यह 4 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल – जून) में भारत की रीयल GDP विकास दर कितनी रही?
What was India’s real GDP growth rate in the first quarter (April–June) of the 2026-27 financial year?
a. 5.8%
b. 6.5%
c. 7.8%
d. 8.1%
Answer: c. 7.8%
जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) [NSO] ने यह आंकड़े जारी किए।
– NSO सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का एक संगठन है।
2026-27 की पहली तिमाही : अप्रैल से जून 2026
– रीयल GDP विकास दर : 7.8%
– रुपए में कुल रीयल जीडीपी : ₹81.36 लाख करोड़
– नॉमिनल GDP विकास दर : 10.3%
– रुपए मे नॉमिनल GDP विकास दर : ₹88.27 लाख करोड़
– GVA ग्रोथ रेट : 8.2%
– रुपए में GVA : ₹73.82 लाख करोड़
GDP क्या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है।
– GDP किसी एक साल या एक तिमाही में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
I = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
—
GVA क्या है?
– साधारण शब्दों में कहा जाए तो GVA से किसी अर्थव्यवस्था में होने वाले कुल आउटपुट और इनकम का पता चलता है।
– यह बताता है कि एक तय अवधि में इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल का दाम निकालने के बाद कितने रुपए की वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन हुआ। इसमें सब्सिडी को हटा दिया जाता है।
– इससे यह भी पता चलता है कि किस खास क्षेत्र, उद्योग या सेक्टर में कितना उत्पादन हुआ है।
– नेशनल अकाउंटिंग के नजरिए से देखें तो मैक्रो लेवल पर GDP में सब्सिडी और टैक्स निकालने के बाद जो आंकड़ा मिलता है, वह GVA होता है।
रीयल जीडीपी और नॉमिनल जीडीपी में अंतर
– रीयल जीडीपी (कॉन्स्टेंट प्राइस) : किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य, एक निश्चित आधार वर्ष (Base Year) की स्थिर कीमतों पर। इसमें महंगाई का असर हटा दिया जाता है।
– नॉमिनल जीडीपी (करेंट प्राइस पर) : किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य, वर्तमान कीमतों (Current Prices) पर। इसकी तुलना पिछले वर्ष के आधार पर होती है
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लिए नया आधार वर्ष (बेस ईयर): 2022-23
– आधार वर्ष वह वर्ष होता है जिसे मूल संदर्भ वर्ष मानकर GDP तथा अन्य राष्ट्रीय आय के आंकड़े मापे जाते हैं।
– इस वर्ष की कीमतों को स्थिर (Constant) मानकर वास्तविक वृद्धि दर निकाली जाती है।
– इससे पहले बेस ईयर (आधार वर्ष) 2011-12 के आधार पर आंकड़े जारी होते थे।
– उदाहरण: अगर 2011 में एक पेन 5 रुपए का था और आज 10 रुपए का है। अगर हम आज भी 100 पेन बना रहे हैं, तो 2011 के हिसाब से जीडीपी 500 रुपए दिखेगी।
– वहीं ये आज के हिसाब से 1000 रुपए होगी। बेस ईयर हमें यह समझने में मदद करता है कि हम पेन ज्यादा बना रहे हैं या सिर्फ पेन महंगा हो गया है।
————–
2. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2024 (2026 में घोषित) के लैंड एडवेंचर कैटेगरी अवॉर्ड के लिए किन्हें चुना गया?
Who was selected for the Land Adventure category award of the Tenzing Norgay National Adventure Award 2024 (announced in 2026)?
a. रिमो साहा
b. स्काल्ज़ांग रिग्ज़िन
c. बलजीत कौर
d. b और c दोनों (स्काल्ज़ांग रिग्ज़िन और बलजीत कौर)
Answer:d. b और c दोनों (स्काल्ज़ांग रिग्ज़िन और बलजीत कौर)
– केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 2 सितंबर 2026 को विजेताओं की घोषणा की।
– राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के साथ ही तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्रदान करेंगी।
– बलजीत कौर, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की रहने वाली हैं।
– वर्ष 2022 में एक ही सीज़न में 8,000 मीटर से ऊंची पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय बनीं।
– स्कालजैंग रिगज़िन: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के एक प्रसिद्ध पर्वतारोही और अल्पाइन गाइड हैं।
– बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन और बिना शेरपा सहायता के माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
– उन्होंने ल्होत्से और अन्नपूर्णा-I जैसी ऊंची चोटियां भी चढ़ी हैं।
– इसलिए इस कैटेगरी में उन्हें ये सम्मान के लिए चुना गया।
तेनजिंग नोर्गे
– एक प्रसिद्ध नेपाली-भारतीय शेरपा पर्वतारोही थे।
– 29 मई 1953 को उन्होंने न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी के साथ मिलकर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहली बार कदम रख इतिहास रचा था।
– जॉन हंट के नेतृत्व वाले ब्रिटिश अभियान के दौरान वे और एडमंड हिलेरी एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे थे।
– उन्हें भारत सरकार द्वारा 1959 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड
– पुरस्कार विजेताओं में से प्रत्येक को लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलती है।
– यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट नामक चार श्रेणियों में दिया जाता है।
– यह पुरस्कार युवा लोगों को साहसिक गतिविधियों या कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए दिए जाते हैं।
————-
3. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2024 (2026 में घोषित) के वाटर एडवेंचर कैटेगरी अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?
Who was selected for the Water Adventure category award of the Tenzing Norgay National Adventure Award 2024 (announced in 2026)?
a. अंग रीता शेरपा
b. शुभम धनंजय वनमाली
c. रिमो साहा
d. कामी रीता शेरपा
Answer:c. रिमो साहा
– रिमो साहा, पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं।
– भारतीय पैरा-स्विमर और अंतरराष्ट्रीय ओपन-वॉटर/चैनल तैराक हैं।
– 2018 में इंग्लिश चैनल पार किया।
– वर्ष 2019 में कैटालिना चैनल पार किया।
– वर्ष 2022 में रिमो साहा और अन्य भारतीय पैरा-स्विमरों ने नॉर्थ चैनल पार किया।
– वह ऐसा करने वाले भारत और एशिया के पहले तैराक बने थे
————-
4. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2024 के लाइफ टाइम अचीवमेंट कैटेगरी अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?
Who was selected for the Lifetime Achievement Award in the Tenzing Norgay National Adventure Award 2024 category?
a. विजय अनंत
b. देवगौड़ा श्री
c. कुंवर भवानी सिंह सम्याल
d. शिव प्रसाद चमोली
Answer:d. शिव प्रसाद चमोली
– शिव प्रसाद चमोली, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उप्रारी गांव के रहने वाले हैं।
– वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के रिटायर्ड उप महानिरीक्षक (DIG) हैं।
– भारत में शीतकालीन खेलों और साहसिक खेलों (Adventure Sports) के प्रचार-प्रसार में उनके लंबे और उत्कृष्ट योगदान के लिए जाना जाता है।
————-
5. हुंडई वर्ल्ड आर्चरी (तीरंदाजी) पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण की मेजबानी किस भारतीय शहर को मिली?
Which Indian city has been awarded the hosting rights for the third stage of the 2026 Hyundai World Archery Para Series?
a. अहमदाबाद
b. मुंबई
c. दिल्ली
d. चेन्नई
Answer:a. अहमदाबाद
– कब आयोजन : 5 से 9 सितंबर 2026
– कितने खिलाड़ी : 20 देशों के 100 से ज्यादा एथलीट
– कहां आयोजन : गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित की जाएगी।
– अहमदाबाद में आयोजित यह तीसरा इवेंट है।
– पहला चरण अप्रैल 2026 में बैंकॉक, दूसरा चरण 30 जून से 4 जुलाई तक नोवे मेस्टो, चेकिया में हुआ था।
– चौथा चरण अक्टूबर में सैंटियागो, चिली में होना है।
————
6. बार-बार चुनाव लड़ने और हारने के लिए मशहूर नागरमल बाजोरिया का निधन 3 सितंबर 2026 को हो गया, उन्होंने कितनी बार चुनाव लड़ा?
Nagarmal Bajoria, known for repeatedly contesting and losing elections, passed away on September 3, 2026; how many times did he contest elections?
a. 150 बार
b. 200 बार
c. 225 बार
d. 284 बार
Answer:d. 284 बार (बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे)
– भारत ही नहीं, दुनिया में वह अकेले ऐसे शख्स थे जिन्होंने 284 बार चुनावी मैदान में नामांकन किया और हर बार हारे।
– राष्ट्रपति चुनावों में बार-बार नामांकन किया।
– उनके नाम ये रिकार्ड था।
– प्रसिद्ध नाम था- ‘धरतीपकड़’।
– वे भागलपुर, बिहार के रहने वाले थे।
————–
7. भारतीय सशस्त्र बलों में एयर वाइस मार्शल (AVM) या समकक्ष दो स्टार रैंक पाने वाली पहली गैर-चिकित्सा महिला अधिकारी कौन बनीं?
Who became the first non-medical female officer in the Indian Armed Forces to attain the rank of Air Vice Marshal (AVM) or an equivalent two-star rank?
a. पद्मा बंदोपाध्याय
b. अंजू यादव
c. शक्ति शर्मा
d. भावना कंठ
Answer:c. शक्ति शर्मा
– भारतीय वायुसेना (IAF) की एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने 1 सितंबर 2026 को वायुसेना मुख्यालय में सहायक वायुसेना प्रमुख (शिक्षा) की जिम्मेदारी संभाली है।
– इससे पहले महिला अधिकारी मेडिकल शाखा में वरिष्ठ रैंक तक पहुंच चुकी थीं।
– लेकिन गैर-मेडिकल शाखा से पहली महिला हैं जिन्होंने Air Vice Marshal का रैंक हासिल किया है।
– Air Vice Marshal भारतीय वायुसेना की दो-स्टार रैंक है।
शक्ति शर्मा के बारे में
– शक्ति शर्मा को 18 जून 1994 को IAF की शिक्षा शाखा में अधिकारी के तौर पर कमीशन मिला था।
– उन्होंने वायुसेना के प्रशिक्षण संस्थानों, फील्ड स्टेशनों, कमान मुख्यालयों और वायुसेना मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
– शक्ति शर्मा ने IIT कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में वायुसेना की ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना सहित महत्वपूर्ण संस्थागत पहलों का नेतृत्व किया।
– उन्होंने तीनों सेनाओं की ओर से सैनिक विद्यालय की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रचा।
AVM (एयर वाइस मार्शल)
– यह रैंक ‘एयर कमोडोर’ (एक सितारा) से ऊपर और ‘एयर मार्शल’ (तीन सितारा) से नीचे होती है।
– इंडियन आर्मी में इसे मेजर जनरल और नेवी में रियर एडमिरल कहते हैं।
फौज में पहली महिला का रिकॉर्ड
– एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट : अवनि चतुर्वेदी
– राफेल विमान की पहली महिला पायलट : शिवांगी सिंह
– एयरफोर्स के जगुआर स्क्वाड्रन में स्थायी रूप से नियुक्त होने वाली पहली महिला पायलट : तनुष्का सिंह
– आर्मी की पहली महिला फाइटर पायलट : अभिलाषा बराक
– नेवी की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट : अनामिका बी राजीव
– नेवी की पहली महिला फाइटर पायलट : आस्था पूनिया
– दो स्टार रैंक पाने वाली पहली गैर-चिकित्सा महिला अधिकारी : शक्ति शर्मा (एयर वाइस मार्शल)
————-
8. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किस तीसरे एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय हब-एंड-स्पोक उड़ान संचालन शुरू किया?
At which third airport did the Ministry of Civil Aviation launch international hub-and-spoke flight operations?
a. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
b. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट
c. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट
d. केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Answer: b. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अहमदाबाद)
– केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 1 सितंबर 2026 को
इस सेवा का उद्घाटन किया।
– अहमदाबाद का ये एयरपोर्ट अब मंत्रालय के हब-एंड-स्पोक ढांचे के तहत आने वाला तीसरा भारतीय एयरपोर्ट बन गया।
– इससे पहले अमृतसर और वाराणसी पर ये हब एंड स्पोक सुविधा थी।
‘हब एंड स्पोक’
– ये एक एयरलाइन परिचालन प्रणाली है।
– इसके तहत छोटे शहरों (स्पोक) से यात्रियों को एक प्रमुख केंद्रीय एयरपोर्ट (हब) पर लाया जाता है।
– जहां उन्हें कनेक्टिंग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में स्थानांतरित किया जाता है।
– इसके तहत, इमीग्रेशन यानी यात्रियों की सभी सामान संबंधी, सीमा शुल्क और जांच मूल एयरपोर्ट पर ही पूरी हो जाएंगी, हब एयरपोर्ट पर बार-बार चेक-इन नहीं करना होगा।
————-
9. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन बने?
Who became the first Chief Executive Officer (CEO) of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust?
a. नृपेंद्र मिश्रा
b. जितेंद्र मिश्रा
c. योगेश्वर राम मिश्रा
d. दिनेश चंद्र
Answer: b. जितेंद्र मिश्रा
– जितेंद्र मिश्रा, एयरफोर्स के पूर्व एयर मार्शल हैं।
– जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया था।
– राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि नए सचिव बने।
ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी बनाए
1. दिल्ली के महेश भागचंदका
2. एडवोकेट मदन मोहन पांडेय
3. निर्मला यादव
ये बदलाव क्यों हुआ?
– यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामला सामने आने के बाद हुआ।
– 3 से 5 जून 2026 के दौरान ये मामला सामने आया था।
– इस मामले में 8 आरोपी जेल में हैं।
– 2 जुलाई 2026 को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था।
– रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था।
– वह 58 दिनों तक पद पर रहे।
चयन समिति में कौन थे?
– समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली ने की।
– इसमें रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावरे शामिल थे।
जितेंद्र मिश्रा?
– देवरिया, उत्तर प्रदेश निवासी हैं।
– ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख थे।
– उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल (SYSM) भी मिला।
– 6 दिसंबर 1986 को एयरफोर्स ज्वाइन की।
– फाइटर पायलट बने।
– 30 अप्रैल 2026 को रिटायर हुए।
– 18 तरह के विमान उड़ाए।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2013 में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।
CEO की नियुक्ति क्यों हुई?
– ज्यादातर ट्रस्टी दूसरे शहरों में रहते हैं और नियमित रूप से अयोध्या में मौजूद नहीं रहते।
– इसलिए ऐसा अधिकारी चाहिए था जो रोज मंदिर में मौजूद रहकर पूरा सिस्टम संभाल सके।
राम मंदिर CEO के काम
– चढ़ावे का प्रबंधन
– कर्मचारियों का सुपरविजन
– क्राउड मैनेजमेंट
– इंफ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव
– ट्रस्ट बोर्ड और सरकार के बीच कॉर्डीनेशन
राम मंदिर की संपत्ति
– 32 किलो सोना, 1518 किलो चांदी
– मंदिर ट्रस्ट के पास ₹1876 करोड़ रुपए कैश
————-
10. विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) कब मनाया जाता है?
When is World Coconut Day celebrated?
a. 30 अगस्त
b. 31 अगस्त
c. 1 सितंबर
d. 2 सितंबर
Answer: d. 2 सितंबर
थीम 2026
– अनिश्चितता के दौर में नारियल: भोजन, ऊर्जा और आजीविका को सुरक्षित करना।
– Coconuts in Times of Uncertainty: Securing Food, Energy, and Livelihoods.
– यह दिवस नारियल उत्पादक देशों के अंतर सरकारी संगठन ‘अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC)’ ने घोषित किया हुआ है।
– यह दिन दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नारियल के आर्थिक, पोषण और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अवसर के रूप में कार्य करता है।



