यह 1 to 4 June 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. अंडमान और निकोबार थिएटर कमांड के नए ‘कमांडर इन चीफ’ (CINCAN) जून 2025 में कौन नियुक्त हुए?
Who has been appointed as the new ‘Commander in Chief’ of Andaman and Nicobar Theater Command?
a. एयर मार्शल साजू बालकृष्णन
b. लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह
c. वाइस एडमिरल विशाल वर्मा
d. लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा
Answer: d. लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा
– Commander-in-Chief, Andaman and Nicobar Command (CINCAN)
– वह अंडमान और निकोबार कमान के 18 वें कमांडर-इन-चीफ हैं।
– उन्होंने एयर मार्शल साजू बालकृष्णन का स्थान लिया है।
देश में एकमात्र थिएटर कमांड
– अभी देश में सिर्फ एक ट्राईसर्विस थिएटर कमांड है। ट्राईसर्विस में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स का संयुक्त बल।
– इसकी स्थापना वर्ष 2001 में अंडमान निकोबार में की गई थी।
– थिएटर कमांड्स का सबसे सही उपयोग युद्ध के दौरान तब होता है जब बात तीनों सेनाओं के बीच समन्वय की होती है।
– युद्ध के मौके पर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए ये कमांड बेहद उपयोगी होता है।
– वैसे देश में अभी तीनों सेनाओं के अलग-अलग 17 कमांड्स हैं।
– सात थल सेना के पास, सात वायुसेना के पास और तीन नौसेना के पास।
– इसके अलावा एक स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड है जो एटॉमिक हथियारों को सुरक्षा देता है और उसे संभालता है। इसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी.
—————
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल मैच में किस टीम को हराकर IPL 2025 ट्रॉफी जीत ली?
Royal Challengers Bangalore (RCB) defeated which team in the final match to win the IPL 2025 trophy?
a. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK)
b. मुम्बई इंडियंस (MI)
c. सनराइजर्स हैदराबाद (SHR)
d. पंजाब किंग्स (PBKS)
Answer: d. पंजाब किंग्स (PBKS)

– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है।
– RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया।
कप्तान
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार
– पंजाब किंग्सः श्रेयस अय्यर
फाइनल मैच कहां आयोजित हुआ
– नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
IPL के अब तक के विजेता
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (1 बार) : 2025
– चेन्नई सुपर किंग्स (5 बार) : 2010, 2011, 2018, 2021, 2023
– मुंबई इंडियंस (5 बार) : 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
– कोलकाता नाइट राइडर्स (3 बार) : 2012, 2014, 2024
– सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार) : 2016
– राजस्थान रॉयल्स (1 बार) : 2008
– डेक्कन चार्जर्स (1 बार) : 2009
– गुजरात टाइटंस (1 बार) : 2022
—————
3. IPL 2025 सीजन में ‘ऑरेंज कैप’ विजेता कौन हैं?
Who is the ‘Orange Cap’ winner in IPL 2025 season?
a. श्रेयस अय्यर
b. साई सुदर्शन
c. विराट कोहली
d. हर्षल पटेल
Answer: b. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स)
IPL ऑरेंज कैप
– यह अवॉर्ड पूरे आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है।
– साई सुदर्शन ने IPL में सबसे ज्यादा 759 रन बनाए।
– वह गुजरात टाइटन्स की ओर से खेल रहे थे।
– साई सुदर्शन अब आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था।
– इसके साथ ही साई सुदर्शन को प्राइज मनी में 10 लाख रुपये का चेक भी मिला है।
————–
4. IPL 2025 सीजन में ‘पर्पल कैप’ विजेता कौन हैं?
Who is the ‘Purple Cap’ winner in IPL 2025 season?
a. हर्षल पटेल
b. सुनील नरेन
c. ट्रैविस हेड
d. प्रसिद्ध कृष्णा
Answer: d. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स)
IPL पर्पल कैप क्या है?
– इस अवॉर्ड का विजेता वह गेंदबाज होता है जिसने आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए हैं।
– प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए 25 विकेट लिए।
– प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप जीतने पर एक ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये की प्राइस मनी मिली है।
————–
5. IPL 2025 के फाइनल मैच का ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड किस खिलाड़ी को मिला?
Which player got the ‘Player of the Match’ award for the final match of IPL 2025?
a. डेवोन कॉन्वे
b. क्रुणाल पंड्या
c. मिचेल स्टार्क
d. साई सुदर्शन
Answer: b. क्रुणाल पंड्या (आरसीबी)
————–
6. IPL 2025 season Award
अवॉर्ड – विजेता – अवॉर्ड मनी
– चैंपियन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB (20 करोड़)
– रनरअप : पंजाब किंग्स PBKS (12.5 करोड़)
– ऑरेंज कैप: साई सुदर्शन, गुजरात टाइटन्स (10 लाख)
– पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा, गुजरात टाइटन्स (10 लाख)
– इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन, गुजरात टाइटन्स
– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: सूर्य कुमार यादव, ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE (15 लाख)
– सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी
– प्लेयर ऑफ द मैच: क्रुणाल पंड्या (आरसीबी)
————–
7. वर्ष 2025 में घोषित मिस वर्ल्ड विजेता का नाम बताएं?
Name the Miss World winner declared in the year 2025?
a. दिविता राय
b. क्रिस्टीना पिस्जकोवा
c. ओपल सुचाता चुआंगस्री
d. शेन्निस पलासियोस
Answer: c. ओपल सुचाता चुआंगस्री (थाईलैंड की निवासी)
– मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले 31 मई 2025 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ।
– थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीता।
– यह पहली बार है जब किसी थाई प्रतिभागी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है।
भारत की हिस्सेदारी
– भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2025 में प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता इस बार टॉप 8 में भी जगह नहीं बना सकीं।
पिछले साल की कुछ मिस वर्ल्ड
2023 – क्रिस्टीना पिस्जकोवा – चेक रिपब्लिक [वर्ष 2024 में घोषित]
2022 – वर्ष 2021 की प्रतियोगिता देरी हुई इसलिए वर्ष 2022 में प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई।
2021 – करोलिना बिलावस्का – पोलैंड
2020 – कोविड-19 के कारण प्रतियोगिता नहीं हुई।
मिस वर्ल्ड में भारत
1966 – रीता फ़ारिया – भारत की पहली मिस वर्ल्ड
1994 – ऐश्वर्या राय – भारत की दूसरी मिस वर्ल्ड
1997 – डायना हेडेन – भारत की तीसरी मिस वर्ल्ड
1999 – युक्ता मुखी – भारत की चौथी मिस वर्ल्ड
2000 – प्रियंका चोपड़ा – भारत की पाँचवीं मिस वर्ल्ड
2017 – मानुषी छिल्लर – भारत की छठी मिस वर्ल्ड
मिस यूनिवर्स में भारत
1994 – सुष्मिता सेन – भारत की पहली मिस यूनिवर्स
2000 – लारा दत्ता – भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स
2021 – हरनाज़ संधू – भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स
————–
8. तेलंगाना गठन दिवस कब मनाया जाता है?
When is Telangana Formation Day celebrated?
a. 2 जून
b. 3 जून
c. 4 जून
d. 5 जून
Answer: a. 2 जून
– तेलंगाना राज्य के गठन के लिए विधेयक फरवरी 2014 में संसद में पारित किया गया था।
– तेलंगाना को आधिकारिक तौर पर 2 जून 2014 को स्थापित किया गया था। यह दिन तेलंगाना के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह उनके संघर्ष का प्रतीक है।
तेलंगाना
– मुख्यमंत्री: रेवंत रेड्डी
– राजधानी : हैदराबाद
—————
9. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री का नाम बताइए, जो फिर से 2025 में प्रधानमंत्री बने?
Name the Prime Minister of Portugal, who will again become the Prime Minister in 2025?
a. लुईस मोंटेनेग्रो
b. वोंग वल्ला
c. रॉबर्ट यूरोफ
d. अल्माटा कोच
Answer: a. लुईस मोंटेनेग्रो
– पुर्तगाल के आम चुनाव के नतीजों में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (PSD) और डेमोक्रेटिक अलायंस (AD) के नेता मोंटेनेग्रो की वापसी हुई है।
– 30 मई 2025 को, राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने पुर्तगाल के प्रधान मंत्री के रूप में लुइस मोंटेनेग्रो की पुष्टि की।
पुर्तगाल
– राजधानी: लिस्बन
– राष्ट्रपति: मार्सेलो रेबेलो डी सूसा
– आधिकारिक भाषा: पुर्तगाली
– मुद्रा: यूरो (€)
—————
10. DRDO के अध्यक्ष का नाम बताएं, जिनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने 31 मई 2026 तक के लिए बढ़ा दिया?
Name the Chairman of DRDO, whose tenure has been extended by the Central Government till 31 May 2026?
a. मनोज पांडे
b. राजीव गौबा
c. समीर वी कामत
d. अजय कुमार भल्ला
Answer: c. समीर वी कामत
– केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मई 2025 में यह फैसला लिया।
– डॉ. समीर वी कामत, DRDO (रक्षा अनुसंधान विकास संगठन) के अध्यक्ष के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग) के सचिव भी हैं।
– डॉ. कामत को अगस्त 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
DRDO के बारे में
– अध्यक्ष : डॉ. समीर वी कामत
– स्थापना: 1958
– मुख्यालय: DRDO भवन, नई दिल्ली
– भारत को डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में DRDO की बड़ी भूमिका है।
– DRDO का मिशन भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक हथियार प्रणाली (state-of-the-art weapon systems), इक्यूपमेंट, और सेंसर का विकास और उत्पादन करना है।
– DRDO का लक्ष्य भारत को महत्वपूर्ण डिफेंस टेक्नोलॉजी और सिस्टम में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करना और युद्ध प्रभावशीलता (combat effectiveness) को अनुकूलित करने के लिए तकनीकी समाधान प्रदान करना भी है।
– इस संगठन ने एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, मिसाइल (पृथ्वी, अग्नि), लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस, रडार सहित बहुत सारे हथियार और सिस्टम विकसित किए हैं।
————–
11. आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Innocent Children Victims of Aggression observed?
a. 4 जून
b. 5 जून
c. 6 जून
d. 7 जून
Answer: a. 4 जून
– संयुक्त राष्ट्र (UN) दुनिया भर में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के शिकार बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है।
– दरअसल, 1982 को इजराइल की हिंसा में फिलिस्तीन और लेबनान के बच्चों को युद्ध की हिंसा का शिकार होना पड़ा था और फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र से इस बारे में कदम उठाने का आग्रह किया था। इसी के बाद यह दिवस घोषित किया गया।
– वर्ष 2022 में युद्ध और आक्रामकता की वजह से 8,630 बच्चे मारे गए।
————–
12. विश्व भूख दिवस 2025 कब मनाया जाता है?
When is World Hunger Day 2025 observed?
a. 26 मई
b. 28 मई
c. 30 मई
d. 31 मई
Answer: b. 28 मई
2025 की थीम
– युवाओं को सशक्त बनाना, भूख को समाप्त करना
– Empowering Youth, Ending Hunger
– सुरक्षित भोजन के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
– दूषित भोजन प्रतिदिन 1.6 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करता है और हल्के संक्रमण से लेकर कैंसर तक 200 से अधिक बीमारियों का कारण बनता है ।
दिवस के बारे में
– 1977: भूख और गरीबी को समाप्त करने के लिए समर्पित एक वैश्विक आंदोलन के रूप में हंगर प्रोजेक्ट की स्थापना की गई।
– 2011: हंगर प्रोजेक्ट ने वैश्विक भूख संकट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आधिकारिक तौर पर 28 मई को विश्व भूख दिवस के रूप में घोषित किया।
– तब से, विश्व भूख दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जो वकालत और कार्रवाई के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
————–
13. दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति कौन निर्वाचित हुए?
Who has been elected as the new President of South Korea?
a. यून सुक योल
b. हान डक-सू
c. ली जे-म्युंग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. ली जे-म्युंग
– वह दक्षिण कोरिया की डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं।
– उनकी जीत रूढ़िवादी नेता यून सुक योल के निष्कासन के बाद एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिन्हें विवादास्पद मार्शल लॉ लागू होने के बाद हटा दिया गया था।
दक्षिण कोरिया
– राजधानी – सियोल
– राष्ट्रपति – ली जे-म्युंग
– मुद्रा – कोरियाई गणराज्य वोन
– पड़ोसी देश – दक्षिण कोरिया
– समुद्र – सी ऑफ जापान, यलो सी
————–
14. किस देश के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट के सन्यास का ऐलान किया?
Which country’s player Glenn Maxwell announced his retirement from One Day International cricket?
a. इंग्लैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. फ्रांस
d. न्यूजीलैंड
Answer: b. ऑस्ट्रेलिया
– ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार ग्लेन मैक्सवेल ने जून 2025 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
– मैक्सवेल ने 2012 में अपना वनडे डेब्यू किया था।
– सन्यास के साथ ही 50 ओवर के प्रारूप में उनका 13 साल का शानदार सफर खत्म हो गया है।
————–
15. किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में के एक राउंड में विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया, हालांकि आखिरी राउंड में हारकर तीसरे स्थान पर रहे?
Which Indian Grandmaster defeated world chess champion Magnus Carlsen in one of the rounds of the Norway Chess 2025 tournament, but lost in the final round to finish third?
a. अर्जुन एरिगैसी
b. डी गुकेश
c. आर प्रज्ञानानंद
d. विश्वनाथन आनंद
Answer: b. डी गुकेश
– वर्ल्ड चेस चैम्पियन डी गुकेश नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में तीसरे स्थान पर रहे।
– गुकेश को 10 एवं आखिरी राउंड में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना के हाथों हार का सामाना करना पड़ा।
– गुकेश की हार से पांच बार के वर्ल्ड चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को फायदा हुआ, जिन्होंने यहां रिकॉर्ड सातवां खिताब जीता।
– हालांकि इससे पहले के राउंड में डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया था। हालांकि आखिरी राउड में वह तीसरे स्थान पर रहे।
—————
16. विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Bicycle Day celebrated?
a. 01 जून
b. 02 जून
c. 03 जून
d. 04 जून
Answer: c. 03 जून
2025 की थीम
– सस्टेनेबल भविष्य के लिए साइकिलिंग
– Cycling for a Sustainable Future
– इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल 2018 में आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी।
– विश्व साइकिल दिवस हमें याद दिलाता है कि साइकिल केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, स्वच्छ, समावेशी और टिकाऊ जीवनशैली की दिशा में पहला कदम है।
PDF Download: Click here


