानी के स्तर को बनाए रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने, भूजल बढ़ाने और बाढ़ या भारी बारिश के समय पानी को संभालने में मदद करती है।
– यह पक्षियों की 120 से अधिक प्रजातियों का घर है और 2012 में इस स्थल को पक्षी अभयारण्य के रूप में नामित किया गया था।
थेरथंगल पक्षी अभयारण्य
– यह स्थल दक्षिणी तमिलनाडु के थेर्थंगल गांव में स्थित एक दलदली झील है, जिसे बरसात के मौसम में दो नदियों से पानी मिलता है।
– इस झील में अब तक 96 तरह के पक्षी देखे गए हैं, जिनमें संकटग्रस्त मिस्र का गिद्ध और दुर्लभ भारतीय धब्बेदार बाज शामिल हैं।
– साल 2010 में इस जगह को पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था।
– यहां सिर्फ पक्षी ही नहीं, बल्कि 133 तरह के पौधे, 57 तरह की तितलियां, 11 तरह के सरीसृप, 7 स्तनधारी जीव और 6 उभयचर जीव भी पाए जाते हैं।
————–
3. सिक्किम की किस झील को वैश्विक रामसर स्थल सूची में शामिल किया गया है?
Which lake of Sikkim has been included in the global Ramsar site list?
a. त्सोंगमो झील
b. खेचोपलरी झील
c. कथोक झील
d. गुरुडोंगमर झील
Answer: b. खेचोपलरी झील
– खेचोपलरी झील, सिक्किम का पहला वैश्विक रामसर स्थल है।
– केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 31 जनवरी 2025 में इसके शामिल होने की घोषणा की है।
खेचोपलरी वेटलैंड
– खेचेयोपलरी झील, जिसका मूल नाम खा-चोत-पलरी था, भारत के सिक्किम राज्य के पश्चिम सिक्किम ज़िले के खेचेयोपलरी गाँव के समीप स्थित एक पवित्र झील है।
————-
4. झारखंड की किस झील को वैश्विक रामसर स्थल सूची में शामिल किया गया है?
Which lake of Jharkhand has been included in the global Ramsar site list?
a. हजारीबाग झील
b. खेचोपलरी झील
c. उधवा झील
d. डिमना झील
Answer: c. उधवा झील
– उधवा झील, झारखंड का पहला वैश्विक रामसर स्थल है।
– केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 31 जनवरी 2025 में इसके शामिल होने की घोषणा की है।
उधवा झील
– उधवा झील, झारखंड के साहेबगंज ज़िले में स्थित है।
– यह झील, उधवा नाम के एक छोटे से गांव में है।
– उधवा झील पक्षी अभयारण्य, गंगा नदी के बाढ़ के मैदान में है।
– यह झारखंड का इकलौता पक्षी आश्रयणी है।
भारत के 89 रामसर स्थल (31 जनवरी 2025 तक)
1. अस्थमुड़ी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, उड़ीसा
4. भोज वेटलैंड्स, मप्र
5. चंदेरटल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, उड़ीसा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकेरा वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना एनपी, राजस्थान
13. केशोपुर-मियां सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती आगरा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग डैम झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समसपुर पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सांडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवर, उत्तर प्रदेश
31. सस्तमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसार-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरिरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, यूपी
36. वेम्बनाड कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन कंजर्वेशिन रिजर्व, उत्तराखंड
39. काबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूरसरोवर) , यूपी
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. ‘स्तार्तासापुक त्सो’ और ‘त्सो कर’ झील, लद्दाख
43. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, हरियाणा
44. भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य, हरियाणा
45. थोल झील वन्यजीव अभ्यारण, गुजरात
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र, गुजरात
47. हैदरपुर वेटलैंड, उत्तर प्रदेश
48. खिजादिया बर्ड सेंचुरी, गुजरात
49. बखिरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, उत्तर प्रदेश
50. करीकिली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
51. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु
52. पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु
53. पाला वेटलैंड, मिजोरम
54. साख्य सागर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
55. कूनथनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
56. सतकोसिया गॉर्ज, ओडिशा
57. नंदा झील, गोवा
58. ‘गल्फ ऑफ मन्नार मरीन बायोस्फीयर रिजर्व’, तमिलनाडु
59. रंगनाथितु पक्षी अभ्यारण्य, कर्नाटक
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
61. वेलोड पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
62. सिरपुर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
63. वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
64. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
65. तंपारा झील, ओडिशा
66. हीराकुंड जलाशय, ओडिशा
67. अंशुपा झील, ओडिशा
68. यशवंत सागर, मध्य प्रदेश
69. चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य, तमिलनाडु
70. सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
71. वडुवूर पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
72. कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
73. ठाणे क्रीक, महाराष्ट्र
74. हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
75. शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
76. अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
77. अघानाशिनी अभ्यारण्य, कर्नाटक
78. मगदी केरे संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
79. कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
80. लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन, तमिलनाडु
81. नागी पक्षी अभयारण्य, बिहार
82. नकटी पक्षी अभयारण्य, बिहार
83. नंजरायन पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
84. काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
85. तवा जलाशय, मध्य प्रदेश
86. सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
87. थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
88. खेचोपलरी वेटलैंड, सिक्किम
89. उधवा झील, झारखंड
—————-
5. अमेरिका ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल मैप्स पर ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम बदलकर क्या रखने का आदेश दिया?
What did the US order its users to rename ‘Gulf of Mexico’ on Google Maps?
a. गल्फ ऑफ कैलिफोर्निया
b. गल्फ ऑफ कैजोन्स
c. गल्फ ऑफ अमेरिका
d. गल्फ ऑफ अलास्का
Answer: c. गल्फ ऑफ अमेरिका
– ट्रम्प प्रशासन के आंतरिक विभाग ने 24 जनवरी, 2025 को कहा कि उसने आधिकारिक तौर पर ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने को कहा।
– और अलास्का की चोटी डेनाली का नाम बदलकर माउंट मैकिन्ले किया जाएगा।
– गूगल ने 27 जनवरी को घोषणा की कि वह अमेरिकी भौगोलिक नाम प्रणाली में आधिकारिक अपडेट के बाद अमेरिका में उपयोगकर्ताओं के लिए ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ रख देगा।
– यह परिवर्तन केवल अमेरिका में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को ही दिखेगा, जबकि मेक्सिको में इसे अभी भी “गल्फ ऑफ मेक्सिको” कहा जाएगा। अमेरिका और मेक्सिको के अलावा अन्य देशों में गूगल मैप्स के उपयोगकर्ता दोनों नाम देख सकेंगे।
मेक्सिको की राष्ट्रपति ने क्या कहा
– मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिरूा शिनबाम ने गूगल को एक लेटर लिखा, उसमें कहा कि अमेरिका एकतरफा रूप से किसी जल निकाय का नाम नहीं बदल सकता।
– गूगल ने अपने गूगल मैप्स पर गल्फ ऑफ ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ नाम बदलकर गलत किया है।
– आगे कहा, मेक्सिको की समुद्री सीमा तट से 12 समुद्री मील तक पूरी तरह संप्रभु (स्वतंत्र) है।
– यह नियम सिर्फ मेक्सिको पर ही नहीं, बल्कि दुनिया के सभी देशों पर लागू होता है।
– अगर कोई देश समुद्र में किसी स्थान का नाम बदलना चाहता है, तो वह केवल 12 समुद्री मील की सीमा के भीतर ही बदलाव कर सकता है।
– 12 समुद्री मील से आगे, जैसे कि मेक्सिको की खाड़ी के बाकी हिस्सों में, यह नियम लागू नहीं होगा।
गूगल ने क्या कहा
– सीएनएन के अनुसार, गूगल ने कहा कि उसका यह कदम “आधिकारिक सरकारी स्रोतों में नाम अपडेट होने पर नाम परिवर्तन लागू करने की उसकी प्रथा” के अनुरूप है।
‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम क्यों बदला जा सकता है?
– वर्ष 2016 के चुनाव के बाद, ट्रम्प ने सीमा सुरक्षा और आयातित वस्तुओं पर शुल्क जैसे मुद्दों पर मेक्सिको से कई बार टकराव किया।
– ट्रम्प ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने और इसके लिए मेक्सिको से भुगतान करवाने का वचन दिया था।
– मेक्सिको की खाड़ी को अमेरिका का “तीसरा तट” कहा जाता है।
– अमेरिका और मेक्सिको के बीच एक प्रमुख जल स्रोत पर अलग-अलग राय है, जो टेक्सास और मेक्सिकन राज्यों (चिहुआहुआ, कोआहुइला, नुएवो लियोन और तामाउलिपास) के बीच बहने वाली नदी है।
– अमेरिका के लोग इस नदी को ‘रियो ग्रांडे’ कहते हैं।
– और मेक्सिको के लोग इसे ‘रियो ब्रावो’ कहते हैं।
गल्फ ऑफ मेक्सिको कहां पर है?
– गल्फ ऑफ मेक्सिको अटलांटिक महासागर का एक महासागर बेसिन और सीमांत सागर है, जो ज़्यादातर उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप से घिरा हुआ है।
– यह उत्तर-पूर्व, उत्तर और उत्तर-पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका के खाड़ी तट से घिरा है।
—————-
6. भारत मार्च 2025 में ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक की मेज़बानी करेगा, इसकी थीम क्या है?
India will host the BRICS Youth Council Entrepreneurship Working Group meeting in March 2025, what is its theme?
a. देश के युवा उद्यमिता
b. सतत विकास के लिए एक भारत
c. सतत विकास के लिए युवा उद्यमिता
d. देश का कार्य समूह एक है
Answer: c. सतत विकास के लिए युवा उद्यमिता
– युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार 3 से 7 मार्च 2025 तक नई दिल्ली में ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक आयोजित करेगा।
– बैठक में ब्रिक्स देशों के लगभग 45 युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
– ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए भारत भर में 8 रन-अप कार्यक्रम हो रहे हैं।
बैठक में क्या होगा?
– भारत ब्रिक्स युवा परिषद के प्रतिनिधियों को एक मंच देगा, जहां वे उद्यमिता से जुड़ी नीतियों, कार्यक्रमों और आपसी सहयोग पर विचार साझा कर सकेंगे।
– इस बैठक में प्रतिनिधि अपने अनुभव बताएंगे और ब्रिक्स देशों के बीच उद्यमिता के विकास और सहयोग के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
——————–
7. किस देश ने खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग कर लिया?
Which country separated itself from the World Health Organization (WHO)?
a. अमेरिका
b. कनाडा
c. भारत
d. रुस
Answer: a. अमेरिका
– अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को WHO से बाहर कर दिया है।
– WHO से अपने कर्मचारी वापस बुलाने को भी कहा गया है।
– डोनाल्ड ट्रंप ने संगठन पर कोविड-19 से ठीक से नहीं निपटने का आरोप लगाया।
– कहा कि इसे अमेरिका से बहुत अधिक पैसा मिलता है, जो किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक दान देता है।
– संयुक्त राज्य अमेरिका, 1948 में अमेरिकी संसद – कांग्रेस के दोनों सदनों में पारित एक संयुक्त प्रस्ताव के बाद WHO में शामिल हुआ था।
WHO
– मुख्यालय: जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
– महानिदेशक: टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस
– सदस्य देश: 194
अमेरिका
– राजधानी: वाशिंगटन डीसी
– मुद्रा: डॉलर
– पड़ोसी देश: कनाडा, मैक्सिको (स्थलीय सीमा)
रूस (समुद्री सीमा)
– भाषा: अंग्रेज़ी
—————-
8. भारतीय तटरक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Coast Guard Day celebrated?
a. 1 फरवरी
b. 2 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 4 फरवरी
Answer: a. 1 फरवरी
– इसी दिन भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना वर्ष 1977 में भारत की संसद ने तटरक्षक अधिनियम से की थी।
– इस बार 49वां भारतीय तटरक्षक स्थापना दिवस मनाया गया।
– भारतीय तटरक्षक बल भारत के लगभग 7500 किलोमीटर की समुद्री समीओं की रक्षा करती है।
– साथ में यह राहत और बचाव कार्यों में भी मदद करती है।
भारतीय तट रक्षक
स्थापना: 1 फरवरी 1977
मुख्यालय: नई दिल्ली
महानिदेशक: परमेश शिवमणि
आदर्श वाक्य: वयं रक्षाम: (हम रक्षा करते हैं)
—————
9. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wetlands Day celebrated?
a. 1 फरवरी
b. 2 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 4 फरवरी
Answer: b. 2 फरवरी
– विश्व वेटलैंड्स दिवस 2025 समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश के गोंडा में पार्वती अर्गा रामसर साइट पर किया गया।
2025 की थीम
– ‘हमारे साझा भविष्य के लिए आर्द्रभूमि की रक्षा’
– इसी दिन वर्ष 1971 को ईरान के शहर रामसर में आर्द्रभूमि रामसर कन्वेंशन को अपनाया गया था।
– इसका उद्देश्य लोगों में आर्द्रभूमि की उपयोगिता की जागरूकता बढ़ाना है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1997 से की गई थी।
————-
10. BCCI ने सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार किस क्रिकेटर को दिया?
Which cricketer was given the CK Nayudu Lifetime Achievement Award by BCCI?
a. सौरभ गांगुली
b. सचिन तेंदुलकर
c. रवि शास्त्री
d. महेद्र सिंह धोनी
Answer: b. सचिन तेंदुलकर
– BCCI ने सचिन तेंदुलकर को यह अवॉर्ड 1 फरवरी 2025 को वार्षिक समारोह में दिया।
– वह यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 31वें क्रिकेटर हैं।
– इससे पहले वर्ष 2023 में भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को यह अवॉर्ड दिया गया था।
सचिन तेंदुलकर
– 51 वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
– उनके नाम टेस्ट और वनडे को मिलाकर 100 शतक लगाने और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।
– सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया और दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए।
– वह भारत की 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के एक प्रमुख सदस्य थे।
– यह उनका रिकॉर्ड छठा और आखिरी वर्ल्ड कप था।
– उन्हें वर्ष 2014 में भारत रत्न भी मिल चुका है। वह इस अवार्ड को पाने वाले एकमात्र क्रिकेटर रहे हैं।
1994 में शुरू हुआ था यह अवॉर्ड
– BCCI ने भारत के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू के सम्मान में 1994 में इस अवॉर्ड को शुरू किया था।
– नायडू का 1916 से 1963 के बीच 47 साल लंबा प्रथम श्रेणी करियर रहा है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
– उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में भी खेल की सेवा की थी।
BCCI चेयरमैन: रोजर बिन्नी
हेड क्वाटर: मुंबई
—————–
11. BCCI ने 2023-24 के बेस्ट मेन्स इंटरनेशल क्रिकेटर के लिए ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया?
Who was awarded the ‘Polly Umrigar Award’ for the Best Men’s International Cricketer of 2023-24 by BCCI?
a. मोहम्मद शमी
b. जसप्रीत बुमराह
c. अर्शदीप सिंह
d. हार्दिक पंडया
Answer: b. जसप्रीत बुमराह
– BCCI ने 1 फरवरी 2025 को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ये अवॉर्ड दिया।
जसप्रीत बुमराह रिकॉर्ड
– 45 टेस्ट में 205 विकेट हैं।
– 89 ODI में 149 विकेट हैं।
– 70 T20I में 89 विकेट हैं।
पॉली उमरीगर पुरस्कार
– वर्ष के बेस्ट इंटरनेशल क्रिकेटर के लिए ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ BCCI पुरस्कारों में से एक है।
– यह इंटरनेशल क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेटरों को दिया जाता है।
– यह पुरस्कार 2007 में स्थापित किया गया था, और सचिन तेंदुलकर इसके प्रथम प्राप्तकर्ता (2006-07) थे।
– पुरस्कार में एक ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और ₹ 15 लाख का नकद मिलते हैं।
महत्वपूर्ण अवॉर्ड
– बेस्ट क्रिकेटर (पुरुष): जसप्रीत बुमराह
– बेस्ट क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना
– बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): सरफराज खान
– बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): आशा सोभना
– सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: सचिन तेंदुलकर
– BCCI स्पेशल अवॉर्ड: रविचंद्रन अश्विन
– घरेलू टूर्नामेंटों में बेस्ट प्रदर्शन: तनुष कोटियन
– सत्र का बेस्ट अंपायर: अक्षय तोत्रे
————-
12. ICC ने किसे टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना और टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में नामित किया?
Who has been named as ICC Test Cricketer of the Year 2024 and Test Team of the Year?
a. मोहम्मद शमी
b. हार्दिक पंडया
c. जसप्रीत बुमराह
d. अर्शदीप सिंह
Answer: c. जसप्रीत बुमराह
– 31 वर्षीय को 27 जनवरी, 2025 को ICC का टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया और उन्हें टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में भी नामित किया गया।
– बुमराह इस सम्मान को पाने पहले भारतीय गेंदबाज हैं।
– उन्होंने ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), जो रूट (इंग्लैंड) और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) को अवॉर्ड की रेस में पीछे छोड़ा।
– जसप्रीत बुमराह को ICC अवार्ड्स में ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
– सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी एक क्रिकेट ट्रॉफी है जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर को हर साल प्रदान की जाती है।
– वर्ष 2018 में आखिरी बार विराट कोहली ने इसे जीता था।
————–
13. हिसाशी टेकुची को किस कंपनी का सीईओ और एमडी फिर से नियुक्त किया गया?
Hisashi Takeuchi was re-appointed as the CEO and MD of which company?
a. हीरो कंपनी
b. टाटा कंसल्टेंसी
c. सोनी ग्रुप
d. मारुति सुजुकी
Answer: d. मारुति सुजुकी
– मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने हिसाशी ताकेउची को एक अप्रैल 2025 से तीन साल की अतिरिक्त अवधि के लिए एमडी एवं सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
– हिसाशी ताकेउची को पहली बार एक अप्रैल, 2022 को इन पदों पर नियुक्त किया गया था।
– उन्होंने केनिची आयुकावा की जगह ली थी जो 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे।
– ताकेउची जुलाई 2019 से मारुति सुजुकी के निदेशक मंडल का हिस्सा रहे और अप्रैल 2021 से अपनी पदोन्नति तक संयुक्त प्रबंध निदेशक (वाणिज्यिक) थे।
– वह 1986 में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (एसएमसी) में शामिल हुए।
————-
14. पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला का निधन 1 फरवरी 2025 को हो गया, वह कौन से वे चुनाव आयुक्त रहे?
Former Chief Election Commissioner Naveen Chawla passed away on 1 February 2025, which Election Commissioner was he?
a. 13वें
b. 14वें
c. 15वें
d. 16वें
Answer: d. 16वें
– 79 वर्ष के नवीन चावला भारत के 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
– वह अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1969 बैच के आईएएस अधिकारी थे।
– वह 16 मई, 2005 से 20 अप्रैल, 2009 तक चुनाव आयुक्त रहे।
– इसके बाद 29 जुलाई, 2010 तक मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया।
– मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में 2009 के लोकसभा चुनाव में ट्रांसजेंडर वोटर्स के लिए ‘अन्य’ का विकल्प देना उनके सुधारों में से एक था।
– इससे पहले ट्रांसजेंडर्स वोटर्स के लिए अलग कैटगरी नहीं होती थी. उन्हें पुरुष या महिला का विकल्प चुनकर ही अपना मत देना होता था।
– नवीन चावला मदर टैरेसा से भी बहुत प्रेरित थे. उन्होंने मदर टैरेसा की जिंदगी और कार्यों पर एक आधिकारिक जीवनी भी लिखी थी।
– उनका करियर विवादों भरा भी रहा 2009 में पक्षपात के आरोप लगे, जिसके चलते उस समय के मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने उनके हटाने की सिफारिश की।
– 2006 में एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति के पास याचिका दायर कर उनके हटाने की माँग की थी।
————-
15. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cancer Day observed?
a. 4 फरवरी
b. 5 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 2 फरवरी
Answer: a. 4 फरवरी
– 2025-2027 की थीम: ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’
– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– इस दिवस का नेतृत्व UICC (Union for International Cancer Control) द्वारा किया जाता है।
– इसकी स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी।