3 & 4 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़ी

यह 3 & 4 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. पाकिस्‍तान के 24वें प्रधानमंत्री कौन बने?
Who became the 24th Prime Minister of Pakistan?

a. शहबाज शरीफ
b. रुकसार अहमद
c. नवाज शरीफ
d. इमरान खान

Answer: a. शहबाज शरीफ

– पाकिस्‍तान के नेशनल असेंबली चुनाव में शहबाज शरीफ दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए।
– वह 3 मार्च 2024 को पाकिस्‍तान के 24वें प्रधानमंत्री बने हैं।
– इससे पहले वर्ष 2022 में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद शाहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बने थे, अब दूसरी बार 2024 में उन्‍हें ये मौका मिला।
– शाहबाज शरीफ तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं, जिन्होंने अपनी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था।

– पाकिस्‍तान में चुनाव में इमरान खास समर्थकों को सबसे अधिक सीटें मिली थी।
– चुनाव के बाद नवाज शरीफ की PML-N और बिलावल भुट्‌टो की PPP पार्टी ने बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन किया है।

————–
2. दुनियाभर में प्रसिद्ध किस शहर की ‘चांदी तारकासी’ (सिल्वर फिलिग्री) को जीआई टैग मिला?
Which city’s world famous ‘Chandi Tarakasi’ (Silver Filigree) got GI tag?

a. जैसलमेर
b. कटक
c. जमशेदपुर
d. नासिक

Answer: b. कटक (ओडिशा का शहर)

– कटक, ओडिशा की प्रसिद्ध चांदी तारकासी को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है।
– उड़िया में, ‘तारकासी’ दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘तार’ (तार) और ‘कासी’ (डिज़ाइन)
– जीआई टैग के लिए ओडिशा राज्य सहकारी हस्तशिल्प निगम लिमिटेड (UTKALIKA) ने आवेदन किया था।

कटक का फिलिग्री वर्क या तारकासी
– कटक शहर चांदी के आभूषणों के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्‍वभर में मशहूर है।
– यहां चांदी के आभूषणों को बनाने में खास तरह की कारीगरी की जाती है।
– इसमें चांदी के तारों से बहुत ही बारीकी से डिजाइन तैयार करते हैं, जिसें तारकासी या सिल्‍वर फिलिग्री कहते हैं।

नोट:
प्रश्‍न – भारत का सिल्‍वर सिटी ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है?
उत्तर – कटक (ओडिशा का शहर)

GI टैग कौन प्रदान करता है?
– मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री प्रमोशन एंड इंटरनल ट्रेड की ओर से GI टैग दिया जाता है।
– किसी प्रोडक्‍ट के लिए GI टैग प्राप्‍त करने के लिए चेन्नई स्थित GI डेटाबेस में आवेदन करना होता है।
– ये इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के अंडर है, जो पूरे देश में सिर्फ चेन्नई में ही होता है।

GI TAG क्‍या है?
– GI का मतलब Geographical Indication यानी भौगोलिक संकेत।
– जीआई टैग (GI Tag) एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है।

ओडिशा
राजधानी: भुवनेश्‍वर
मुख्‍यमंत्री: नवीन पटनायक
राज्‍यपाल: रघुवर दास

—————

————–
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किन वन्‍यजीवों को संरक्षित करने के लिए ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (IBCA) की स्‍थापना को मंजूरी दी?
The Union Cabinet approved the establishment of ‘International Big Cat Alliance’ (IBCA) to conserve which wildlife?

a. बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ
b. चीता, जगुआर और प्यूमा
c. शेर, तेंदुआ, बाघ, चीता, हिरण
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा)

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 फरवरी 2024 को ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (IBCA) की मंजूरी दी।
– हालांकि इस एलायंस (गठबंधन) का ऐलान 9 अप्रैल 2023 में ही PM नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दिन भारत में प्रोजेक्‍ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे हुए थे।
– इसका मुख्‍यालय भारत में होगा। यह 96 देशों का गठबंधन होगा, जहां बड़ी बिल्लियां (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा) पाई जाती हैं।

एलायंस का उद्देश्‍य
– गठबंधन का उद्देश्य बड़ी बिल्लियों के संरक्षण और इसके अवैध व्‍यापार को रोकना है।
– वन्‍यजीव के संरक्षण की जागरूकता, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, संसाधन भंडार, क्षमता निर्माण, बेंचमार्क प्रैक्टिस आदि के बारे में जानकारी के प्रसार के लिए एक मंच प्रदान करना है।

भारत ने अलायंस की स्‍थापना क्‍यों की?
– क्‍योंकि भारत को बाघ एजेंडा और शेर, हिम तेंदुआ, तेंदुआ जैसे अन्य बिग कैट के संरक्षण का एक लंबा अनुभव है।
– हम दुनिया के एकमात्र देश हैं जहां बाघ, शेर, तेंदुए, हिम तेंदुए और चीते जंगल में हैं।
– प्यूमा और जगुआर को छोड़कर आज हमारे पास सभी बड़ी बिल्लियां हैं।

भारत ने कितनी सहायता दी?
– केंद्र सरकार ने 2023-24 से 2027-28 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये की प्रारंभिक सहायता देने का फैसला किया है।

हिस्सा बनने के लिए किन देशों की सहमति
– द हिन्‍दू न्‍यूजपेपर के अनुसार मार्च 2024 तक 16 देशों ने IBCA का हिस्सा बनने के लिए लिखित सहमति दी है।
– ऐसे 96 देश हैं जो ‘बड़ी बिल्लियों’ को आश्रय देते हैं।
– और यह गठबंधन ‘बड़ी बिल्लियों’ का समर्थन करने में रुचि रखने वाले अन्य देशों, संरक्षण संगठनों, वैज्ञानिक संगठनों, व्यवसायों और कॉरपोरेट्स के लिए भी खुला है।

इन देशों ने सहमति दी
– आर्मेनिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, इक्वाडोर, केन्या, मलेशिया, मंगोलिया, नेपाल, नाइजीरिया, पेरू, सूरीनाम, युगांडा

————-
4. पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट ‘स्‍टेटस ऑफ लैपर्ड इन इंडिया 2022’ (2024 में जारी) के अनुसार भारत में तेंदुओं की संख्या कितनी है?
According to the report ‘Status of Leopard in India 2022’ (released in 2024) released by the Environment Ministry, what is the number of leopards in India?

a. 13,874
b. 12,852
c. 11,852
d. 10,549

Answer: a. 13,874

– रिपोर्ट का नाम – Status of Leopards in India 2022
– कब जारी हुआ – फरवरी 2024
– किसने जारी किया – केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री (भूपेन्‍द्र यादव)
– रिपोर्ट के अनुसार, भारत में तेंदुआ की संख्या 2022 में 13,874 हो गई।
– इससे पहले 2018 में 12,852 तेंदुआ थे।
– मतलब कि 2018 से 2022 में के बीच 8% संख्‍या बढ़ गई।

————-
5. पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट ‘स्‍टेटस ऑफ लैपर्ड इन इंडिया 2022’ (2024 में जारी) के अनुसार किस राज्‍य में सबसे ज्‍यादा तेंदुआ हैं?
According to the Environment Ministry’s report ‘Status of Leopard in India 2022’ (released in 2024), which state has the maximum number of leopards?

a. उत्तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. कर्नाटक

Answer: b. मध्‍य प्रदेश

– तेंदुआ की आबादी के आंकलन भारत के 20 राज्यों में किया गया।
– लगभग एक तिहाई तेंदुए संरक्षित क्षेत्रों में हैं।

प्रमुख राज्‍यों में कितने तेंदुए
राज्‍य – वर्ष 2022
– मध्‍य प्रदेश: 3907
– महाराष्‍ट्र: 1985
– कर्नाटक: 1879
– तमिलनाडु: 1070
– छत्तीसगढ़: 722
– राजस्‍थान: 721
– उत्तराखंड: 652
– केरल: 570
– आंध्र प्रदेश: 569
– ओडिशा: 568
– उत्तर प्रदेश: 371
– तेलंगाना: 297
– पश्चिम बंगाल: 233
– बिहार: 86
– गोवा: 77
– झारखंड: 51
– असम: 74
– अरुणाचल प्रदेश: 42

क्षेत्र के अनुसार तेंदुओं की संख्‍या
– शिवालिक हिल्‍स एंड गंगेटिक प्‍लेन: 1109
– सेंट्रल इंडिया एंड ईस्‍टर्न घाट: 8820
– वेस्‍टर्न घाट: 3596
– नॉर्थ ईस्‍टर्न हिल्‍स एंड ब्रह्मपुत्र फ्लड प्लेन: 349

महत्‍वपूर्ण पॉइंट
प्रश्‍न – वर्ष 2022 में बाघों की संख्‍या किस राज्‍य सबसे ज्‍यादा है?
उत्तर: मध्‍य प्रदेश (785)

प्रश्‍न – वर्ष 2022 में तेंदुओं की संख्‍या किस राज्‍य सबसे ज्‍यादा है?
उत्तर: मध्‍य प्रदेश (3907)

————–
6. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने एक नई समुद्री प्रजाति का नाम भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रखा, उसका नाम क्‍या है?
Zoological Survey of India (ZSI) named a new marine species after India’s President Draupadi Murmu, what is its name?

a. द्रौपदी बेंगालेंसिस
b. मेलानोक्लामिस मुर्मू
c. मेलानोक्लामिस द्रौपदी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. मेलानोक्लामिस द्रौपदी

– यह रूबी लाल धब्बे वाले हेड-शील्ड समुद्री स्लग की नई प्रजाति है।
– जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने इसे ‘मेलानोक्लामिस द्रौपदी’ नाम दिया है।
– मेलानोक्लामिस जीनस से संबंधित इस प्रजाति को पश्चिम बंगाल तट के दीघा और ओडिशा तट के उदयपुर से खोजा गया।
– यह भारत में पाई गई हेड-शील्ड समुद्री स्लग की दूसरी प्रजाति है।
– पहली प्रजाति पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर मेलानोक्लैमिस बेंगालेंसिस (जिसे 2022 में खोजा) है।

मेलानोक्लामिस कहां पाई जाती है?
– ZSI के अनुसार, इस समूह की प्रजातियां आमतौर पर हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के समशीतोष्‍ण क्षेत्रों (temperate regions) में पाई जाती हैं।
– इनकी तीन प्रजातियां वास्‍तव में उष्‍णकटिबंधीय हैं।
– थाईलैंड की खाड़ी से मेलानोक्लामिस पैपिलाटा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट से मेलानोक्लैमिस बेंगालेंसिस और मेलानोक्लामिस द्रौपदी।

मेलानोक्लामिस द्रौपदी के बारे में
– यह एक छोटा अकशेरूकी (invertebrates) एवं उभयलिंगी प्राणी है।
– इसकी लंबाई 7 मिलीमीटर तक होती है।
– इसका प्रजनन समय नवंबर से जनवरी तक होता है।
– इसका रंग भूरे लाल रंग है और इसके पिछले हिस्‍से पर रूबी लाल धब्बे हैं।

मेलानोक्लामिस क्‍या है?
– मेलानोक्लामिस परिवार एग्लाजिडे में हेडशील्ड स्लग की एक प्रजाति है।
– एग्लाजिडे अक्सर रंगीन, मध्यम आकार के, समुद्री स्लग, समुद्री ओपिसथोब्रांच गैस्ट्रोपॉड मोलस्क (प्राणी संघ) का एक परिवार है।

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI)
– पर्यावरण और वन मंत्रालय का एक अधीनस्थ संगठन है।
– स्‍थापना: 1 जुलाई 1916
– वर्तमान में देश भर में 16 क्षेत्रीय केंद्र फैले हुए हैं।
– मुख्यालय: कोलकाता

—————

————–
7. किस देश ने डेंगू के बढते मामलों की वजह से स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की?
Which country declared health emergency due to increasing cases of dengue?

a. गुयाना
b. पेरू
c. कोलंबिया
d. चिली

Answer: b. पेरू

– पेरू ने 26 फरवरी 2024 को देश के अधिकांश हिस्सों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया।
– क्योंकि गर्मी की लहर और भारी बारिश के कारण डेंगू बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है।
– स्वास्थ्य मंत्री सीजर वास्क्वेज़ ने बताया कि दक्षिण अमेरिकी देश में इस साल अब तक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जबकि 31000 लोग बीमारी से प्रभावित हैं।
– ऐसे 20 क्षेत्र हैं, जिन्हें डेंगू के कारण स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाएगा।
– वर्ष 2023 में डेंगू से 428 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 269,216 लोग संक्रमित थे।

पेरू
– दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है।
– राजधानी: लीमा
– प्रधानमंत्री: अल्बर्टो ओटारोला पेनियारांडा
– मुद्रा: न्यूवो सोल
– जनसंख्‍या: 3.37 crores

————–
8. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Civil Defense Day celebrated?

a. 1 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च

Answer: a. 1 मार्च

2024 की थीम
– ‘नायकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा’

– संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन इस दिवस को आयोजित करता है।
– इस दिन का मकसद लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों और संकटों के लिए तैयार करना और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना है।
– इस दिवस का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करना है

————–
9. निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day for Disarmament and Non-Proliferation Awareness observed?

a. 2 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च

Answer: d. 5 मार्च

– निरस्त्रीकरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
– शांति और सुरक्षा के लिए निरस्त्रीकरण और अप्रसार के महत्व को बढ़ावा देने के लिए 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसकी स्थापना की थी।

नोट – निरस्त्रीकरण सप्ताह (Disarmament Week): 24 से 30 अक्टूबर

संयुक्‍त राष्‍ट्र
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस
मुख्‍यालय – न्‍यूयार्क
स्‍थापना – 1945
संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग प्रमुख: हान ताए-सोंग

————–
10. विश्व समुद्री घास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Seagrass Day celebrated?

a. 1 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च

Answer: a. 1 मार्च

– संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने वर्ष 2022 में इस दिवस की घोषणा की थी।

समुद्री घास क्यों मायने रखती है
– समुद्री घास, फूल वाले पौधे हैं जो समुद्री वातावरण में उगते हैं।
– ये पौधे, समुद्र तल पर तलछट में उभरे हुए, लम्बी पत्तियों और एक दबी हुई जड़ जैसी संरचना (प्रकंद) के साथ उगते हैं।
– समुद्री घास, असली घासों की तुलना में लिली और अदरक से अधिक निकटता से संबंधित हैं।
– भारत में, घने समुद्री घास के टुकड़े मुख्य रूप से पाक खाड़ी – मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु), कच्छ की खाड़ी (गुजरात), चिल्का लागून (ओडिशा) और अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप के द्वीपों के आसपास के हिस्सों में स्थित हैं।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *