यह 3 – 5 अगस्त 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. देश की निचली अदालत में कितने मुकदमे लंबित (31 जुलाई, 2025 तक) हैं, जिसका आंकड़ा संसद में केंद्र सरकार ने पेश किया?
How many cases are pending in the lower courts of the country (till July 31, 2025), the data of which was presented by the Central Government in the Parliament?
a. 2.6 करोड़
b. 3.6 करोड़
c. 4.2 करोड़
d. 4.6 करोड़ से अधिक
Answer: d. 4.6 करोड़ से अधिक

– केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 31 जुलाई, 2025 को राज्यसभा को बताया कि भारत भर की विभिन्न निचली अदालतों में 4.6 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं।
– DMK की सांसद कनिमोझी एनवीएन सोमू ने इससे संबंधित सवाल पूछा था, जिसके जवाब में मंत्री ने यह आंकड़ा पेश किया।
किस अदालत में कितने मुकदमे पेंडिंग
– सुप्रीम कोर्ट : 86,723 मुकदमे
– सभी हाईकोर्ट : 63,29,222 मुकदमे
– लोअर कोर्ट : 4.6 करोड़ से अधिक मुकदमे
– 865 फास्ट ट्रैक कोर्ट : 14,38,198 मुकदमे
– 488 ग्राम न्यायालय या ग्राम अदालतें अधिसूचित हैं, जिनमें से 331 कार्यरत : 1,28,129 मुकदमे
तथ्य
– मंत्री ने कहा कि लंबित मामलों का डेटा राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड से प्राप्त किया गया है।
—————
2. रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद किस ज्वालामुखी में 600 साल में पहली बार विस्फोट हो गया?
Which volcano erupted for the first time in 600 years after an 8.8 magnitude earthquake in Kamchatka, Russia?
a. क्रशेनिनिकोव
b. माउंट वेसुवियस
c. क्राकाटोआ
d. माउंट फ़ूजी
Answer: a. क्रशेनिनिकोव

– दुनिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखियों में से एक, क्रशेनिनिकोव है।
– यह रूस के कामचटका प्रायद्वीप में स्थित है।
– यह कामचटका क्षेत्र का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है।
– इसी के पास 29-30 जुलाई 2025 को 8.8 रिक्टर स्केल का दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप आया।
– इसके दो दिन बाद 3 अगस्त 2025 की रात को 450 से 600 वर्षों में पहली बार फट गया।
– वैज्ञानिकों ने क्लुचेव्स्कॉय ज्वालामुखी में विस्फोट को 8.8 रिक्टर स्केल के भूकंप से जुड़ा हुआ बताया है।
– रूसी आपातकालीन सेवा मंत्रालय की कामचटका शाखा के अनुसार, ज्वालामुखी विस्फोट के बाद राख के गुबार 3,000 मीटर तक ऊँचे उठे। ज्वालामुखी 1,856 मीटर ऊँचा है।
छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप, कोई हताहत नहीं
– यह अब तक का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसके कारण प्रशांत महासागर के एक दर्जन देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, और सौभाग्य से, इतने शक्तिशाली भूकंप के बावजूद, कोई हताहत नहीं हुआ।
इतिहास में अब तक के 10 सबसे शक्तिशाली भूकंपों की सूची
दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंप
1) वाल्डिविया, चिली : 1960 (तीव्रता 9.5)
2) प्रिंस विलियम साउंड, अलास्का : 1964 (तीव्रता 9.2)
3) सुमात्रा, इंडोनेशिया : 2004 (तीव्रता 9.1)
4) तोहोकू, जापान : 2011 (तीव्रता 9.1)
5) कामचटका, रूस : 1952 (तीव्रता 9.0)
6) कामचटका प्रायद्वीप, रूस : 2025 (तीव्रता 8.8)
7) मौले, चिली : 2010 (तीव्रता 8.8)
8) एस्मेराल्डास, इक्वाडोर : 1906 (तीव्रता 8.8)
9) रैट द्वीप, अलास्का : 1965 (तीव्रता 8.7)
10) तिब्बत : 1950 (तीव्रता 8.6)
—————
3. भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच 32वां सिम्बेक्स युद्धाभ्यास ‘चांगी नेवल बेस’ और दक्षिण चीन सागर में आयोजित हुआ?
The 32nd SIMBEX exercise between the navies of India and which country was held at ‘Changi Naval Base’ and South China Sea?
a. जापान
b. सिंगापुर
c. मलेशिया
d. श्रीलंका
Answer: b. सिंगापुर
– सिम्बेक्स 2025 का आयोजन कब : 28 जुलाई से 1 अगस्त 2025
– कहां आयोजन : सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डा और दक्षिण चीन सागर।
– इंडियन नेवी के युद्धपोत : शिवालिक श्रेणी का फ्रिगेट INS सतपुड़ा
– पहली बार कब आयोजन हुआ था : 1994
– सिम्बेक्स का यह आयोजन ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
सिंगापुर
– राजधानी : सिंगापुर सिटी
– राष्ट्रपति : थर्मन शनमुगरत्नम
– प्रधानमंत्री : लॉरेंस वोंग
– मुद्रा : सिंगापुर डॉलर
– आबादी : 60 लाख
– पड़ोसी देश : मलेशिया (सीमा) और इंडोनेशिया (समुद्र)
—————
4. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के नए निदेशक कौन बने?
Who has become the new Director of Vikram Sarabhai Space Centre (VSSC)?
a. ए. राजराजन
b. डॉ. सुरेश चंद्र
c. डॉ. बी. एन.
d. एस. उन्नीकृष्णन नायर
Answer: a. ए. राजराजन (यह केंद्र तिरुवनंतपुरम, केरल में है)

– ए. राजराजन ने 1 अगस्त 2025 को चार्ज लिया है।
– वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। इससे पहले वह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
– उन्होंने एस. उन्नीकृष्णन नायर का स्थान लिया जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए हैं।
– वे तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
– जनवरी 1987 में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में शामिल हुए।
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
– विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक प्रमुख रिसर्च सेंटर है।
– यह केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में स्थित है।
– इसकी स्थापना 1962 में थुंबा भूमध्य रेखीय रॉकेट प्रक्षेपण स्टेशन (TERLS) के रूप में हुई थी।
– यहीं से भारत ने पहला रॉकेट 21 नवंबर 1962 को लॉन्च किया था।
– बाद में इसका नाम डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में रखा गया, जो भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक माने जाते हैं।
वर्तमान लॉन्च स्टेशन : 2
– थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (TERLS), तिरुवनंतपुरम, केरल
– सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश
नया लॉन्च सेंटर बन रह है :
– कुलशेखरपट्टनम लॉन्चिंग स्टेशन, कुलशेखरपट्टनम, तमिलनाडु (यह इसलिए बनाया जा रहा है कि ताकि बिना बाधा के रॉकेट भूमध्य रेखा की ओर पहुंच सके और पृथ्वी की घुर्णन की मदद ले सके। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व दिशा में घूमती है। भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की सतह की घूर्णन गति सबसे अधिक होती है – लगभग 1670 किलोमीटर/घंटा। जबकि जैसे-जैसे आप ध्रुवों की ओर जाते हैं, यह गति घटती जाती है। जब रॉकेट को पूर्व दिशा में और भूमध्य रेखा की ओर लॉन्च किया जाता है, तो उसे पहले से ही पृथ्वी की घूर्णन गति से एक प्राकृतिक वेग मिल जाता है। इससे रॉकेट को कक्षा (orbit) में प्रवेश करने के लिए कम ईंधन खर्च करना पड़ता है।)
इसरो
– मुख्यालय : बेंगलुरु, कर्नाटक
– स्थापना : 15 अगस्त 1969
– चेयरमैन : वी नारायणन
– पहले चेयरमैन : विक्रम साराभाई
————–
5. किस राज्य सरकार ने बैलगाड़ी दौड़, कबूतरबाज़ी जैसे पारंपरिक विरासती खेलों पर लंबे समय से लगे प्रतिबंध को हटा दिया?
Which state government lifted the long-standing ban on traditional heritage sports like bullock cart racing, pigeon racing?
a. हरियाणा
b. पंजाब
c. उत्तर प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
Answer: b. पंजाब
– पारंपरिक विरासती खेल जिसमें बैलगाड़ी दौड़, कुत्तों की दौड़, घुड़दौड़ और कबूतरबाज़ी जैसे खेल शामिल हैं।
– लुधियाना में 28 जुलाई 2025 को हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बच्चों की तरह पाले जाने वाले जानवरों के ये पारंपरिक खेल पूरे राज्य में आयोजित किए जाएंगे।
– 1997 से इन पारंपरिक खेलों पर पशु क्रूरता की आशंका के कारण प्रतिबंध लगा हुआ था।
– भगवंत मान ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता के दौरान बैलों को केवल तालियों की ध्वनि से कमांड दी जाए, किसी प्रकार की कठोरता न हो।
राजधानी: चण्डीगढ़
राज्यपाल: गुलाब चन्द कटारिया
आबादी: 27,743,338 (2011)
भाषा: पंजाबी
—————
6. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और लेखक मेघनाद देसाई का निधन 29 जुलाई 2025 को हो गया, उन्हें कौन सा अवार्ड मिला था?
Famous economist and writer Meghnad Desai passed away on 29 July 2025, which award did he receive?
a. भारत रत्न
b. साहित्य सम्मान
c. पद्म भूषण
d. पद्म विभूषण
Answer: c. पद्म भूषण (2008)
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।
– मेघनाद देसाई भारतीय मूल के अर्थशास्त्री और यूनाइटेड किंगडम की संसद के ऊपरी सदन, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य थे।
– 84 वर्ष के मेघनाद जगदीशचंद्र देसाई का जन्म 1940 में वडोदरा में हुआ था।
– उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में
स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
– वह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र, राजनीतिक अर्थशास्त्र, मौद्रिक नीति और आर्थिक इतिहास के छात्र थे।
– देसाई ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में वैश्विक शासन अध्ययन केंद्र की स्थापना की, जो LSE का विकास अध्ययन कार्यक्रम है और वे मानव विकास सूचकांक के रचनाकारों में से एक थे।
ब्रिटिश लेबर पार्टी के बने सदस्य
– देसाई ब्रिटिश लेबर पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गए, जहां उन्होंने 1986 से 1992 तक अध्यक्ष के रूप में काम किया।
– महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से वेस्टमिंस्टर शहर में सेंट क्लेमेंट डेन्स के बैरन देसाई के रूप में आजीवन सहकर्मी नियुक्त किया गया।
– 2020 में यहूदी-विरोधी भावना का हवाला देते हुए लेबर पार्टी छोड़ दी।
– उन्हें 2008 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
—————
7. 13 वर्ष बाद भारतीय पुरुष नेशनल फुटबॉल टीम का हेड कोच किस भारतीय को नियुक्त किया गया?
Which Indian was appointed the head coach of the Indian men’s national football team after 13 years?
a. खालिद जमील
b. सैयद नईमुद्दीन
c. स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन
d. शब्बीर अली
Answer: a. खालिद जमील

– अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की एग्जीक्यूटिव कमिटी ने 1 अगस्त 2025 को 48 वर्ष के खालिद जमील के नाम की पुष्टि की।
– यह घोषणा AIFF कार्यकारी समिति की एक वर्चुअल बैठक के बाद की गई।
– खालिद 13 साल बाद भारतीय नेशनल फुटबॉल टीम के पहले ऐसे फुल टाइम हेड कोच बने हैं, जो भारत के ही हैं।
– इससे पहले 2011 से 2012 तक Savio Madeira भारतीय कोच थे।
– खालिद ने स्पेन के मनोलो मार्केज की जगह ली जो भारत हाल ही में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद हट गए थे।
अंडर-14 के बाद वह भारत शिफ्ट हो गए
– खालिद जमील का जन्म 21 अप्रैल 1977 को कुवैत सिटी में पंजाबी परिवार में हुआ था।
– अंडर-14 के बाद वह भारत शिफ्ट हो गए थे, वह मिडफील्डर पोजीशन पर खेलते थे। – उन्होंने 1997 से अपने सीनियर करियर की शुरुआत महिंद्रा यूनाइटेड के लिए खेलते हुए की थी।
– उन्होंने 248 मैच खेले, जिसमें कुल 45 गोल्ड दागे।
– भारतीय नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खालिद ने 1998 से 2006 के बीच 40 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4 गोल दागे।
————–
8. शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हो गया है, वह किस राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके थे?
Shibu Soren passed away on 4 August 2025, he was the Chief Minister of which state?
a. झारखंड
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. छत्तीसगढ़
Answer: a. झारखंड

– झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन डेढ़ महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।
– उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बायीं ओर पैरालिसिस हो गया था। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
– 81 वर्षीय सोरेन दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध थे।
– झारखंड सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया।
– राष्ट्रपति और PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी।
– वह यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान कोयला मंत्री रह चुके थे।
राजनीतिक करियर
– शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा में 11 जनवरी 1944 को हुआ।
– महज 13 साल की उम्र के थे, जब उनके पिता की हत्या महाजनों ने कर दी। इसके बाद शिबू सोरेन ने पढ़ाई छोड़ दी और महाजनों के खिलाफ संघर्ष का फैसला किया।
– शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक थे।
– तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे – 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005, 28 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009 और 30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010 तक.
– जून 2020 से 2025 में अपने निधन तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
————–
9. वर्ल्ड वाइड वेब (www) दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wide Web (www) day celebrated?
a. 31 July
b. 1 August
c. 2 August
d. 3 August
Answer: b. 1 August
– यह दिवस लोगों की वेब का उपयोग करके स्वतंत्र रूप से जानकारी ब्राउज़ करने की क्षमता के सम्मान में मनाया जाता है।
– यह दिन इंटरनेट के संस्थापक टिम बर्नर्स-ली का सम्मान और आभार के लिए मनाया जाता है।
– इस तिथि को आधुनिक इंटरनेट का जन्म माना जाता है।
– टिम बर्नर्स-ली ने 1989 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में CERN सुविधा में अपने सहकर्मियों के साथ संचार को जोड़ने के साधन के रूप में वर्ल्ड वाइड वेब बनाया था।
—————
10. किस पड़ोसी देश ने अपने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास “गणभवन” को म्यूजियम में बदलकर ‘जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय’ घोषित किया?
Which neighbouring country converted its Prime Minister’s official residence “Ganabhaban” into a museum and declared it as ‘July Revolution Memorial Museum’?
a. चीन
b. भूटान
c. बांग्लादेश
d. श्रीलंका
Answer: c. बांग्लादेश
– बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पुराने आधिकारिक घर ‘गणभवन’ को म्यूजियम में बदलने का फैसला किया है।
– इसे ‘जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय’ कहा जाएगा।
– गणभवन राजधानी ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर में है, जो संसद भवन के पास है।
– शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान ने इस घर को फिर से बनवाया था।
– शेख हसीना 2010 में यहां रहने आई थीं और 5 अगस्त 2024 तक यही उनका घर रहा।
– 2024 में उनके तख्तापलट के कुछ देर बाद ही यहां तोड़फोड़ और लूटमार शुरू हो गई थी।
– यह म्यूजियम 2024 की हिंसा में मारे गए प्रदर्शनकारियों की याद में बनाया जा रहा है।
– बांग्लादेश के संस्कृति मंत्रालय ने इस म्यूजियम के मैनेजमेंट के लिए 200 पदों का प्रस्ताव दिया है।
शेख हसीना एक साल से भारत में रह रहीं
– शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को देश छोड़कर भारत आ गई थीं।
– दरअसल, बांग्लादेश में 5 जून को हाईकोर्ट ने जॉब में 30% कोटा सिस्टम लागू किया था, इस आरक्षण के खिलाफ ढाका में यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे थे।
– यह आरक्षण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को दिया जा रहा था।
– हालांकि हसीना सरकार ने यह आरक्षण बाद में खत्म कर दिया था।
– इसके बाद छात्र शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
– प्रोटेस्ट के दो महीने बाद 5 अगस्त को उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
– इसके बाद अंतरिम सरकार की स्थापना की गई।
प्रधानमंत्री: मोहम्मद यूनुस
राष्ट्रपति: मोहम्मद शाहबुद्दीन
आबादी: 17.36 करोड़ (2024)
मुद्रा: बांग्लादेशी टका
भाषा: बंगाली


