03 & 04 December 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 03 & 04 December 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन कौन से वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए दिसंबर 2025 में भारत पहुंचे?
Russian President Putin arrived in India in December 2025 to attend which th India-Russia Annual Summit?

a. 21वें
b. 22वें
c. 23वें
d. 24वें

Answer: c. 23वें

– रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर 2025 को भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहे।
– वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए 4 दिसंबर 2025 को भारत पहुंचे।
– यह यात्रा चार साल बाद उनकी पहली भारत यात्रा है, जो यूक्रेन युद्ध के बीच हुई।
– यह सम्मेलन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने के लिए आयोजित हो रहा है।
– 5 दिसंबर को सुबह लगभग 11 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वीं भारत-रूस शिखर बैठक करेंगे।

उद्देश्य क्या है?
– द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करना।
– रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना।
– यूक्रेन युद्ध सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करना, जहां रूस अपनी अलगाव की स्थिति को मजबूत करना चाहता है।
– अमेरिकी दबाव के बावजूद दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को बनाए रखना और विस्तार देना।

चर्चा का विषय
– यूक्रेन युद्ध: अमेरिकी शांति प्रयासों के बीच पुतिन भारत से समर्थन चाहेंगे, ताकि रूस को वैश्विक अलगाव से बचाया जा सके।
– व्यापार विस्तार: तेल व्यापार (जो अमेरिकी प्रतिबंधों से प्रभावित हो रहा है), फार्मास्यूटिकल्स, मशीनरी, कृषि उत्पादों में बढ़ोतरी। भारत रूस से सस्ता तेल आयात करता रहा है, लेकिन अब जोखिम बढ़ रहे हैं।
– रक्षा सहयोग: रूसी हथियारों की खरीद, जैसे S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के अतिरिक्त यूनिट, Su-57 फाइटर जेट्स, मिसाइल सिस्टम।
– ऊर्जा: सिविलियन न्यूक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप का विस्तार, तेल परिसंपत्तियों के लिए तकनीकी उपकरण, और रुपया-आधारित निवेश (जैसे Sberbank का भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश)।
– अन्य: श्रमिक प्रवास (रूस में मजदूरों की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय श्रमिक), और व्यवसाय नेताओं के साथ बैठक।

नोट – यह यात्रा भारत की संतुलित विदेश नीति को दर्शाती है, जहां वह रूस के साथ पुराने संबंधों को बनाए रखते हुए पश्चिमी देशों के साथ भी जुड़ा रहे।

————–
2. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने ‘ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2025’ किसे घोषित किया?
What has been declared as the ‘Oxford Word of the Year 2025’ by Oxford University Press?

a. गोब्लिन मोड
b. रेज बैट
c. बायोहैक
d. पैरा सोशल

Answer: b. रेज बैट

रेज बैट’ का अर्थ?
– “रेज बैट” (Rage Bait) एक इंटरनेट स्लैंग है।
इसका मतलब है ऐसा कंटेंट, पोस्ट या वीडियो जो जानबूझकर लोगों को गुस्सा दिलाने या भड़काने के लिए बनाया गया हो, ताकि ज्यादा कमेंट, शेयर या एंगेजमेंट मिल सके।
– संक्षेप में — गुस्सा दिलाकर लोगों का ध्यान खींचने वाली चीज़ = रेज बैट
– आमतौर पर इसका कनेक्शन ट्रैफिक या क्लिक बढ़ाने के लिए बनाए गए वैसे कंटेंट से है, जो आपको भड़काने के लिए ही तैयार की गई है।
– सोशल मीडिया पर हर गुस्से भरे कमेंट थ्रेड और भड़काने वाले वायरल कंटेंट पर यह शब्द हावी था।
– ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने 30,000 से ज़्यादा लोगों के वोट के बाद, इसे आधिकारिक तौर पर वर्ड ऑफ द ईयर 2025 का खिताब दिया है।
– इस शब्द ने दो समान रूप से अपने दो प्रतिद्वंदियों ‘ऑरा फार्मिंग’ और ‘बायोहैक’ को पछाड़ दिया।
– ऑक्सफ़ोर्ड लैंग्वेजे के अध्यक्ष कैस्पर ग्रैथवोल ने कहा कि ” रेज बैट ” के इस्तेमाल में बढ़ोतरी ऑनलाइन हेरफेर की रणनीतियों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

नोट – कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ष 2025 वर्ष का शब्द ‘पैरासोशल’ को चुना था।

————–
3. भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (IASP) के अनुसार वर्ष 2080 में, भारत की जनसंख्या स्थिर हो जाएगी, ये कितनी हो जाएगी?
According to the Indian Association for Population Studies (IASP), in the year 2080, India’s population will stabilize, it will be how much?

a. 1.8 से 1.9 अरब
b. 1.7 से 1.9 अरब
c. 1.6 से 1.7 अरब
d. 1.3 से 1.4 अरब

Answer: a. 1.8 से 1.9 अरब

किसने रिपोर्ट जारी की – Indian Association for the Study of Population (IASP)
– कब जारी की – नवंबर 2025

2080 में जनसंख्‍या होगी 1.8 से 1.9 अरब के बीच
– देश की कुल प्रजनन दर (TFR) वर्ष 2000 में 3.5 से घटकर अब 1.9 रह गई है।
– जिसके चलते विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि वर्ष 2080 तक भारत की जनसंख्या 1.8 से 1.9 अरब के बीच स्थिर हो जाएगी।

जनसंख्या स्थिरीकरण के कारण
– जैसे-जैसे अधिक महिलाएँ शिक्षित हो रही हैं और साक्षरता बढ़ रही है, उन्हें परिवार नियोजन पर अधिक नियंत्रण मिल रहा है। इससे विवाह में देरी हो रही है और परिवार छोटे हो रहे हैं।
– गर्भनिरोधक और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुँच
के कारण दंपति यह तय कर पा रहे हैं कि उन्हें कब और कितने बच्चे चाहिए।
– देरी से विवाह और करियर आकांक्षाएँ को प्राथमिकता देने का चलन बढ़ा है। इससे विवाह और गर्भधारण दोनों में देरी हो रही है, जिसके चलते कुल जन्मों की संख्या कम हो रही है।
– आर्थिक विकास और बदलती जीवनशैली में बदलाव आया है। बच्चों के पालन-पोषण की आर्थिक और व्यक्तिगत ज़िम्मेदारियों के प्रति बढ़ती जागरूकता जन्मदर में गिरावट का बड़ा कारण है।
– वर्ष 2000 में कुल प्रजनन दर 3.5 थी, जो घटकर वर्तमान में 1.9 रह गई है।
– IASP के महासचिव अनिल चंद्रन ने बताया वर्ष 2000 में हमारी कुल प्रजनन दर 3.5 थी और आज यह 1.9 है। यह भारी गिरावट है।”
– निरक्षर समूहों में अभी भी प्रजनन दर तीन से ऊपर है, लेकिन शिक्षित लोगों में कुल प्रजनन दर 1.5 से 1.8 के बीच है।

केरल का उदाहरण
– केरल जन्म दर नियंत्रण में देश का सबसे सफल उदाहरण बना हुआ है. यहां Total Fertility Rate(TFR) केवल 1.7 दर्ज की गई है।
– राज्य ने 1987, 1989 और 1992 के बाद 2023 में भी सबसे कम मातृ मृत्यु दर हासिल की है।
– यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के सुधार से जनसंख्या को स्थिर करना संभव है।

पश्चिम बंगाल की प्रजनन दर में भी भारी गिरावट
– नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023 के अनुसार, राज्य की कुल प्रजनन दर 2013 के 1.7 से घटकर 1.3 रह गई है।
– जो लगभग 18% की गिरावट है और 2.1 के प्रतिस्थापन स्तर से काफी नीचे है।
– पश्चिम बंगाल अब देश में सबसे निचले राज्यों में से एक है, तमिलनाडु के बराबर और दिल्ली से थोड़ा ऊपर, जबकि शहरी स्तर पर सबसे कम और ग्रामीण स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सबसे कम।
– जनसांख्यिकीविद् का कहना है कि जन्म दर में गिरावट आ रही है, फिर भी स्वास्थ्य सेवा में सुधार के कारण जीवन प्रत्याशा (life expectancy) में वृद्धि जारी है।

—————
4. 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में किस मूवी को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का ‘गोल्डन पीकॉक पुरस्कार’ मिला?
Which movie won the ‘Golden Peacock Award’ for Best Feature Film at the 56th International Film Festival of India (IFFI) 2025?

a. टॉक्सिक
b. रिंग वांडरिंग
c. स्किन ऑफ यूथ
d. मतीरा मनीषा

Answer: c. स्किन ऑफ यूथ

नोट – रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में उनके पचास वर्षों के योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सम्मानित किया गया।

– “स्किन ऑफ यूथ” एक वियतनामी फिल्म है।
– 1990 के दशक के साइगॉन में सेट की गई यह फ़िल्म, एक ट्रांसजेंडर सेक्स वर्कर, जो सेक्स चेंज सर्जरी का सपना देखती है, और नैम, एक भूमिगत पिंजरा योद्धा जो अपने बेटे का समर्थन करने के लिए संघर्ष करती है, के बीच के प्रेम को दर्शाती है।
– फिल्म के निर्देशक एशले मेफेयर और निर्माता त्रान थी बिच गोक, ऐश मेफेयर और फ्रान बोर्गिया हैं।

कब दिया गया
– 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 का आयोजन गोवा में हुआ।
– गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में 1 दिसंबर 2025 को यह पुरस्‍कार दिया गया।
– गोल्डन पीकॉक ट्रॉफी, एक प्रमाण पत्र और 40,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

ही-मैन को श्रद्धांजलि अर्पित की
– प्रमोद सावंत ने भारतीय सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

—————

5. 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में किस फिल्म निर्देशक को ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ मिला?
Which film director received the ‘Silver Peacock Award’ at the 56th International Film Festival of India (IFFI) 2025?

a. सूरज पंवार
b. नागराज
c. नादेर सैइवर
d. संतोष दावखर

Answer: d. संतोष दावखर

– संतोष दावखर को उनकी मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ के लिए ये पुरस्‍कार दिया गया।
– पुरस्कार में ट्रॉफी, योग्यता प्रमाण पत्र और ₹15 लाख नकद दिया।

—————
6. 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में बेस्ट एक्टर (मेल) का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?
Who received the ‘Silver Peacock Award’ for Best Actor (Male) at the 56th International Film Festival of India (IFFI) 2025?

a. उबेइमार रियोस
b. वाहिद मोबासेरी
c. रिषभ शेट्टी
d. टॉम क्रूज

Answer: a. उबेइमार रियोस

– 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 के दौरान यह अवॉर्ड गोवा में दिया गया।
– कोलंबियाई फिल्म ‘ए पोएट’ में उबेइमार की उत्कृष्ट भूमिका के लिए उबेइमार रियोस को ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ मिला।
– सम्मान में उन्हें सिल्वर पीकॉक ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 10,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

—————
7. 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में बेस्ट एक्टर (फीमेल) का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?
Who received the ‘Silver Peacock Award’ for Best Actor (Female) at the 56th International Film Festival of India (IFFI) 2025?

a. डेनिएला मार्न नवारो
b. जारा सोफिया ओस्तान
c. कर्स्टन डंस्ट
d. जार अमीर इब्राहिमी

Answer: b. जारा सोफिया ओस्तान

– 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में स्लोवेनियाई एक्ट्रेस जारा को उनकी फिल्म लिटिल ट्रबलगर्ल्स के लिए ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ मिला।

– डेब्यू फीचर फिल्म के लिए किन दो लोगों को संयुक्त रूप से ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ विजेता : हेसम फराहमंद की ईरानी फिल्म ‘माई डॉटर्स हेयर’ और टोनीस पिल की एस्टोनियाई फिल्म ‘फ्रैंक’ को संयुक्त रूप से चुना गया।

—————
8. 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 में अवॉर्ड विजेताओं की लिस्‍ट

– सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का ‘गोल्डन पीकॉक पुरस्कार’ : स्किन ऑफ यूथ (वियतनामी फिल्म)
– फिल्म निर्देशक को ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’: संतोष दावखर (मराठी फिल्म ‘गोंधळ’)
– बेस्ट एक्टर (मेल) का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ : उबेइमार रियोस
– बेस्ट एक्टर (फीमेल) का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ : जारा सोफिया ओस्तान
– डेब्यू फीचर फिल्म ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’: हेसम फराहमंद की ईरानी फिल्म ‘माई डॉटर्स हेयर’ और टोनीस पिल की एस्टोनियाई फिल्म ‘फ्रैंक’ को संयुक्त रूप से
– लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : रजनीकांत (भारतीय सिनेमा में उनके पचास वर्षों के योगदान के लिए)
– स्पेशल जूरी अवार्ड- किनोला डेविस जूनियर (फिल्म माई फादर्स शैडो)।
– सर्वश्रेष्ठ नवोदित भारतीय फीचर फिल्म निर्देशक: करण सिंह त्यागी, उनकी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘केसरी 2’ के लिए।
– ओटीटी सर्वश्रेष्ठ भारतीय पैनोरमा पुरस्कार: बंदिश बैंडिट 2
– प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक एरिक स्वेन्सन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सेफ हाउस’

—————
9. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2025 (संस्थागत श्रेणी) में किसने प्राप्‍त किया?
Who received the United Nations Population Prize 2025 (Institutional Category)?

a. अफ्रीकी विकास नीति संस्थान (AFIDEP)
b. इंटरनेशनल यूनियन फॉर द साइंटिफिक स्टडी ऑफ पॉपुलेशन (IUSSP)
c. हेल्पएज इंडिया
d. जनसंख्‍या वैज्ञानिक अध्‍ययन संघ

Answer: b. इंटरनेशनल यूनियन फॉर द साइंटिफिक स्टडी ऑफ पॉपुलेशन (IUSSP)

– संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) इंडिया ने 27 नवंबर 2025 को IUSSP को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2025 (संस्थागत श्रेणी) का अवॉर्ड दिया।
– IUSSP : इंटरनेशनल यूनियन फॉर द साइंटिफिक स्टडी ऑफ पॉपुलेशन
– यह पुरस्कार लैंगिक समानता और प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है, जिसमें जनसंख्या विज्ञान को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है।
– IUSSP की अध्यक्ष शिरीन जेजीभॉय ने कहा कि यह पुरस्कार जनसंख्या अनुसंधान में वैश्विक नेता के रूप में संगठन की भूमिका की पुष्टि करता है, विशेष रूप से वृद्धावस्था और जलवायु से जुड़ी गतिशीलता जैसी उभरती चुनौतियों के बीच।
– यह अवॉर्ड भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (आईएएसपी) के 46वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया गया।

UNFPA
– यह संयुक्त राष्ट्र की यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी है।
– इसका उद्देश्य है कि हर गर्भावस्था इच्छा से हो, हर प्रसव सुरक्षित हो, और हर युवा अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच सके।
– UNFPA प्रजनन अधिकारों, परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, और व्यापक यौन शिक्षा को बढ़ावा देकर दुनिया भर में स्वस्थ और समानता-आधारित समाज बनाने में योगदान देता है।

—————
10. भारत एक बार फिर यूनेस्को (UNESCO) के कार्यकारी बोर्ड में किस वर्ष के लिए चुना गया?
India was once again elected to the Executive Board of UNESCO for which year?

a. 2025–2029
b. 2025–2028
c. 2025–2027
d. 2025–2026

Answer: a. 2025–2029

– भारत एक बार फिर यूनेस्को (UNESCO) के कार्यकारी बोर्ड में चुना गया। इस बार का कार्यकाल 2025–2029 का होगा।

यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड क्या है?
– कार्यकारी बोर्ड यूनेस्को के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है जो कार्यक्रम कार्यान्वयन की निगरानी और संगठन को रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
– स्थापना: यूनेस्को की स्थापना 1945 में हुई थी , और 1946 में संविधान लागू होने के तुरंत बाद कार्यकारी बोर्ड इसका मुख्य शासी निकाय बन गया।
– मुख्यालय: यूनेस्को और इसका कार्यकारी बोर्ड पेरिस, फ्रांस से संचालित होता है ।

संरचना और सदस्यता:
– बोर्ड में 58 सदस्य देश होते हैं , जिनमें से प्रत्येक को महाधिवेशन द्वारा चार वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है
– न्यायसंगत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों का चयन क्षेत्रीय चुनावी समूहों के माध्यम से किया जाता है।

यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड के कार्य
– जनरल कॉन्फ़्रेंस द्वारा लिए गए निर्णयों की निगरानी
– कार्य कार्यक्रम और बजट तैयार करना
– रणनीति एवं नीतिगत दिशा तय करना
– 58 सदस्य देशों से मिलकर बना यह बोर्ड सुनिश्चित करता है कि UNESCO के निर्णय प्रभावी ढंग से लागू हों।

—————
11. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने इनमें से किन जगहों पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) की स्थापना को मंजूरी दी?
At which of the following places did the Uttar Pradesh government approve the establishment of District Disability Rehabilitation Centre (DDRC)?

a. जिला मुख्‍यालय
b. मंडल मुख्‍यालय
c. प्रखंड मुख्‍यालय
d. राज्‍य मुख्‍यालय

Answer: b. मंडल मुख्‍यालय

– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 2 दिसंबर 2025 को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
– इसमें सभी 18 मंडल मुख्यालयों में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
– जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सेवाओं को मजबूत करना है।
– सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन के लिए प्रदेश के 37 जिलों में ही DDRC का संचालन भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
– इन 37 में से 11 केंद्र मंडल मुख्यालय पर स्थापित हैं।
– हालांकि अनियमित केंद्रीय अनुदान और विशेषज्ञ कर्मचारियों के लिए कम मानदेय दर के कारण केंद्रों को परिचालन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
– जिसके चलते दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा मंडल मुख्यालयों पर स्थापित केंद्रों का संचालन राज्य सरकार के संसाधनों से किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था।
– इन केंद्रों पर दिव्यांगों को स्वास्थ्य सेवाएं, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और कौशल प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

उत्‍तर प्रदेश
राजधानी: लखनऊ
राज्‍यपाल: आनंदीबेन पटेल
आबादी: 199 मिलियन (2011)

—————
12. हॉर्नबिल महोत्सव किस राज्‍य में आयोजित हुआ?
In which state was the Hornbill Festival held?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. सिक्किम
c. असम
d. नागालैंड

Answer: d. नागालैंड

– नागालैंड की राजधानी कोहिमा में हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां संस्करण 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित किया गया।
– नागालैंड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दस दिवसीय यह आयोजन प्रमुख नागा जनजातियों को एक ही छत के नीचे लाता है।
– यहां लोकगीतों, संगीत, शिल्प और व्यंजनों के माध्यम से राज्य की जीवंत परंपराओं का प्रदर्शन किया जाता है।
– इस वर्ष यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, माल्टा और स्विट्ज़रलैंड सहित कई देशों ने ‘कंट्री पार्टनर’ के रूप में भाग लिया।
– अरुणाचल प्रदेश इस बार ‘स्टेट पार्टनर’ रहा।

नागालैंड
– राजधानी – कोहिमा
– मुख्‍यमंत्री – नेफ्यू रियो


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *