यह 4 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. कोरोना वायरस (कोविड 19) की वजह से नौसेना ने किस नौसैनिक अभ्यास स्थगित कर दिया, जिसमें 40 देशों को शामिल होना था?
a. मालाबार 2020
b. मिलन 2020
c. वरुणा 2020
d. इंदिरा 2020
Answer: b. मिलन 2020
– मिलन नवल एक्सरसाइज 18 से 28 मार्च के बीच विशाखापट्टनम
होना तय था।
– इस अभ्यास में 40 देशों के भाग लेने की उम्मीद दी थी
– देशभर में कोरोना के करीब 8 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
– अधिकारियों ने बताया, ‘इसमें शामिल होने वाले सभी देशों और COVID-19 के फैलने से लगे यात्रा प्रतिबंधों’ को ध्यान में रखते हुए नौसैनिक अभ्यास को अभी स्थगित कर दिया गया है।
—————————–
2. राजीव सूरी के इस्तीफे के बाद Nokia का नया अध्यक्ष व सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
a. लॉर्ड पीटर
b. राकेश यादव
c. पेक्का लुंडमार्क
d. टिम कुक
Answer: c. पेक्का लुंडमार्क
– राजीव सूरी की जगह पेक्का लुंडमार्क को अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक नियुक्त किया गया है
– जो कि सितंबर 2020 से अपना पद संभालेंगे।
– पेक्का की नोकिया में यह दूसरी पारी होगी।
– इससे पहले उन्होंने 1990-2000 तक नोकिया में अपनी सेवा दी थी।
– फिनलैंड की कंपनी नोकिया
———————————————-
3. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का विजेता कौन सा विश्वविद्यालय रहा?
a. पंजाब यूनिवर्सिटी
b. दिल्ली यूनिवर्सिटी
c. जवाहरलाल नेहरु युनिवर्सिटी
d. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
Answer: a. पंजाब यूनिवर्सिटी
– पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक हुआ।
– भारत की तेज धाविका दुती चंद ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया.
——————————
4. विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) कब मनाया जाता है?
a. 28 फरवरी
b. 29 फरवरी
c. 02 मार्च
d. 03 मार्च
Answer: d. 03 मार्च
– इस दिवस को जंगली जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है।
– विश्व वन्यजीव दिवस 2020 की थीम, “पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखना” (Sustaining all life on Earth) है।
—————————–
5. विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) कब मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 15 फरवरी
c. 03 मार्च
d. 20 दिसंबर
Answer: c. 03 मार्च
– इस दिन पूरी दुनिया में बहरेपन को लेकर जागरुकता के लिए विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है.
————————————————-
6. केंद्र सरकार ने 02 मार्च 2020 को किस राष्ट्रीय अभ्यारण्य (sanctuary) को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया है?
a. सुंदरवन बाघ अभयारण्य
b. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य
c. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
d. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
Answer: b. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य
– इस अभ्यारण्य में गंगा डॉल्फ़िन और गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं.
– इस प्रजाति के लगभग 75 प्रतिशत घड़ियाल इस अभ्यारण्य में पाए जाते हैं.
– यह इनका प्राकृतिक आवास माना जाता है.
– इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित होने पर यहाँ किसी प्रकार की कमर्शियल गतिविधि नहीं की जाएगी
– यह सेंच्यूरी चंबल नदी के आस-पास राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है।
—————————————-
7. केद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी के लिए 2 मार्च 2020 को कौन सा ऐप लॉन्च किया?
a. हमसफर
b. गुड डीजल
c. गुड पेट्रोल
d. हमसफर ईधन
Answer: a. हमसफर
– इस एप का उपयोग हाउसिंग सोसाइटी, होटल, मॉल, निर्माण स्थल, उद्योग तथा अन्य थोक डीजल खरीदार डीजल डिलिवरी के लिये कर सकेंगे।
– यह सुविधा फिलहाल गुरूग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, हापुर, कुंडली, माणेसर और बाहुदरगढ़ में उपलब्ध होगी।
– हमसफर की निदेशक और संस्थापक सान्या गोयल ने कहा कि यह सेवा शुरू करने का मकसद मॉल, होटल, हाउसिंग सोसाइटी जैसे डीजल के बड़े खरीदारों को ईंधन बिना किसी बाधा के उनतक पहुंचाना है।
———————————
8. हाल ही में जारी FIH रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कौन सा स्थान मिला है?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
Answer: d. चौथा
– भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपनी सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंच गई है।
——————————————–
9. केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किस नाम से किस उत्सव का आयोजन किया गया?
a. एकल उत्सव
b. एकम उत्सव
c. बुनकर उत्सव
d. भारत उत्सव
Answer: b. एकम उत्सव
– यह उत्सव 28 फरवरी से 6 मार्च तक दिल्ली में आयोजित किया गया।
——————————-
10. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने हाल ही में किस भारतीय मुक्केबाज पर लगाया गया एक साल का प्रतिबंध हटा दिया है?
a. मुकेश सिंह
b. अजय वर्मा
c. देवेन्द्र मलिक
d. सुमित सांगवान
Answer: d. सुमित सांगवान
– वह पूर्व एशियाई खेल के रजत विजेता हैं।
– उन्होंने नाडा की सुनवाई में यह साबित किया कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था।
– इसके बाद प्रतिबंध हटा लिया गया।
– इससे पहले उन्हें दिसंबर 2019 में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया था.
Free PDF One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
Free PDF Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।