Daily Current Affairs, Current Affairs 4 May 2020, Current Affairs 4 May, Current Affair 4 May 2020 Question, 4 May 2020 Current Affairs, Current Affairs 4 May 2020

यह 4th May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. World press freedom day कब मनाया जाता है?

a. 2 मई
b. 3 मई
c. 4 मई
d. 5 मई

Answer: b. 3 मई

– इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर में प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा तय कराना है।
– प्रेस स्वतंत्रता के मामले में भारत का स्थान बहुत नीचे है।
– वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 180 देशों की सूची में भारत 142वें नंबर पर आता है।
– पिछले चार सालों से भारत का स्थान लगातार गिर रहा है।

पड़ोसी देशों का प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स
– नेपाल (112), भूटान(67), श्री लंका (127) और म्यांमार (139)
– पाकिस्तान (145), बांग्लादेश (151) और चीन (177)

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 में इस दिवस को मनाने का फैसला किया था।

—————————-
2. पर्यावरण मंत्रालय ने नया संसद भवन बनाने के लिए मंजूरी हाल ही में दी है, इस भवन का अनुमानित लागत क्‍या है?

नया संसद भवन बनाने की अनुमानित लागत केंद्र सरकार ने 776 करोड़ रुपए से बढ़ाकर कितनी कर दी है?

a. 550 करोड़ रुपए
b. 876 करोड़ रुपए
c. 922 करोड़ रुपए
d. 20,000 हजार करोड़

Answer: c. 922 करोड़ रुपए 

– नया संसद भवन वर्तमान संसद भवन के सामने होगा। 2022 तक इसके बनने का टार्गेट रखा गया है।
– पहले इसकी प्रोपोज्‍ड कॉस्‍ट 776 करोड़ रुपए रखी गई थी। लेकिन अब इसकी लागत 18% बढ़ाकर 776 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

– पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (expert appraisal committee (EAC) ने 22 से 24 अप्रैल को इसकी बैठक की थी।
– 10 दिन बाद अब इसकी इंफॉर्मेशन मीडिया में आई है।
– बैठक में नये संसद भवन के लिये बिल्डिंग आर्किटेक्ट विमल पटेल ने अपना प्रोजेक्ट कमिटि के सामने रखा था, जिसको हरी झंडी दे दी गई.
– मिनिस्‍ट्री ऑफ एन्‍वायरमेंट ने इसके लिए पर्यावरणीय मंजूरी देने की सिफारिश की है।

कितने क्षेत्र में होगा नया संसद भवन
– पुराना और नया संसद भवन मिलाकर कुल क्षेत्र 21.25 एकड़ है।
– नया संसद भवन सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना का एक हिस्सा है, जिसमें 922 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर मौजूदा संरचना से सटे भूखंड पर एक नया परिसर बनाना शामिल है.
– जबकि सेंट्रल विस्‍टा के पूरे प्रोजेक्‍ट की कॉस्‍ट लगभग 20 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है।

– कोरोना लॉकडाउन की वजह से कुछ चुनिंदे राजनीतिक पार्टियों की ओर से सेंट्रल विस्टा परियोजना को फिलहाल के लिए टालने की बात कही गई थी।

क्या है विस्टा प्रोजेक्ट
– संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय और इसके आसपास राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैले ग्रीन एरिया सेंट्रल विस्टा के नाम से कंस्‍ट्रक्‍शन प्रोजेक्‍ट तैयार किया गया है।
– इस प्रोजेक्‍ट को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय संचालित कर रहा है।
– इसे तीन स्‍टेज में पूरा किया जाएगा।
– पहले चरण में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर के दायरे में मौजूद ‘सेंट्रल विस्टा क्षेत्र’ को 2021 तक नया रूप दिया जाना है।
– जबकि मौजूदा और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक संसद भवन की नई इमारत का निर्माण 2022 तक बनाया जाएगा।
– और तीसरे चरण में सभी केन्द्रीय मंत्रालयों को एक ही स्थान पर केन्द्रीय सचिवालय का निर्माण 2024 तक करने का लक्ष्य है।

क्या होगा विस्टा में
– सेंट्र्ल विस्टा परियोजना के तहत नए सचिवालय में 10 भवन बनाए जाएंगे।
– संसद भवन के ठीक बगल में नया संसद बनाया जाएगा।
– नॉर्थ और साउथ ब्लाक को एक कर म्यूजियम में परिवर्तित किया जाएगा।
– नया प्रधानमंत्री कार्यालय, उपराष्‍ट्रपति कार्यालय भी बनेगा।
– केंद्रीय सचिवालय निर्माण के लिए कई इमारतों को ध्‍वस्‍त किया जा सकता है।
– इनमें आईजीएनसीए, उद्योग भवन, निर्माण भवन, शास्त्री भवन, उपराष्ट्रपति आवास शामिल है।

——————————
3. केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार को कोविड-19 राहत कार्यक्रम में किन दो समुदायों को शामिल करने का निर्देश दिया?

a. चकमा एवं हाजोंग समुदाय
b. चकमा और वनोंग समुदाय
c. हाजोंग और विनोन समुदाय
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. चकमा एवं हाजोंग समुदाय

– दरअसल, चकमा एवं हाजोंग समुदायों को कथित तौर पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित COVID-19 आर्थिक राहत पैकेज में शामिल नहीं किया गया था।

पूर्वी पाकिस्‍तान से आए थे दोनों समुदाय 
– चकमा और हजोंग समुदाय, तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के प्रवासी हैं।
– चकमा मुख्य रूप से बौद्ध थे और हजोंग हिंदू हैं।
– देश में 1 लाख से अधिक चकमा और हाजोंग शरणार्थी हैं।
– वे पूर्वी पाकिस्तान के क्षेत्रों में चटगाँव पहाड़ियों के निवासी थे।
– 1960 के दशक में कर्णफुली नदी के पार कपेटाई बांध के निर्माण के कारण वे भारत आ गए।
– उन्‍हें उत्‍पीड़न का भी सामना करना पड़ा था।

भारत की नागरिकता मिल चुकी है
– वर्ष 2015 से 2017 में केंद्र सरकार ने उन्‍हें भारत की नागरिकता दे दी।
– अब चूँकि दोनों समुदायों के सदस्य कानूनी रूप से भारत के नागरिक बन गए हैं इसलिए भोजन से वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है।
– वर्तमान में चकमा एवं हाजोंग नागरिकता अधिनियम की धारा 3(1) के अनुसार जन्म से नागरिक हैं और इनके पास भारत के नागरिक के रूप में वोट देने का अधिकार है।

– अधिकार एवं जोखिम विश्लेषण समूह’ (Rights and Risks Analysis Group) ने अरुणाचल प्रदेश में इन दोनों समुदायों के लिए भोजन सुनिश्चित करवाने के लिए पीएम से मांग की थी।
– इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

——————————-
4. वाडा (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी) ने डिस्कस थ्रोअर संदीप कुमारी पर डोप टेस्‍ट में फेल होने के कारण कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है?

a. एक साल
b. दो साल
c. तीन साल
d. चार साल

Answer: d. चार साल

– यह नमूना गुवाहाटी में जून 2018 में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप के दौरान नाडा अधिकारियों ने लिया था.
– संदीप कुमारी ने 58.41 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था.
– इस दौरान डोप टेस्‍ट में नाडा ने सैंपल लिया था, लेकिन नमूना सही पाया गया था।
– बाद में वाडा ने कनाडा में मांट्रियल प्रयोगशाला में इसकी जांच करवाई और अब उनके ब्‍लड में एनाबोलिक स्टेरॉइड मेटेनोलोन पाया गया।

– इससे पहले मध्यम दूरी की धाविका झुमा खातून को डोप टेस्ट में फेल होने पर भी चार साल बैन लगा था।

—————————–
5. बौद्धिक संपदा सुरक्षा मामले में किस देश ने भारत सहित 10 देशों को निगरानी की प्राथमिक सूची में रखा?

a. अमेरिका
b. फ्रांस
c. जापान
d. कनाडा

Answer: a. अमेरिका

– अमेरिका ने यह कदम भारत के बौद्धिक संपदा अधिकार की संरक्ष्ण व्यवस्था को लेकर अपनी कुछ पुरानी और कुछ नयी आपत्तियों के आधार पर उठाया हे।
– अमेरिका का कहना है कि भारत ने लंबे समय से चली आ रही और कुछ नई चुनौतियों के मामले में अपने नियम कायदे नहीं बदले हैं।
– अमेरिका ने भारत और चीन सहित अपने प्रमुख व्यापार भागीदारी सहित 10 देशों को इस सूची में रखा है।

—————————–
6. महाराष्‍ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई

Answer: a. 1 मई

– वर्ष 1960 तक महाराष्ट्र और गुजरात बॉम्बे प्रांत का हिस्सा थे।

मुख्‍य बिंदु –
– दरअसल, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 (The States Reorganisation Act, 1956) के तहत भाषाई आधार पर भारत संघ के भीतर राज्यों के लिये सीमाओं को परिभाषित किया गया था।
– इसके बाद 1 नवंबर, 1956 को 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया।
– इस अधिनियम के तहत बॉम्बे राज्य का गठन मराठी, गुजराती, कच्छी (Kutchi) एवं कोंकणी भाषी लोगों के लिये किया गया था।
– राज्यों के पुनर्गठन के बावजूद भाषा या सांस्कृतिक एकरूपता एवं अन्य कारणों के आधार पर दूसरे राज्यों से अन्य राज्यों के निर्माण की मांग उठी।

1960 में बना गुजरात और महाराष्‍ट्र
– वर्ष 1960 में बंबई पुनर्गठन अधिनियम,1960 द्वारा द्विभाषी राज्य बंबई को दो पृथक राज्यों (महाराष्ट्र मराठी भाषी लोगों के लिये और गुजरात, गुजराती भाषी लोगों के लिये) में बांटा गया।

– 1 मई, 1960 को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य दो स्वतंत्र राज्यों के रूप में अस्तित्त्व में आए।

——————————–
7. सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) ने देश के दूरदराज के इलाकों में आपूर्ति श्रृंखला एवं माल परिवहन प्रबंधन प्रणाली से किसानों को जोड़ने किस एप को लांच किया?

a. किसान परिवहन एप
b. ग्रामीण कनेक्‍ट एप
c. किसान सभा एप
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. किसान सभा एप

– यह उन लोगों के लिये भी एक मंच प्रदान करता है जो सीधे किसानों से उनकी उपज खरीदना चाहते हैं।
– इसका लक्ष्य किसानों को सबसे किफायती एवं समय पर लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करना तथा बिचौलियों के हस्तक्षेप को कम करके उनको सीधे संस्थागत खरीदारों के साथ जोड़कर उनके लाभ को बढ़ाना है।
– यह नजदीक की मंडियों में उपज मूल्यों की तुलना करके बताएगा।
– और सस्ती कीमत पर मालवाहक वाहन की बुकिंग करके फसलों की उचित मूल्य दर प्रदान करने में मदद करेगा।
– ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सकेगा।
– यह एप व पोर्टल किसानों, ट्रांसपोर्टरों और सेवा प्रदाताओं (जैसे- कीटनाशकों/उर्वरक/डीलरों, कोल्ड स्टोरेज़ और गोदाम मालिक), ग्राहकों को आपस में जोड़गा।

CSIR- Council of Scientific and Industrial Research
CRRI – सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्‍टीट्यूट

——————————-
8. किस देश ने मणिपुर के डॉक्‍टर थंगजाम धबाली सिंह को ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया है?

a. बांग्‍लादेश
b. नेपाल
c. जापान
d. रूस

Answer: c. जापान

– यह पुरस्कार उन्हें भारत में जापान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिया गया है।
– थंगजाम धबाली सिंह, पेशे से एक एलोपैथिक डॉक्टर और मणिपुर टूरिज्म फोरम (MTF) के संस्थापक हैं।
– उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के इम्फाल युद्ध की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया था।
– इस कार्यक्रम में भारत में जापान के दूतावास के अधिकारियों सहित कई जापानी नागरिकों ने भी हिस्सा लिया था।

क्या है “ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन”?
– ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ सम्मान, जापान की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
– इस सम्मान की शुरूआत जापान के बादशाह मेइजी ने 1875 में की थी।

जापान
राजधानी: टोक्यो.
मुद्रा: येन.
प्रधानमंत्री: शिंजो आबे

————————————–
9. स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित हेमा भारली का निधन 29 अप्रैल 2020 को हुआ, वह कितने साल की थी?

a. 100 वर्ष
b. 98 वर्ष
c. 101 वर्ष
d. 99 वर्ष

Answer: c. 101 वर्ष

– वे स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और सर्वोदय नेता के रूप में बहुत लोकप्रिय थीं।
– उनका जन्म 19 फरवरी 1919 को असम में हुआ था।
– हेमा भारली ने 1950 में उत्तरी लखीमपुर में भूकंप के दौरान राहत कार्यों में योगदान दिया
– 1962 में चीनी आक्रमण में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर लोगों की मदद भी की थी।
– वह 1951 में विनोबा भावे द्वारा शुरू किए गए भूदान आंदोलन में शामिल हुईं, जिसमें वह एक प्रमुख नेता बनकर उभरी थी।
– उन्हें 2005 में डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम द्वारा भारतीय के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

——————————
10. किस प्रदेश की सरकार ने इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ‘जीवन अमृत योजना’ शुरू की?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. दिल्‍ली
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. मध्‍य प्रदेश

– COVID-19 से मुकाबला के लिए जरुरी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ये शुरू की है।
– इसके तहत, राज्य सरकार लघु वनोपज संघ के सहयोग से काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट्स तैयार किए गए हैं।
– इसमें ‘त्रिकूट चूर्ण’ (पीपल, अदरक और काली मिर्च)’ शामिल होगा।
– एक करोड़ लोगों को यह काढ़ा नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।
– साथ ही, राज्य के 1 करोड़ लोगों को 50 ग्राम के इन पैकेटो को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल: लालजी टंडन.


 

Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account