यह 4th October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. मेमॉयर बुक (संस्मरण पुस्तक) ‘अनफिनिश्ड’ की लेखिका कौन हैं, जिनकी यह बुक रिलीज होते ही अमेरिका की बेस्ट सेलर बन गई?
a. रानी मुखर्जी
b. एश्वर्या रॉय
c. प्रियंका चोपड़ा
d. सोनिया गांधी
Answer: c. प्रियंका चोपड़ा
– उनकी बुक अमेरिका में 3 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुई है।
– उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “12 घंटे से भी कम समय में हमें यूएस में नंबर 1 बनाने के लिए शुक्रिया।
– मैंने इस मेमॉयर का नाम सालों पहले तब रख दिया था, जब इसे लिखना भी शुरू नहीं किया था।
– यह बुक इंडिया में जनवरी 2021 में लांच होगी।
————————————–
2. बॉर्डर इलाके में 7,796 करोड़ के सिक्योर कम्यूनिकेशन नेटवर्क के किस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी?
a. ASCON Phase IV
b. ASCON Phase III
c. ASCON Phase II
d. POKASCON
Answer: a. ASCON Phase IV
प्रोजेक्ट का नाम?
– ASCON (Army Static Switched Communication Network) फेज IV.
किस कंपनी को सौंपा गया ASCON प्रोजेक्ट?
– ITI Limited (PSU, telecom & defence equipment manufacturer)
– इसके CMD राकेश मोहन अग्रवाल और रक्षा मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी के बीच कांट्रैक्ट साइन हुआ है।
– ITI Limited का फुल फॉर्म – इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज.
सिक्योर कम्यूनिकेशन कैसे अपग्रेड होगा?
– इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल का इस्तेमाल होगा।
– इसके अलावा सिक्योर रेडियो फ्रिक्वेंसी और सैटेलाइट का उपयोग करेंगे।
– इसरो के कुछ मिलिटरी सैटेलाइट का उपयोग आर्मी करती है। जैसे – जीसैट 7ए.
– इसके अलावा और भी सैटेलाइट लांच किए जाने हैं।
– सैटेलाइट जीसैट 7ए को पहले से इंडियन एयरफोर्स यूज करती है, लेकिन इसका 30 पर्सेंट कैपेसिटी इंडियन आर्मी भी यूज करती है।
इतने बड़े प्रोजेक्ट की जरूरत क्यों पड़ी?
– हाल ही खबर आई थी कि चीन ने पैंगोंग त्सो लेक में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाना शुरू कर दिया है।
– यह चिंता का विषय था।
– क्योंकि ऑप्टिकल फाइबर को कम्यूनिकेशन का सबसे सिक्योर मोड माना जाता है।
– मान लीजिए कि तिब्बत में जो चीन का थिएटर कमांड है, वह चाहता है कि LAC पर तैनात अपने सैनिक को इंफॉर्मेशन दे, तो वह बहुत ही सिक्योर तरीके से इंफॉर्मेशन दे सकता है।
– इससे पहले वह माइक्रोवेव रेडियो का इस्तेमाल करता था, जिसे इंटरसेप्ट किया जा सकता था।
– भारत ने अब तक ऑप्टिकल फाइबर केबल फ्रंटीयर एरिया (बॉर्डर एरिया) पर नहीं बिछाए हैं।
– ऐसे में LAC और LOC से कम्यूनिकेशन हो रही होती है, श्रीनगर या दिल्ली में, तो उसे इंटरसेप्ट किया जा सकता है।
– चीनी इस सुन सकता है।
– चीन के पास एडवांटेज हो गया, कि उसने तो सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम बना लिया, और इंडिया को भी इंटरसेप्ट करने की कोशिश करे।
– ऐसे में भारत को भी सिक्योर कम्यूनिकेशन नेटवर्क की जरूरत थी। ऐसे में ऑप्टिकल फाइबर भरोसेमंद है।
प्रोजेक्ट के तहत क्या काम होगा?
– अभी आर्मी एसिंक्रोनस ट्रांसफर मोड टेक्नोलॉजी (Asynchronous Transfer Mode Technology) का यूज कर रही है।
– इसे इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) एंड मल्टी प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग (MPLS) टेक्नोलॉजी में अपग्रेड किया जाएगा।
किस बॉर्डर एरिया में प्रोजेक्ट ASCON फेज IV लागू होगा?
– Northern, North-eastern and Western regions.
कितना लंबा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क?
– लगभग 11,000 किलोमीटर.
– मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (गृह मंत्रालय) के अनुसार भारत का बॉर्डर 15,106.7 किलोमीटर का है और यह बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान से लगता है।
– लेकिन पीओके और अक्साइ चिन पर पाकिस्तान और चीन का कंट्रोल है, इस वजह से यह दूरी कम हो जाती है।
प्रोजेक्ट की लागत?
– 7,796 करोड़ रुपया.
ऑप्टिकल फाइबर कैसे बिछाया जाएगा?
– वैसे ही जैसे, आपने अपने मोहल्ले, कालोनियों में मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाते हुए देखा होगा।
– जमीन के नीचे इसे बिछाया जाएगा।
– इसमें उपयोग होने वाले इक्यूपमेंट, केबल इंडियन मेड होगा।
————————————
3. किस भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री के नाम पर नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन (Northrop Grumman) ने 3 अक्टूबर 2020 को नासा सेंटर से सिग्नस स्पेसक्राफ्ट लांच किया?
a. राकेश शर्मा
b. कल्पना चावला
c. एपीजे अब्दुल कलाम
d. सुनीता विलियम्स
Answer: b. कल्पना चावला
– यह कार्गो स्पेसक्राफ्ट है।
– इसका नाम भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया।
स्पेस टॉयलेट भेजा गया
– इस क्राफ्ट के साथ जाने वाले आइटम्स में से एक स्पेस टॉइलट है जिसे पहले यूनिवर्सल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम कहते थे।
– इस कमोड टॉयलेट की लागत 23 मिलियन डॉलर (174 करोड़ रुपए) है।
– अभी तक स्पेस में इस्तेमाल की जा रही माइक्रोग्रैविटी टॉइलट (तस्वीर में) पुरुष ऐस्ट्रोनॉट्स को ध्यान में रखकर बनाए जाते थे लेकिन जैसे-जैसे महिला ऐस्ट्रोनॉट्स की संख्या बढ़ती गई, खास टॉइलट की जरूरत महसूस की जाने लगी।
– खासकर तब जब 2024 तक चांद पर Artemis Mission के तहत एक महिला और एक पुरुष को भेजे जाने की तैयारी है।
एक्सपेरिमेंट
– ‘Plant Habitat-02’ प्रोजेक्ट के जरिए स्पेस में पौधे और खाने को उगाया जाएगा।
– इसके साथ ही रिसर्चर्स अलग-अलग रोशनी और मिट्टी के हालात में पौधे उगाना भी टेस्ट करेंगे।
– माइक्रोग्रैविटी में कैंसर की दवाओं का टेस्ट किया जा सकेगा।
– इनके अलावा एक ऐस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर यूरिन में मौजूद यूरिया को अमोनिया में बदलकर पानी बनाने का एक्सपेरिमेंट भी किया जाएगा।
कल्पना चावला
जन्म – 17 मार्च 1962 (करनाल, हरियाणा)
निधन – 1 फ़रवरी 2003 (आयु 41 वर्ष) (अमेरिका में टेक्सास के ऊपर)
– कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से एक थीं।
———————————–
4. पथश्री अभियान योजना किस राज्य में शुरू की गई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. पश्चिम बंगाल
d. मध्य प्रदेश
Answer: c. पश्चिम बंगाल
– बंगाल सरकार ने अब विधानसभा चुनाव से पहले सड़कों की मरम्मत के लिए पथश्री अभियान शुरू किया है।
– इसके तहत राज्यभर में 12 हजार किलोमीटर तक की 7,000 से अधिक सड़कों की मिशन मोड में मरम्मत की जाएगी।
– मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 अक्टूबर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
– राज्य सरकार ने 2020-21 के बजट में इसके लिए 5,746.99 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।
पश्चिम बंगाल
राज्यपाल: जगदीप धनखड़.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
राजधानी- कलकत्ता
————————————-
5. ICMR की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार चीन और वियतनाम के बाद अब Cat-Que वायरस का एंटीबॉडी इंडिया में भी मिला है, तो मनुष्य में इस वायरस का कैरियर बताएं?
a. बिल्ली और सुअर
b. मच्छर और मक्खी
c. मच्छर और सुअर
d. मच्छर और कुत्ते
Answer: c. मच्छर और सुअर
कैट क्यू वायरस
– हालांकि कैट-क्यू वायरस की चर्चा कई सालों से हो रही थी।
– लेकिन आईसीएमआर की एक स्टडी एक जर्नल में पब्लिश हुआ है, तो चर्चा तेज हो गई है।
रिसर्च
– यह रिसर्च रिपोर्ट ‘Indian Journal of Medical Research’ (IJMR) में पब्लिश हुई है।
– इसके अनुसार दो ह्यूमन सीरम में इस वायरस की एंटी बॉडी पाई गई है।
– इसका मतलब है कि यह भारत के अंदर डिजीज फैलाने की क्षमता है।
चीन और वियतनाम में वायरस के मामले सबसे ज्यादा
– यह सबसे ज्यादा चीन और वियतनाम में रिपोर्ट किया जाता है।
– चीन में क्यूलेक्स मच्छर में और वियतनाम में यह पिग्स (सुअर) में पाया गया है।
– क्यूलेक्स मच्छर क्या होता है – यह कॉमन मॉस्किटो होता है, जो घरों में पाया जाता है। भारत में भी।
– पूरी दुनिया में तीन हजार से ज्यादा मच्छर मिलते हैं। इनमें से दो-चार ही प्रजाति होती हैं, जो ह्यूमन ब्लड चूसते हैं।
– ये बीमारी फैला सकते हैं। जैसे – जापानीज इंसेफलाइटिस, मलेरिया जैसे।
ह्यूमन में कैसे इंफेक्ट कर सकता है
– क्यूलेक्स मच्छर के अंदर आसानी से वायरस फैला सकता है।
क्या यह वायरस डेंजरस है
– इसको लेकर जानलेवा खतरा उतना नहीं बताया जा रहा है, जितना कि कोरोना को लेकर हुआ है।
– अभी तक यह स्थापित नहीं हुआ कि यह डिजीज क्रिएट कर सकता है।
क्या यह कैट से रिलेटेड है
– इसका नाम कैट क्यू वायरस है, लेकिन इसका कोई संबंध बिल्ली से नहीं है।
कैसे हुआ ICMR का रिसर्च
– वैज्ञानिकों ने 2014 से 2017 तक 1020 ह्यूमन सीरम सैंपल कलेक्ट किया गया था।
– इसमें सबसे ज्यादा 806 सैंपल कर्नाटक से लिया गया था।
– महाराष्ट्र से 116, केरल से 51, मध्य प्रदेश से 20 और गुजरात से 27 सैंपल।
– किसी को रियल टाइम में यह वायरस नहीं पाया गया।
– लेकिन एंटी बॉडी टेस्ट किया गया, तो पता चला कि दो लोगों में एंटीबॉडी पाया गया।
– एंटी बॉडी पाया गया, तो इसका मतलब है कि उनको पहले वायरस का इंफेक्शन हो चुका है। इसकी वजह से एंटीबॉडी बन गया।
– ये दोनों कर्नाटक से थे।
यह स्टडी क्यों हुई?
– इस स्टडी को करने की इसलिए जरूरत पड़ी कि क्यूलेक्स मच्छर की जिस प्रजाति से फैले हैं, वे मच्छर भारत में भी पाए जाते हैं।
– क्योंकि इस वायरस के मामले चीन और वियतनाम में काफी देखे जा रहे थे।
– इसलिए इंडियन साइंटिस्ट ने वर्ष 2012 में सोचा कि अगर हमें डायग्नेस्टिक टेस्ट को डेवलप करना है, तो सैंपल कलेक्ट करने होंगे।
– अब स्टडी में देखा गया कि दो लोगों में कैट क्यू वायरस का एंटीबॉडी पाया गया।
– दुनिया में इस वायरस का पहली बार वर्ष 2004 में मच्छर में पता चला था।
– इसके बाद पता चला कि डोमेस्टिक पिग को इसका बड़ा होस्ट है।
– बताया जा रहा है कि चीन के अंदर पिग में एंटी बॉडी क्रिएट हो गया है।
– मतलब यह है कि वहां यह वायरस काफी फैल चुका है।
————————————–
6. विश्व पशु दिवस (World Animal Day) कब मनाया जाता है?
a. 3 अक्टूबर
b. 4 अक्टूबर
c. 2 अक्टूबर
d. 1 अक्टूबर
Answer: b. 4 अक्टूबर
– इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर जानवरों की स्थिति में सुधार लाने और उसे बेहतर बनाने है।
कैसे हुई शुरुआत
– इस दिवस की शुरुआत स्त्री रोग विशेषज्ञ हेनरिक ज़िमरमन ने की थी।
– उन्होंने 24 मार्च 1925 को बर्लिन, जर्मनी में स्पोर्ट्स पैलेस में पहला विश्व पशु दिवस आयोजित किया था।
———————————-
7. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के किस पोत को 30 सितंबर को सेवा में शामिल किया गया है?
a ‘कनकलता बरुआ’
b.सावित्री बाई फूले
c. अरूना आसफ अली
d. मीरा बेन
Answer: a ‘कनकलता बरुआ’
– इसकी तैनाती कोलकाता में की गई है।
– इसका निर्माण कोलकाता में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसइ) ने ने किया है।
– इसका नाम एक युवा स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा। – जिन्हें भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान असम में गोली मार दी गई थी।
– पोत को सेवा में शामिल करने का कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये किया गया।
लंबाई 50 और चौड़ाई 7.5 मीटर
– कनकलता बरुआ जीआरएसइ द्वारा निर्मित पांच फास्ट पैट्रोल वेसल (FPV) श्रृंखला का अंतिम जहाज है।
– जिसे नौ जून को सौंपा गया था।
– बताया गया कि एफवीपी मध्य श्रेणी के सतह पर चलने वाले पोत हैं।
– जिनकी लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर है।
– इस पोत का वजन करीब 308 टन है।
– 1500 समुद्री मील तक निगरानी करेगा।
– इससे पहले जीआरएसइ ने इस श्रृंखला में आइसीजीएस प्रियदर्शनी, आइसीजीएस एनी बेसेंट और आइसीजीएस अमृत कौर नामक जहाजों को तटरक्षक बल को सौंपा था।
————————————–
8. नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अब कब तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है?
a. 30 अक्टूबर
b. 29 अक्टूबर
c. 28 अक्टूबर
d. 31 अक्टूबर
Answer: d. 31 अक्टूबर
– Regular International Flights के परिचालन पर रोक 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है।
– विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने 30 सितंबर को जानकारी दी।
– डीजीसीए ने कहा, Listed international flights को सक्षम प्राधिकरण द्वारा चयनित मार्गों (Selected routes) पर चलाने की अनुमति दी जा सकती है।
– कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम के लिए 23 मार्च को लगाये गए लॉकडाउन के बाद से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन पर रोक है।
– हालांकि, मई से वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ किए गए विशेष समझौतों के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।
————————————–
9. भारतीय नौसेना ने किस देश की नौसेना के साथ 4 और 5 अक्टूबर 2020 को ‘बोंगोसागर’ अभ्यास किया?
a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. यूएसए
Answer: c. बांग्लादेश
– इसका आयोजन बंगाल की उत्तरी खाड़ी में किया गया है।
– इस दौरान दोनों सेनाओं ने युद्ध अभ्यास, नाविक कला विकास और हेलीकॉप्टर संचालन का अभ्यास किया।
भारतीय नौसेना
– एडमिरल करमबीर सिंह
————————————–
10. किस महिला क्रिकेटर ने T20 इंटरनेशनल में महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया?
a. एलिसा हीली
b. सरोज आनंद
c. मिमि चक्रवर्ती
d. अरुणा यादव
Answer: a. एलिसा हीली
– वह ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर हैं।
– उन्होंने 92 विकेट लिए और धोनी का 91 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
-उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में ऐसा किया।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।