यह 4th July 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री कौन चुने गए हैं?
a. धन सिंह रावत
b. बंशीधर भगत
c. सतपाल महाराज
d. पुष्कर सिंह धामी
Answer: d. पुष्कर सिंह धामी
– उन्हें मुख्यमंत्री के लिए भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
– चार जुलाई 2021 को गवर्नर बेबी रानी मौर्या, पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 11वें CM पद की शपथ दिलाएंगी।
– उनकी उम्र 45 साल है और उत्तराखंड के सबसे युवा चीफ मिनिस्टर कहलाएंगे।
– पुष्कर सिंह धामी, ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से विधायक हैं।
– इनसे पहले तीरथ सिंह रावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 2 जुलाई की देर रात को इस्तीफा दे दिया था।
– नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था।
– वह 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे।
उत्तराखंड के गठन के बाद से एक ही CM कार्यकाल पूरा कर सका –
– उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था।
– इसके बाद से सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल (2002 से 2007) पूरा कर पाए। वह थे नारायण दत्त तिवारी। वह कांग्रेस से जुड़े थे।
– इसके अलावा चाहे कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की, वहां पर दूसरा कोई मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा नहीं कर सका।
साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री
– उत्तराखंड में बीजेपी सरकार बनने के बाद वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे।
– लेकिन 10 मार्च 2021 को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में इस्तीफा देना पड़ा था।
– इसके बाद 10 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने।
– लेकिन वह मात्र 115 दिन CM रह सके।
– सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बीजेपी को सीएम क्यों बदलना पड़ा।
– वैसे राजनीतिक तौर तो कहा जा रहा है कि वह सांसद हैं और विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।
– भारतीय संविधान का अनुच्छेद 164 (4) कहता है कि मुख्यमंत्री या मंत्री अगर छह महीने तक राज्य के विधानमंडल का सदस्य नहीं है, तो उस मंत्री का पद इस अवधि के साथ ही समाप्त हो जाएगा।
– मतलब कि संवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें शपथ लेने के छह महीने के अंदर यानी 10 सितंबर तक विधानसभा का सदस्य चुना जा ना जरूरी है।
– लेकिन यहां एक पेंच था, निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार अगर सदन का कार्यकाल एक साल से कम बचा हो, तो उपचुनाव कराना या न करना चुनाव आयोग पर निर्भर करता है। यह मेंडेटरी नहीं रह जाता है। माना जा रहा है कि कोविड-19 की वजह से चुनाव होना संभव नहीं है।
– लेकिन बात यह सामने आ रही है कि तीरथ सिंह रावत अलोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे। विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे।
– अगर उपचुनाव होता भी है, तो उनके जीतने की संभावना बेहद कम है।
छोटे राज्य के साथ समस्या
– छोटे राज्यों के साथ सबसे बड़ी समस्या होती है, पॉलिटिकल अनस्टैबिलिटी। कम विधायक होते हैं, आर्थिक संसाधन भी कम होते हैं, तो ऐसे में केंद्र सरकार के पास, राज्य की सत्ता को जैसे चाहे बदलने का मौका मिल जाता है।
– आमतौर पर छोटे राज्य के नेता
– लेकिन बड़े राज्य जैसे, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में ऐसा होना आमतौर पर संभव नहीं है।
—————————-
2. केंद्र सरकार ने, रक्षा सेवाओं से जुड़े कर्मचारी की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने संबंधित कौन सा अध्यादेश लागू किया?
a. आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश 2021
b. रक्षा सेवा अध्यादेश 2021
c. रक्षा कर्मचारी अध्यादेश 2021
d. कमर्चारी सेवा अध्यादेश 2021
Answer: a. आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश 2021
(Essential Defense Services Ordinance 2021)
– दरअसल, केंद्र सरकार ने जून 2021 में ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB) के पुनर्गठन कर निगमीकरण करने का फैसला किया है।
– इसे सात भागों में बांटे जाने की योजना है।
– ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की स्थापना 200 साल पहले हुई थी। मुख्यालय कोलकाता में है।
– डिफेंस फोर्सेज को यहीं से गोला-बारूद की सप्लाई होती है। जैसे – एयरक्राफ्ट वेपंस, एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर, नेवल वेपंस, रॉकेट, मिसाइल, मिसाइल लांचर, मिलिटरी व्हीकल, एक्सप्लोसिव, बम, एंटी टैंक वॉरफेयर।
– ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड में लगभग 76 हजार कर्मचारी हैं। वे सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। हड़ताल की धमकी दे रहे हैं।
– इसी के बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल ने आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश, 2021 को मंजूरी दी है। इसे पर राष्ट्रपति ने सिग्नेचर कर दिए हैं और यह छह महीने तक के लिए कानून का रूप ले चुका है।
– इसके अनुसार ”रक्षा सेवा से जुड़ा हुआ, कोई भी व्यक्ति जो हड़ताल शुरू करता है तो वो गैर-कानूनी होगा।
– हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया गया है।
– अगर हड़ताल में शामिल भी होता है तो उसे एक वर्ष की जेल या 10,000 रुपये जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
– रक्षा उपकरण के उत्पादन, सेवा और संचालन में शामिल कर्मचारी या सेना से जुड़े किसी भी औद्योगिक प्रतिष्ठान के उत्पादन में शामिल कर्मचारियों के साथ ही रक्षा उत्पादों की मरम्मत और रखरखाव में कार्यरत कर्मचारी अध्यादेश के दायरे में आएंगे।
सरकार ऑर्डिनेंस या अध्यादेश कब लागू करती है?
– जब संसद सत्र नहीं चल रहा हो, तब केंद्रीय मंत्रीमंडल किसी मुद्दे को लेकर ऑर्डिनेंस पास कर सकती है।
– यह छह महीने तक वैध रहता है। इसे कई बार अगले छह महीने तक तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
– हालांकि स्थाई कानून बनाने के लिए इसे संसद के दोनों सदनों से पास करवाना जरूरी होता है।
——————————–
3. टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक कौन बनीं?
a. नफीसा अली
b. माना पटेल
c. शिखा टंडन
d. भक्ति शर्मा
Answer: b. माना पटेल
– भारतीय महिला तैराक माना पटेल ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
– माना पटेल से पहले अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था।
– भारतीय तैराकी महासंघ के अनुसार माना पटेल की विश्वविद्यालय कोटा से टोक्यो ओलंपिक में भागीदारी की पुष्टि हो गयी है।
– माना, टोक्यो खेलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भाग लेगी, वह इन खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय तैराक है।
– श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने हाल में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग में ‘ए’ स्तर हासिल करके क्वालीफाई किया था।
– टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिये माना ने सर्बिया और इटली में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
– उन्होंने बेलग्रेड में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था।
—————————
4. किस तैराक ने टोक्यो ओलंपिक के तैराकी ट्रायल में 100 मीटर बैकस्ट्रोक का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. आरती साहा
b. कायली मैकेओन
c. एनाबेले जेन कैरी
d. लुईस क्लेयरबर्ट
Answer: b. कायली मैकेओन
– वह 19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई तैराक हैं।
– कायली मैकेओन (Kaylee Mckeown) ने 14 जून 2021 को ऑस्ट्रेलियन एक्वाटिक सेंटर में फाइनल में 57.45 सेकेंड के समय में अपना लक्ष्य पूरा किया।
– 19 वर्षीय कायली मैकेओन से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की रेगन स्मिथ के नाम था।
– जिन्होंने वर्ष 2019 में 57.57 सेकेंड का समय लिया था।
————————–
5. भारत ने टोक्यो ओलिंपिक गेम्स से पहले अपना ‘ओलंपिक थीम गान’ लॉन्च किया, इसका शीर्षक क्या है?
a. ‘लक्ष्य तेरा सामने है’
b. ‘मेरी जीत, मेरा लक्ष्य’
c. ‘लक्ष्य तेरा मेडल है’
d. ‘ओलंपिक का लक्ष्य’
Answer: a. ‘लक्ष्य तेरा सामने है’
– भारत ने 23 जुलाई से टोक्यो में शुरू होने जा रहे ओलिंपिक खेलों से पहले अपना ‘अधिकारिक ओलंपिक थीम गान’ लांच किया।
– मोहित चौहान ने यह ‘थीम’ गान तैयार किया है और इसे गाया भी है।
– भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
– टोक्यो ओलंपिक के लिए अभी तक 100 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने क्वॉलिफाई कर लिया है।
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष- नारायण रामचंद्रन
————————-
6. एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) ने भारत के किस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ‘रोल ऑफ एक्सीलेंस’ के सम्मान के लिए चुना?
a. सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
b. मंगलौर एयरपोर्ट
c. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट
d. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
Answer: c. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट
– कोचीन एयरपोर्ट लगातार पांच साल से ये अवार्ड जीता रहा है।
– यह अवॉर्ड 9 सितंबर, 2021 को मॉन्ट्रियल, कनाडा में होने वाले ACI कस्टमर एक्सपीरियंस ग्लोबल समिट में दिया जाएगा।
– यह एयरपोर्ट अपनी तरह का पहला है, जिसे भारत में पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया गया है।
– यह केरल का सबसे व्यस्त और सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।
————————-
7. “छात्र क्रेडिट कार्ड योजना” (Student Credit Card Scheme) को किस राज्य ने जून 2021 में मंजूरी दी?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पश्चिम बंगाल
Answer: d. पश्चिम बंगाल
– पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने 24 जून 2021 को छात्र क्रेडिट कार्ड योजना को मंजूरी दी।
– यह योजना तृणमूल कांग्रेस के घोषणा पत्र में था।
– स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड की मदद से हायर स्टडी के लिए 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन ले सकते हैं।
– जो भी लोग पश्चिम बंगाल में 10 साल से रह रहे हैं वे इस योजना का लाभ उठा सकतें है।
– मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा 40 वर्ष की आयु तक इस स्कीम का लाभ उठाया जा सकता है।
– लोन लेने वाले छात्र को कर्ज चुकाने के लिए 15 साल का समय दिया जाएगा।
बंगाल के राज्यपाल- जगदीप धनखड़
राजधानी- कलकत्ता
—————————
8. पुस्तक ‘इट्स अ वंडरफुल लाइफ’ के लेखक कौन हैं?
a. रस्किन बॉन्ड
b. फिल कॉलिन्स
c. फ्रेंक स्मिथ
d. काजुओ इशिगुरो
Answer: a. रस्किन बॉन्ड
– रस्किन बॉन्ड को पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है।
– उनका पहला उपन्यास ‘रूम ऑन द रूफ’ है।
————————–
9. पासपोर्ट सेवा दिवस (Passport Seva Divas) कब मनाया जाता है?
a. 22 जून
b. 23 जून
c. 24 जून
d. 25 जून
c. 24 जून
– 24 जून, 1967 को पासपोर्ट अधिनियम (Act) बनाया गया था।
– इस दिन को अब पासपोर्ट सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
—————————
10. कृषि विविधीकरण योजना 2021 किस राज्य ने शुरू की?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. गुजरात
Answer: d. गुजरात
– गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने 22 जून, 2021 को कृषि विविधीकरण योजना 2021 को ई-लॉन्च किया।
– यह योजना गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में कृषि को लाभदायक बनाने के साथ वनबंधु कल्याण योजना के तहत किसानों को फायदा पहुंचाएगी।
– इसके तहत अलग-अलग तरह के फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
– योजना से गुजरात के 14 आदिवासी जिलों में फैले 1.26 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
– राज्य सरकार ने आदिवासी जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचाई पर सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए कई लिफ्ट सिंचाई योजनाएं लागू की हैं।
– किसानों को टमाटर, कैलाबैश (दूधी), करेला, मक्का, बाजरा जैसी फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
गुजरात के राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
राजधानी- गांधीनगर
————————
11. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 किस देश की टीम ने जीती?
a. भारत
b. न्यूजीलैंड
c. ऑस्ट्रेलिया
d. श्रीलंका
Answer: b. न्यूजीलैंड
– फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैंप्टन में 23 जून 2021 को आयोजित हुआ।
– इसमें न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया।
– इसके साथ ही न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
– मैच में बारिश के कारण नियमित 5 दिनों के स्थान पर 6 दिन का खेल देखा गया।
– मैच में न्यूजीलैंड के ही काइल जैमीसन को “प्लेयर ऑफ़ द मैच” चुना गया है।
– इसी देश के केन विलियमसन को “प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़” चुना गया है।
—————————
12. निगिडी जंगल में घास की एक नई प्रजाति Lophopogon prasannae (लोफोपोगोन प्रसन्ना) की खोज की गई है, ये किस राज्य का मामला है?
a. तमिलनाडु
b. आंध्र प्रदेश
c. केरल
d. ओडिशा
Answer: b. आंध्र प्रदेश
– आंध्र प्रदेश जैव विविधता बोर्ड के वैज्ञानिक डा. कोठारेड़डी प्रसाद ने अनंतपुर के निगिडी जंगल में घास की नई प्रजाति की खोज की है।
– इसका नाम हिंदी में पढ़ेंगे लोफोपोगोन प्रसन्ना।
– इस प्रजाति का नाम मशहूर वैज्ञानिक डॉ. पीवी प्रसन्ना के नाम पर रखा गया है, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के वैज्ञानिक हैं।
– इस घास की दो प्रजाति आंध प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश राज्य में हैं।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here