Daily Current Affairs, Current Affairs 4 November 2020, Current Affairs 4 November, Current Affair 4 November 2020 Question, 4 November 2020 Current Affairs, Current Affairs 3 November 2020, 2 November 2020 CurrentAffairs, Current Affairs 1 November 2020

यह 1st to 4th November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री पर किन राज्‍यों / UT ने प्रतिबंध लगा दिया है?

a. राजस्‍थान और ओडीशा
b. पश्चिम बंगाल और दिल्‍ली
c. कर्नाटक
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी
(राजस्‍थान, ओडीशा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक)

– कोरोना वायरस के दौरान प्रदूषण का असर घातक हो सकता है, इसलिए इन राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राजस्‍थान
सीएम – अशोक गहलोत
राज्‍यपाल – कलराज मिश्र

ओडीशा
सीएम – नवीन पटनायक
राज्‍यपाल – गणेषी लाल

पश्चिम बंगाल
सीएम – ममता बनर्जी
राज्‍यपाल – जगदीप धनखड़

कर्नाटक
सीएम – बीएस येदुयुरप्‍पा
राज्‍यपाल – वजुभाई वाला

————————————-
2. किस राज्य सरकार ने चीनी पटाखों की बिक्री को दंडनीय अपराध घोषित किया है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. दिल्‍ली

Answer: b. हरियाणा

– हरियाणा सरकार ने राज्य में आयातित पटाखों को रखने और बेचने को अवैध घोषित किया है।
– 3 नवंबर को जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं।
– दिवाली पर्व के मद्देनजर प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला किया है।
– सरकार ने चीनी पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी है।
– अफसरों को बिक्री के खिलाफ फौरन एक्शन लेने के आदेश दिए हैं।

हरियाणा
सीएम – मनोहर लाल खट्टर
राज्‍यपाल – सत्‍यदेव नारायण आर्य

—————————————-
3. भारत में जन्मीं प्रियंका राधाकृष्णन को किस देश की कैबिनेट में शामिल किया गया है?

a. न्यूजीलैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. फ्रांस
d. अमेरिका

Answer: a. न्यूजीलैंड

– दूसरी बार न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली जेसिंडा आर्डर्न ने 2 नवंबर को प्रियंका राधाकृष्णन को भी अपनी कैबिनेट में शामिल किया है।
– प्रियंका मूल रूप से केरल की निवासी हैं, वह न्यूजीलैंड आने से पहले सिंगापुर के स्कूल में पढ़ीं।
– प्रियंका घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं और प्रवासी मजदूरों के लिए आवाज उठाती रही हैं।
-लेबर पार्टी की ओर से वो पहली बार 2017 में सांसद बनीं।
– और उन्हें 2019 में मिनिस्ट्री ऑफ एथनिक कम्युनिटीज का पार्लियामेंट्री प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया गया था।
– इसी प्रोफाइल पर उन्होंने जो काम किया, उसके आधार पर ही उन्हें डाइवर्सिटी, इन्क्लूजन एंड एथनिक कम्युनिटीज डिपार्टमेंट का मिनिस्टर बनाया गया है।
– प्रियंका अभी अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं।

—————————————-
4. टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

a. विराट कोहली
b. क्रिस गेल
c. इयोन मोर्गन
d. रोहित शर्मा

Answer: b. क्रिस गेल

– वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
– 30 अक्‍टूबर को खेले गए मैच में 7वां छक्का लगाते ही गेल ने एक हजार सिक्स पूरे किए।
– वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड 690 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
– वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम 485 छक्कों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन 467 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।
– टॉप-10 में रोहित शर्मा अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने 337 मैच में 376 छक्के लगाए हैं।

———————————–
5. यूनेस्को (UNESCO) ने भारत के किस टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व (जैव आरक्षित क्षेत्र) का दर्जा दिया है?

a. पन्ना टाइगर रिजर्व
b. कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व
c. बन्दीपुर टाइगर रिज़र्व
d. रणथंभौर

Answer: a. पन्ना टाइगर रिजर्व

– मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व को यूनेस्को के मैन एंड बायोस्फीयर प्रोग्राम के तहत “वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स” सूची में शामिल किया है।
– बायोस्‍फीयर रिजर्व का दर्जा केंद्र और राज्‍य सरकार भी देती है।
– केंद्र व राज्‍य सरकार द्वारा घोषित कुल बायोस्‍फीयर रिजर्व की संख्‍या 18 है।
– जबकि यूनेस्‍को द्वारा घोषित बायोस्‍फीयर रिजर्व की संख्‍या भारत में 12 हो गई है।

– पन्ना टाइगर रिजर्व भारत का 22वं बाघ अभयारण्य है।
– मुख्य रूप से बाघों के लिए पहचान रखने वाले इस रिजर्व में मगरमच्छों और अन्य जीवों की संख्या भी अच्छी खासी है।
– इसकी स्थापना वर्ष 1981 में राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर की गई थी।
– 1994 में केंद्र सरकार ने इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया था।
– यह केंद्र सरकार द्वारा पहले से घोषित मध्य प्रदेश का तीसरा बायोस्‍फीयर रिजर्व है। इससे पहले मध्‍य प्रदेश के पचमढ़ी और अमरकंटक भी बायोस्‍फीयर रिजर्व है।
– जिसे ‘वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स’ में शामिल किया गया है।
– वर्तमान में, पन्ना टाइगर रिजर्व में 54 बाघ हैं।

केंद्र और राज्‍य सरकार द्वारा घोषित बायोस्‍फीयर रिजर्व की संख्‍या : 18

यूनेस्‍को के मैन एंड बायोस्फीयर प्रोग्राम का हिस्‍सा बने कुल बायोस्‍फीयर रिजर्व : 12

– सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व (पश्चिम बंगाल)
– सिमलीपाल बायोस्फीयर रिजर्व (ओडिशा)
– पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
– नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्व (मेघालय)
– नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व (तमिलनाडु)
– नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व (उत्तराखंड)
– मन्नार बायोस्फियर रिजर्व (तमिलनाडु की खाड़ी)
– ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व (ग्रेट निकोबार)
– अचनकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व (छत्तीसगढ़)
– अगस्त्यमाला बायोस्फियर रिजर्व केरल और (तमिलनाडु)
– कंचनजंगा बायोस्फियर रिजर्व (उत्तरी और पश्चिमी सिक्किम जिलों का हिस्सा)
– पन्‍ना टाइगर रिजर्व (मध्‍य प्रदेश)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान
राज्‍यपाल- आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त प्रभार).
राजधानी- भोपाल

———————————–
6. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) शरद अरविंद बोबडे ने 31 अक्‍टूबर 2020 को भारत के किस शहर में पहले ई-रिसोर्स सेंटर ‘न्याय कौशल’ का उद्घाटन किया?

a. मुंबई
b. नागपुर
c. जयपुर
d. दिल्‍ली

Answer: b. नागपुर

– यह रिसोर्स सेंटर ‘न्याय कौशल’ देश की सभी जिला अदालतों, उच्च न्यायालयों और सुप्रीम कोर्ट में मामलों की ई-फाइलिंग की सुविधा देगा।
– इस केंद्र के माध्यम से अब सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में ऑनलाइन माध्यम से याचिका दाखिल की जा सकेगी।

————————————
7. इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन (IIFFB 2020) में किस दिवंगत अभिनेता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया?

a. ऋषि कपूर
b. ओम पुरी
c. कादर खान
d. जगदीप

Answer: b. ओम पुरी

– यह पुरस्कार उनकी पत्नी नंदिता पुरी को सौंपा गया।
– ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 में हुआ था।
– फिल्म फेस्टिवल को संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में 16 से 18 अक्टूबर 2020 तक वर्चुअल आयोजित किया गया।
– इसके अलावा भारतीय शेफ विकास खन्ना को “प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

———————————–
8. इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन (IIFFB 2020) में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवार्ड किसे मिला?

a. अंगमली डायरीज़
b. ‘कांथी’
c. कुंबालंगी नाइट्स
d. गली बॉय

Answer: b. ‘कांथी’

– यह मलयालम फिल्‍म है। इसके निर्देशक (डायरेक्‍टर) अशोक आर. नाथ हैं।
– कांथी’ एक अंधी आदिवासी लड़की और उसकी मां पर आधारित फिल्म है।
– इसी की एक्‍टर शैलजा पी. अंबू ने बेस्‍ट फीमेल एक्‍टर का खिताब जीता।

– बेस्ट मेल एक्टर का खिताब बंगाल के विक्टर बैनर्जी ने जीता। जिन्होंने जोसेफ: बोर्न इन ग्रेस में एक प्रीस्ट की भूमिका निभाई।
– बॉस्टन फेस्टिवल में बेस्ट फीमेल एक्टर का खिताब कांति के लिए शिलाजा अंबू को दिया गया।

———————————–
9. भारत के किस पड़ोसी देश ने “नो मास्क नो सर्विस पॉलिसी” लॉन्च की है?

a. नेपाल
b. बांग्‍लादेश
c. भूटान
d. पाकिस्‍तान

Answer: b. बांग्‍लादेश

– बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया।
– जिसके तहत किसी को भी मास्क के बिना कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
– सभी कार्यालयों को देश में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ‘नो मास्क, नो सर्विस’ कहते हुए नोटिस बोर्ड लगाने होंगे।
– मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई सेवा नहीं दी जाएगी।
– बांग्लादेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,98,815 है।

बांग्‍लादेश की राजधानी- ढाका
मुद्रा- टका

———————————–
10. विश्व सोरायसिस दिवस (World Psoriasis Day) कब मनाया जाता है?

a. 29 अक्टूबर
b. 28 अक्टूबर
c. 30 अक्टूबर
d. 31 अक्टूबर

Answer: a. 29 अक्टूबर

– सोरायसिस स्किन से संबंधित, क्रॉनिक बीमारी है।
– इसमें स्किन पर पपड़ीदार पैच बन जाते हैं।
– यह एक सिस्टेमिक बीमारी है और इसलिए इसे ऑटोइम्यून कहा जाता है।
– कभी-कभी, इम्यून सिस्टम गलती से शरीर पर ही हमला करने लगता है. सोरायसिस के मामले में, इम्यून सिस्टम शरीर के सबसे बड़े अंगों में से एक स्किन पर ही हमला करता है।
– जिसकी वजह से आंतरिक सूजन और बाकी लक्षण नजर आते हैं।
– इस बीमारी से दुनिया में करीब 12.50 करोड़ लोग प्रभावित हैं।

वर्ष 2020 की थीम है- “इन्फॉर्म्ड यानी अवगत रहना”.

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन मुख्यालय: स्वीडन.

———————————–
11. कोविड-19 पर बनी बुक ‘बाय-बाय कोरोना’ का 29 अक्‍टूबर 2020 को विमोचन किसने किया?

a. बेबी रानी मौर्या
b. आनंदीबेन पटेल
c. योगी आदित्‍यनाथ
d. धर्मेंद्र सिंह

Answer: b. आनंदीबेन पटेल

– यूपी की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्त संस्था विज्ञान प्रसार द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।
– इसे CSIR-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने लिखा है।
– बुक में कोविड-19 के लक्षणों, बीमारी की रोकथाम और सावधानियों को साइंस कार्टून्स के जरिये समझाया गया है।
– साथ ही विज्ञान से जुड़े जटिल तथ्यों को भी आमजन के लिए बेहद रोचक एवं हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने का प्रयास किया है।
– “बाय-बाय कोरोना” में एक चैप्‍टर आर्ट ऑफ लीविंग विद कोरोना है।
– जिसमें कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई है।

यूपी के मुख्‍यमंत्री- योगी आदित्‍यनाथ

———————————–
12. पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दण्डमुक्ति समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस (इंटरनेशनल डे टू एंड इंप्युनिटी फॉर क्राइम्स अगेंस्ट जर्नलिस्ट) कब मनाया जाता है?

a. 3 नवंबर
b. 2 नवंबर
c. 1 नवंबर
d. 31 अक्‍टूबर

Answer: b. 2 नवंबर

– यूनाइटेड नेशंस ने वर्ष 2013 में 68वें अधिवेशन के दौरान हर साल 2 नवम्बर को इस दिन को मनाने का की घोषणा की थी।
– इस प्रस्ताव में सभी सदस्यों से पत्रकारों के खिलाफ किए गए अपराध से दंडमुक्ति समाप्त करने का आह्वाहन किया गया।
– चूंकि 2 नवम्बर 2013 को फ्रांस के दो रेडियो पत्रकार क्लाउदे वेरलोन और गिसिलेन दुपोंत की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी, इसलिए इस दिन के लिए ये तारीख चुनी गई है।
– यह दिन मीडियाकर्मियों के खिलाफ हिंसक अपराधों के लिए कम वैश्विक सजा दर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है।

—————————————
13. केंद्र सरकार ने अक्‍टूबर 2020 में किस देश से बिना लाइसेंस के 30 हजार टन आलू आयात करने का फैसला किया?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. भूटान
d. श्रीलंका

Answer: c. भूटान

– सरकार इस देश से 30 हजार टन के आलू का आयात करेगी।
– आलू पर आयात शुल्‍क 30% से घटाकर 10% कर दिया गया है।
– आपको बता दें कि 10 प्रतिशत आयात शुल्‍क के साथ जनवरी 2021 तक दस लाख मीट्रिक टन आलू का आयात किया जा सकता है।
– केंद्र सरकार ने आलू की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए यह फैसला लिया है।
– केंद्रिय मंत्री ने कहा कि दिवाली तक देश में 32 हजार टन प्‍याज का आयात भी पूरा हो जाएगा।
– अभी केवल 7000 टन प्‍याज का आयात हुआ है।

भूटान
प्रधानमंत्री: लोतेय त्‍शेरिंग
राजधानी: थिम्‍पू
मुद्रा: भूटानी नोंग्‍त्रुम और भारतीय रुपया

—————————————
14. किस राज्‍य के कृषि मंत्री (एग्रीकल्चर मिनिस्टर) आर दोराइक्कन्नू का 31 अक्‍टूबर 2020 को कोविड-19 से निधन हो गया?

a. तमिलनाडु
b. कर्नाटक
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश

Answer: a. तमिलनाडु

– 72 वर्षीय दोराइक्कन्नू को 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

————————————
15. शॉन कॉनरी (Sean Connery) का 31 अक्‍टूबर को निधन हो गया, वह किस पात्र (character) के तौर पर एक्टिंग के लिए चर्चित थे?

a. हैरी पॉटर
b. जेम्‍स बॉड
c. मिकी माउस
d. विनी द पू

Answer: b. जेम्‍स बॉड

– उन्‍होंने लोकप्रिय ब्रिटिश एजेंट जेम्स बॉन्ड के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्टारडम हासिल किया।
– कॉनरी को पहले ब्रिटिश एजेंट 007 के रूप में याद किया जाएगा।
– शॉन कॉनरी ने द अनटचेबल्स, द हंट फॉर रेड अक्टूबर, इंडियाना जोंस, द लास्ट क्रूसेड और द रॉक में यादगार भूमिकाएं निभाई थीं।
– द अनटचेबल्स’ के लिए उन्‍हें पहली बार 1988 में ऑस्कर मिला था।
– इस फिल्म में उन्होंने आइरिश पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।
– वर्ष 2000 में हॉलीरूड पैलेस में ब्रिटेन की महारानी द्वारा नाइटहुड की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका था।
– अभिनय के बाद कॉनेरी ने लंबे समय तक स्कॉटलैंड की आजादी का समर्थन करने वाली राजनीतिक पार्टी का साथ भी दिया था।

—————————————-
16. फ्रांस में हुए एलेक्सिस वास्टीन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट किस भारतीय मुक्‍केबाज ने गोल्‍ड मेडल जीता?

a. सतीश कुमार
b. अमित पंघाल
c. संजीत
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (अमित पंघाल, संजीत)

– फ्रांस के नांतेस में हुए यह टूर्नामेंट हुआ था।
– अमित पंघाल ने 52 किलोग्राम वर्ग में और संजीत ने 91 किलोग्राम भार वर्ग
– यह लॉकडाउन के बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजन था, जिसमें भारतीय मुक्केबाज ने हिस्सा लिया।
– मार्च 2020 में ही अमित को ओलंपिक कोटा मिला।
– वर्ष 2019 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच चुके हैं।

—————————————-
17. एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस 2020 किसने जीती?

a. वी वोल्‍टास
b. डी रिकार्डो
c. माइकल शूमाकर
d. लुईस हैमिल्टन

Answer: d. लुईस हैमिल्टन

– लुईस ने 1 नवंबर को इटली के ऑटोड्रोमो इंटरनजियोनेल एनजो ई डिनो फेरारी रेस ट्रैक पर हुई ये ग्रैंड प्रिक्स 2020 जीती।
– इस सीजन की यह उनकी 9 वीं जीत है।
– और उनके करियर की 93 वीं F1 जीत है।
– रेनो के ड्राइवर डेनियल रिकियार्डो ने तीसरा स्थान हासिल किया।
– इमोला में 2006 के बाद पहली बार फॉर्मूला वन का आयोजन हो रहा है।

—————————————-
18. भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली लघु ट्रेन का उद्घाटन किस राज्‍य में किया गया है?

a. केरल
b. तमिलनाडु
c. दिल्‍ली
d. बिहार

Answer: a. केरल

– वेली टूरिस्ट विलेज में सौर ऊर्जा से चलने वाली देश की अपनी तरह की पहली लघु ट्रेन का 2 नवंबर को उद्घाटन किया।
– यह रेलगाड़ी विशेष रूप से बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी।
– इस लघु ट्रेन में एक सुरंग, स्टेशन और एक टिकट कार्यालय शामिल है।
– ट्रेन में तीन बोगियां हैं जिसमें एक बार में लगभग 45 लोग बैठ सकते हैं।
– मुख्यमंत्री ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और सौर ऊर्जा से चलेगी।
– दस करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है।

केरल के मुख्‍यमंत्री- पिनरायी विजयन
राज्‍यपाल- आरिफ मोहम्‍मद खान
राजधानी- तिरूवनंतपुरम

—————————————-
19. शेन वॉटसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से सन्‍यास लेने का फैसला लिया है, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. न्‍यूजीलैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. इंग्‍लैंड
d. जिम्‍बाम्‍बे

Answer: b. ऑस्ट्रेलिया

– 2018 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अब फ्रैंचाइजी क्रिकेट से भी दूरी का मन बना लिया है।
– 2018 की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ने से पहले शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से भी खेल चुके हैं।
– 2018 के फाइनल में शेन के शतक से ही चेन्नई ने खिताब जीतकर दो साल के बैन के बाद वापसी की थी।
– 39 वर्षीय वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट, 190 वन-डे और 58 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं।

—————————————-

20. मुंबई पोर्ट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

a. राजीव श्रीवास्‍तव
b. अमित पोरवाल
c. राजीव जलोटा
d. रोहन अवस्‍थी

Answer: c. राजीव जलोटा

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 31 अक्‍टूबर को राजीव की नियुक्ति की है।
– राजीव 1988 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
– वह महाराष्ट्र कैडर के ही 1985 बैच के आईएएस अधिकारी संजय भाटिया का स्थान लेंगे।
– उनकी नियुक्ति चार साल के लिए की गई है।

—————————————-
21. केरल निवासी वायलिन वादक टीएन कृष्णन का 2 नवंबर 2020 को निधन हो गया, उन्‍हें कौन सा बड़ा सम्‍मान मिला था?

a. पद्मश्री
b. पद्मभूषण
c. भारत रत्‍न
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों

– वर्ष 1973 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया।
– टीएन कृष्णन का जन्म केरल में छह अक्टूबर 1928 में हुआ था।
– उन्होंने अपने पिता से संगीत की तालीम ली और बाद में अलेप्पी के. पार्थसारथी ने उनकी शिक्षा की कमान संभाली।
– जो संगीत के एक बहुत बड़े ज्ञाता और अरियाकुडी रामानुज अयंगर के शिष्य रहे हैं।
– साल 1974 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी और 1980 में संगीत कलानिधि से सम्मानित किया गया।
– इसके अलावा वर्ष 1999 में चेन्नई के द इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी द्वारा संगीत गया था। कलसिकमणि पुरस्कार मिला.

—————————————-
22. इंटरनेशनल इंटरनेट डे कब मनाया जाता है?

a. 31 अक्‍टूबर
b. 30 अक्‍टूबर
c. 29 अक्‍टूबर
d. 28 अक्‍टूबर

Answer: c. 29 अक्‍टूबर

– इस दिवस का उद्देश्य दूरसंचार और प्रौद्योगिकी
(Telecommunications and technology) के इतिहास को चिन्हित करना है।
– यह दिन पहला इलेक्ट्रॉनिक संदेश भेजने को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
– जिसे वर्ष 1969 में एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजा गया था।
– चार्ली क्लाइन जो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्सद के एक छात्र प्रोग्रामर थे।
– उन्होंने 29 अक्टूबर 1969 को दुनिया में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक संदेश ’LO’ के प्रसारण की खोज की थी।
– उस समय, इंटरनेट को ARPANET (एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क) कहा जाता था।

———————————–
23. भारत का पहला ‘टायर पार्क’ किस राज्‍य में खोला जाएगा?

a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. राजस्‍थान
d. हरियाणा

Answer: b. पश्चिम बंगाल

– इस टायर पार्क का संचालन पश्चिम बंगाल परिवहन निगम करेगा।
– इसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्‍थापित किया जाएगा।
– इसके अंदर एक छोटा सा कैफे भी होगा जिसमें लोग बैठकर आराम कर सकते है।
– टायर से बनाए गये शिल्‍प कौशल का भी मजा ले सकते है।
– किसी भी Scrap (रद्दी माल) वस्‍तु को बेकार नही समझा जाएगा, क्‍योंकि इसका फिर से इस्‍तेमाल किया जाएगा।
– ऐसा करने पर इसे कला के रूप में दिखाया भी जाएगा।
– WBTC के मैनेजिंग डायरेक्‍टर राजनवीर कपूर ने बताया कि इस पार्के को जल्‍द ही शुरू किया जाएगा और जल्‍द ही उद्घाटन की तारीख को भी बताया जाएगा।

पश्चिम बंगाल
मुख्‍यमंत्री: ममता बनर्जी
राज्‍यपाल: जगदीप धनखड़
राजधानी: कोलकाता

————————————
24. 2 नवंबर को किस देश की यूनिवर्सिटी में आतंकी हमला हुआ, जिसमें वहां के 20 से ज्‍यादा छात्रों की मौत हो गई?

a. पाकिस्‍तान
b. अफगानिस्तान
c. यूएई
d. ईराक

Answer: b. अफगानिस्तान

– अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में लगे बुक फेयर में घुसे 3 बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
– गोलाबारी तब हुई जब अफगान और ईरानी अधिकारी एक पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रहे थे।
– अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने पुष्टि की कि बंदूकधारियों का एक समूह ने गोलीबारी की है।
– रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें करीब 20 छात्रों की मौत हुई है और 40 घायल हैं।
– अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तीनों हमलावरों को मार गिराया है।
– राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले की निंदा की है, उन्होंने कहा कि आतंकवादी हेलमंड प्रांत में हारने के बाद शैक्षणिक केंद्रों पर हमला कर रहे हैं।

अफगानिस्तान की मुद्रा- अफगान अफगानी


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account