PDF Download: Click here
1. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (दिसंबर 2024) में 11वीं बार रेपो रेट बदलाव नहीं किया, यह रेपो दर कितनी है?
RBI did not change the repo rate for the 11th time in the bi-monthly monetary policy review (December 2024), what is this repo rate?
a. 5.5%
b. 5.8%
c. 6.2%
d. 6.5%
Answer: d. 6.5%
– भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने लगातार 11वीं बार नीतिगत रेपो दर को 6.50% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया।
– मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 6 दिसंबर 2024 को हुई।
– MPC ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के अपने अनुमान को पहले के 7.2% से घटाकर 6.6% कर दिया।
रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।
रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।
रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।
मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्यक्ष – भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास
—————
2. वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत की जीडीपी विकास दर कितनी रही?
What was India’s GDP growth rate in the second quarter (July-September) of the financial year 2024-25?
a. 8.1%
b. 6.7%
c. 5.4%
d. 4.3%
Answer: c. 5.4%
– वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर तिमाही) में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 5.4% पर आ गई है।
– यह सात तिमाहियों में सबसे धीमी ग्रोथ है।
– मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण GDP ग्रोथ धीमी हुई है।
– वहीं एक साल पहले समान तिमाही (Q2FY24) में यह 8.1% थी।
जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) [NSO] ने GDP के प्रोविजनल आंकड़े दिसंबर 2024 में जारी किए।
2024-25 में जीडीपी विकास दर
– पहली तिमाही (अप्रैल से जून) : 6.7%
– दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) : 5.4%
GDP क्या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है।
– GDP किसी एक साल या एक तिमाही में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
I = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
दो तरह की होती है GDP
– GDP दो तरह की होती है – रियल GDP और नॉमिनल GDP
– रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है।
– वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।
प्रमुख देशों में भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी
– धीमी जीडीपी ग्रोथ के बावजूद भारत प्रमुख अर्थव्यवस्ताओं के बीच अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना हुआ है।
– इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की GDP ग्रोथ 4.6% रही। वहीं जापान की जीडीपी 0.9% की दर से बढ़ी है।
भारत का GVA जुलाई-सितंबर तिमाही में
– भारत का GVA जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.6% की दर से बढ़ा है।
– एक साल पहले की समान तिमाही में GVA ग्रोथ 7.7% रही थी।
– वहीं पिछली तिमाही में GVA ग्रोथ 6.8% थी।
ग्रॉस वैल्यू एडेड यानी GVA क्या है?
– साधारण शब्दों में कहा जाए तो GVA से किसी अर्थव्यवस्था में होने वाले कुल आउटपुट और इनकम का पता चलता है। यह बताता है कि एक तय अवधि में इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल का दाम निकालने के बाद कितने रुपए की वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन हुआ। इससे यह भी पता चलता है कि किस खास क्षेत्र, उद्योग या सेक्टर में कितना उत्पादन हुआ है।
– नेशनल अकाउंटिंग के नजरिए से देखें तो मैक्रो लेवल पर GDP में सब्सिडी और टैक्स निकालने के बाद जो आंकड़ा मिलता है, वह GVA होता है। अगर आप प्रोडक्शन के मोर्चे पर देखेंगे तो इसको नेशनल अकाउंट्स को बैलेंस करने वाला आइटम पाएंगे।
अलग-अलग सेक्टर में GVA
प्राथमिक क्षेत्र (प्राइमरी सेक्टर)
– एग्रीकल्चर, लाइवस्टॉक, फॉरेस्ट्री, फिशिंग: 1.4%
– माइनिंग: 7.1%
द्वितीयक क्षेत्र (सेकेंड्री सेक्टर)
– मैन्युफैक्चरिंग: 9.9%
– इलेक्ट्रिसिटी, गैस, वाटर सप्लाई: 7.5%
– कंस्ट्रक्शन: 9.9%
तृतीयक क्षेत्र (टर्शरी सेक्टर)
– ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन: 6.4%
– फाइनेंशियल, रियल एस्टेट: 8.4%
– पब्लिक एडमेनिस्ट्रेशन, डिफेंस व अन्य सर्विस: 7.8%
कॉर्पोरेट तनाव
– जुलाई-सितंबर की अवधि में शीर्ष भारतीय कंपनियों ने चार साल से अधिक समय में अपना सबसे खराब तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि आर्थिक खरब हालत ने कॉर्पोरेट आय को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
गिरती मजदूरी, मध्यम वर्ग पर दबाव
– ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के बाद पहली बार भारतीय मजदूरी में पिछली तिमाही में कमी आई, जिससे अर्थव्यवस्था की तेज़ रफ़्तार पर लगाम लगी क्योंकि उपभोक्ताओं ने खर्च में कटौती की और कॉर्पोरेट मुनाफे में गिरावट आई।
– उपभोक्ता अब साबुन से लेकर कारों तक हर चीज पर कटौती कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स की लगभग आधी कंपनियों ने अपनी दूसरी तिमाही की आय में आम सहमति के अनुमान को पूरा नहीं किया।
————–
3. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
When is World AIDS Day celebrated?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: a. 1 दिसंबर
2024 की थीम :
– सही रास्ता अपनाएं: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार!
– Take the rights path: My health, my right!
– विश्व एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र मनाते है।
– इसका उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है जिससे लोग इस खतरनाक बीमारी के संक्रमण से बच सके।
– इसे पहली बार वर्ष 1988 में मनाया गया।
– AIDS – एक्वॉयर्ड इम्युनो डेफीसिअन्सी सिंड्रोम
– AIDS का कारण वायरस है जिसका नाम HIV (Human Immunodeficiency Virus)
————-
4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 18 राज्यों में कितने नए केंद्रीय विद्यालय बनाए जाने की मंजूरी दी?
The Union Cabinet has approved the construction of how many new Kendriya Vidyalayas in 18 states?
a. 40
b. 56
c. 69
d. 85
Answer: d. 85
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 दिसंबर 2024 को यह फैसला किया।
– इसके तहत 85 केंद्रीय विद्यालय (KV), 28 नवोदय विद्यालय (NV) स्थापित किए जाएंगे।
– इन स्कूलों को बनाने के लिए 8232 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
– केंद्रीय विद्यालय के लिए 5,872 करोड़ रुपए और नवोदय विद्यालय के लिए 2,360 करोड़ रुपए हैं।
– नए केंद्रीय विद्यालय से 82 हजार 560 छात्रों को और नवोदय विद्यालय से 15 हजार 680 छात्रों फायदा होगा।
18 राज्यों में 85 नए केंद्रीय विद्यालय
– जम्मू कश्मीर : 13
– मध्य प्रदेश : 11
– आंध्र प्रदेश : 9
– राजस्थान : 9
– ओडिशा : 8
– उत्तर प्रदेश : 5
– छत्तीसगढ़ : 4
– हिमाचल प्रदेश : 4
– उत्तराखंड : 4
– गुजरात : 3
– कर्नाटक : 3
– महाराष्ट्र : 3
– असम : 1
– दिल्ली : 1
– तमिलनाडु : 2
– त्रिपुरा : 2
– केरल : 1
– झारखंड : 1
7 राज्यों में 28 नए नवोदय विद्यालय
– अरुणाचल प्रदेश : 8
– तेलंगाना : 7
– असम : 6
– मणिपुर : 3
– पश्चिम बंगाल : 2
– कर्नाटक : 1
– महाराष्ट्र : 1
————–
5. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Pollution Control Day celebrated?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की याद में यह दिन मनाया जाता है।
– भोपाल गैस त्रासदी को दुनिया की सबसे खराब औद्योगिक आपदा माना जाता है।
– इस दिवस का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों और औद्योगिक आपदाओं के बारे में जागरूक करना है।
भोपाल गैस त्रासदी के बारे में
– घटना कब हुई थी : 2 और 3 दिसंबर, 1984 की रात
– किस फैक्ट्री में दुर्घटना : भोपाल में यूनियन कार्बाइड (अब डॉव केमिकल्स)
– किस गैस का रिसाव हुआ : जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC)
– कितने लोगों की मौत हुई : करीब 15,000 से ज़्यादा लोग
– घायल या अपंग : 5 लाख से ज़्यादा लोग
– इस हादसे का मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन था, जो इस कंपनी का CEO था
————–
6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ के लिए कितनी रकम की मंजूरी दी?
How much amount did the Union Cabinet approve for the ‘National Natural Farming Mission’?
a. 2481 करोड़ रुपए
b. 3481 करोड़ रुपए
c. 4481 करोड़ रुपए
d. 5581 करोड़ रुपए
Answer: a. 2481 करोड़ रुपए
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF – National Mission on Natural Farming)
– नेचुरल फार्मिंग के बढ़ावा देने के लिए ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ को मंजूरी दी गई। इसके लिए 2481 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। एक करोड़ किसान इसके दायरे में आएंगे।
– यह योजना ‘कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय’ के तहत एक स्वतंत्र केंद्र प्रायोजित होगी।
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 नवंबर 2024 को यह फैसला किया।
– इस योजना का उद्देश्य पूरे देश में मिशन मोड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।
प्राकृतिक खेती क्या है?
– कृषि मंत्रालय प्राकृतिक खेती को एक “रसायन-मुक्त” कृषि प्रणाली के रूप में परिभाषित करता है, जिसमें केवल पशुधन और पौधों के संसाधनों से उत्पादित इनपुट का उपयोग किया जाता है। मंत्रालय इसे सबसे पहले उच्च उर्वरक खपत वाले जिलों में लागू करने की योजना बना रहा है।
प्राकृतिक खेती पर मिशन क्यों?
– प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के मिशन का उद्देश्य उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से निपटना है।
– वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में उर्वरक सब्सिडी 1.95 लाख करोड़ रुपए (यूरिया में 1.3 लाख करोड़ और न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी 65,200 करोड़ रुपए) थी।
– कृषि मंत्रालय ने 16 राज्यों- आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 228 जिलों की पहचान की है, जहां 2022-23 के दौरान रसायनिक उर्वरक की बिक्री अखिल भारतीय औसत (138 किलोग्राम/हेक्टेयर) से अधिक है।
क्या NMNF एक नई पहल है?
– नहीं।
– प्रस्तावित NMNF (राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन), NDA सरकार द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल (2019-24) में शुरू की गई भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) का एक सुधार है।
– इस पहल को परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) की एक छत्र योजना के तहत शुरू किया गया था।
– केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में नमामि गंगे योजना के तहत गंगा नदी के किनारे पाँच किलोमीटर की पट्टी में प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया।
अब तक प्राकृतिक खेती के अंतर्गत कितना क्षेत्र कवर किया गया है?
– “अगले दो वर्षों में, एनएमएनएफ को इच्छुक ग्राम पंचायतों के 15,000 समूहों में लागू किया जाएगा और 1 करोड़ किसानों तक पहुँचकर 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती (एनएफ) शुरू की जाएगी।
– इससे पहले नवंबर 2024 तक कुल 22 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया गया है, जिसमें 34 लाख किसान इस काम में लगे हुए हैं।
– इसमें भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) के तहत 4 लाख हेक्टेयर और नमामि गंगे के तहत 88,000 हेक्टेयर शामिल हैं।
– प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न पहलों के तहत लगभग 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है।
– NMNF (राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन) का लक्ष्य अतिरिक्त 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाना है।
————-
7. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Computer Literacy Day celebrated?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
– इस दिवस को NIIT ने शुरू किया था।
– इसका उद्देश्य दुनिया में डिजिटल साक्षरता को बढ़ाना है।
– इसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है।
– उन्हें कंप्यूटर के उपयोग से अपने काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करना है।
– इस दिन को पहली बार वर्ष 2001 में मनाया गया था।
————–
8. केंद्र सरकार ने ‘अटल इनोवेशन मिशन 2.0’ को कब तक जारी रखने की मंजूरी देकर 2,750 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया?
Till when did the Central Government approve the continuation of ‘Atal Innovation Mission 2.0’ and allocate a budget of Rs 2,750 crore?
a. 31 मार्च, 2026
b. 31 मार्च, 2028
c. 31 मार्च, 2029
d. 31 मार्च, 2030
Answer: b. 31 मार्च, 2028
– केंद्र सरकार ने अटल इनोवेशन मिशन को 2016 में लॉन्च किया था।
– नवंबर 2024 में इसे विस्तार देकर अटल इनोवेशन मिशन 2.0 नाम दिया गया।
– केंद्र सरकार ने इनोवेशन और आन्त्रप्रेन्योर को बढ़ावा देने के लिए 2750 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी।
– भारत सरकार की प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति का सृजन और संवर्धन करना है।
– अटल इनोवेशन मिशन में लोकल लेंग्वेज सुविधा नहीं थी। अटल इनोवेशन मिशन 2.0 में लोकल लेंग्वेज वाले 30 इनोवेशन सेंटर खोले जाएगा।
प्रमुख पहलें:
– अटल टिंकरिंग लैब्स: भारतीय स्कूलों में समस्या समाधान मानसिकता विकसित करना।
– अटल इनक्यूबेशन सेंटर: विश्व स्तर पर स्टार्टअप को बढ़ावा देना और इनक्यूबेटर मॉडल में एक नया आयाम जोड़ना।
– अटल न्यू इंडिया चैलेंज: उत्पाद नवाचारों को बढ़ावा देना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों/मंत्रालयों की ज़रूरतों के अनुरूप बनाना।
– मेंटर इंडिया कैंपेन: मिशन की सभी पहलों का समर्थन करने हेतु यह सार्वजनिक क्षेत्र, कॉरपोरेट्स और संस्थानों के सहयोग से शुरू किया गया एक राष्ट्रीय मेंटर नेटवर्क है।
– अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर: टियर-2 और टियर-3 शहरों सहित देश के असेवित क्षेत्रों में समुदाय केंद्रित नवाचार एवं विचारों को प्रोत्साहित करना।
– लघु उद्यमों हेतु अटल अनुसंधान और नवाचार (ARISE): सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों में नवाचार एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना।
—————
9. अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Cheetah Day observed?
a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर
Answer: a. 4 दिसंबर
– यह दिन चीता की विलुप्ति को रोकने तथा इसके संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वैश्विक प्रयासों को महत्त्व देने को समर्पित है।
– चीता स्थानांतरण परियोजना के तहत वर्ष 2022 और 2023 में नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका से चीतों को भारत लाया गया था।
– इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा गया।
– चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है।
– इसकी रफ्तार 70 मील प्रति घंटा तक हो सकती है।
– मतलब 112 किलोमीटर प्रति घंटा।
इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस
– भारत सरकार ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्थापना की थी। इसके तहत बड़ी बिल्लियां जैसे – शेर, बाघ, तेंदुए, हिम तेंदुए, प्यूमा, जगुआर और चीता का भविष्य सुरक्षित करना है।
1952 में भारत से विलुप्त हो गया चीता
– देश का आखिरी चित्तीदार चीता 1947 में छत्तीसगढ़ में मर गया था।
– इसके बाद 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
भारत से चीतों की विलुप्ति का कारण
– चीतों की विलुप्ति के दो विशेष कारण थे। पहला- जानवरों के शिकार के लिये चीता को पालतू बनाया जाना और दूसरा- कैद में रहने पर चीता प्रजनन नहीं करते।
– अपनी तेज़ गति तथा बाघ व शेर की तुलना में कम हिंसक होने की वजह से इसको पालना आसान था।
– देश की आजादी के पहले तत्कालीन राजाओं और ज़मीदारों द्वारा इसका प्रयोग अक्सर शिकार के लिये होता था जिसमें ये अन्य जानवरों को पकड़ने में उनकी मदद करते थे।
– चीते को पालने का मुख्य कारण इनका सहज स्वभाव था और ये कुत्तों की भाँति आसानी से पाले जा सकते थे।
– बाघ, शेर तथा तेंदुए के विपरीत यह कम उग्र जानवर है।
– किसी जंगल से पकड़ कर लाए गए चीते को छह महीने के अंदर प्रशिक्षित किया जा सकता था। इनको पिंजड़ों में रखने की बजाय ज़ंजीर से बांध कर रखा जाता था।
————–
10. ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ योजना क्या है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने ₹6,000 करोड़ की मंजूरी दी?
What is the ‘One Nation One Subscription’ scheme, for which the Central Government approved ₹ 6,000 crore?
a. सभी समाचार पत्रों के लिए एक सब्सक्रिप्शन
b. सभी खिलाड़ियों के लिए वर्चुअल सब्सक्रिप्शन
c. सभी सार्वजनिक संस्थानों में रिसर्च जर्नल तक समान पहुंच
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. सभी सार्वजनिक संस्थानों में रिसर्च जर्नल तक समान पहुंच
वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन
– युवाओं-छात्रों को रिसर्च के लिए हाई क्वालिटी वाले महंगे से महंगे पब्लिकेशन मुहैया कराए जाएंगे।
– देश की सभी यूनिवर्सिटी अपने रिसोर्स आपस में शेयर करेंगीं।
– वर्ल्ड फेमस सभी जर्नल्स का सब्सक्रिप्शन लेकर देश के एजुकेशनल इस्टीट्यूट्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत तीन वर्षों (2025-2027) के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।
– यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू किए जाएंगे, फेज वन में सरकारी संस्थाओं इनकी शुरुआत होगी।
————-
11. अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Slavery Abolition Day celebrated?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: b. 2 दिसंबर
2024 की थीम
– गुलामी के समकालीन स्वरूपों का उन्मूलन करना।
– Eradicating contemporary forms of slavery.
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1986 में इस दिवस की घोषणा की थी।
– इस दिवस का उद्देश्य मानव तस्करी, यौन शोषण और बाल श्रम को रोकना है।
आधुनिक गुलामी बढ़ रही है
– अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के लेटेस्ट अनुमानों से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में जबरन श्रम और जबरन विवाह में काफी वृद्धि हुई है।
– 2016 के ग्लोबल अनुमानों की तुलना में 2021 में एक करोड़ मिलियन अधिक लोग आधुनिक गुलामी में थे, जिससे दुनिया भर में संख्या कुल 5 करोड़ लोगों की हो गई है।
————–
12. दिल्ली में ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ किन राज्यों पर केंद्रित आयोजन हुआ?
On which states was the ‘Ashtalakshmi Mahotsav 2024’ organized in Delhi focused?
a. असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
b. मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड
c. अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा)
– अष्टलक्ष्मी महोत्सव, दिसंबर 2024 में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुआ। महोत्सव में पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित किया गया।
– यह महोत्सव भारत के आठ पूर्वोत्तर राज्यों पर केंद्रित है।
– पूर्वोत्तर के 8 राज्य- असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा हैं।
– पहले भारत के पूर्वोत्तर इलाके में 7 राज्य शामिल थे और इन्हें सात बहनें (सेवन सिस्टर्स) कहा जाता था।
– सिक्किम को 2002 में पूर्वोत्तर परिषद का सदस्य बनाया गया और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सेवन सिस्टर्स शब्द का इस्तेमाल होना बंद हो गया।
————-
13. देवेंद्र फडणवीस कौन सी वीं बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने?
For how many times has Devendra Fadnavis become the Chief Minister of Maharashtra?
a. पहली बार
b. दूसरी बार
c. तीसरी बार
d. चौथी बार
Answer: c. तीसरी बार
– देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर 2024 को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
– पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली और वे राज्य के दूसरे नेता हैं जो CM के बाद डिप्टी CM बने।
– अजित पवार ने भी डिप्टी CM की शपथ ली।
– महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी और 23 नवंबर को रिजल्ट आया।
– महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें BJP के 132, शिवसेना के 57 और NCP के 41 विधायक जीते।
————-
14. भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Navy Day celebrated?
a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर
Answer: d. 4 दिसंबर
– भारत में नौसेना की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष 4 दिसंबर को राष्ट्रीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान युद्ध के समय 4 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया गया था।
– और 4 दिसंबर से भारतीय नौसेना ने युद्ध में प्रवेश किया और जीत में अहम रोल अदा किया था।
– इसीलिए 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
नौसेना प्रमुख:
भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950
————–
15. भूटान नरेश का नाम बताएं, जो दिसंबर 2024 में दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे?
Name the Bhutan King, who arrived on a two-day visit to India in December 2024?
a. उग्येन वांगचुक
b. जिग्मे सिंग्ये
c. छेरिंग तोबगे
d. जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
Answer: d. जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
– भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 5 दिसंबर को दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे।
– भारत ने अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत साल 2024-25 में भूटान को 2068 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।
– सिंगापुर के बाद भूटान BHIM UPI ऐप का इस्तेमाल करने वाला दूसरा देश है।
– हालिया सालों में भारत और भूटान के बीच हाइड्रोपॉवर, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ी है।
भूटान
राजधानी – थिम्पू
किंग – जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
प्रधानमंत्री – छेरिंग तोबगे
मुद्रा – न्गुलट्रम
————–
16. विश्व मृदा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Soil Day celebrated?
a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर
Answer: b. 5 दिसंबर
2024 की थीम
– मिट्टी की देखभाल – माप, निगरानी और प्रबंधन
– Caring for Soil—Measure, Monitor, and Manage
– विश्व मृदा दिवस हर वर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– मिट्टी मानव, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए कितनी महत्वपूर्ण है इसकी जागरूकता के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
– इसे वर्ष 2014 में पहली बार मनाया गया था।
– इस दिवस को खाद्य और कृषि संगठन और अंतरराष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ मिलकर मनाते है।
खाद्य और कृषि संगठन
– स्थापना – 16 अक्टूबर 1945
– मुख्यालय – रोम, इटली
अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ
– स्थापना – 1924
– मुख्यालय – वियना, ऑस्ट्रिया
————–
17. किस भारतवंशी कलाकार को ब्रिटेन का प्रतिष्ठित टर्नर पुरस्कार 2024 मिला?
Which Indian-origin artist received Britain’s prestigious Turner Prize 2024?
a. जसलीन कौर
b. विवेक मूर्ति
c. असद आनंद
d. राहुल महेश्वरी
Answer: a. जसलीन कौर
– 4 दिसंबर 2024 को एक समारोह में अपनी प्रदर्शनी ‘ऑल्टर ऑल्टर’ के लिए उन्हें 26.84 लाख रुपए का पुरस्कार मिला।
– इस पुरस्कार का नाम चित्रकार जेएमडब्लू टर्नर (1775-1851) के नाम पर रखा गया है।
– टर्नर पुरस्कार को 1984 में स्थापित किया गया था।
– यह पुरस्कार हर साल किसी ब्रिटिश कलाकार को उसके काम के लिए दिया जाता है।
————–
18. सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है?
When is Armed Forces Flag Day celebrated?
a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर
Answer: d. 7 दिसंबर
– इसका उद्देश्य शहीदों और वर्दी में पुरुषों का सम्मान देना है।
————–
19. ISRO ने किस अंतरिक्ष एजेंसी के ‘प्रोबा-3’ की सफल लॉन्चिंग PSLV-C59 रॉकेट से की?
ISRO successfully launched which space agency’s ‘Proba-3’ with PSLV-C59 rocket?
a. NASA
b. ESA
c. Roscosmos
d. AfSA
Answer: b. ESA (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी)
– भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 5 दिसंबर 2024 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के ‘प्रोबा-3’ की सफल लॉन्चिंग की।
– प्रोबा-3 को ISRO के पोलर सैटलाइट लॉन्च व्हीकल, PSLV-C59 की मदद से लॉन्च किया गया। इसमें C59 असल में रॉकेट कोड है।
– ESA प्रोबा-3 मिशन ISRO की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के सहयोग से लॉन्च हुआ है।
प्रोबा-3 के बारे में
– प्रोबा-3 दुनिया का पहला प्रेसिशन फॉर्मेशन फ्लाइंग सैटेलाइट है।
– प्रोबा-3 (प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड एनाटॉमी) में दो उपग्रह – कोरोनाग्राफ (310 किलोग्राम) और ऑकुल्टर (240 किलोग्राम) हैं।
– प्रोबा-3 न केवल सूर्य के बारे में नई जानकारी देगा, बल्कि स्पेस टेक्नोलॉजी में भविष्य की प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
– इसरो इससे पहले भी 2 प्रोबा मिशन लॉन्च कर चुका है और दोनों मिशन सफल रहे हैं।
– 2001 में प्रोबा-1 मिशन लॉन्च किया गया था। प्रोबा-2 मिशन 2009 में लॉन्च हुआ था।
————-
20. अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Civil Aviation Day celebrated?
a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर
Answer: d. 7 दिसंबर
2024 की थीम
– सुरक्षित आकाश. टिकाऊ भविष्य: अगले 80 वर्षों तक साथ-साथ.
– Safe Skies. Sustainable Future: Together for the next 80 years
– अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर मनाया जाता है।
– इस दिवस का उद्देश्य दुनिया में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन मनाता है।
– इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में की थी।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन
– स्थापना – 7 दिसंबर 1944
– मुख्यालय – मॉन्ट्रियल, कनाडा
– अध्यक्ष – सल्वाटोर सियाचिटानो
————-
21. किस महापुरूष की पुण्यतिथि (6 दिसंबर) को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है?
Which great man’s death anniversary (6 December) is celebrated as Mahaparinirvan Day?
a. जवाहर लाल नेहरू
b. डॉ बीआर अंबेडकर
c. सरदार वल्लभभाई पटेल
d. ज्योतिवा फुले
Answer: b. डॉ बीआर अंबेडकर
– महापरिनिर्वाण का अर्थ मुक्ति होता है।
– इस दिन अंबेडकर जी के अनुयायी और अन्य भारतीय नेता उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
डॉ बीआर अंबेडकर
– जन्म 14 अप्रैल 1891
– निधन: 6 दिसंबर 1956
– विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वाले बाबा साहेब पहले भारतीय थे।
– वह आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे।
————–